273303
महराजगंजः डिपो बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत 6 घायल
Maharajganj, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोधवल में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की महराजगंज डिपो की बस महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी तभी गोधवल के पास राजपुर लिंक मार्ग से आ रहे ऑटो अचानक मोड़ देता है जिससे तेज रफ्तार से आ रही बस की टक्कर हो जाती है । टक्कर इतना जबरदस्त है कि ऑटो में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा में मुठभेड़ के बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा-गुजरात बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद — जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान गोली मारकर हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात (10 अक्टूबर 2026) थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम गोवर्धन-बरसाना रोड स्थित भगौसा पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने अपनी मोटरसाइकिल को दाहिनी तरफ कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया。 पुलिस बल द्वारा पीछा किए जाने पर हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल स्लिप होकर गिर गई। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ आवश्यक बल प्रयोग करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे घेरकर दबोच लिया गया। पूछताछ में हुआ खुलासा पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम खेत्रपाल पुत्र गोपाल, निवासी ग्राम महरौली, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा बताया। घायल अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने बीते दिन (09 अक्टूबर 2026) गाँव के ही रहने वाले प्रमोद कुमार को गोली मार दी थी, जिसके बाद से वह इलाके से फरार होने की फिराक में था。 बरामदगी पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: 01 अवैध तमंचा .315 बोर 02 खोखा कारतूस .315 बोर 01 जिंदा कारतूस .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 अपाचे मोटरसाइकिल आगे की विधिक कार्रवाई घायल अभियुक्त खेत्रपाल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोवर्धन भेजा गया है। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
त्योहारी सीजन में पुरानी नंबर प्लेट पर सख्ती, अब नहीं मिलेगी गाड़ियों की पहचान
Patna, Bihar:बिहार में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान जांच अभियान तेज करें और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले पात्र वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। ऐसे वाहन मिलने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है। राज्य में करीब 23 लाख गाड़ियों में अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। परिवहन विभाग के मुताबिक, पुरानी नंबर प्लेट के कारण सीसीटीवी कैमरों से वाहनों की पहचान करने और ऑनलाइन चालान काटने में परेशानी होती है। विभाग का दावा है कि करीब 11 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं और 17 प्रतिशत हिट एंड रन मामलों में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सामने आई हैं। जांच के दौरान ट्रैक्टर, मिनी बस और विक्रम जैसे वाहनों में हाथ से लिखी नंबर प्लेट मिलने और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए हैं0
0
Report
कैप को कवर किया जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:CAP GET COVERED0
0
Report
Advertisement
नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़, माता वैष्णो देवी मंदिर में उत्साह
Aram Pora, Ganderbal, Devotees throng Shri Mata Vaishno Devi Shrine on the first day of Navratri, as large numbers of pilgrims arrive at Katra to undertake the holy pilgrimage and seek Mata Vaishno Devi’s blessings. The shrine witnesses a festive atmosphere, marking the auspicious beginning of the nine-day festival.0
0
Report
NOD टाइटअप: स्थिति स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:NOD TIED UP NOD GET TIED UP0
0
Report
कानपुर के मां आशा देवी मंदिर में खुले आकाश के नीचे दर्शन, छत नहीं बनी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर\n\n( स्पेशल रिपोर्ट)-त्रेतायुग से जुड़ा ये मंदिर, ईट की धरन रखने से मनोकामना की होती है पूर्ति\n\nइस मंदिर में आज तक नहीं टिक पाई पक्की छत\n\nजानिये माता सीता से जुड़ा इतिहास\n\n–गर्भगृह पर आज तक नहीं डल पाई पक्की छत, ढह जाती है छत\n–मंदिर में स्थापित देवी की आकृति माता सीता ने खुद उकेरी थी\n\nकानपुर। त्रेता युग से जुड़े इस मंदिर में शारदीय नवरात्रि की के पहले दिन भक्तों का तांता लग गया। कल्याणपुर के प्रसिद्ध मां आशा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। नवरात्रि के इन खास दिनों में दूर-दराज से लोग आ रहे हैं और लंबी लाइनों में लगकर मां के दर्शन कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और इसका नाता सीधा त्रेता युग से माना जाता है।\n\nत्रेता युग और माता सीता से जुड़ा पुराना इतिहास\n\nमंदिर के पुजारी आशुतोष गिरी ने बताया कि भगवान श्रीराम ने माता सीता का त्याग किया था, तब लक्ष्मण जी उन्हें बिठूर के जंगलों के पास छोड़कर आए थे। महर्षि वाल्मीकि के आश्रम जाने से पहले माता सीता कुछ समय के लिए इसी जगह पर रुकी थीं। यहीं बैठकर उन्होंने भगवान राम से दोबारा मिलने की उम्मीद लगाई थी, जिसके बाद से इस पवित्र जगह का नाम मां आशा देवी पड़ गया। मंदिर के गर्भगृह में मौजूद पुरानी शिला पर जो देवी की आकृति है, उसके बारे में कहा जाता है कि उसे खुद माता सीता ने अपने हाथों से पत्थर पर उकेरा था।\n\nक्या है मंदिर की छत का रहस्य?