273303
महराजगंज के निचलौल में तेज रफ्तार का कहर, बस के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Nichlaul, Uttar Pradesh:महराजगंज के निचलौल में तेज रफ्तार बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूनी पुलिस ने अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 डंपर जब्त
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ दूनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉल और 1 डंपर जब्त किया है। पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध बजरी परिवहन में लगे वाहनों को पकड़ा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में दूनी थाना प्रभारी रतन लाल तंवर के नेतृत्व में की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को थाने में खड़ा करवाते हुए संबंधित प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गंगनानी गर्म कुंड से चोरी: चोरों का गिरोह गिरफ्तार, स्थानीय युवक ने पहचाना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धार्मिक आस्था का केंद्र गंगनानी गर्म कुंड जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री जाने से पहले गर्म कुंड में स्नान करते हैं, वहां कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं और चोरों का गिरोह सक्रिय था। गंगनानी में स्थानीय कर्मचारियों ने CCTV फुटेज खंगाले तो चोरों का गिरोह चोरी करते समय पहचाने गया। स्थानीय युवा संदीप ने चोरों की पहचान की, चोरों का पीछा किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। यात्रा मार्ग में आजकल चोरों का गिरोह सक्रिय रहने की बात भी सामने आ रही है।0
0
Report
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का आमेर फोर्ट दौरा; सुरक्षा तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का आमेर फोर्ट विजिट। रूबियो कल दोपहर 3 बजे आमेर फोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। जीप और लग्जरी गाड़ी से फोर्ट ले जाने के लिए रिहर्सल किया गया। बीती रात 8:30 बजे पुलिस द्वारा आमेर फोर्ट ले जाने का रिहर्सल किया गया। आज दोपहर 3 से 4 बजे तक रूबियो की सुरक्षा एजेंसी फोर्ट का जायजा लेगी। आमेर फोर्ट के जलेब चौक में रूबियो का स्वागत कार्यक्रम बताया गया। फोर्ट विजिट के बाद रूबियो हाथी गांव जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के परतापुर में देर रात प्लास्टिक दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के परतापुर कस्बे में देर रात एक प्लास्टिक की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखने-ही-देखते दुकान में रखा प्लास्टिक का सामान धू-धू कर जलने लगा और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात दुकान से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशामक केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल रहा। आग की लपटों को देखते हुए आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली करवाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।0
0
Report
छोटे बच्चे को बचाने वाले ड्राइवर की बहादुरी: आम नागरिक की साहसपूर्ण कार्रवाई
Keonjhar, Odisha:ଛୋଟ ଅସାବଧାନତା କେତେ ବଡ଼ ଦୁର୍ଘଟଣା,ଛୋଟ ପିଲା ତଥା ସ୍କୁଳ ପିଲାଙ୍କୁ ନେବା ଆଣିବା କରୁଥିବା ଗାଡ଼ିର ଡ଼୍ରାଇଭର ଭାଇ ମାନେ ଏଭିଡ଼ିଓରୁ କିଛି ଶିଖିବେ ନିଶ୍ଚିତ, ପିଲାଙ୍କୁ ଓହ୍ଲାଇବା ବେଳେ ନିହାତି ରାସ୍ତା ଏପଟ ସେପଟ ଦୃଷ୍ଟି ଦେଇ ପିଲାଙ୍କୁ ଓହଲାନ୍ତୁ..! ଏ ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ସେ ପିକ ଅପ୍ ଡ୍ରାଇଭର ଯଦିଓ ସାମାନ୍ୟ ଭୁଲ ମଧ୍ୟ ନାହିଁ ତଥାପି ତାଙ୍କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେବା ସେ ଗାଡ଼ି କୁ ପାରୁ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତେ କଣ୍ଟ୍ରୋଲ କରି ଛୁଆଟିକୁ ମେଡିକାଲ୍ ପହଞ୍ଚାଇବା ପାଇଁ ସାହସ ମଧ୍ୟ କରିଛନ୍ତି0
0
Report
खीरी पुलिस पर FIR नहीं, CO के नाम हटाने का आरोप
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:एक तरफ जहां पुलिस को कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है वहीं खीरी पुलिस अपने सीओ को बचाने के लिए इस कानून को तोड़ मरोड़ कर पेश करने में लगी है। मामला कल हुए हादसे से जुड़ा है। इसमें मोहम्मदी सीओ अरुण कुमार सिंह की गाड़ी से हुए हादसे में मामा, भांजे की मौत हो गई थी। 