icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow18 Jan 2025, 06:13 pm

महाराजगंज-वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में समीक्षा बैठक

Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:

महराजगंज कलेक्ट्रेट के बुद्धा सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बिंदुवार सड़क सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एनएच को निर्देश दिया कि गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर जो अस्थायी पुल अभी भी क्रियाशील हैं उन्हें समाप्त करते हुए मूल स्थान पर पुलों के निर्माण को सुनिश्चित कराएं। रोडवेज की सभी बसों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए कहा ताकि कोहरे में हादसों को रोका जा सके। सड़कों पर संचालित ई–रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मराठा समाज ने मनोज जरांगे-पाटलाओं के समर्थन में आंदोलन तेज किया

Sangli, Maharashtra:आरोपींच्या पार्श्वभूमीवर मनोज जरांगे-पाटलांच्या समर्थनासाठी मराठा बांधवांचे आंदोलन..मनोज जरांगेंच्या पोस्टरला घालण्यात आला दुग्धाभिषेक.. मनोज जरांजेच्यावर सुरु आरोपांच्या पार्श्वभूमीवर,जरांगेंच्या समर्थनासाठी सांगलीतला मराठा समाज सरसावला आहे. पलूस तालुक्यातल्या आंधळी येथील मराठा समाज बांधवांकडून मनोज जरांगे-पाटलांच्या समर्थनार्थ आंदोलन करण्यात आले आहे. मनोज जरांगे पाटलांच्यावर सुरू असलेल्या आरोप आणि टीकेच्या विरोधात मराठा समाज बांधवांकडून निदर्शने करत आरोप करणाऱ्यांचा निषेध नोंदवण्यात आला आहे. त्याचबरोबर मनोज जरांगेंच्या पाटलांच्या पोस्टरला दुग्धाभिषेक घालून मराठा समाज मनोज-जरांगे पाटलांच्या पाठीशी ठाम असल्याची जाहीर करत सरकारच्या माध्यमातून मनोज जरांगे-पाटलांचे सहकारी उठावे भविष्यातील आंदोलन होऊ नये,जरी झाल्यास त्याची तीव्रता कमी राहावी,यासाठी राज्य सरकारकडून हा कुटील डाव सुरू असल्याचा आरोप मराठा बांधव प्रदीप माने यांनी केला आहे.
0
0
Report

गंगा कटाव से मालदा-शाहिबगंज क्षेत्र में रेल सेवा बाधित, ट्रेनों का विनियमन और परिवर्तन

Sahibganj, Jharkhand:पूर्व रेलवे मालदा मण्डल के महाराजपुर के झुंझरी पुल के पास पोल नंबर 219/32 के समीप गंगा का कटाव तेजी से बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे की टीम कटाव रोकने के लिए बोल्डर एवं गिट्टी का छिटाव कर रही है। रेलवे लाइन से गंगा की दूरी करीब 13 मीटर रह गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मी तेजी से कटावरोधी कार्य में जुटे हुए हैं। इसके साथ साथ पूर्व रेलवे ने सावधानी बर्तते हुए एक दर्जन ट्रैन को तत्काल रद्द कर दिया हैँ जबकि दर्जन भर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालन की जाएगी. यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवराम मांझी ने वीडियो मैसेज जारी कर दिया. मालदा मंडल के सकरीगली – महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण ट्रेनों का विनियमन साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन स्थगित रहेगा। इसके मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन किया गया है: *दिनांक 30.09.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा वाली ट्रेनों का रद्दीकरण:* • 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू • 63421 आजीमगंज–साहिबगंज मेमू • 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू • 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू • 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर • 13427 हावड़ा–साहिबगंज एक्सप्रेस • 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू • 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू • 63422 साहिबगंज–आजीमगंज मेमू • 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू • 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू • 53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर *ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:* • 13106 बलिया – सियालदह एक्सप्रेस (दिनांक 29.09.2026 को प्रारम्भ होने वाली यात्रा) एवं 13020 काठगोदाम – हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (दिनांक 28.09.2026 को प्रारम्भ होने वाली यात्रा) का मार्ग परिवर्तन मुंगेर – भागलपुर – बांका – देवघर – जसीडीह बाईपास के रास्ते किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव भागलपुर एवं देवघर में रहेगा। • 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस (दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का मार्ग परिवर्तन किऊल – झाझा – आसनसोल के रास्ते किया जाएगा। *ट्रेनों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ:* 53029 आजीमगंज–भागलपुर पैसेंजर (दिनांक 29.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का आंशिक समापन बड़हरवा में किया जाएगा। 53403 रामपुरहाट – गया पैसेंजर ((दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) एवं 13409 मालदा टाउन – किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का आंशिक प्रारंभ साहिबगंज से किया जाएगा। बाइट :- शिवराम मांझी मुख्य सुचना जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्व रेलवे कोलकाता. Pankaj Verma Sahibganj 7488347617
0
0
Report

