icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Badre AlamBadre AlamFollow28 Dec 2024, 06:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में आकाश आनंद भरेंगे सियासी हुंकार, चुनावी रण की तैयारी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow1m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं इसी कड़ी में बसपा नेता आकाश आनंद आज सहारनपुर पहुंचेंगे, जहां सम्मेलन के जरिए युवाओं और सहारनपुर की जनता को साधने की कोशिश होगी आकाश आनंद का यह कार्यक्रम सहारनपुर के सौराना स्थित द हेरिटेज हवेली में आयोजित किया जाएगा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आकाश आनंद करीब दोपहर 1 बजे यहां पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे इस सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है कार्यक्रम में कई हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है आकाश आनंद के दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी किए जाने की बात कही जा रही है वहीं, इस सम्मेलन के दौरान नकुड़ विधानसभा सीट से नरेश सैनी को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ऐसे में आकाश आनंद के इस दौरे पर सियासी निगाहें टिकी हैं अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की धरती से बसपा नेता क्या संदेश देते हैं और पार्टी की आगे की रणनीति क्या रहती है।
0
0
Report

गुरुग्राम में विधायक आफताब अहमद और SHO के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में SHO और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी नोकझोंक, पीठ थपथपाकर बोले- 'ज्यादा न बन'; पुलिसकर्मी ने दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल गुरुग्राम/नूंह: हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय भारी राजनीतिक ड्रामा खड़ा हो गया जब नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी के बीच सड़क पर ही जोरदार कहासुनी हो गई। दरअसल, विधायक आफताब अहमद अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया गठबंधन' की रैली में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सोहना पहुंचा, पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग का हवाला देते हुए गाड़ियों को रोक लिया। काफिला रोके जाने से भड़के विधायक तुरंत अपनी गाड़ी से नीचे उतर आए और पुलिस अधिकारियों से सीधे भिड़ गए। सड़क पर खड़े-खड़े दोनों पक्षों के बीच माहौल तब और गरमा गया जब बहस के दौरान विधायक ने आपा खो दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आफताब अहमद सोहना सिटी SHO सुरेंद्र की पीठ थपथपाते हुए तल्ख लहजे में कहते हैं— "ज्यादा न बन!"। इस पर खाकी वर्दी में तैनात SHO ने भी पीछे हटने से इनकार कर दिया और तुरंत जवाब देते हुए कहा— "आप ज्यादा बन रहे हो, वाहियात बात कर रहे हो!"। दोनों के बीच इस अप्रत्याशित नोकझोंक का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक आफताब अहमद ने पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए गंभीर आरोप लगाए कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था के नाम पर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के बहाने जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया ताकि वे दिल्ली की रैली में न पहुंच सकें। बता दें कि इंडिया गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में यह विशाल मार्च आयोजित किया गया था। दूसरी ओर, पुलिस ने इसे नियमित सुरक्षा जांच बताया है और मामले को लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक विस्तृत बयान नहीं दिया गया है।
0
0
Report

श ships? नहीं; शिप्रा विहार में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर चालक पर 2000 रुपये का चालान

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। शहर के शिप्रा विहार औद्योगिक क्षेत्र में रॉन्ग साइड वाहन चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ 2 हजार रुपये का चालान किया है। दरअसल, शिप्रा विहार औद्योगिक क्षेत्र में एक वाहन चालक का रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाता दिखाई दिया। मामला सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वाहन का नंबर पता कर उसके मालिक की जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित चालक के खिलाफ 2 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। रॉन्ग साइड वाहन चलाने जैसी लापरवाही न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।
0
0
Report
Advertisement

गौर चौक अंडरपास दिवाली से पहले खुलने की तैयारी: ट्रैफिक में राहत की उम्मीद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक यानि चार मूर्ति पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहाँ लगभग 700 मीटर लंबे छह लेन के अंडरपास का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब सड़क की मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, दीवारों की पेंटिंग और अन्य फिनिशिंग कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से इसे दिवाली से पहले यातायात के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास शुरू होने से गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास की सोसायटियों और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को रोजाना के सफर में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहाँ की दीवारों पर आकर्षक तस्वीरें पेंटिंग बनाई हुई हैं, अंडरपास की दीवारों पर इंडिया गेट, कुतुब मीनार, भगवान बुद्ध और चंद्रयान की भी पेंटिंग भी नज़र आएगी। इस अंडरपास में जल भराव की समस्या को रोकने के लिए तैयारी की गई है ताकि भविष्य में वॉटर लॉगिंग न हो।
0
0
Report

