273303
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:थाना ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना के ग्रामीणों ने रास्ता नहीं मिलने पर निकाय चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर वार्ड नंबर 5 की दो ढाणियों ने निकाय चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी। नयावासी ओर गंगासागर की ढाणी ने किया चुनावों का बहिष्कार की दी चेतावनी।रास्ता नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया चुनावों का बहिष्कार की चेतावनी।ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता नहीं तो वोट नहीं।इस बार ही नगरपालिका में शामिल किया गया है दोनों ढाणियों को।ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 5 में ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। आगवाड़ी की नयावासी और गंगासागर की ढाणी के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि “रास्ता नहीं तो वोट नहीं।”ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ढाणियों को इसी बार नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है, लेकिन नगरपालिका में शामिल होने के बावजूद यहां आने-जाने के लिए उचित रास्ता नहीं है। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से रास्ते की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सांवलराम सैनी ने बताया कि देश की आजादी के बाद से ही गांव में रास्ते की समस्या बनी हुई है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों के रिश्ते करवाने में भी परेशानी आती है। वहीं बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वहीं छात्रा संगीता ने बताया कि वह कॉलेज की छात्रा है, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है। कॉलेज जाने के बाद वापस आने के लिए किसी को लेने के लिए बुलाना पड़ता है। छात्रा ने सरकार से रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि वे सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निकाय चुनाव से पहले रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट 1सांवलराम सैनी ग्रामीण 2 संगीता छात्रा0
0
Report
रक्षाबंधन पर राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा लागू कर दी
Jaipur, Rajasthan:आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें अपने मायके और भाइयों के घर पहुंच रही हैं। वहीं जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजस्थान सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच रही हैं। लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते महिलाओं समेत सभी यात्रियों को बस के लिए थोड़ा लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आई बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने की खास खुशी है। कोई मायके तो कोई ससुराल से भाई के घर पहुंचने की जल्दी में है।0
0
Report
मोती नगर पुलिस ने NI एक्ट केस में वॉन्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया
Delhi, Delhi:मोती नगर ने NI एक्ट केस में वॉन्टेड घोषित अपराधी को पकड़ा। आरोपी को जुलाई 2023 में माननीय कोर्ट ने घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया हुआ था। आरोपी 3 साल से ज़्यादा समय से न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पश्चिमी जिला के मोतीनगर पुलिस ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पिछले तीन साल से ज़्यादा समय से न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू 47 निवासी करोल बाग, दिल्ली के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार मोतीनगर पुलिस टीम लगातार कोशिशों और लगातार सर्विलांस से टीम ने आनंद पर्वत से आरोपी राजू को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला। आरोपी तीन साल से ज़्यादा समय से न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था। आरोपी को माननीय तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली द्वारा 10.07.2023 के ऑर्डर के ज़रिए घोषित अपराधी घोषित किया गया था।0
0
Report
Advertisement
वाशीम में लगातार वर्षा नहीं, खरीफ फसलें संकटग्रस्त, किसान पानी की मांग
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिमच्या मंगरूळपीर, मालेगाव तालुक्यात गेल्या वीस दिवसांपासून पावसाने दडी मारल्याने खरीप पिके संकटात सापडली आहेत.पिकांना पाण्याची गरज भासत असल्याने सिंचनाची सुविधा असलेले शेतकरी तुषार सिंचनाद्वारे पाणी देत आहेत. मात्र,विहीर,बोअर किंवा अन्य सिंचनाची सोय नसलेल्या शेतकऱ्यांसमोर पिके वाचवण्याचे मोठे आव्हान आहे.पावसाचा खंड आणखी वाढल्यास उत्पादनावर परिणाम होण्याची भीती शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली जातं असून,आता दमदार पावसाची प्रतीक्षा आहे.0
0
Report
नेपाल के जलप्रलय से बिहार में बाढ़ की आशंका, 36 गेट खुले
