icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273309
Amit TripathiAmit TripathiFollow21 Jan 2025, 12:30 pm

महराजगंज-सांभर हिरण जंगल से भटक कर गांव में पहुचा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Sonpipari Khurd, Uttar Pradesh:

महराजगंज जनपद में जंगल से भटककर एक सांभर हिरण बैरवा बनकटवा गांव में घुस गया, जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई । घर में घुसे सांभर हिरण को देखने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े ,शोर शराबा सुन सांभर एक दूसरे खुले मकानों में घुसने लगा । ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी । तत्काल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डिप्टी रेंजर राकेश कुमार की अगुवाई में वनकर्मियों के साथ गांव में पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया, काफी मशक्कत के बाद हिरण को रस्सी से फंदा बनाकर पकड़ लिया और बांधकर बाहर निकला । टीम ने सांभर हिरण का रेस्क्यू कर वाहन से ले गए ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमराज-चित्रगुप्त के नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों का पालन करने की दी सीख

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollowJust now
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात पुलिस ने यमराज-चित्रगुप्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अनूठे अंदाज में प्रस्तुत नाटक को देखकर लोगों ने सड़क सुरक्षा का संदेश समझा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों के साथ शिकारपुर एवं सिन्दुरिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को उसके गंभीर परिणामों के प्रति सचेत किया। यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों के जरिए लोगों को बताया गया कि सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और जल्दबाजी या लापरवाही से बचें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
0
0
Report

नुमाइश कैंप में कूड़ाघर के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे विजयकान्त चौहान, समर्थन में उतरे क्षेत्रवासी

Devla, Uttar Pradesh:सहारनपुर। नुमाइश कैंप में बीच सड़क पर बने कूड़ाघर को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विजयकान्त चौहान ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कई वर्षों से नगर निगम, महापौर, स्थानीय पार्षदों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया। विजयकान्त के समर्थन में क्षेत्रवासियों और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने नगर निगम और कूड़ाघर के विरोध में पुतला फूंककर आक्रोश जताया।विजयकान्त चौहान का आरोप है कि नुमाइश कैंप में स्थित कूड़ाघर में शहर के विभिन्न इलाकों से कूड़ा लाकर डाला जा रहा है। इसमें मृत कुत्ते-बिल्लियों और अन्य जीवों के शव भी शामिल हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौ देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कूड़ा उठाने वाले बड़े वाहनों और जेसीबी के कारण सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती है।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक आपसी मतभेदों के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विजयकान्त चौहान ने कहा कि फिलहाल उनकी भूख हड़ताल शांतिपूर्ण और सांकेतिक है। यदि प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कूड़ाघर हटाने का ठोस आश्वासन नहीं देते हैं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। बाईट:-विजयकान्त चौहान
0
0
Report

जिले में भारत भारी मेले का हुआ उद्घाटन

VKVikas KumarFollow26m ago
Teliya Diha, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत भारत-भारी मे आयोजित ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल भारत भारी में एक सप्ताह चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में भजन, कीर्तन एवं धार्मिक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष भारत भारी चन्द्र प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत अध्य्क्ष बढनी चाफ़ा धर्मराज वर्मा अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता, तहसीलदार डुमरियागंज, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पांडेय समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों से अपील की कि वे स्वगणना करें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

सीएम योगी की मां के निधन पर स्वामी रामदेव सहित संतों ने रामकथा के मंच से जताया शोक

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोंडा के जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने रामकथा के मंच से शोक जताया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।स्वामी रामदेव ने कहा कि देश ने एक राष्ट्रमाता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मां के त्याग और संस्कार ही व्यक्ति को उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद रहे स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आचार्य बालकृष्ण ने ईश्वर से शोक संतप्त मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस बीच मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जयप्रभाग्राम दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
0
0
Report