उज्जैन में 2 साल से फरार 10 हजार इनामिया आरोपी यूनुस असलम गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन में नीलगंगा थाना पुलिस ने अभियान प्रहार के तहत मादक पदार्थ से जुड़े मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान युनुस पिता असलम (35), निवासी पंवासा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वर्ष 2021 में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था और पिछले दो वर्षों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरिल के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने युनुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तरुण कुरिल के साथ आरक्षक सूरज दायमा, नरेश राठौर और लोकेश प्रजापति की भूमिका रही।
0
0
Report

उज्जैन: गोल्डन मोबाइल शॉप चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। शहर के लाला लाजपत राय मार्ग स्थित गोल्डन मोबाइल शॉप में हुई चोरी के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, एक एप्पल आईपैड और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, 6 अक्टूबर की रात बदमाशों ने गोल्डन मोबाइल शॉप का शटर और ताले तोड़कर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमаш दुकान से 15 मोबाइल फोन, एक एप्पल आईपैड, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, हार्ड डिस्क और नकदी चुराकर ले गए थे। दुकान संचालक परवेज मंसूरी की शिकायत पर चिमनगंज मंडी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आशीष उर्फ गंजू उर्फ सुखमनंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी खय्याम के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए बाकी मोबाइल उसके साथी खय्याम के पास हैं। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी गए बाकी सामान की बरामदगी भी हो सकती है.
0
0
Report
Advertisement

पटना में राहुल राज की बीजेपी वापसी से NDA में सियासी घमासान

Patna, Bihar:पटना में निर्दलीय MLC राहुल राज की बीजेपी में वापसी को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। राहुल राज को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद MLC चुनाव में जीत दर्ज करते ही बीजेपी में शामिल कराए जाने पर जेडीयू ने सवाल उठाए हैं। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि आखिर बीजेपी ने जिस नेता को छह साल के लिए निष्कासित किया था, उसे इतनी जल्दी पार्टी में वापस किस परिस्थिति में शामिल किया गया? उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी और उसके शीर्ष नेतृत्व को इस पूरे मामले पर विचार करना चाहिए। राहुल राज की जीत के तुरंत बाद बीजेपी में वापसी को लेकर उमेश कुशवाहा के इस बयान से एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report

सुलताना के 25 वार्डों में दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट और सफाई अभियान तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं दिवाली से पहले जगमग होंगे सुलताना के सभी 25 वार्ड वार्ड 12 में स्ट्रीट लाइटों का पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद ने किया लोकार्पण केहरपुरा कलां रोड पर स्ट्रीट लाइटें शुरू होने से मार्ग हुआ रोशन पालिकाध्यक्ष ने कहा- दिवाली से पहले सभी 25 वार्डों में पूरा होगा लाइट लगाने का काम कस्बे के वार्डों में विशेष सफाई अभियान भी जारी वार्डवासियों ने किया अभिनंदन, महिलाओं ने शॉल ओढ़ाकर पालिकाध्यक्ष का किया सम्मान दिवाली के त्योहार को देखते हुए झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में रोशनी और स्वच्छता की व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कस्बे के वार्ड 12 में केहरपुरा कलां रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद ने किया। स्ट्रीट लाइटें शुरू होने के साथ ही वार्ड के मार्ग रोशनी से जगमगाने लगे हैं। इससे दीपावली से पहले वार्डवासियों को राहत मिलेगी और रात के समय आवागमन भी सुगम होगा।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद ने कहा कि दीपावली से पहले सुलताना नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान कस्बे की गलियां और मुख्य मार्ग रोशनी से जगमग रहें। उन्होंने कहा कि कस्बे के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के मद्देनजर सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ झाड़ियों एवं कचरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। सामूहिक प्रयासों से ही कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।स्ट्रीट लाइटों के लोकार्पण के दौरान वार्ड 12 के वाशिंदों ने पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद का आभार जताया। इस मौके पर वार्ड की महिलाओं ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। महिलाओं और वार्डवासियों ने वार्ड में रोशनी की व्यवस्था होने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मोहल्लेवासी मौजूद रहे。
0
0
Report

