273162
Maharajganj: सोनौली में मकर संक्रांति पर सोनू साहू ने जरूरतमंदों को दिए कंबल और कराया खिचड़ी का सहभोज
Devpur, Uttar Pradesh:सोनौली के सोनू साहू ने मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया और खिचड़ी का सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के सात स्वर्ण पदक विजेताओं को हरविंद्र कल्याण ने बधाई दी
Karnal, Haryana:करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कॉमनवेल्थ में हरियाणा के 7 गोल्ड जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा, हरियाणा छोटा राज्य लेकिन उपलब्धियाँ बड़ी कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश घरौंडा में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा स्थित विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। मीडिया से बातचीत में हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वे नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करते हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके और प्रशासन भी आमजन के प्रति जवाबदेह बना रहे। कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा 13 में से सात स्वर्ण पदक जीतने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और सरकार की खेलों के प्रति सकारात्मक नीतियों का ही परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा छोटा राज्य होने के बावजूद खेल, कृषि, आधारभूत ढांचे, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सावन माह में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार कांवड़ यात्रा करते हैं। सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था के साथ-साथ अनुशासन और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि अन्य मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत से बीजेपी के हाथों से सीट निकलना, जन सुराज के पक्ष में झुकाव
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद लगभग 31 सालों से बांकीपुर विधानसभा पर काबिज बीजेपी के हाथों से सीट निकल गयी और सीट सीधे प्रशांत किशोर की झोली में चली गयी . 30 जुलाई 26 को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुआ और 34.30 प्रतिशत पोलिंग हुई और आज 3 अगस्त को यह तय हो गया कि बीजेपी के लिए 1995 से लगातार जीत का डंका बजाने वाला यह सीट इसबार बीजेपी के हाथ से जनसुराज के पास चला गया . प्रशांत किशोर और जनसुराज के खाते में पहली बार विधान सभा में जीत हुई है और प्रशांत किशोर अब विधायक बन गए . कायस्थ सीट माना जाने वाला बांकीपुर ने इसबार ब्राह्मण को जीता कर सारे मिथक तोड़ दिए . दरअसल, नितीन नबीन के लिए बांकीपुर इसबार प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी . 2026 के उपचुनाव में जीत को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी . बीजेपी को इसबार सिर्फ बांकीपुर से ना सिर्फ जीत का सेहरा बाँधना था बल्कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर नितीन नबीन की छवि को बनाए रखने के लिए जीत का मार्जिन बनाए रखने की तैयारी में थी . लेकिन बांकीपुर के इस सियासी खेल में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने ना सिर्फ बीजेपी बल्कि महागठबंधन से आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को धुल चटा कर आपनी साख बचा ली . बीजेपी ने चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर को परास्त करने के लिए जन सुराज के छोटे बड़े सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कर चुनाव को आसान और प्रशांत किशोर को परास्त करने की योजना बनायी और कोशिश की कि किसी तरह पीके को पटना से भी बाहर करें . लेकिन बीजेपी की यही चूक प्रशांत किशोर के लिए अमोघ अस्त्र शाबित हुआ . प्रशांत किशोर ने बीजेपी के इस बांकीपुर में घर घर जाकर मतदाताओं की परेशानी को मुद्दा बनाया . आरा के बिलौती में पुलिस के द्वारा मारा गया भारत तिवारी को लेकर लोंगो का विश्वास जीता और गली नाला , सड़क से लेकर के मुद्दे को उठना शुरू किया . बीजेपी बांकीपुर को अपनी बपौती समझती रही और प्रशांत किशोर गली में लाईट , कीचड़ और टूटी सड़क पर पदयात्रा करते रहे . हालांकि बीजेपी ने अपने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पार्टी की पूरी मशीनरी मैदान में उतार दिया था . साम दाम दंड भेद की नीति अपनाते हुए बीजेपी के कार्यकार्ता को अपने पक्ष में करने के लिए प्रशांत किशोर मुखर रहे और नीट आन्दोलन को लेकर प्रदर्शन में zen g का समर्थन करते रहे. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद गलियों में पैदल मार्च, नुक्कड़ संवाद और ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए व्यवस्था परिवर्तन का संदेश दे रहे थे . चुनावी मंचों पर बड़े-बड़े वादों और सियासी नारों की गूंज सुनाई दे रही थी , लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहने लगी . बोरिंग रोड, नाला रोड, दरियापुर गोला, कदमकुआं और यारपुर जैसे इलाकों में मतदाताओं की सबसे बड़ी शिकायत जलजमाव, ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर थी . 31 साल से बीजेपी की सीट के विधायक आम जानो की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे थे . अब आपको बांकीपुर विधान सभा का इतिहास भी जान लेना चाहिए ताकि इस सीट पर राजनीतिक जोड़ घटाव का विश्लेषण आप कर सके . इस सीट को पहले पटना पश्चिम का सीट कहा जाता था . 