अब्बास अंसारी के गढ़ में पहुंचे सासंद मनोज तिवारी, कहा अब बदलाव की ज़रूरत है

ZIZAHID IMAMFollow1h ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी का आगमन हुआ ।जिसमें मनोज तिवारी भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां सासंद मनोज तिवारी का स्वागत हुआ है। इस दौरान सांसद तिवारी ने शक्ति सिंह के साथ बुनियादी मुद्दों, ऐतिहासिक पहचान, बुनकरों के दर्द और आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत मंथन करते हुए आत्मीय संवाद किया है। वही स मीडिया रूबरू होते हुए सांसद मनोज तिवारी ने मऊ मेरे दिल में गहराई से बसा है। मऊ को विकास नही बल्कि अपराध के लिए जाना जाने लगा। वही कहा कि सदर सीट को अब बदलाव की ज़रूरत है,जिसकी शुरुआत शक्ति सिंह करेंगे ।
0
0
Report

चित्रगुप्त मंदिर के मंहत ने मुख्यमंत्री से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहार

SCSANJAY CHANKAYAFollow1h ago
कुशीनगर। जिस मंदिर में आस्था, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज होनी चाहिए, वहां यदि महंत को अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़े तो यह मामूली विवाद नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्थल की शांति से जुड़ा गंभीर सवाल है।पडरौना स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मंदिर के महंत अजय श्रीदास ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश श्रीवास्तव पर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कर लोगों को उकसाने तथा उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महंत अजय श्रीदास ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि वह पिछले दो दशकों से श्री चित्रगुप्त मंदिर की सेवा, पूजा-पाठ, देखरेख, रखरखाव और निर्माण कार्य कराते आ रहे हैं। लेकिन आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे, निराधार और आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर लोगों को भड़काया जा रहा है। महंत ने इसे अपनी जान के लिए गंभीर खतरा बताते हुए हत्या की साजिश तक का आरोप लगाया है।महंत के अनुसार, 11 नवंबर को प्रत्येक वर्ष की परंपरा के भाति मंदिर परिसर में सामूहिक चित्रगुप्त पूजन, अखंड रामायण, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। धार्मिक कार्यक्रम अपने समापन की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान मुन्ना कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद श्रीवास्तव प्रियदर्शनी मंदिर पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां पहले से मौजूद उनके परिचित लोग भी जुट गए।अजय श्रीदास का आरोप है कि एकत्रित लोगों ने उनके पुत्र पर हमला करने के लिए दौड़ा दिया। जान बचाने के लिए उनका पुत्र मंदिर से बाहर भागा। उन्होंने सभासद प्रमोद श्रीवास्तव और अतुल श्रीवास्तव पर भी लोगों को उकसाने में शामिल होने का आरोप लगाया है। महंत का दावा है कि इसके बाद आक्रोशित लोग उनकी तरफ भी बढ़ने लगे। स्थिति की गंभीरता भांपकर वह तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने सिटी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज ने हस्तक्षेप कर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। महंत के मुताबिक, पुलिस के हस्तक्षेप से बड़ा अनहोनी टल सका। घटना से आहत अजय श्रीदास ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका परिवार भयभीत और सहमा हुआ है। उन्हें अपनी और अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सता रही है। वायरल वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव ने वाटसप ग्रुपो मे महंथ के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर लोगो को उकसाया है अगर हां तो प्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होना स्वभाविक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किए गए कथित आपत्तिजनक संदेशों की जांच होगी? क्या धार्मिक आयोजन के दौरान हुए प्रमोद श्रीवास्तव प्रियदर्शनी द्वारा किए गये कथित हंगामे और हमले की कोशिश के आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल होगी?
0
0
Report
Advertisement

पडरौना में काशी की गंगा आरती का दिव्य नजारा, दीपों की रोशनी और शंखनाद से गूंजा छठ घाट