अलवर के दीपावली हाट बाजार पर दुकानदारों का हंगामा, नई व्यवस्था से कारोबार दबाव में

Alwar, Rajasthan:अलवर। दीपावली के त्योहार पर अलवर शहर में हाट बाजार की नई व्यवस्था को लेकर थड़ी दुकानदारों और नगर निगम प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। घंटाघर और होप सर्कस के आसपास वर्षों से दीपावली के अवसर पर अस्थायी दुकानें लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदार इस बार प्रशासन की व्यवस्था से नाराज हैं। सोमवार को नगर निगम की टीम जब फुटपथों पर दुकानें लगा रहे दुकानदारों को हटाने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन और हंगामे में बदल गया। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि उनकी चार-चार पीढ़ियां दीपावली के अवसर पर लगातार पांच दिनों तक शहर के मुख्य बाजार में अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार کرتی आ रही हैं। यह केवल उनकी पारंपरिक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन भी है। इस बार नगर निगम प्रशासन ने कंपनी बाग रोड पर नया हाट बाजार विकसित किया है, जबकि मुख्य बाजार और फुटपाथों पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक कंपनी बाग रोड पर बनाए गए हाट बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम है, जबकि घंटाघर और होप सर्कस के आसपास मुख्य बाजार में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रहती है। ऐसे में नए हाट बाजार में दुकानें लगाने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। छोटे दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने दीपावली को देखते हुए काफी पहले ही दुकान लगाने के लिए सामान खरीद लिया था। यदि उन्हें पुराने बाजार क्षेत्र में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उनका कहना है कि पांच दिनों के इस कारोबार से ही कई परिवारों की दीपावली की खुशियां जुड़ी होती हैं। ऐसे में प्रशासन की नई व्यवस्था ने उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। दुकानदारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस बार हाट बाजार की व्यवस्था में बदलाव करना था तो कम से कम एक महीने पहले मुनादी करवाकर और समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि दुकानदार उसी के अनुसार अपनी तैयारियां कर सकें। लेकिन महज सात दिन पहले नई व्यवस्था लागू किए जाने से छोटे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में दुकानदार रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए शहर कोतवाली थाने पहुंचे। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से पुराने बाजार क्षेत्र में दीपावली के दौरान दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की। फिलहाल दुकानदारों और प्रशासन के बीच इस मुद्दे पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि दीपावली के पांच दिनों में मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहते हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन पारंपरिक रूप से कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों की आजीविका और नई हाट बाजार व्यवस्था के बीच किस तरह संतुलन बनाता है, ताकि त्योहार के अवसर पर किसी का रोजगार प्रभावित न हो।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर में 41 अन्नपूर्णा रसोइयों के चूल्हे बंद, 3 करोड़ का अनुदान नहीं मिला

Bharatpur, Rajasthan:गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा रसोई योजना पर भरतपुर में संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से पिछले 8 महीने से अनुदान राशि का भुगतान नहीं किए जाने से जिले की 41 अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन बंद हो गया है। करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। हालात ये हैं कि रोजाना मजदूरी कर पेट भरने वाले गरीब और जरूरतमंद लोग रसोई तक पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना भोजन के ही लौटना पड़ रहा है। देखिए ये रिपोर्ट... भरतपुर में गरीबों को सस्ता और सुलभ भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा रसोइयों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। जिले में संचालित 41 रसोइयों पर आज ताले लटक गए। वजह है सरकार की ओर से पिछले 8 महीने से अनुदान राशि का भुगतान नहीं होना। करीब 3 करोड़ रुपये बकाया होने के चलते रसोई संचालकों ने अब हाथ खड़े कर दिए हैं। इसका सीधा असर उन मजदूरों और जरूरतमंदों पर पड़ रहा है, जो रोजाना इन रसोइयों में भोजन करने पहुंचते हैं। रसोई संचालकों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के बावजूद उधार राशन लेकर किसी तरह 8 महीने तक व्यवस्था चलाई गई। लेकिन अब गैस, सब्जी और अन्य जरूरी सामान नकद खरीदना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों की मजदूरी देना भी मुश्किल हो गया है। संचालकों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर भुगतान की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मानव संसाधन विकास एवं कल्याण संस्थान पिछले 6 साल से भरतपुर शहर में 4 अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन कर रहा है। संस्था के मुताबिक जोधपुर, जालोर, अजमेर, अलवर और धौलपुर जैसे जिलों में भुगतान हो चुका है, लेकिन भरतपुर में अब तक अनुदान राशि नहीं मिली। प्रत्येक थाली पर सरकार की ओर से 22 रुपये अनुदान दिया जाता है। ऐसे में सवाल है कि जब गरीबों के भोजन की योजना के लिए बजट निर्धारित है, तो आखिर 8 महीने से भुगतान क्यों अटका हुआ है? फिलहाल भुगतान के अभाव में 41 अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन ठप है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार और प्रशासन कब तक बकाया भुगतान करेंगे और गरीबों को फिर से सस्ती दर पर भोजन कब मिलेगा? भरतपुर में 41 अन्नपूर्णा रसोइयों पर ताला 8 महीने से नहीं मिला अनुदान करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया 22 रुपये प्रति थाली मिलता है अनुदान रसोई बंद होने से गरीबों के सामने भोजन का संकट
0
0
Report