महराजगंज के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी, दवाओं के सैंपल कब्जे

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग- अलग थाना क्षेत्र के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में नशीली दवाओं के कथित भंडारण और बिक्री, संदिग्ध दवाओं के साथ-साथ बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम ने मेडिकल स्टोर में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड से किया। जांच के दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए जबकि बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र के होलसेल और फुटकर मेडिकल की दुकानों पर आकस्मिक जांच की गई चेकिंग के दौरान उनके भंडारण लाइसेंस और कोल्ड चेन की व्यवस्था फार्मासिस्ट की व्यवस्था तथा खरीद और विक्री के रिकॉर्ड चेक किए गए। कुछ औषधि के सैंपल संदिग्ध पाए जाने के बाद चार सैंपल लिए गए हैं जिन्हें सील कर गवर्नमेंट लैबोरेरी के लिए भेजा गया है। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट: मुख्य आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मोहिउद्दीननगर से दबोच लिया। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लू डायमंड होटल से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को एक युवती को चाकू की नोंक पर कथित तौर पर अगवा कर होटल लाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी।इस मामले में होटल पहुंचने वाले विक्रम कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार चल रहा था। आपको बताते चले कि बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लू डायमंड होटल से सामने आए इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के मुताबिक, युवती को चाकू की नोक पर अगवा करने के बाद होटल लाया गया। आरोप है कि यहां उसे दूसरे युवक के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रम कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार था।पुलिस की लगातार दबिश के बीच रोहित कुमार के नेपाल भागने की कोशिश की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब रोहित कुमार को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि 27 सितंबर को ब्लू डायमंड होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोहित कुमार नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें युवती से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट का वीडियो मिला है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।बाइट मनीष एसपी बेगूसराय
0
0
Report