Patna, Bihar:नेपाल में आई अचानक जल-प्रलय ने बिहार की सीमावर्ती नदियों को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. खासकर नेपाल की नारायणी नदी, जो बिहार में प्रवेश करने के बाद गंडक कहलाती है, उसके बढ़ते जलस्तर ने पश्चिमी चंपारण से लेकर गोपालगंज, सारण और आगे के कई जिलों में संभावित बाढ़ की आशंका पैदा कर दी थी लेकिन कैसे नेपाल में आई तबाही और तेज बहाव बिहार में कमजोर हो गया तिब्बत की सिमा पर नेपाल में अचानक जल प्रवाह का तेज करंट आने से इन पर दबाव बढ़ गया.इसके बाद पानी त्रिशूली से नारायणी नदी की ओर बढ़ा और फिर बिहार की ओर आते-आते पानी का फैलाव बढ़ता गया. नदी का लम्बा पाट होने के कारण जल की धारा का दबाव और वेग धीरे-धीरे कम होने लगा यही वजह रहा कि बिहार में पहुंचते-पहुचते नेपाल में दिखाई दिया जल प्रलय के वेब में कमी आई बिहार सरकार और भारत सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की गई थी खतरे के हर सम्भनावे निपटने के लिए जो खतरे का अनुमान था वैसा हुआ नहीं लेकिन अभी भी प्रशासन सचेत है0
0
Report
मरवाही के गौरेला में 21 सागौन पेड़ रातोंरात काटे: वन तस्करों की खुली चुनौती
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेन्ड्रा एंकर - वन विभाग की वन तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही से आक्रोशित तस्करों एवं उनके सहयोगियों ने संरक्षित वन क्षेत्र मे रात के अँधेरें में ताबड़तोड़ 21 सागौन के हरे पेड़ काटे, काटने के बाद सभी वृक्षों को जंगल के अंदर छोड़ दिया, मरवाही वन मंडल को तस्कर के रूप में खुली चुनौती दी गई. गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूटी का जंगल एक बार फिर वन तस्करों के निशाने पर आया; एक ही रात में 21 सागौन वर्षों की कटाई से वन मंडल में हड़कंप मच गया. मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूटी वन बीट में रात के अंधेरे में तस्करों ने 21 सागौन के हर े भरे बीच काट दिए; इतने बड़े पैमाने पर एक ही रात में इतने अधिक वृक्षों की कटाई पहले कभी नहीं हुई थी. 21 सागौन के पेड़ों के काटने की जानकारी मिलते ही मरवाही वन मंडल में हड़कंप मच गया; उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी वन क्षेत्र में जाकर कटे हुए वृक्षों की तफ्तीश करने पहुंचे तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. तस्करों ने इस बार 21 वृक्षों को काटा पर कटे हुए वृक्षों को जंगल के अंदर ही छोड़ दिया; एक भी वृक्ष को चोरी कर साथ नहीं ले गए. पेड़ो की कटाई का पैटर्न भी अलग था: नीचे से 3 से 4 फीट ऊपर से काटे गए, जबकि आम तौर पर 1 फीट से अधिक नहीं काटे जाते. इतनी बड़ी कटाई के बावजूद किसी वृक्ष को उठाकर नहीं ले गए. स्थानीय ग्रामीण इस तरह की कटाई से आक्रोशित एवं आश्चर्यचकित हैं; उनका कहना है कि यह कटाई बदले के उद्देश्य से की गई है. यह भी दर्शाता है कि वन विभाग के अधिकारी–कर्मचारी तस्करों के सामने विवश हैं और वन सुरक्षा में लापरवाही है. मरवाही वन मंडल का गौरेला वन परिक्षेत्र जंगल से समृद्ध इलाका है, जहां पीपर खूंटी बीट में राष्ट्रीयकृत वृक्ष सरई और सागौन का बड़ा जंगल है; यह जंगल हमेशा तस्करों के निशाने पर रहा है. इतने बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं; मुख्य मार्ग से महज 50 मीटर अंदर 21 पेड़ों की कुल्हाड़ी से कटाई होती रही पर वन विभाग के जिम्मेदार सोते रहे या लापरवाह बने रहे. वन कर्मियों को अंदेशा था कि आक्रोशित तस्कर इस तरह का कृत्य करेंगे; गौरेला वन परिक्षेत्र की रेंज अफसर का कहना है कि तस्करों को पकड़ कर चालानी कार्रवाई के दौरान आक्रोश में यह कृत्य किया गया. 21 पेड़ काटकर अपराधियों ने वन विभाग को चुनौती दी है और पूरे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचाया है. प्राथमिक जांच में वन विभाग के पास कई जानकारियां हैं जिनके आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है; कुछ फिलहाल गायब हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. बाइट: 01 श्रवण शर्मा - बीट गार्ड पीपरखूटी बाइट: 02 देव राजपूत - पूर्व उपसरपंच पीपरखूटी मरवाही वन मंडल का गौरेला वन परिक्षेत्र अभी भी वन तस्करों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर रहा है; आक्रोशित तस्करों ने 21 सागौन के पेड़ काट दिए, यह तथ्य यह भी दिखाता है कि वन विभाग के अधिकारी–कर्मचारी वनों की सुरक्षा के प्रति कितने लापरवाह और अकर्मण्य हैं.0
0
Report
Advertisement
इटावा में सरकारी टीचर का शव कार में मिला, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा से बड़ी खबर सबसे पहले इटावा जनपद में सरकारी टीचर का शव कार के अंदर मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर कार से निकालकर शव को अस्पताल पहुंचाया औरैया जनपद के अछल्दा इलाके में टीचर तैनात थे। किराये के मकान में रह रहे थे मकान के पास पार्क में गाड़ी के अंदर शव मिलने से सनसनी फैली है मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस जांच में जुटी जनपद के थाना भरथना इलाके का मामला0
0
Report
पंजाब के हिंदू दंगा पीड़ितों के लिए मुआवजे और 11 मांगे, मोहाली में मार्च