\n\nइस मंदिर की सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात यह है कि यहां माता रानी खुले आसमान के नीचे ही विराजमान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुराने समय में दो बार इस मंदिर पर पक्की छत डलवाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जैसे ही काम पूरा होने को आता था, छत किसी न किसी वजह से गिर जाती थी। इसे चमत्कार माना गया कि मां खुद नहीं चाहती हैं कि वे किसी बंद कमरे या छत के नीचे रहें, बल्कि वे खुले आकाश के नीचे ही अपने भक्तों को दर्शन दें। आज भी मंदिर के ऊपर कोई पक्की छत नहीं है।\n\nमन्नत मांगने का अनोखा तरीका और ईंट रखने की परंपरा\n\nइस मंदिर की एक बहुत ही खास और अलग परंपरा यहां की मन्नत से जुड़ी है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त अपनी कोई मनोकामना लेकर आता है, वह मंदिर परिसर में एक ईंट रखकर अपनी अर्जी लगाता है। जब मां के आशीर्वाद से वह इच्छा पूरी हो जाती है, तो भक्त दोबारा यहां आकर उस ईंट को हटाते हैं या अपनी श्रद्धा के अनुसार सेवा करते हैं। इसके अलावा, खास तौर पर संतान सुख की प्राप्ति और परिवार की भलाई के लिए नए जोड़े और दूर-दराज से लोग यहां बड़ी संख्या में हाजिरी लगाने आते हैं।\n\n\nबाइट-आशुतोष गिरी-मंदिर पुजारी\n\nबाइट;-भक्त \n\nबाइट-भक्त0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनाती: 43000 से अधिक फोर्स के साथ राजधानी पर कड़ी नजर
Noida, Uttar Pradesh:देश की राजधानी कहीं प्रदर्शन की राजधानी ना बन जाए इसी को लेकर पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं अगर आप किसी भी तरह दिल्ली में आकर अराजकता फैलाएंगे या फिर पुलिस के काम में बाधा डालेंगे तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी 43000 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्सेज और दिल्ली पुलिस के जवान इस पूरे इंतजाम में लगे हुए हैं। बॉडी कम लगाकर एक-एक मोमेंट को कैप्चर किया जा रहा है देखें यह रिपोर्ट0
0
Report
बोतल सजाई गई: उत्सव में आकर्षण का केंद्र
Noida, Uttar Pradesh:BOTTLE GET DECORATED0
0
Report
शारदीय नवरात्र: माता मनसा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़, 850 सुरक्षा कर्मी तैनात
Panchkula, Haryana:शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब शनिवार रात से ही लगी श्रद्धालुओं की कतारें, सुरक्षा के लिए 850 पुलिसकर्मी तैनात पंचकूला/चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार आधी रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में मैट बिछाए गए हैं। इस बार नवरात्र मेला 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 850 पुलिसकर्मी तैनात नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 12 नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों, बॉडी कैमरों और गश्ती टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। तीन एसीपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पर्यटकों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर उपलब्ध टैबलेट में मौजूद सॉफ्टवेयर के माध्यम से दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को अलग-अलग भाषाओं में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। 110, 210 और 500 रुपये के प्रसाद पैकेट उपलब्ध माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए वीटा के स्टॉल पर तीन श्रेणियों में प्रसाद के पैकेट उपलब्ध करवाए गए हैं। श्रद्धालु 110, 210 और 500 रुपये के प्रसाद पैकेट खरीद सकेंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन किए
Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर के देवीपाटन में स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की。0
0
Report
शाहजहांपुर:सड़क हादसे में सिपाही की मौत, ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की कार दीवार से टकराई
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में पुलिस के जवान की जान चली गई है। ड्यूटी खत्म कर लौट रहे सिपाही की कार अनियंत्रित होकर सीधे पार्क की दीवार से जा टकराई। हादसे में सिपाही अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दर्दनाक हादसा थाना रोजा क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास का है। जानकारी के मुताबिक, सिपाही अंकित रोजा थाने की मंडी चौकी पर तैनात थे। देर रात ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह अपनी कार से वापस लौट रहे थे, तभी महाराणा प्रताप चौक के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और जोरदार धमाके के साथ दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर मौजूद सिपाही अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। मृतक सिपाही मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मुजफ्फरनगर में मौजूद मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन से दिवाली सीजन में व्यापार पर असर