24 घंटे बीच जाने के बाद भी पुलिस को मन माफिक शिकायत कॉपी ना मिलने के चलते अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है ऐसा परिजनों ने आरोप लगाया है। सीओ का नाम हटाकर अज्ञात लिखकर देने के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज कर लेने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। मामले में परिजनों ने दावा किया है कि गाड़ी में ड्राइवर नहीं था सीओ अरुण कुमार सिंह खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। तेज रफ्तार के चलते बाइक पर टक्कर लगी है। मामले में दोषी आरोपी सीओ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वही पूरे मामले के जिम्मेदार है। मामले में परिजनों ने बताया है कि तहरीर से मोहम्मदी सीओ का नाम हटाने के बाद मामला दर्ज किया जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम चल रहा है पोस्टमार्टम हाउस छावनी में तब्दील है।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के बीलना में विवाहिता की मौत पर पति पर हत्या का आरोप
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में 26 वर्षीय विवाहिता गुलसिताब उर्फ नन्ही की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी पर लटककर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका के परिजनों ने पति साहिल पर गुलसिताब की फांसी पर लटकाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता की मौत सामान्य नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंची नौगांवा सादात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम M मचा हुआ है, जबकि गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
श्योपुर के पनवाड़ा गांव में जमीनी विवाद पर पुलिस बल प्रयोग, वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर पनवाड़ा गांव में जमीनी विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है पुलिस द्वारा थाने में बबाल काट रहे आदिवासी लोगों पर बल प्रयोग किया जिसके बाद अब इस पर राजनीति गरमाने लगी है और महिलाओं की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब बायरल हो रहा है जिसमें पुलिस कर्मी द्वारा आदिवासी महिला को डंडा मारते ओर थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हो रहा है वहीं एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें खुद पुलिस जवान थाने के बाहर रखी बाइकों में डंडे से तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहा है0
0
Report
मुरैना में मगरमच्छ हमला, युवक की मौत
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – मुरैना में मगरमच्छ का हमला, चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में 19 साल के युवक की मौत, बकरियां चराने चंबल नदी किनारे गया था युवक, इसी दौरान नदी किनारे बैठे वक्त मगरमच्छ ने किया अचानक हमला, मगरमच्छ उसे पानी में खींच के ले गया अंदर, वघटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम, 14 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नदी से युवक का शव हुआ बरामद, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सराय छोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव चंबल नदी किनारे की पूरी घटना,0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के चकरभाठा में प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति हसिए से हमला
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के चकरभाठा बस्ती क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शराब पीने के आदी और रोज-रोज मारपीट करने वाले पति राजेश कौशिक से तंग आकर उसकी पत्नी द्रोपती कौशिक ने देर रात सोते समय उस पर धारदार हसिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने प्रताड़ना से परेशान होकर पति के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने लहूलुहान हालत में राजेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची चकरभाठा पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घरेलू हिंसा से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।0
0
Report
UPSC सिविल सेवा प्री परीक्षा 2026 आज 125 केंद्रों पर शुरू
Jaipur, Rajasthan:UPSC सिविल सेवा प्री परीक्षा 2026 आज, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र, 125 परीक्षा केंद्रों पर सिविल सेवा प्री परीक्षा आयोजित, परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए तमाम व्यवस्था की गई0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: जलमंडी से अवैध अफीम 6 किलो 5 ग्राम जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, जलमंडी से 6 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम जब्त एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के गांव गागरोल जलमंडी में 6 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना छोटीसादड़ी, धमोतर, धोलापानी, जलोदा जागीर तथा