273303
महराजगंजः आयुष्मान कार्ड योजना में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने से एक कदम दूर
Maharajganj, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड विषय पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि 70 वर्ष आयु के ऊपर के वृद्धजनों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया में 25 नवम्बर 2024 से 17 दिसम्बर 2024 तक जनपद में 1029 शिविरों का आयोजन कर 20454 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये गए। अगले 10 दिनों तक 384 गांवों में छूटे हुए लोगों का शिविर के माध्यम से कार्ड बनाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और तीन बुलेट बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना सिहानी गेट पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरोहा निवासी 34 वर्षीय आबिद पुत्र सब्बीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सफेद रंग की क्रेटा कार, चार नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मेरठ तिराहे के पास से आबिद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर हिंडन नदी के पास कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों से चोरी की तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से दो मास्टर-की, एक पेचकस, डबल टेप, वायर कटर और पेपर कटर भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों भंता उर्फ इकरार उर्फ नाजिम और साजिद के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, बरामद क्रेटा कार इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि एक बुलेट मोटरसाइकिल के संबंध में दिल्ली के शाहदरा थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और अवैध हथियारों समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
तालाब में डूबी 20 वर्षीय ऋतु की मौत, दो पुलिसकर्मियों ने पानी में उतरकर निकाला बाहर
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में बुधवार को तालाब में डूबने से 20 वर्षीय किशोरी ऋतु की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बाबरी पुलिस के दो जवानों ने तालाब में उतरकर किशोरी को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए। पुलिस के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से बीमार बताई गई है और वह पहले भी इस तरह की कोशिश कर चुकी थी। आप को बता दे कि जनपद के बाबरी थानां क्षेत्र के गाव, हिरनवाड़ा निवासी बृजपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी छह संतानों में ऋतु पांचवें नंबर पर थी। बुधवार को घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में ऋतु डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के दो जवान तालाब में उतरे और किशोरी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी थानाभवन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस बारे में थाना बाबरी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी और पूर्व में भी इस तरह की कोशिश कर चुकी थी। उस समय उसे बचा लिया गया था। बुधवार को हुई घटना के संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर या प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
रामलीला मंच पर वार बालाओं के अश्लील डांस पर विरोध
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में रामलीला मंच पर सनातन के विरोधी तत्वों का अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर सामने आई है. रामलीला मंच पर रावण के साथ 'मै लैला कैसी में लैला' जैसे फेमस फिल्मों के गीतों पर वार बालाओं का डांस दिखा. बहजोई में चल रही रामलीला में मंच पर वार बालाओं का आपत्तिजनक डांस चर्चा में है. विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख आचार्य ऋत्वपर्ण महाराज ने रामलीला मंच पर वार बालाओं के डांस पर आपत्ति जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.0
0
Report
Advertisement
हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू का काज़ा पहुंचना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:काज़ा पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत0
0
Report
अयोध्या के गोसाईगंज से अभय सिंह भाजपा में शामिल, सीट पर मंथन तेज
Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या के गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के निष्कासित विधायक अभय सिंह आज आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अभय सिंह आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चौरे बाजार से अमेठी के गौरीगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद अभय सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब तक उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी, लेकिन वह कई मौकों पर भाजपा के मंच पर नजर आ चुके हैं। आज अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अभय सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अभय सिंह ने गोसाईगंज विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी उन्हें जहां से भी टिकट देगी, वह वहां पार्टी की सेवा करेंगे। ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने के साथ ही गोसाईगंज विधानसभा सीट को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
टेलंगाना: तीन साल की ₹10 के सिक्कों से पादरी ने नया दोपहिया वाहन खरीदा
Noida, Uttar Pradesh:TELANGANA A 51-year-old pastor, B. Ravi Joseph, at a church in Luxettipet in Mancherial district, got a new two-wheeler worth over a lakh with the coins that he had saved over three years. Joseph developed the habit of setting aside ₹10 coins left over from everyday purchases, including groceries, vegetables and other essential items. Instead of spending the change, he continued saving the coins over the years. Recently, when he counted his savings, he found that the coins had added up to ₹1.23 lakh. He decided to use the accumulated amount to buy a new vehicle. What began as a simple habit of saving small amounts from daily expenses eventually helped Joseph make a major purchase.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नेशनल माइनॉरिटी कमीशन ने झोटा मामले में लिया संज्ञान; 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नेशनल माइनॉरिटी कमीशन ने झोटा मामले में लिया संज्ञान पंजाब के डीजीपी को झोटा मामले में मांगी रिपोर्ट इस मामले में क्या कार्रवाई की समेत अन्य रिपोर्ट मांगी गई 7 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट0
0
Report
मथुरा पुलिस लाइन में कार धोते समय करंट से राहुल की मौत; लापरवाही की जांच शुरू