बागमती नदी का कहर जारी: मुज़फ्फरपुर में लोग जल कैद, खाने को तरस

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर मे बागमती नदी का कहर जारी है। नेपाल से आने वाली बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बढ़ते हुए तीन प्रखंडों के दर्जनों पंचायत में पानी घुस गया है। कटरा प्रखंड क्षेत्र की बर्री पंचायत, बसघट्टा पंचायत, कटरा पंचायत और गंगिया के निचले इलाकों में पानी से बाढ़ का संकट गहरा गया है। अब वहां के लोग पानी के कारण जल कैदी बन गए हैं और नवादा गांव में रहने वाली महिलाएं बच्चों को लेकर पानी के बीच चौकी रख कर शरण लिए हुए हैं तो कही लोग घरों में पानी घुसने के कारण घरों के ऊपर रखे गए सीमेंट से बने अस्थावस्ट्स (करकट) के ऊपर चढ़ कर रात गुजार रहे हैं। यहाँ तक कि एक घर ऐसा मिला कि पानी के कारण एक महिला अस्पताल तक नहीं पहुँच सकी और महिला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। हालांकि वहां के कुछ स्थानीय युवा चंदा इकठा कर बच्चों और बुजुर्गों के खाने के लिए एक किचेन की व्यवस्था कर रखा है, जहाँ बुजुर्ग और बच्चे अपना पेट भर रहे हैं। घरों में बागमती नदी के पानी घुसने के चार दिनों से लोग जल कैदी बने हुए हैं फिर भी प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। लोग सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति काफ़ी आक्रोश दिखा रहे हैं। इलाके के विधायक भी सरकार के मंत्री हैं, फिर भी बाढ़ पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि अंचलाधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं और आते भी हैं तो सीधे सड़क से ही घूम कर निकल जाते हैं। सरकार एक तरफ़ बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की सहायता पहुँचाने का दावा कर रही है, धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा। बाढ़ पीड़ित खुद खाने के लिए जुगाड़ निकाल रहे हैं और खेतों में पानी भरने के कारण मवेशियों के चारे की समस्या बन गई है।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur के गंडक बांध पर रात भर कटाव, जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में गंडक नदी के बांध में कटाव के बाद देर रात जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला। सैंकड़ों मजदूरों को कटाव रोधी कार्य पर लगाया गया, अधिकारियों को किया गया अलर्ट। NDRF और SDRF की टीम को भी किया गया अलर्ट। नारायणी गंडक नदी में जल वृद्धि हो रही है और बांध के समीप पानी के दबाव के कारण कटाव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सीटीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के साथ अधिकारी देर रात मौके पर पहुँचे और बांध में हो रहे कटाव को रोकने के लिए मजदूरों को लगाया गया। जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला और निगरानी में कटाव रोधी कार्य करवाते रहे। अधिकारी आस-पास के लोगों से ऊँचे स्थान पर जाने की अपील कर रहे थे। रेवा घाट के संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। नेपाल के गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही वारिस के कारण गंडक नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। अत्यधिक जलस्राव को देखते हुए तटबंधों के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा राहत एवं बचाव के लिए SOP के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

मधु कोड़ा का आरोप—इंडिया गठबंधन भारतीय वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिया चाहते हैं

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - एसआईआर पर बोले मधु कोड़ा - बांग्लादेशियों को भारत का मतदाता बनाना चाहती है कांग्रेस झामुमो। एंकर - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करनेवाले कांग्रूव झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के लोग विदेशी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत का मतदाता बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसलिए एसआईआर करा रही है क्योंकि कोई योग्य मतदाताओं का नाम छूटे नहीं और किसी अयोग्य लोगों का नाम जुटे नहीं । उन्होंने बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई और उन लोगों को भारत देश को छोड़कर भागना पड़ा। ऐसे लोगों को कांग्रेस वोट बैंक बनाना चाहती है। इसलिए चुनाव आयोग का विरोध कर रही है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि वोट बैंक बनाने के लिए इंडिया गठबंधन ऐसे घुसपैठियों को यहीं इसी देश में रखना चाहती है।
0
0
Report

महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow48m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग- अलग थाना क्षेत्र के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में नशीली दवाओं के कथित भंडारण और बिक्री,संदिग्ध दवाओं के साथ-साथ बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। वी/ओ- ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम ने मेडिकल स्टोर में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड से किया। जांच के दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए जबकि बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए।। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र के होलसेल और फुटकर मेडिकल की दुकानों पर आकस्मिक जांच की गई चेकिंग के दौरान उनके भंडारण लाइसेंस और कोल्ड चैन की व्यवस्था फार्मासिस्ट की व्यवस्था तथा खरीद और विक्री के रिकॉर्ड चेक किए गए । कुछ औषधि के सैंपल संदिग्ध पाए जाने के बाद चार सैंपल लिए गए हैं जिन्हें सील कर गवर्नमेंट लैबोरेट्री के लिए भेजा गया है । बाइट- सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

हिंदू संगठन के हंगामे के बाद जूही थाने में दो गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में किया हंगामा प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों को पीटा सरगना की गिरफ्तारी के लिए जूही थाने में हंगामा गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी एंकर-कानपुर के नौबस्तामछरिया से बाइक पर दो लोगों के प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर हिंदू संगठन ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। फिर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गैंग के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जूही थाने में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया。 आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया。 शिव शक्ति अखाड़ा के सह संयोजक विशाल बजरंगी ने पुलिस को बताया देर रात बाइक से दो लोग बोरे में ले कुछ ले जा रहे थे। शक होने पर जूही थाना क्षेत्र के पास जब संगठन के लोगों ने पूछताछ की तो आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल की। इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया。 इधर, प्रतिबंधित मांस की सप्लाई की सूचना पर जूही थाने में सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। साथ ही गैंग के सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया。 एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि, विशाल की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी。 बाइट-वीरेन्द्र विक्रम-ACP बाबूपुरवा बाइट-रवि सोनकर-महामंत्री शिव शक्ति अखाड़ा
0
0
Report