डीएसटी टीम शामिल रही। पुलिस को 22 मई को सूचना मिली थी कि गागरोल जलमंडी स्थित कुछ मकानों में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर गठित टीमों ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मुकेश पुत्र दौलतराम मेनारिया निवासी जलमंडी के मकान के अंदर रखे दो टिफिनों से कुल 6 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त कर थाना छोटीसादड़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/18 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के समय आरोपी मुकेश मेनारिया घर पर मौजूद नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के हरिणा बस्ती में भीषण गर्मी और बिजली आपूर्ति संघर्ष ने माहौल गरमाया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया है। तेज धूप तपती गर्मी से हर कोई बेहाल है। वही बिजली की लचर व्यवस्था लोगो के पारा को ओर भी बढ़ा दी है। बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा बस्ती के लोग बीसीसीएल के against मोर्चा खोल दिया है। बीसीसीएल के हरिणा ऑफिसर्स कॉलोनी के मुख्य द्वार पर हरिणा बस्ती के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बीसीसीएल द्वारा की जा रही बिजली आपूर्ति में भारी अनियमितता से नाराज ग्रामीणों ने उग्र रूप धारण करते हुए कॉलोनी की घेराबंदी कर दी है और सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। धरना के समर्थन में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और गिरिडीह लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। पूरा मामला यह है कि हरिणा बस्ती के निवासी बीसीसीएल द्वारा दी जाने वाली बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति से लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की लो-वोल्टेज के कारण उनका जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब विभागीय अधिकारियों ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने आज एकजुट होकर बीसीसीएल की हरिणा ऑफिसर्स कॉलोनी का घेराव किया और मुख्य गेट पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट चेतावनी है कि जब तक उनकी बस्ती में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता और बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, वे यहां से नहीं हटेंगे। ऑफिसर्स क्लोनी मुख्य गेट के साथ अन्य रास्तों के घेराबंदी होने से बीसीसीएल अधिकारी बंधक बनकर रह गए। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँचे विधायक शत्रुघ्न महतो, सीओ गिरजानंद किस्कू, ब्लॉक दो जीएम कुमार रंजीव, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने वार्ता किया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग रखी। घंटो चली वार्ता के बाद एक सप्ताह में नया ट्रांसफॉर्मर देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना को स्थगित किया गया। बाघमारा विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की माँग जायज है। ऑफिसर्स क्लोनी हरिणा बस्ती के रैयतो के जमीन पर बनाया गया है। पूर्व से बिजली पानी बीसीसीएल देती आई है। ग्रामीणों की माँग नई नहीं है। केवल व्यवस्था को ठीक करना है। वही बीसीसीएल जीएम ने कहा कि बिजली पानी उनके अधिकार क्षेत्र में नही है। लेकिन स्थिति को देखते हुए वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर समाधान कराया जाएगा।0
0
Report
आईएएस प्रीलिम्स आज संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित, केंद्रों पर सुरक्षा चाकचौबंद
Ajmer, Rajasthan:संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आज आईएएस प्रिलिम्स परीक्षा आयोजित की गई.. दो पारियों में हुई इस परीक्षा की पहली पारी में सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.. परीक्षा के सुरक्षा इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर माकूल नजर आये...0
0
Report
BJP MLA पर जमीन कब्जे का आरोप, JDA से तुरंत कार्रवाई की मांग
Aram Pora, Ganderbal, Post on X PDP Leader Iltija Mufti said, 'BJP MLA Vikram Randhawa, who in active collusion with Forest Department bulldozed homes of poor marginalised families in Sidhra, is squatting over 8 kanals of land in Chak Ganesh, Jammu. He’s one of many BJP leaders who are the real land grabbers. Can we expect JDA to take action? Or does BJP get a free pass to swallow public land like a python? Hope Javed Rana Sahab takes cognisance by directing his department to take action immediately.'0
0
Report
Advertisement