दानापुर जीआरपी ने ट्रेन से 36 कछुए बरामद, पांच मौत, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संकेत

Danapur, Bihar:दानापुर जीआरपी ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छापेमारी कर 36 कछुओं को बरामद किया है। इनमें पांच कछुए मृत पाए गए, जबकि 31 जीवित कछुए बचा लिए गए। कछुओं को दो थैलों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने संदिग्धों को पहचानकर पूछताछ की; वे चकमा देकर फरार हो गए। दानापुर स्टेशन पर बरामद सभी कछुओं वन विभाग के सुपुर्द कर दिए गए। प्रारम्भिक जांच के अनुसार अमेठी-सुल्तानपुर से पकड़कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था; इंटरनेशनल बाजार के लिए चीन भेजे जाने की जानकारी है। जीआरपी ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन विभाग जीवित कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी में है।
0
0
Report

उज्जैन: ऑपरेशन प्रहार से 5 गिरफ्तार, 2.65 किलो गांजा और MD ड्रग्स जब्त

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। नानाखेड़ा, नागझिरी, पंवासा, महाकाल और खाचरौद पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 655.11 ग्राम गांजा और एमडी ड्रग्स जब्त की गई है。 पुलिस के मुताबिक, सबसे बड़ी कार्रवाई पंवासा थाना क्षेत्र में हुई। यहां मक्सी रोड पर पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से 21 वर्षीय अंकित मण्डोर को पकड़ा गया। उसके पास से 1 किलो 298 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उसकी KTM बाइक भी जब्त की है। वहीं, महाकाल थाना पुलिस ने 24 वर्षीय मोईन उर्फ कालू को 122 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। नागझिरी पुलिस ने ग्राम जमालपुरा निवासी 42 वर्षीय कमल सिंह चंदावत को 5.11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह नानाखेड़ा पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर क्षेत्र से आनंद नगर निवासी 35 वर्षीय ईश्वर को 130 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। जबकि खाचरौद पुलिस ने भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास से 85 वर्षीय छोटू शाह को 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार और उसकी सप्लाई चेन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री खन्ना का संकेत: सपा-कांग्रेस को जवाब, डबल इंजन सरकार आगे बढ़ेगी

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया। वित्त मंत्री ने हाल ही में एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया। हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मेंधरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं।
0
0
Report

श्रावस्ती में पुलिस पर पिटाई के आरोप, घायल महिला-पुरुष अस्पताल में भर्ती

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस पर एक महिला और पुरुष की पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। दोनों घायलों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पीआरबी 112 और हल्का दरोगा ने दोनों के साथ मारपीट की। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां एक महिला और पुरुष को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीआरबी 112 और हल्का दरोगा ने दोनों की पिटाई की, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में सीओ इकौना को जांच सौंपी गई है। पुलिस पर लगे इन आरोपों को लेकर मामले में जांच और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report

लखनऊ-मुंबई जा रही कार पुलिया से गिरा हादसा; डायल 112 ने बचाव किया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से गुजर रहे एट लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दरअसल, कार में सवार परिवार लखनऊ से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया से नीचे जा गिरी। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद डायल 112 की तत्परता देखने को मिली, जिसने समय रहते परिवार को मदद पहुंचाई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top