Noida, Uttar Pradesh:चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री - CTI 10 अक्टूबर के धरने-प्रदर्शन से दिल्ली में 2000 करोड़ का व्यापार ठप्प हुआ - CTI CTI ने CJP और सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की - दिवाली तक दिल्ली में कोई धरना-प्रदर्शन न करें आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू , दिवाली का सीजन भी शुरू , दिल्ली का व्यापार और अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल नई दिल्ली - दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण दिल्ली में लगभग 2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ । CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने CJP और तमाम राजनैतिक दलों को लिखा पत्र: CTI ने बताया कि CTI ने CJP के अभिजीत दीपके समेत तमाम राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली में कोई भी धरना-प्रदर्शन न किया जाए। CTI ने पत्र में कहा है कि आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है, यह दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों के लिए साल का सबसे बड़ा व्यापारिक सीजन है। धरने-प्रदर्शन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और अगर यह धरना प्रदर्शन लंबा चला तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा । दिल्ली में आज से रामलीलाएं भी शुरू हो रही हैं, दिल्ली में 650 रामलीलाएं होती हैं जिसमें कि लाखों लोगों को रोजगार मिलता है , अगर धरने प्रदर्शन के कारण रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे तो लोग रामलीलाओं में आने से कतराएंगे , CTI ने CJP और सभी राजनैतिक दलों से मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली के अलावा किसी और शहर को धरने-प्रदर्शन के लिए चुना जा सकता है, ताकि दिल्ली का त्यौंहारी व्यापार बच सके और आम लोगों को परेशानी न हो。 10 अक्टूबर को व्यापार का हाल: 1. प्रमुख बाजार बंद जैसे: सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत राय मार्केट जैसे बड़े बाजार बंद रहे, अन्य बाजारों में भी कामकाज नहीं के बराबर हुआ । 2. बाहर से ग्राहक नहीं: दिल्ली के बाहर से रोजाना 3 -4 लाख लोग खरीददारी के लिए आते हैं, वो लोग दिल्ली नहीं आए। 3. लोकल ग्राहक भी नहीं निकले: सुरक्षा और जाम के डर से दिल्ली के लोग भी खरीददारी के लिए नहीं निकले 4. मेट्रो स्टेशन बंद: ज्यादातर प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहे, जिससे आवाजाही ठप्प हो गई। 5. सर्विस सेक्टर पर असर: पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ नहीं थी । होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, सैलून में बुकिंग कैंसिल हो गई। bृजेश गोयल ने कहा: "केवल रिटेल व्यापार ही नहीं, सर्विस सेक्टर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म सब मिलाकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में 2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ। आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है। इसलिए हमने CJP और देश के तमाम राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन न करें, किसी अन्य शहर में कार्यक्रम कर लें।"0
0
Report
Advertisement
बोतल के ढक्कन खोलने की जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रायपुर में महिलाओं के शक्ति अभियान: सुरक्षा, अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली की तरह रायपुर में भी युवतियों का प्रदर्शन.. रायपुर में आज महिलाओं का शक्ति अभियान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर प्रदर्शन दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न और बच्चों से अत्याचार की घटनाओं के विरोध में जुटेंगी युवतियां महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपेंगी 15 सूत्रीय मांगपत्र स्कूल-कॉलेजों में CCTV, महिला सुरक्षा समितियां और दामिनी दल की तैनाती की मांग छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड और कार्यस्थलों पर पीरियड लीव की मांग भी शामिल साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग दोपहर 1 बजे महिला थाना चौक से निकलेगा मार्च, मोतीबाग प्रेस क्लब के पास सौंपेंगे ज्ञापन शक्ति अभियान के बैनर तले आयोजित होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन0
0
Report
भानपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन गुणवत्ता पर छात्र आक्रोश, प्रशासन जवाबदेही मांग
Basti, Uttar Pradesh:सरकारी बजट सरकारी व्यवस्था और सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले मासूमों की थाली सवाल है कि जब बच्चों के भोजन पर पैसा खर्च हो रहा है, तो उनकी थाली तक कथित तौर पर घटिया खाना कैसे पहुंच रहा है, बस्ती में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा ऐसा फूटा कि खाने से इनकार कर दिया, भोजन फर्श पर फेंक दिया और विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला भानपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय का है, जहां बच्चों की नाराजगी के बाद अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। अब सवाल सिर्फ खाने की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि उन जिम्मेदारों की जवाबदेही का भी है, जिनके भरोसे बच्चों की सेहत है। Basti जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेस में परोसे जा रहे खाने से नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए बच्चों ने भोजन खाने से इनकार कर दिया और खाना फर्श पर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, छात्रों की नाराजगी के पीछे भोजन की गुणवत्ता में कमी को मुख्य वजह बताया जा रहा है। बच्चों की मांग थी कि उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए। मामला सामने आने के बाद विद्यालय परिसर से लेकर संबंधित विभाग तक हलचल तेज हो गई। हालांकि, भोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विवाद की सूचना मिलने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव के मुताबिक, अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। रात में ही दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया गया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता में मिली कमियों को दूर करने के लिए वहां कार्यरत स्वयं सहायता समूह को निर्देश दिए। अधिकारी के मुताबिक, अगले दिन नाश्ते, दोपहर और शाम के भोजन के दौरान अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद बच्चे संतुष्ट नजर आए।0
0
Report
Advertisement
