273303
महाराजगंज-संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी आग में झुलसे, हालत गंभीर
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज : निचलौल थानाक्षेत्र के बहरौली ग्रामसभा में संदिग्ध परिस्थितियों में पति - पत्नी आग में झुलस गए। आग की लपटों और चीख पुकार सुनकर पुत्र और आपपास के लोग पहुंचे…दंपत्ति को लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
H.S. Bhullar को CBI कोर्ट में पेश किया गया
Noida, Uttar Pradesh:H.S. Bhullar को CBI कोर्ट में पेश किया0
0
Report
नवलगढ़ ने तीसरी बार अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल खिताब जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता नवलगढ़ ने लगातार तीसरी बार जीता अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल खिताब फाइनल में लक्ष्मणगढ़ की टीम को हराकर हासिल की जीत सीकर और झुंझुनूं की 18 महाविद्यालय टीमों ने लिया भाग चयनित खिलाड़ी पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलेंगे पुरुष वर्ग के बाद महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी शुरू महिला वर्ग में 13 महाविद्यालयों की टीमें लेंगी भाग झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित सरकारी कॉलेज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में नवलगढ़ की टीम ने लक्ष्मणगढ़ की टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया।आयोजन समिति के सदस्य राजेश ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम में शामिल किया जाएगा। यह टीम पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। वहां बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने पर टीम को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।ढाका ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन हुए ट्रायल में चयन से वंचित रह गए खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए दोबारा ट्रायल रखा गया है।पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के बाद अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। वर्ष 2013 के बाद इस बार महिला वर्ग में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की जा रही है। महिला वर्ग में 13 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल भी आज शाम को खेला जाएगा।महिला वर्ग से भी चयनित खिलाड़ी शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी。0
0
Report
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने नौगांव के युवक को चोर बना दिया; मंगलसूत्र झपटे, गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नौगांव मे ऑनलाइन गेमिंग की लत मे एक युवक को आरोपी बना दिया गया है। मामला थाना नौगांव क्षेत्र की है जहां मनसा देवी मंदिर के पास दो मंगलसूत्र स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए मंगलसूत्र बरामद किए हैं। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में अपराध की दुनिया में उतर गया था। नौगांव में मनसा देवी मंदिर के पास दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई थी। महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
जवाई में लेपर्ड पदमा ने बंदर के बच्चे को शिकार किया; पर्यटकों ने होश उड़ाते वीडियो बनाए
Pali, Rajasthan:जवाई में लेपर्ड पदमा ने किया बंदर के बच्चे का शिकार, जवाई की ब्लैक हिल पर सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा नजारा, मादा लेपर्ड पदमा बंदर के बच्चे को जबड़े में दबोचकर ले गई, सफारी जीप में बैठे पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया पूरा घटनाक्रम, सफारी संचालक वीरेंद्र सिंह ने दी घटना की जानकारी, करीब 6 साल की है मादा लेपर्ड पदमा, अक्सर क्षेत्र में आती है नजर, जवाई क्षेत्र में करीब 60 से 70 लेपर्ड परिवारों की मौजूदगी बताई जाती है ।0
0
Report
CP के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:लाल हिट पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में सीपी में प्रदर्शन करने पहुंची ये लोग अलग अलग जगह से आए है। मोदी जी को गाली बर्दाश्त नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में आए है। लोग रेस्तरां में खा कर प्रदर्शन करने चले जा रहे है। हम नहीं हटेंगे, पुलिस हटाना चाहे तो हटा दे लोगो से बात करते हुए वॉक थ्रू。 पुलिस ने सभी को डिटेन किया, प्रदर्शन खत्म0
0
Report
दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने HQ में महासचिवों से महत्वपूर्ण बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। विज़ुअल्स में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी भी बैठक में शामिल0