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस लाइन में दर्दनाक हादसा: कार धोते समय करंट लगने से 35 वर्षीय राहुल की मौत मथुरा: मथुरा पुलिस लाइन में कार धोते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय राहुल की दर्दनाक मौत हो गई। राहुल MT डिपार्टमेंट के पास लगे सबमर्सिबल पंप से पाइप जोड़कर कार की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया。 CCTV फुटेज में दिखी घटना मंगलवार देर शाम इस हादसे का करीब 1 मिनट 4 सेकंड का CCTV फुटेज सामने आया। फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल करीब 15 सेकंड तक सामान्य रूप से कार धोता रहा, लेकिन अचानक उसे करंट का तेज झटका लगा और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। इस दौरान पानी का पाइप उसके हाथ में ही लिपटा रह गया और कुछ ही सेकंड में वह बेसुध हो गया। पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया घटना के समय पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहुल को बचाने का प्रयास किया और करंट का संपर्क हटाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। राहुल के पिता सतीश मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में हेड आर्मोरर के पद पर तैनात हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। लापरवाही की जांच शुरू सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गैराज में करंट लगने से राहुल की मौत हुई है। मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ: डिप्टी सीएम Brajesh Pathak जनता दरबार में जनता की शिकायतें सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: Deputy CM Brajesh Pathak addresses public grievances during Janata Darshan0
0
Report
Advertisement
Bhaderwah में Drishti Eye Camp: चार दिन में 100 से अधिक कैटरेक्ट सर्जरी
Bhaderwah, In a major initiative to improve access to specialised eye care, Health Department in Collaboration with the Hans Foundation and Sub-District Hospital Bhaderwah, is conducting a four-day cataract surgery camp under its Drishti Eye Care Mission in Bhaderwah, Jammu and Kashmir. The initiative follows a series of eye-screening camps organised across several areas of Medical Block Bhaderwah from October 6 to October 12, during which patients from different villages were screened for cataracts and identified for surgical intervention. The surgical programme was formally inaugurated at SDH Bhaderwah by Block Medical Officer Dr. Versha Sharma in the presence of staff, representatives of the Hans Foundation. On the first day, the medical team successfully performed 25 cataract surgeries, while more than 100 surgeries are targeted over the following three days. Speaking on the occasion, BMO Bhaderwah Dr. Versha Sharma said the cataract surgeries would continue at SDH Bhaderwah until October 15, with the overall programme scheduled to conclude on October 16. The initiative aims to bring specialised eye care services closer to people, particularly those living in remote and rural areas, helping patients access timely treatment and improve their vision. The Health Department appreciated the Hans Foundation and its Drishti Eye Care team for their contribution towards strengthening eye care services and improving the quality of life of patients across Medical Block Bhaderwah.0
0
Report
स्वाभिमानी किसान संघटना ने जयवंत शुगर कारखाने के ऊस ट्रैक्टर रोक दिए
Satara, Maharashtra:सातारा : ऊसाच्या msp आणि इथेनॉल दरवाढी वरून सुरू झालेल्या आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर जयवंत शुगर कारखान्याची ऊस वाहतूक रोखण्यासाठी स्वाभिमानी शेतकरी संघटना आक्रमक झाली आहे. आज शिरवडे गावातून जयवंत शुगर कारखान्याकडे ऊस घेऊन जाणारा ट्रॅक्टर जात असल्याचे निदर्शनास आल्यानंतर संघटनेच्या कार्यकर्त्यांनी ट्रॅक्टरच्या टायरमधील हवा सोडून ऊस वाहतूक रोखली. कोल्हापूर,सांगली आणि साताऱ्यात आंदोलन सुरू असताना ऊस वाहतूक सुरू असल्याने संघटना आक्रमक झाली आहे.0
0
Report
NH-52 पर गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप पलट, सड़क पर सिलेंडर बिखर गए
Kota, Rajasthan:एनएच-52 पर जूनिया मोड़ के पास गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में भरे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। हादसे के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर बिखरे गैस सिलेंडरों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़े हादसे की जानकारी सामने नहीं आई है。0
0
Report
Advertisement
अलवर: शराब की बोतल से हमला कर दो एंबुलेंस चालक घायलों
Alwar, Rajasthan:अलवर में एंबुलेंस चालकों पर जानलेवा हमला, शराब की बोतल से गले पर किए वार अलवर। शहर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर बुधवार सुबह मारपीट के दौरान दो एंबुलेंस चालकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर दोनों चालकों के साथ मारपीट की और शराब की बोतल फोड़कर उनके गले पर वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उमाशंकर उर्फ पवन की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तिजारा फाटक निवासी उमाशंकर उर्फ पवन और सोनावा निवासी करण बुधवार सुबह ज्योतिबा फूले सर्किल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान रोहित नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शराब से भरी बोतल फोड़कर पहले उमाशंकर के गले पर वार किया और फिर करण पर हमला कर दिया। उमाशंकर के अनुसार, आरोपी पहले भी उसके दोस्तों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह अचानक हुए हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
डिप्टी सीएम सूरिंदर चौधरी ने धार्मिक मामलों में राजनीति न करने का किया आग्रह
Aram Pora, Ganderbal, GANDERBAL: Jammu and Kashmir Deputy Chief Minister Surinder Choudhary, while speaking to the media in Ganderbal, commented on the Waqf controversy and the issue of Friday sermons, stating that no political party should interfere in religious matters. He said that whether it is Hinduism, Islam, Sikhism or Christianity, religion should be respected, adding that India's culture and tradition have always placed religion above politics. The Deputy Chief Minister further said that some political parties are attempting to use religious matters to serve their own political interests, which he termed wrong and unacceptable.0
0
Report
साहिबाबाद में घर के बाहर कार चोरी, CCTV फुटेज में चोर कैद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर गाड़ी चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। घर के बाहर खड़ी कार को चोर द्वारा निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। फुटेज की मदद से चोर के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी0
0
Report
Advertisement