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦ ਦੌਰਾਨ ਮਾਰੇ ਗਏ ਹਿੰਦੂਆਂ ਲਈ ਇਨਸਾਫ਼ ਅਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ 30 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਤਿਰਸ਼ੂਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਲਗਭਗ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਹਿੰਦੂ ਮारे گਏ ਸਨ। ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਸਮੇਤ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。 ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੋਹਿਤ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਬੰਦੀ ਹਿੰਦੂਆਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਦੀ ਰਹੇਗੀ。 ਹਿੰਦੂ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬੁਲਾਰੇ ਅਸ਼ੋਕ ਤਿਵਾੜੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਤਵਾਦ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਅਤੇ ਸਹਾਇਤਾ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਲਗਭਗ 781 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਪੈਕੇਜ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਸਦਾ ਲਾਭ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ。 ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਪੈਕੇਜ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਸਮੇਤ 11 ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਾ ਹੋਣ 'ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਨਤੀਜੇ ਭੁਗਤਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。0
0
Report
बालोद अस्पताल परिसर में भालू की दहशत, आधी रात घुस गया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग आधी रात जिला अस्पताल में घुसा भालू, मचा हड़कंप जिला मुख्यालय बालोद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीती रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल परिसर में भालू नजर आया अस्पताल परिसर में भालू की मौजूदगी की खबर मिलते ही अस्पताल कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया बताया जा रहा है कि भालू रात के अंधेरे में घूमते हुए जिला अस्पताल परिसर तक पहुंच गया, देर रात अस्पताल में भालू की दस्तक से कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील और आबादी वाले इलाके में भालू के पहुंचने से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं इधर, भालू की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग को अलर्ट किए जाने की बात सामने आ रही है लोगों से अपील है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और भालू दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें0
0
Report
Advertisement
हरदा: कुल हरदा में 100 साल पुरानी दीवार गिरने से बड़ा हादसा टला
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के कुल हरदा क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 100 साल पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के दौरान मकान के पास खड़े कुछ वाहन दीवार के मलबे की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है。0
0
Report
बागेश्वर धाम के आठवें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन में लाखों श्रद्धालु शामिल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बागेश्वर धाम में आठवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन संपन्न हुआ। देश-विदेश से लाखों परिवार सोशल मीडिया के माध्यम से इस हवन से जुड़े।,बागेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा की चौपाइयों के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। ऑनलाइन माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने अपने घरों से हवन में हिस्सा लिया।,बागेश्वर धाम की ओर से आयोजित इस ऑनलाइन हवन का उद्देश्य घर-घर में हवन की सनातन परंपरा को जागृत करना और लोगों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है।,इस बार हवन पंचमुखी हनुमान जी के चित्र के समक्ष विशेष रूप से किया गया। बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पंचमुखी हनुमान जी का चित्र घर में ऐसे स्थान पर रखें जहां से आवाजाही होती है, इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।,बाबा बागेश्वर ने बताया कि आने वाले तीन ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन पितृ दोष मुक्ति के संकल्प के साथ आयोजित होंगे। बाबा बागेश्वर ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जिन्होंने 2, 5 या सभी 8 हवनों में हिस्सा लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस किया है, बीडीयो बाबा बागेश्वर0
0
Report
रायपुर जेल में राखी बांधने के लिए बहनों की विशेष मुलाकात, सुरक्षा कारण प्रवेश सीमित
Begun, Rajasthan:रक्षाबंधन के मौके पर केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई है...आज सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बहनें जेल पहुंचकर अपने भाई यानी बंदियों को राखी बांध सकेंगी...रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में बहनें केंद्रीय जेल पहुंची हैं...जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सिर्फ बहनों को ही बंदियों से मिलने और राखी बांधने के लिए जेल के भीतर प्रवेश की अनुमति दी है...मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के पास वैध पहचान-पत्र होना जरूरी है...वहीं सुरक्षा कारणों से एक बंदी से मिलने और राखी बांधने के लिए अधिकतम तीन बहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है...इसके साथ ही जेल प्रशासन ने खाद्य सामग्री को लेकर भी नियम तय किए हैं...प्रति बंदी सिर्फ 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति है... मिठाई के अलावा किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ को जेल के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा...0