0
Report
Advertisement
सोलापूर के चिंचोली तालाब कोरडा, पानी नहीं मिलने पर किसान चिंतित
Pandharpur, Maharashtra:सोलापूर जिल्ह्यातील सांगोला तालुक्यातील चिंचोली येथील पाणी साठवण तलाव 8 वर्षानंतर कोरडा पडला आहे. या तलावावर चिंचोली, मांजरी , बामणी , बिलेवाडी गावातील 800 एकर बागायती शेती या तलावातील पाण्यावर अवलंबून आहे. नीरा उजवा कालव्याच्या वितरिका 5 मधून पाणी सोडण्याची मागणी केली होती. नीरा नदीचं अतिरिक्त पाणी वाहून जात असतानाही अधिकाऱ्यांनी मागणी असतानाही पाणी सोडण्याकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप शेतकरी हरीभाऊ पाटील यांनी केला आहे. जवळच्या गावातील शेती सोबतच सांगोला शहराचा पाणी पुरवठा येथून होतो. पाणी सोडले नसल्याने ऑक्टोबर मध्येच दुष्काळाची भीषणता जाणवत आहे. जनावरे होरपळून संपून जातील अशी भिती शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे. शासन अजूनही चालढकल करत आहे. गाव दौरे करण्या पेक्षा चारा आणि पाण्याची व्यवस्था करावी अशी मागणी होत आहे.0
0
Report
VIP पार्किंग के लिए मुख्यमंत्री की प्राथमिकताएं: खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित
Noida, Uttar Pradesh:डमी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताएं तो देखिए! गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चार दिन तक खड़ा रहा और इस دوران खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित हुई। जिस स्टेडियम में खिलाड़ी पसीना बहाकर देश का नाम रोशन करने की तैयारी करते हैं, वही मैदान VIP पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी आज विश्व स्तर पर देश-प्रदेश का डंका बजा रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहन, बेहतर सुविधाएं और अभ्यास का माहौल देने के बजाय उनकी ट्रेनिंग को बाधित किया जा रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद को मिल चुकी है। मुख्यमंत्री जी प्रदेश की जनता को बताएं कि हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने आवाज क्यों नहीं उठाई? मुख्यमंत्री जी, आपकी प्राथमिकताएं साफ नजर आ रही हैं। आप तो हवा में रहते हैं और हवा-हवाई बातें करते हैं, हरियाणा से ज्यादा पंजाब में नजर आते हैं, कभी लुधियाना तो कभी बठिंडा। लेकिन आपके VIP कल्चर में कम से कम हरियाणा के खिलाड़ियों को तो बख्श दीजिए। स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए है, आपके हेलीकॉप्टर की पार्किंग के लिए नहीं。 अगर खिलाड़ियों के हक की लड़ाई नहीं लड़ सकते, तो कम से कम उनकी प्रैक्टिस और उनके सपनों को बाधित करना बंद कीजिए। शर्म कीजिए मुख्यमंत्री जी, हरियाणा के खिलाड़ियों को उनका हक, सम्मान और सुविधाएं दीजिए।0
0
Report
इटावा में हावड़ा-दिल्ली ट्रैक पर धुआं, ट्रेन हादसा टला
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग पर हटिया से आनंद विहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के AC कोच के नीचे से धुआं उठने के warning के बाद इटावा रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेलवे के उच्च अधिकारियों ने जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को आनंद विहार के लिए रवाना किया. ट्रेन को करीब आधे घंटे तक लाइन पर रोक रखा गया. पूरी तरह चेक करने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. बड़ा हादसा नहीं हुआ, पर रेलवे अधिकारियों में राहत है. ट्रेन को रामनगर और मैनपुरी फाटक के बीच मेन लाइन पर रोककर चेक किया गया.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या दौरे पर आस्था बनाम राजनीति: राजभर की चुनौती, अखिलेश पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती। एक बात बताइयेगा? अयोध्या की सड़कों पर जब आप पहुंचे तो क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी? उन्हीं कारसेवकों की चीख़ें जिनपर आपके पिता जी ने गोली चलवाई थी? याद तो आई होगी? अंदर अंदर आप मुस्कुराए भी होंगे? अभी भी समय है, पश्चाताप कर लीजिए। पाप ख़त्म तो नहीं होंगे, शायद ईश्वर माफ़ कर दे। प्रभु श्री राम बड़े दयालु हैं। दूसरी बात। अगर आस्था है तो राजनैतिक समीकरण का बंधक मत बनिए। अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं। बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के। बाक़ी आपकी एक तस्वीर देखी। भोजन प्रसाद पाते हुए। आश्चर्य हुआ कि जो अखिलेश जी इफ़्तारी में टोपी लगाकर चहकते हुए दिखते हैं, वही अखिलेश जी कैसे असहज बैठे हैं। ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि भोजन प्रसाद के लिए नहीं बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हैं। ऐसा लगता है जैसे इफ़्तार वाली मुस्कान दिख गई तो मौलाना नाराज़ हो जायेंगे। उम्मीद है आपकी अन्तरात्मा जागेगी और आज नहीं तो कल, आप प्रभु श्री राम के और प्रभु हनुमान के दर पर शीश नवाकर माफ़ी ज़रूर मांगेंगे। जय श्री राम, जय हनुमान।0