SCSANJAY CHANKAYAFollow1h ago
कुशीनगर। दीपों की जगमगाहट, शंखनाद की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और काशी से आए विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पडरौना का महंत दिग्विजयनाथ छठ घाट आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा।बालगंगाधर तिलक नगर वार्ड स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर के सामने नवनिर्मित छठ घाट पर आयोजित भव्य श्री गंगा आरती एवं भजन संध्या में आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी की तर्ज पर हुई सामूहिक आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। काशी से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से मां गंगा की आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान दीपों की अलौकिक छटा और मंत्रों की गूंज से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। वहीं भजन संध्या में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने देर तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और जनभागीदारी को मजबूत करते हैं। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पडरौना की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देना उनका निरंतर प्रयास है। नगर के धार्मिक स्थलों और घाटों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही ऐसी परंपराओं को विकसित करना जरूरी है। पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि पूर्वांचल की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। गंगा आरती और भजन संध्या जैसे आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। इस दौरान एसडीएम सदर विवेक मिश्र, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, एडवोकेट अरविंदन कुशवाहा, सुनील चौहान, गिरजाशंकर पाण्डेय, मृत्युंजय दीक्षित, प्रियम द्विवेदी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, अंकित अग्रवाल, अभय मारोदिया, सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 🔴 दो दिनों में दो घाटों पर गंगा आरती, धार्मिक पर्यटन को नई उम्मीद गौरतलब है कि महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज छठ घाट पर इस आयोजन से महज दो दिन पूर्व नगर की मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर भी विनय जायसवाल और विनय राय के संयुक्त प्रयासों से भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या आयोजित की गई थी। वहां भी काशी के विद्वान आचार्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से आरती संपन्न कराई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे।लगातार दो प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भव्य गंगा आरती के आयोजनों ने पडरौना में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी मजबूती दी है।
0
0
Report

विधायक शुशील सिंह ने दिव्यांगजनो में इलेक्ट्रिक वाहन, कार्यक्रम को किया सम्बोधित

Manoj KumarManoj KumarFollow1h ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:# प्रेस विज्ञप्ति **ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) के सीएसआर निधि के अंतर्गत चंदौली में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित** **चंदौली, 20 नवंबर 2026।** ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सामाजिक निगमित दायित्व (CSR) के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (ALIMCO), कानपुर के सहयोग से आज जनपद चंदौली के राजकीय पशु चिकित्सालय, हुड्डूपुर, चहनियां में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में GRID-INDIA की ओर से श्री नितिन शर्मा, मैनेजर (HR) तथा ALIMCO की ओर से श्री संजय मंडल, ALIMCO प्रभारी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के महत्व एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस शिविर के अंतर्गत पूर्व में चिह्नित **164 लाभार्थियों को कुल 627 सहायक उपकरण** निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग **50 लाख रुपये** है, जिसका वहन GRID-INDIA द्वारा अपनी CSR निधि के अंतर्गत किया गया है। वितरित किए गए सहायक उपकरणों में ई-स्कूटी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, बीटीई डिजिटल श्रवण यंत्र, टी.एल.एम. किट, चेयर/स्टूल कमोड सहित, बैसाखी, छड़ी, नी-ब्रेस, एल.एस. बेल्ट, व्हीलचेयर, सिलिकॉन फोम तकिया, स्वाइवलिंग कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट एवं वॉकर आदि शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। GRID-INDIA एवं ALIMCO के इस संयुक्त प्रयास से जनपद चंदौली के लाभार्थियों को काफी लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0
0
Report

वाराणसी: बनारस के गंगा घाट पर बह रहा शौचालय का गंदा पानी, देख भड़के मेयर अशोक तिवारी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंगा घाट पर शौचालय का गंदा पानी बहता देख नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने कहा - "पेनाल्टी लगाओ या लाइसेंस रद्द करो, 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए।" ——क्या है मामला? बताया जा रहा है कि घाट पर बने शौचालय का गंदा पानी सीधे गंगा घाट पर बह रहा था। इससे घाट पर गंदगी फैल रही थी और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी। मेयर के निरीक्षण के दौरान जब यह नजारा सामने आया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घाटों को गंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। —-अधिकारियों को अल्टीमेटम मेयर अशोक तिवारी ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति / संस्था पर पेनाल्टी लगाई जाए, या फिर उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। मेयर की इस सख्ती के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल,

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल, 6000 प्रति लैंस और बाहरी दवा लिखकर कमाए जा रहे लाखों रुपए, अस्पताल के बाहर खुले बाहरी मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बेचीं जा रही सरकारी डाक्टरों द्वारा लिखी दवाइयां, वायरल वीडियो में शख्स ने स्वीकारी 6000 प्रति लैंस और बाहर लिखी गई महंगी दवाइयों की बात, मरीजों को लगातार लिखी जा रही महंगी दवाइयों और लैंस खड़े कर रहा भ्रष्टाचार के कई सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने लिया मामले का संज्ञान, सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा मामले में टीम बनाकर जांच कराई जाएगी, जांच के बाद कार्रवाई होगी, जालौन के उरई स्तिथ राजकीय नेत्र चिकित्सालय का मामला। बाइट:- डॉ. हरिनंदन प्रसाद--सीएमओ जालौन
0
0
Report

जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता,

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, होर्डिंग्स लगाकर फूंका पुतला, भारी पुलिस बल तैनात प्लेस-जालौन यूपी डेट-20-11-2026 एंकर जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर कथित तौर पर 35-35 हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट नंबर-1 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। और प्राचार्य को भ्रस्टाचारी बताते हुए होर्डिंग्स भी लगाई। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिकायत लेकर पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी घटना के विरोध में संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया था इसी प्रदर्शन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए। सीओ उरई राजेश कमल, सीओ जालौन अजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री चित्रांशु ने आरोप लगाया कि विगत दिनों संगठन बीएससी नर्सिंग के छात्रों की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य के इशारे पर बर्बरतापूर्वक मारपीट कराई गई। प्रैक्टिकल में छात्रों को पास कराने के नाम पर छात्रों से 35 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। इसके वीडियो और रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्राचार्य के निलंबन और छात्रों को न्याय मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसमें गांव-गांव जनचौपाल भी लगाई जाएगी। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के प्रैक्टिकल और कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कुछ छात्र और अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन ने प्राचार्य पर छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट कराने के आरोप लगाए हैं। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है और उनके कार्यालय की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामले को लेकर वीडियो भी वायरल होने की चर्चा है। स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइट:- चित्रांशु--प्रांतीय मंत्री, ABVP बाइट:- सुनील कुमार--सिटी मजिस्ट्रेट, उरई बाइट:- नर्सिंग छात्रा बाइट:- नर्सिंग छात्रा
0
0
Report

मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2h ago
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि गोंडा।मुख्यालय से 35 किमी दूर आज प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ गोंडा के इटियाथोक स्थित भारत रत्न नाना जी देश मुख के कर्मभूमि जानकीनगर जयप्रभा ग्राम के चिन्मयानंद प्रांगण में 17 नवंबर से संत आलोक दास के संयोजन में चल रहे राजन महाराज के राम कथा में शामिल होने के लिय प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को आना था लेकिन योगी जी की 91वर्षीय माता का निधन होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया। मंचासीन पतंजलि योग पीठ के पीठाधीश्वर बाबा रामदेव ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट शोक श्रद्धांजलि कराई।श्रद्धांजलि सभा के बाद राजन महाराज का राम कथा जारी रहा।राम कथा में प्रदेश और गैर प्रदेश के दर्जनों साधु संत मौजूद रहे।इस आयोजन में विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी,तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे,करनैलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे इन लोगों को जमीन पर बैठने की व्यवस्था रही।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के एटा रोड पर मुगलगढ़ी गांव के पास शुक्रवार को गुरुद्वारे के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अमर सिंह समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वीरेंद्र की मौत से पैंदापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

वाराणसी: लंका में पुलिस का डर नहीं, खुलेआम मारपीट, इलाके में दहशत

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | लंका क्षेत्र में मारपीट की घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को देखकर यही लगता है कि आरोपियों को लंका पुलिस का कोई डर नहीं है। सूत्रों की मानें तो मारपीट करने वाले का नाम राहुल सिंह बताया जा रहा है, जो लंका भगवानपुर का निवासी है। —-क्या है मामला? बताया जा रहा है कि लंका क्षेत्र में खुलेआम मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। —-लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा। लोगों ने लंका पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

वाराणसी में लगा पोस्टर... नरसिंह अवतार में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर में लगा एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे सीएम योगी के सख्त और निर्णायक शासन का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। —-क्या है पोस्टर में? बताया जा रहा है कि पोस्टर में सीएम योगी को नरसिंह अवतार के रूप में चित्रित किया गया है। पोस्टर लगाने वालों का कहना है कि जैसे भगवान नरसिंह ने अधर्म और अन्याय का नाश किया था, वैसे ही सीएम योगी अपराध और माफियाराज के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। —-लोगों में चर्चा पोस्टर को देखकर लोग रुक-रुककर फोटो खींच रहे हैं। समर्थकों में उत्साह है, तो कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ नेताओं की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह पोस्टर वाराणसी में सियासी और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top