icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow12 Mar 2025, 11:24 am

Maharajganj - सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में नाराज पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

सीतापुर के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के विरोध में बुधवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज तहसील इकाई फरेंदा के तत्वावधान में पत्रकारों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मुकेश सिंह को सौंपा। जिसमें पत्रकारों ने पत्रकार हत्या के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की हैं। ज्ञापन में पत्रकार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने,हत्या की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा देने,पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 मोटरसाइकिलें बरामद

Jaipur, Rajasthan:बूंदी से बड़ी खबर बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश। डीएसटी व दबलाना थाना पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए। चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद। बूंदी, टोंक और जयपुर सहित कई थाना क्षेत्रों से चुराए थे वाहन। डीएसटी इंचार्ज राजाराम जाट के इनपुट पर डीएसटी टीम बूंदी और दबलाना थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी समेत गिरोह पर नए कानून की धारा 112 बीएनएस में कार्रवाई। समस्त कार्यवाही में डीएसटी टीम की रही मुख्य भूमिका । एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया, आरोपियों से पूछताछ जारी, कई और वारदातों के खुलासे की संभावना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह मीणा ढबलान थाना अधिकारी प्रिया विकास भी रहा मौजूद
0
0
Report

एचटेट 2026: नूंह के 8 केंद्रों में पूरी तैयारी, शांतिपूर्ण परीक्षा की उम्मीद

Nuh, Haryana:Story :- एचटेट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को किया जाएगा। जिला नूंह में परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीसी नूंह अखिल पिलानी ने बताया कि 4 जुलाई की सायंकालीन पाली में पीजीटी स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1,058 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 5 जुलाई की प्रातःकालीन पाली में टीजीटी स्तर की परीक्षा होगी, जिसमें 2,362 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे तथा सायंकालीन पाली में पीआरटी स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1,458 अभ्यर्थी शामिल होंगे。 डीसी ने कहा कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इसके बाद सभी केंद्र अधीक्षकों, विद्यालय प्राचार्यों, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर संबंधित विद्यालय का प्रधानाचार्य/संस्थान प्रमुख मुख्य केंद्र अधीक्षक होगा। प्रश्न-पत्र जिला कोषागार (ट्रेजरी) में प्राप्त होंगे। परीक्षा के दिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षक संयुक्त रूप से प्रश्न-पत्र प्राप्त कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। बिजली निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि परीक्षा में लगभग 70 प्रतिशत अभ्यर्थी महिलाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वही उन्होंने बताया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 लागू रहेगी, जिसके तहत सभी फोटोकॉपी केंद्र बंद रहेंगे। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास और छतों पर भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की नियमित बस सेवाएं संचालित रहेंगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यदि कोई अभ्यर्थी भूलवश गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाता है तो प्रत्येक केंद्र पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस राइडर उसे तत्काल सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहायता करेंगे। सभी आठ परीक्षा केंद्र नूंह शहर में स्थित होने के कारण इस व्यवस्था में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, पुलिस जांच

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईस्क्रीम फ्रेंचाइजी के नाम पर 29.24 लाख रुपये की साइबर ठगी。 साइबर जालसाजों ने दो लोगों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर बनाया शिकार。 एक पीड़ित से 15.74 लाख, दूसरे से 13.50 लाख रुपये ठगे गए。 ठगी का एहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई。 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की。 साइबर पुलिस ने लोगों से बिना सत्यापन निवेश और फ्रेंचाइजी के नाम पर रकम न भेजने की अपील की。 संदिग्ध साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर देने की सलाह。 मामले की जांच जारी, आरोपियों की तलाश में जुटी साइबर पुलिस।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में बारिश के बाद जलभराव चरम, प्रशासन से नाली सफाई की मांग तेज

Kaithal, Haryana:बारिश आने पर निकासी न होने की वजह से कैथल में हालत हो जाती है खराब. लोगों की दरकार समय से नालों की सफाई करवाए सरकार ताकि आमजन ना परेशान हो और ना हो बीमार, सुनो सरकार कैथल शहर में जरा सी बारिश होते ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। हालात का जायजा लेने के लिए जब शहर का करते हैं, तो भगत सिंह चौक, पालिका बाजार, कबूतर चौक और छात्रावास रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पानी निकासी की गंभीर समस्या सामने आती है विशेष रूप से भगत सिंह चौक के पास स्थित पॉश मार्केट में थोड़ी सी बारिश के बाद ही पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और हर बारिश में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। लोगों के अनुसार, बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है। इसके अलावा जमा पानी से उठने वाली बदबू के कारण क्षेत्र में रहना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भगत सिंह चौक, पालिका बाजार और कबूतर चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण न बने।
0
0
Report

पटना कोतवाली परिसर में 30 साल से चलती जुम्मे की नमाज रोक

Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना परिसर में पिछले करीब 30 वर्षों से चली आ रही जुम्मे की नमाज की परंपरा पर पहली बार रोक लगी है। शुक्रवार को थाना परिसर में जुम्मे की नमाज अदा नहीं की गई। यह फैसला सहयोग पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के बाद प्रशासनिक समीक्षा के उपरांत लिया गया。 जानकारी के अनुसार, बुद्धा कॉलोनी निवासी प्रभास चंद्र शर्मा ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कहा था कि प्रत्येक शुक्रवार को थाना परिसर में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं। शिकायत के आधार पर एडिशनल एसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कोतवाली थाने से रिपोर्ट तलब की。 इसके बाद 2 जून को कोतवाली थाने में थाना प्रभारी अजय कुमार, एडिशनल एसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, कोतवाली जामा मस्जिद के इमाम और मस्जिद कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक के दो दिन बाद 4 जून को थाने की ओर से रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई。 कोतवाली जामा मस्जिद के इमाम सनाउल मुस्तफा ने कहा कि थाना परिसर में पिछले 30 वर्षों से जुम्मे की नमाज होती रही है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी ने नमाज के स्थान को लेकर सुझाव दिया था और आपसी सहमति से फैसला लिया गया। इमाम ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत के कारण यह स्थिति बनी है, जबकि नमाज की प्रक्रिया केवल 10 से 15 मिनट की होती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा अमन, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के हिरणपुर में अस्पताल के पास सांपों के जोड़े का दुर्लभ दृश्य