0
Report
हिंडौन के ब्लॉक मेले में 58 प्रतिभागी, 18 विद्यालयों के विजेता घोषित
Karauli, Rajasthan:ब्लॉक स्तरीय किशोर किशोरी मेला संपन्न, हिंडौन। ब्लॉक स्तरीय किशोर किशोरी मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। मेले में प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी रहे。0
0
Report
झुंझुनूं में सभापति ने बस स्टैंड की सफाई और रोशनी सुधार के निर्देश दिये
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में नगर परिषद सभापति ने पंचदेव क्षेत्र के नए बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड परिसर में जगह‑जगह कचरे के ढेर और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। पार्षद मनोज राजोरिया ने क्षेत्र की खराब स्थिति से सभापति को अवगत कराया था। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली मिली और कई स्ट्रीट लाइटें खराब थीं, जबकि कुछ लाइटें चालू भी नहीं थीं। सभापति ने शहर के मुख्य मार्ग और बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर सफाई एवं रोशनी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली त्योहार के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची और सफाई कार्य शुरू कर दिया गया। आपात निर्देशों के साथ उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभापति ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का उचित प्रबंधन नगर परिषद की जिम्मेदारी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के टिब्बी में युवक की हत्या: कमरे में बंद कर मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के टिब्बी से बड़ी खबर, टिब्बी की ढाणी ख्यालीराम वाली में युवक की हत्या का आरोप, कमरे में बंद कर मारपीट करने का लगाया आरोप, कापे और डंडों से हमला कर किया गंभीर घायल, हनुमानगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत, चाचा की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, गगन सिंह और राजविन्द्र कौर नामजद, हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, थाना अधिकारी सुरेश मील कर रहे मामले की जांच0
0
Report
तारानगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर, 2 नगरपालिका कर्मी की मौत
Churu, Rajasthan:चूरू खुशी के मौके पर पसरा मातम, सड़क हादसे में दो नगरपालिका कर्मियों की मौत तारानगर । जिले के तारानगर में राजगढ़ हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तारानगर के वार्ड 19,20 निवासी 38वर्षीय संजय कुमार और 34वर्षीय कालूराम की मौत हो गई। दोनों नगरपालिका के स्थाई सफाई कर्मचारी और रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई मुकेश के घर पुत्र जन्म हुआ था, परिवार अस्पताल में था और दोनों अस्पताल से घर खाना लेने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों जो को सुपुर्द कर दिए। वही हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं0
0
Report
भाजपा के बंडखोर चंद्रशेखर भोयर से महायुती की डोकेदुखी बढ़ी
Amravati, Maharashtra:दोन फाईल आहे भाजपचे बंडखोर चंद्रशेखर भोयर वाढवणार महायुतीची डोकेदुखी महायुतीचे उमेदवार संधीसाधू, भाजपच्या बंडखोर उमेदवाराची टीका अमरावती शिक्षक मतदारसंघाची निवडणूक जाहीर झाली असून उमेदवारी अर्ज मागे घेण्याचा शेवटचे काही तास शिल्लक उरले आहे. मात्र अमरावतीत मोठ्या प्रमाणात भाजप उमेदवारांनी बंडखोरी केल्याने डोकेदुखी वाढली आहे. त्यामुळे भाजप सह महायुतीला बंडखोरीचे ग्रहण लागले आहे. अशातच भाजपचे बंडखोर उमेदवार चंद्रशेखर भोयर यांनी विद्यमान आमदार व महायुतीचे अधिकृत उमेदवार किरण सरनाईक यांच्यावर जोरदार टीका केली आहे. किरण सरनाईक हे संधीसाधू असून ते या आधी निधी मिळवण्यासाठी अजित पवार यांच्या सोबत होते मात्र आता ते शिवसेनेत आले असून ते सक्षम उमेदवार नसून यावेळी शिक्षक त्यांना हद्दपार करणार असल्याचे चंद्रशेखर भोयर यांनी सांगितले आहे. काहीही झालं तरी मी निवडणूक लढणार असून या मतदारसंघात नक्की विजयी होणार आहे असेही भोयर यांनी सांगितले आहे. या विषयी भोयर यांच्याशी बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी.0
0
Report
Advertisement