0
Report
Advertisement
रतलाम में रिश्तेदार शव लेने से इनकार, पुलिस करेगी महिला का अंतिम संस्कार
Ratlam, Madhya Pradesh:आज रक्षाबंदन है औऱ बहने भाई के हाथ मे रखी बांध रही है लेक़िन रतलाम के जावरा मे एक महिला के शव को अंतिम संस्कार करने वाला कोई नही है पुलिस उस महिला का अंतिम संस्कार करेंगी, क्यो उसके रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार के लिए मना कर दिया है रतलाम जिले के ढोढर में बीते दिनों मिले युवक और महिला के शव के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक युवक ईश्वरलाल के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है, लेकिन महिला चंदा के शव को लेने से उसके परिजनों ने इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार महिला के परिजनों से संपर्क कर रही है और उन्हें शव ले जाने के लिए समझाइश दी जा रही है। दरअसल, पुलिस के अनुसार चंदा अपने पति को छोड़कर और ईश्वर अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेम संबंध के चलते ढोढर में किराये के मकान में साथ रह रहे थे। दोनों पहले से रिश्तेदार भी थे। चंदा का पति, ईश्वर का साला था। इसी रिश्तेदारी और पूरे घटनाक्रम से नाराज परिजन अब शव लेने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस की कोशिश जारी है। यदि परिजन शव लेने नहीं पहुंचते हैं, तो नियमानुसार पुलिस को ही महिला के शव का अंतिम संस्कार करवाना पड़ सकता है। बतादे की मृतिका चंदा और मृतक ईश्वर ने बीते दिन जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली थिं दोनो के शव निर्माणाधीन मकान के तलघर मे मिले थे, रतलाम0
0
Report
दिल्ली के घर-घर में रक्षा बंधन की धूम, कार्टून राखियाँ हावी
Delhi, Delhi:भाई बहन के प्यार का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मनाया जा रहा है वेस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी सुबह से ही भाई-बहन उठकर तैयार होकर राखी की तैयारी में जुट गए थे क्योंकि इस बार मुहूर्त सुबह 5:40 से लेकर 10:50 का था इसके बाद फिर दोपहर का समय है ऐसे में अधिकतर घरों में भाई-बहन सुबह उठकर ही बहिनें अपने भाई को राखी बांधती देखी गई। कई जगह बहनों को भाई के नखरे सहने पर तो छोटे नन्हे भाई को कीमती और धागों वाली राखी से अलग खिलौने वाली डोरेमोन जैसे कैरेक्टर की राखी बांधने पर खुशी मिली बहनों का यह भी कहना है कि अब मार्केट में वक्त के हिसाब से ऐसे त्यौहार में भी काफी बदलाव हुआ है और बाजार में कार्टून कैरेक्टर की राखियां भरे पड़े हैं यहां तक की मोदी जी की फोटो वाली भी राखी मिल रही है।0
0
Report
रक्षाबन्धन पर कवर्धा के अभ्यर्थी 1600 पद के लिए धरना जारी
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा रक्षाबंधन पर भी नहीं टूटा हौसला... भाइयों की कलाई सूनी, लेकिन नौकरी की उम्मीद में धरने पर डटे अभ्यर्थी कवर्धा। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने उनके घर पहुंच रहे हैं, तो बहनें भी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए निकल पड़ी हैं। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी है, बाजारों में भी कई दुकानें बंद हैं... लेकिन कवर्धा में कुछ ऐसे युवा हैं, जिनके लिए आज भी संघर्ष का वही मैदान है। पुलिस आरक्षक भर्ती के शेष बचे 1600 पदों पर सेकंड लिस्ट जारी कर नियुक्ति देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज आठवें दिन भी जारी है। जिस दिन हर भाई अपनी बहन के पास पहुंचकर उसकी राखी बांधवा रहा है, उसी दिन ये अभ्यर्थी अपने परिवार से दूर सड़क किनारे धरने पर बैठे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिनकी बहनें आज भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही होंगी... लेकिन इन युवाओं की कलाई पर आज भी नौकरी का इंतजार बंधा हुआ है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जहां पूरा शहर त्योहार की खुशियों में डूबा है, वहीं आंदोलन स्थल के आसपास सन्नाटा पसरा है। दफ्तर बंद हैं, आम लोगों की आवाजाही बेहद कम है, लेकिन इन अभ्यर्थियों का हौसला अभी भी बुलंद है। इन युवाओं का कहना है कि उन्होंने पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में अपनी मेहनत और उम्मीद के साथ हिस्सा लिया। कई अभ्यर्थी चयन की आस लगाए बैठे हैं और उनका कहना है कि जब 1600 पद रिक्त हैं तो सेकंड लिस्ट जारी कर उन्हें भी मौका दिया जाना चाहिए। यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि उन युवाओं की उम्मीद और भविष्य की लड़ाई है, जो आठ दिनों से लगातार अपनी मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। त्योहार आएंगे, चले जाएंगे... लेकिन इन युवाओं के लिए आज का सवाल सिर्फ इतना है—क्या उनकी मेहनत और उम्मीद को भी कभी मंजिल मिलेगी0
0
Report
Advertisement