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड स्थित सेंट ल्यूक्स मिशन अस्पताल परिसर के समीप झाड़ियों में सांपों के एक जोड़े को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई...दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए...इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण दूर-दूर से पहुंचे और सुरक्षित दूरी बनाकर अपने मोबाइल कैमरों में तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए...प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांपों की लंबाई लगभग 7 से 8 फीट थी...लोगों ने किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की, ताकि सांप घबराकर वहां से भाग न जाएं...काफी देर तक दोनों सांप झाड़ियों में साथ दिखाई दिए...जानकारों के अनुसार, मानसून का मौसम सांपों के प्रजनन (मेटिंग) का समय होता है...इस दौरान सांपों का मिलन अपेक्षाकृत शांत और कम हलचल वाले स्थानों पर होता है...यही वजह है कि इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है... सर्दियों में अधिकांश सांप जमीन के भीतर या सुरक्षित स्थानों पर रहते हैं और मौसम अनुकूल होने पर बाहर निकलते हैं...ग्रामीणों के बीच ऐसी मान्यता भी है कि सांपों के जोड़े का दर्शन शुभ माना जाता है...यही कारण रहा कि कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को देखने के साथ अपनी मनोकामनाएं भी मांगीं...वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कहीं सांप दिखाई दें तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी भी तरह से परेशान या पकड़ने का प्रयास न करें...
0
0
Report

RJD ने सरकार पर निशाना साधा: ग्रामीण क्षेत्रों में 1200 रुपये सालाना टैक्स का विरोध

Patna, Bihar:RJD ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है RJD प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा की के द्वारा शहरी क्षेत्र में टैक्स बढ़ाने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर पर ₹1200 सालाना टैक्स और स्टेट हाईवे टौल टैक्स जनता पर बोझ डालने वाली जनविरोधी नीति है बिहार में सरकार के स्तर से लोगों के लिए रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। नौकरी नहीं है और बेरोजगारी के आलम में गांव में अगर कोई रहते हैं तो अब उनको भी सरकार को टैक्स देना होगा। वो भी प्रत्येक घर 1200 रुपये सालाना। सरकार की किस तरह की नीति है कि पंचायती राज व्यवस्था में गांव को मजबूत करने का महात्मा गांधी जी ने सपना देखा था। कि ग्राम स्वराज के सपने को तभी मजबूत किया जा सकता है जब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिले। और उनके लिए सरकार के स्तर से हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सरकार के स्तर से सुविधाएं नदारद लेकिन पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत को और ग्राम को कहीं ना कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए टैक्स लाने का प्रावधान किया जा रहा है। इस तरह की राजनीति, इस तरह की सोच ये बताता है कि बिहार में सरकार के स्तर से लोगों को नौकरी और रोजगार नहीं दिए जा रहे हैं। लोगों के लिए रोजगार के संसाधन नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को किस तरह से दुर्दशा के क्षेत्र में छोड़ दिया गया है ये स्पष्ट रूप से दिखता है। लेकिन सरकार के स्तर से राजस्व के लिए और राजस्व बढ़ाने के लिए ग्रामीणों पर टैक्स लादने का जो प्रयास किया जा रहा है, जो कोशिश किया जा रहा है, इसको किसी भी स्थिति और परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग...
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर के डूंगरसारण में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग चलते हत्या का आरोप

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआ थाना क्षेत्र के डूंगरसारण गाँव में कल संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला था. सुनील कुमार भगोरा, फूटागढ़ निवासी, फलासिया थाना क्षेत्र से थे. शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. आज सुबह परिजन डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और प्रेम प्रसंग के चलते सुनील की हत्या का आरोप लगाये. मृतक के भाई कमलेश भगोरा ने पुलिस को बताया कि सुनील 1 जुलाई घर से निकला; 2 जुलाई टीना अहरी ने दिलीप भगोरा के मोबाइल नंबर पर फोन करवाया, फिर फोन नहीं लगा. परिजनों ने टीना अहरी पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जाँच शुरू कर दी है.
0
0
Report

फतेहपुर में जन सुनवाई केन्द्र का उद्घाटन; सांसद ओला ने चुनाव करवाने की मांग उठाई

Sikar, Rajasthan:फ़तेहपुर, सीकर जिले में पंचायत समिति परिसर में विधायक जन सुनवाई केन्द्र का उद्घाटन शुक्रवार को झुझुनू सांसद विजेंद्र ओला के आतिथ्य में किया गया। पंचायत समिति परिसर में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान के जन सुनवाई केन्द्र का उद्घाटन पट्टीका काटकर किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजेंद्र ओला का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान सांसद ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव करवाने के नाम पर भाग रही है; पंचायत-नगर निकायों में चुनाव नहीं हो रहे, जिससे विकास के कार्य नहीं हो रहे और पैसा लिप्स हो रहा है। हमारी मांग है कि चुनाव करवाए जाएं, चाहे कोई हारे या जीते।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top