1963 में इसी सीट से चुनाव जीतकर कृष्ण बल्लभ सहाय बिहार के सीएम बने थे. उनके बाद साल 1967 में महामाया प्रसाद सिन्हा यहाँ से चुनाव जीते और सीएम बने. बिहार में CPI के संस्थापक सचिव सुनील मुखर्जी भी इसी सीट से जीतकर 1972 में विधानसभा पहुँचे थे. पटना साहिब के वर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पिता और उस दौर के जनसंघ नेता ठाकुर प्रसाद भी 1977 में इस सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1995 में पहली बार यहाँ से बीजेपी ने जीत दर्ज की और तब से लगातार यह सीट बीजेपी के खाते में ही जाती रही. 1995 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के पिता और कारसेवक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने यहाँ से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2005 तक वे इस सीट से लगातार जीतते रहे लेकिन, साल 2006 में उनकी असामयिक मृत्यु हुई, तो उनके बेटे नितिन नवीन को बीजेपी ने उपचुनाव लड़ाया और पहली बार वह विधानसभा पहुँचे. जब यह सीट पटना पश्चिमी हुआ करती थी, तब यहाँ कायस्थों की ठीक ठाक आबादी थी. यही वजह है कि यहाँ से जीतने वाले ज़्यादातर नेता कायस्थ समाज से ही हैं. चाहे वे महामाया प्रसाद सिन्हा हों, कृष्ण बल्लभ सहाय हों, ठाकुर प्रसाद हों, CPI के टिकट पर जीते डॉ एके सेन, जो बंगाली कायस्थ थे या नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा. परिसीमन के बाद कुर्मी, कोईरी और यादवों की भी अछि खासी आबादी इस सीट से जुड़ गयी . बावजूद वोटरों में बड़ी आबादी अब भी कायस्थों की है. यहाँ कायस्थों का झुकाव बीजेपी की तरफ़ माना जाता है, इसलिए पिछले चुनावों से लगातार यहाँ बीजेपी जीतती रही है. पिछले कुछ चुनाव पर नज़र डालें तो, 2006 उपचुनाव में यहाँ सिर्फ 18% पोलिंग हुई थी. नितीन नबीन ने एक तरफ़ा 82.31% वोट लाकर कांग्रेस के अजय कुमार सिंह को हराया था. 2010 के चुनाव में 72.06% वोट नितीन नबीन को मिले, आरजेडी के बिनוד श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहे. 2015 में महागठबंधन बनने के बावजूद नितीन नबीन ने 60.19% वोट हासिल कर कांग्रेस के कुमार आशीष को हराया. 2020 में नितीन नबीन को 59.05% वोट मिले और कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 31.3% वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे. 2025 चुनाव में नितीन नबीन को 63.24% वोट मिले, आरजेडी की रेखा कुमारी 30% से भी कम वोट लाकर दूसरे और जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी सिर्फ 5% वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही. बहरहाल बीजेपी के पारंपरिक समर्थकों के एक ख़ास वर्ग में स्थानीय स्तर पर नाराज़गी और जन सुराज द्वारा इसी असंतोष को अपने पक्ष में करने की रणनीति ने बीजेपी के इस मजबूत किले पर पीला झंडा को बचा पाना मुश्किल हुआ0
0
Report
एंटी-नेशनल शब्द पर बवाल: मसूद ने कहा, छात्रों को एंटी-नेशनल बताना शर्मनाक
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | RSS नेता अतुल लिमये के CJP प्रोटेस्ट को "एंटी-नेशनल" कहने पर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, “क्या उन्हें स्टूडेंट्स को 'एंटी-नेशनल' कहने में कोई शर्म नहीं आती? वे युवाओं, इस देश के भविष्य को 'एंटी-नेशनल' बता रहे हैं…”0
0
Report
Advertisement
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BRIJ BHUSHAN SHARAN SINGH (FORMER MP AND FORMER WRESTLING FEDERATION OF INDIA CHIEF) ON ACQUITTAL IN SEXUAL HARASSMENT CASE दिल्ली - पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने पर कहा, "मेरी छवि कभी बिगड़ी ही नहीं। इस मामले के पहले मेरे कार्यक्रमों में जितनी भीड़ हुआ करती थी उतनी ही आज है। मेरी छवि कभी खराब नहीं हुई क्योंकि ये आरोप झूठे थे..." के सवाल पर उन्होंने कहा, "आत्म अवलोकन करें..."0
0
Report
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल: मध्यप्रदेश पटवारी संघ के अनुसार 12 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:आज 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश के पटवारी: 12 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं होंगी प्रभावित, लंबित मांगों पर सरकार से निर्णय की मांग. मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन उनकी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है. मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय संवाद समिति के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले चरणबद्ध आंदोलन किया. इसके तहत काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, शासकीय व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार तथा ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया गया, लेकिन शासन स्तर पर कोई सार्थक पहल नहीं होने के कारण अब प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है.0
0
Report
कोटकपूरा नगर परिषद ने हड़ताल से कूड़े के ढेर पर तिरपाल डालकर बदबू रोकना शुरू किया