आजमगढ़ सिधारी में निजी आवास से संदिग्ध देहव्यापार: 4 महिलाएं हिरासत में

Azamgarh, Uttar Pradesh:संदिग्ध देह व्यापार के मामले में 4 महिलाएं हिरासत में, कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, मामले की जांच में जुटी पुलिस। स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला द्वारा अपने निजी आवास पर बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाए जाने तथा संदिग्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत कई बार सिधारी थाने में की गई थी। बताया गया कि पूर्व में पुलिस स्तर पर समझौता कराकर महिला को समझाया बुझाया गया था, लेकिन इसके बाद भी गतिविधियां बंद नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया। स्थानीय के अनुसार क्षेत्र में अध्यापक, लेखपाल, अधिवक्ता और सेना से सेवानिवृत्त लोगों के परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि ऐसी गतिविधियों का आसपास के परिवारों और बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसपी सिटी और सदर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को हिरासत में लेकर सिधारी थाने लाया, जहां मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

करहल-मकान के गेट पर कचरा रखने और ईंटें फेंकने का आरोप, निगरानी कैमरा भी तोड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow6h ago
Firozabad, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। न्यू बस्ती गांधी नगर निवासी सीआरपीएफ जवान की पत्नी बबली देवी ने मंगलवार को करहल कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर मकान के गेट के पास कचरा रखने,ईंटें और बोरी लगाकर रास्ता बाधित करने तथा निगरानी कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बबली देवी पत्नी जीवन कुमार ने बताया कि उनके मकान के पश्चिमी तरफ कच्ची गली है,जिसकी ओर उनके मकान का एक गेट खुलता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली संजू देवी पत्नी सर्वेश कुमार द्वारा आए दिन गली की ओर स्थित गेट के पास कचरा रखा जाता है,इसके अलावा गली में ईंटें और बोरी लगाकर रास्ता बाधित किया गया है। बबली देवी के अनुसार,उक्त गली के संबंध में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है और न्यायालय की ओर से स्टे ऑर्डर भी पारित किया जा चुका है। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनके गेट के पास कचरा रखा गया। जब उन्होंने कचरा हटाया तो पड़ोसी पक्ष की ओर से ईंटें फेंकी जाने लगीं,इसी दौरान उनके मकान में लगा निगरानी कैमरा भी तोड़ दिया गया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उनके पति सीआरपीएफ में तैनात हैं और ड्यूटी के कारण घर पर नहीं रहते हैं। ऐसे में घटना के बाद वह अपने घर में भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

चंदौली: 24 फाइनेंस कंपनियों के कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर पुलिस छापेमारी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप - सूचना के आधार पर मुगलसराय पुलिस ने जी टी रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की - मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है - पुलिस ने मकान से मिले दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच शुरू कर दी है - सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, फर्जी साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है - पुलिस संदिग्धों के सिस्टम चेक कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कथित साइबर फ्रॉड में कितने लोग शामिल हैं - पुलिस के अनुसार, अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ की घटना. बाइट: अरुण कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर, चंदौली.
0
0
Report

करनैलगंज में छत ढलाई के दौरान मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Gonda, Uttar Pradesh:जहां करनैलगंज के चचरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिबियापुर गोसाईं गांव में आज मंगलवार शाम छत की ढलाई के दौरान एक मजदूर की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान वासुदेव (35) पुत्र त्रिलोकी, निवासी राजस्व ग्राम दिनकरिया झलियनपुरवा, मौजा नकार के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बिबियापुर गोसाईं के मजरा गोसाईं पुरवा में एक मकान की छत की ढलाई में शटरिंग लगा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को सीएचसी कर्नलगंज लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top