Kot Kapura, Punjab:جی مِیڈیا دی ਖ਼ਬਰ دا ਅਸਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ 'ਚ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਦਾ ਅਸਰ: ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢੱਕੇ, ਬਦਬੂ ਅਤੇ ਗੰਦਗੀ ਰੋਕਣ ਲਈ ਚੁੱਕਿਆ ਕਦਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਖ਼ਬਰ ਪ੍ਰਸਾਰਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਹਰਕਤ ਵਿੱਚ ਆ ਗਈ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਏ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢਾਕਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਦਬੂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ ਅਤੇ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਕੂੜੇ ਵਿੱਚ ਮੂੰਹ ਨਾ ਮਾਰ ਸਕਣ。 ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਕੂੜਾ ਚੁੱਕਣ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਫਿਲਹਾਲ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਬਦबੂ ਘੱਟ ਫੈਲੇ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਗੰਦਗੀ ਨੂੰ ਇਧਰ-ਉਧਰ ਨਾ ਖਿਲਾਰਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ, ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫਾਈ ਅਤੇ ਕੂੜਾ ਚੁੱਕਣ ਦਾ ਕੰਮ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਕੂੜਾ ਸੁੱਟਣ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त 12,809 वोट
Noida, Uttar Pradesh:बिहार | पटना में जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं क्योंकि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। 31 में से 22वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने BJP उम्मीदवार पर अपनी बढ़त 12,809 वोटों तक बढ़ा ली है।0
0
Report
15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, सुरक्षा-व्यवस्था के दुरुस्त इंतजाम
Jaipur, Rajasthan:शासन सचिवालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आशीष शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए ताकि समारोह सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो सके। बैठक में मंच, रैंप, मरम्मत कार्य, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की तैयारियों को प्राथमिकता दी गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग से सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा गया। नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण और उद्यान विभाग को सचिवालय परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात और प्रवेश व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को समारोह के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया। बैठक में पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लिए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।0
0
Report
जोधपुर: 31 साल पुराने वेतन बकाए पर कुर्की वारंट, अदालत ने कदम टाला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में 31 साल पुराने वेतन बकाया मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की कुर्की की नौबत आ गई। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2, जोधपुर महानगर ने करीब 47 लाख 33 हजार रुपये की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया, जिसके बाद कोर्ट के अधिकारी डीईओ कार्यालय पहुंचे। हालांकि अंतिम समय में जिला शिक्षा अधिकारी ने निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश और राशि जारी करने का अनुरोध किया तथा परिवादी से समय मांगा। इसके बाद सोमवार को प्रस्तावित कुर्की की कार्रवाई फिलहाल टल गई। पूरा मामला लाल बहादुर शिक्षण संस्थान, पावटा में कार्यरत रहे तृतीय श्रेणी शिक्षक मुन्नालाल दिवाकर की सेवा समाप्ति से जुड़ा है। वर्ष 1995 में राजस्थान गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान अधिकरण ने उनकी सेवा समाप्ति को अवैध ठहराते हुए पुनर्नियुक्ति, नियुक्ति की तिथि से वेतन और सभी सेवा लाभ देने के आदेश दिए थे। आदेशों की पालना नहीं होने पर वर्ष 2013 में भी कुर्की के आदेश जारी हुए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण अब एक बार फिर न्यायालय को सख्त रुख अपनाना पड़ा। अब इस मामले में निदेशालय के निर्णय और न्यायालय के अगले कदम पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाकर फ्लाईओवर निर्माण की राह साफ कर दी
Jaipur, Rajasthan:एनएचएआई ने प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, बस्सी चक के 46 और कानोता के 112 अतिक्रमण पहले ही किए गए थे चिन्हित, फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता हुआ साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, जाम की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत, यातायात होगा सुगम, एंकर जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर प्रस्तावित बस्सी चक और कानोता के नायला कट फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ होने लगा है, आज एनएचएआई की टीम ने प्रशासन और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, कार्रवाई के दौरान ड्रेन और निर्माण सीमा में किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए गए, नोटिस के बावजूद अधिकांश लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाए, जिसके बाद सोमवार को विभाग ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने सामान स्वयं हटाया, जबकि कई जगह जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाए गए, गौरतलब है कि बस्सी चक क्षेत्र में 46 तथा कानोता के नायला कट पर 112 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, इन अतिक्रमणों के हटने के बाद अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य शीघ्र गति पकड़ने की संभावना है, कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम समेत पुलिस जाब्ता मौजूद रहा, सूत्रों के अनुसार बस्सी चक पर करीब एक किलोमीटर तथा कानोता में लगभग 1.2 किलोमीटर लंबाई के फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है, फ्लाईओवर बनने के बाद बस्सी चक और नायला कट पर लंबे समय से लगने वाले जाम से वाहन चालकों को स्थायी राहत मिलेगी, साथ ही जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है, ACP हरजीलाल यादव, तहसीलदार सुनीता जैफ, बाबूलाल मीणा स्थानीय0
0
Report
सुंदरनगर में हाईवे पार्किंग शुल्क ने व्यापारियों में आक्रोश
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:सुंदरनगर शहर में हाईवे किनारे पार्किंग बनी मौत को दावत, शुल्क व्यवस्था पर भड़के व्यापारी पार्किंग शुल्क की समस्या को लेकर नगर परिषद अध्यक्षा से मिला व्यापार मंडल व्यापारी बोले - पार्किंग शुल्क और अव्यवस्थित व्यवस्था से व्यापार पर पड़ रहा असर मंडी (नितेश सैनी) सुंदरनगर शहर के वार्ड नंबर-9 में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग व्यवस्था और पार्किंग शुल्क से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्षा रूमा चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और व्यापारी घनश्याम महाजन प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने वार्ड के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नेशनल हाईवे किनारे पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं, जिनका संचालन विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से किया जा रहा है। उनका कहना है कि इन पार्किंग स्थलों पर दुकानों में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इससे ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कई लोग बाजार आने से बच रहे हैं, जिसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि हाईवे किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हर समय हादसों का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। विपन अग्रवाल ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना होना चाहिए, न कि व्यापारियों और ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बनना। उन्होंने कहा कि यदि खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों से भी पार्किंग शुल्क लिया जाएगा तो बाजार में ग्राहकों की संख्या कम होगी और स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद इस व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों और आम जनता के हित में उचित निर्णय ले। इस दौरान व्यापारी घनश्याम महाजन ने कहा कि व्यापारियों को लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया कि पार्किंग व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और जनहितैषी बनाया जाए, ताकि ग्राहकों को राहत मिले और बाजार की व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। वहीं, नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्षा रूमा चौहान ने बताया कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ जल्द चर्चा की जाएगी और नियमों के अनुरूप ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जिससे व्यापारियों और आम लोगों दोनों को राहत मिल सके।0
0
Report
कांग्रेस रैली में चरणजीत चन्नी समर्थकों ने वड़िंग और भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਾਹਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੱਗੇ ਨਾਅਰੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਸਟੇਜ ਤੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਉੱਠ ਕੇ ਪੰਡਾਲ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਚਲੇ ਗਏ ਅਤੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾਉਂਦੇ ਰਹੇ। ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਭੁੱਚੋ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਗੋਨਿਆਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਇੱਕ ਪੈਲਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਗਮ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤਰ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਐਮਪੀ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਸੇਨੀਅਰ ਆਗੂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੂਥ ਮਜਬੂਤ ਕਰਨ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਰੱਖੀ ਸੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਲੀਡਰ ਤੇ ਵਰਕਰ ਪੁੱਜੇ ਪਰ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਜਦੋਂ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਸਟੇਜ उੱਪਰ ਬੋਲਣ ਲਗਿਆ ਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਬੈਠੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਾਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਨਾਅਰੇ ਲੱਗੇ ਇੱਥੇ ਹੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਆਏ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਨਾਅਰੇ ਲੱਗੇ ਅਤੇ ਪੰਡਾਲ ਵਿੱਚੋਂ ਉੱਠ ਕੇ ਸਮਰਥਕ ਬਾਹਰ ਚਲੇ ਗਏ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਚਿਹਰਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ ਫਿਰ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਬਚੇਗੀ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨਹੀਂ ਬਚ ਸਕਦੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਅਤੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਕੋਈ ਵਿਰੋਧ ਨਹੀਂ ਹੈ ਹੈ ਸਾਡੀ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੋਕ ਹਨ ਮੈਂ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਜ ਉੱਪਰ ਸੱਦ ਕੇ ਵੀ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹੋ ਕੇ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਖੁਦ ਨਾਰੇ ਲਾਏ ਹਨ। ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਸੰਭਾਲ ਲੈਣ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਬਾਰੇ ਨਾ ਸੋਚਣ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਹਨ ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਹਾਂ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੀ ਡਿਊਟੀ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਲਾਈ ਹੈ ਕਿ ਮੈਂ ਤੈਨੂੰ ਲੀਡਰ ਬਣਾਇਆ ਹੁਣ ਤੂੰ ਅੱਗੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੂੰ ਲੀਡਰ ਬਣਾਯਾ ਜਿਸ ਤੇ ਮੈਂ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਵੀ ਸਾਡੇ ਹੀ ਵਰਕਰ ਹਨ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਅਗਰ ਕੋਈ ਥੋੜੇ ਮੋਟੇ ਲੋਕ ਨਾਰੇ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਇੱਕ ਹੈ ਅਸੀਂ ਮਜਬੂਤੀ ਨਾਲ 2027 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲੜਾਂਗੇ ਅਤੇ ਜਿੱਤਾਂਗੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਭਾਜਪਾ ਛੱਡ ਕੇ ਆਏ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਗੱਲੀ ਬਾਤੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਹੁਣ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਦੇ ਦਾਵੇਦਾਰ ਨਾ ਸਮਝਣ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੰਨੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਉਹ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਹਨ ਹੁਣ ਉਹ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਉਹ ਆਮ ਵਰਕਰ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਕੰਮ ਕਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕਾਂਗੜ ਅਤੇ ਜੀਤ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਸੀ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਟਿਕਟ ਦੀ ਦਾਅਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਭਾਵੇਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਪਰ ਇਸ਼ਾਰੇ ਬਠਿੰਡੇ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਵੱਲ ਸਨ। ਪੀਸੀ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਐਮਪੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ। ਪੀਸੀ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਗੇਲ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਇੰਚਾਰਜ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ。 ਰਿਪੋਰਟ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ0
0
Report
Advertisement
खास खबर: झारखंड राज्यपाल ने मोदी से मुलाकात कर राज्यहित पर चर्चा की
Ranchi, Jharkhand:लोक भवन, झारखण्ड प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03 अगस्त, 2026 झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने माननीय प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित "संवाद से विश्वास" की प्रति भी भेंट की, जिसमें राज्यपाल महोदय के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है।0
0
Report
करनाल के सनातन धर्म शिव मंदिर में चोरों ने चांदी के मुकुट चोरी
Karnal, Haryana:करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में बेखौफ चोरों का बड़ा धावा ,श्रावण मास में भगवान के चांदी के मुकुट, छत्र और शेषनाग पर किया हाथ साफ, चौकीदार को कमरे में बाहर से बंद कर CCTV और DVR भी उखाड़ ले गए,पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी रोष। श्रावण मास के पावन अवसर पर करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में हुई बड़ी चोरी ने श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। बेखौफ चोरों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान की मूर्तियों से करीब सात से आठ चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र और शेषनाग सहित अन्य कीमती धार्मिक आभूषण चोरी कर लिए। प्रारम्भिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। चोर केवल कीमती सामान लेकर ही नहीं गए, बल्कि पुलिस को चुनौती देते हुए अपने पीछे कोई सबूत भी नहीं छोड़ा। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे और उनका DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान से जुड़ी कोई फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके। इससे साफ है कि वारदात को पूरी योजना और सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पवन शर्मा सहित अन्य लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि सेक्टर-9 पुलिस चौकी मंदिर से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने कहा कि यदि धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, मंदिर के आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
तनुज पुनिया का RSS विरोध पर anti-national बवाल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TANUJ PUNIA (CONGRESS MP) ON RSS LEADER TERMS CJP PROTEST ''ANTI-NATIONAL''/ BY POLLS RESULT दिल्ली | RSS पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा, "जब देश का स्वतंत्रता संग्राम हो रहा था तो इसी तरह से शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन हो रहा था, इसी तरह से लाठियां बरसीं और उसे भी एंटी नेशनल और अवैध घोषित किया गया था। RSS के लोग अंग्रेजों की राह पर चलते हैं। वे उन्हीं के साथ सांठ-गांठ में रहते थे... देश के युवाओं के प्रदर्शन को ये लोग एंटी नेशनल कह रहे हैं तो ये लोग कहीं न कहीं खुद ही अंग्रेजों की तरह तानाशाह बन चुके हैं..."0
0
Report
Advertisement
