273310
पनियरा इन्टर कालेज पनियरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Paniyara, Uttar Pradesh:महराजगंज: शनिवार को पनियरा इंटरमीडिएट कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया. इस शिविर का आयोजन महराजगंज के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के प्रयासों से संभव हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
माधोपट्टी की मुस्कान सोलंकी ने PCS में सफलता पाकर IAS बनने का सपना दिखाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:माधोपट्टी की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा PCS में सफलता हासिल की है। जौनपुर के गौरवशाली गांव माधोपट्टी की एक और बेटी ने प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाई है। गांव की रहने वाली मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मुस्कान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माधोपट्टी गांव को प्रशासनिक अधिकारियों की उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। गांव के कई लोगों ने विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में स्थान पाया है। यहाँ के कई लोग प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। मुस्कान के पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं। मुस्कान की शिक्षा पंजाब में हुई और शुरुआत से ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत की। उनकी तैयारी और लगन का परिणाम अब हरियाणा पीसीएस परीक्षा में चयन के रूप में सामने आया है। PCS की सफलता के बाद अब IAS पर नजर है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने का है और इसके लिए वह निरंतर आगे बढ़ेंगी। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य पाते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं। मुस्कान की उपलब्धि माधोपट्टी गांव की पहचान को नई चर्चा देगी। इस बेटी ने साबित किया कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है। अब मुस्कान सोलंकी IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगी।0
0
Report
देवरिया में पैसे मांगने पर बेटे ने पिता की हत्या कर दी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद से एक बेहद हैरान व परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक हैवान कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर पिता के इनकार करने पर बेटे ने पिता की लाठी डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह मामला सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव का है। जहां इसी गांव के रहने वाले रामअवतार राय से उनके बेटे सुनील उर्फ सत्तू राय ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जिस पर पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बेटा अपने पिता से नाराज हो गया और उनसे कहा सुनी करने लगा। तभी उसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर डंडे से उनके सिर पर मार दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह जमीन पर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। वही इस मामले को लेकर रंजना सचान सीओ बरहज ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव से यह सूचना प्राप्त हुई कि सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय द्वारा अपने पिता रामअवतार राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय को शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर और ना देने पर लकड़ी के मुगड़े द्वारा सिर पर मार दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिनको तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों के परीक्षण से मृत घोषित होने पर शव को मोर्चरी हाउस पर रखवा दिया गया है एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कंगना रनौत Lucknow एयरपोर्ट पहुंचीं, अयोध्या दर्शन और यूपी के विकास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP MP Kangana Ranaut Arrives at Lucknow Airport. Kangana Ranaut (BJP MP, Mandi). हम अयोध्या जा रहे हैं और रामलला के दर्शन भी करेंगे और मेरा कुछ काम भी है, व्यक्तिगत काम जहाँ पे मुझे एक एक प्रोफेशनल काम है, तो उसके करके बहुत उत्सुक हैं क्योंकि हमेशा ही उत्तर प्रदेश आना बहुत ही एक एक अच्छा एक्सपीरियंस रहता है और इतना ज्यादा डेवलपमेंट हमेशा देखने को मिलता है,0
0
Report
Advertisement
संजय यादवंशी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले, गिरफ्तारी की तलाशी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अहिरन का पुरवा के रहने वाले यूट्यूबर संजय यदुवंशी उसके भाई शिवा यदुवंशी समेत सैकड़ो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं पहला मामला नगर पालिका परिषद के लिपिक सुशील कुमार द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने दूसरा मामला भारत विकास परिषद की ओर से पार्क में लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर जूता पहनकर उनकी मूर्ति पर चढ़कर मूर्ति का अपमान करने और पार्क में लगे ओम, स्वस्तिक जैसे धार्मिक चिन्ह सहित गेट चारदीवारी और पेड़ पौधों को तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है वही नगर के करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर की तहरीर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़कर सड़क पर फेंकने के कारण उसे लोग जूते से कुचल रहे थे इन सभी मामलों में संजय यदुवंशी को नामजत करते हुए कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आपको बता दें कि कल 9 अक्टूबर को संजय यदुवंशी ने धम्मौर थाने की पुलिस के खिलाफ नगर के तिकोनिया पार्क में जमकर हंगामा काटा था और लगभग 5 घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और अप शब्दों का प्रयोग किया था साथ ही प्रदर्शन के दौरान पार्कों को क्षतिग्रस्त भी किया गया था संजय यदुवंशी के खिलाफ पूर्व में भी चार मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं और हत्या के एक प्रयास में वांछित होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस के साथ धम्मौर थाने की पुलिस संजय यदुवंशी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी थी इसके बाद यह पूरा हंगामा खड़ा हो गया फिलहाल अभी तक संजय यदुवंशी के खिलाफ जिले में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किया जा चुके हैं0
0
Report
दिलजीत दोसांझ शो मामले में प्रमोशन काउंसिल ने लिखा पत्र, क्या बदलेगी तारीख?
Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ शो मामले में पंजाबी प्रमोशन काउंसिल ने लिखा पत्र दिलजीत दोसांझ और ऑर्गनाइजर को लिखा पत्र दिल्ली केनकार्यक्रम की तारीख बदलने की कही बात0
0
Report
अमरोहा के स्कूल में वायरल वीडियो: बच्चे गाने पर रील बनाते दिखे
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘एक कचौरी, दो समोसा’ गाने पर बच्चों की रील वायरल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बच्चे क्लासरूम में ‘एक कचौरी, दो समोसा’ गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो से पढ़ाई और शिक्षकों की निगरानी पर सवाल उठे हैं। हालांकि, वीडियो कब बना और उस समय शिक्षक मौजूद थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
बारां में 12 पूर्व सरपंच पर 5 साल चुनावी बैन, पंचायतों के नाम शामिल
Baran, Rajasthan:बारां जिले के 12 पूर्व सरपंचों पर 5 साल का चुनावी बैन, अटरू-कवाई समेत कई पंचायतों के नाम शामिल बारां। जिले में आगामी पंचायतीराज चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई हुई है। पंचायतीराज विभाग की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 12 सरपंच और पूर्व सरपंचों को 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंधित सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है。 प्रतिबंधित किए गए जनप्रतिनिधियों में अटरू के पूर्व सरपंच मनोज सुमन, सोरसन की निवेदिता कंवर, शोभगपुरा की विजना बाई, अमलावदा आली के जगदीश मीणा, टिकरिया की कृष्णा कंवर, कवाई की मीना शर्मा, दड़ा की सुनीता ऐरवाल, ढोटी की सलोतां बाई शामिल हैं। इसके अलावा गुगोर के कन्हैयालाल मीणा, सुवांस के रामचरण गुर्जर, हरनावदाशाहजी के प्रेमनारायण तिवारी और मेरमाचाह के बृजमोहन सोनी पर भी 5 साल का बैन लगाया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने सितंबर 2026 में पंचायती राज विभाग से ऐसे जनप्रतिनिधियों का ब्यौरे मांगा था, जिन पर कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, गबन, पद के दुरुपयोग के मामले में सजा हुई हो या जिन्होंने कार्यकाल का रिकॉर्ड, वित्तीय ऑडिट और बकाया राशि जमा नहीं कराई हो। विभाग ने 7 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है।0
0
Report
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की संख्या बढ़ी
Delhi, Delhi:नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की संख्या बढ़ी दिल्ली में CJP और विपक्ष के आंदोलन को देखते हुए नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए नोएडा चिल्ला बॉर्डर और DND बॉर्डर पर गाड़ियो की चेकिंग की जा रही है संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनको वापस नोएडा भेजा जा रहा है0
0
Report
यूपी की डबल इंजन सरकार ने अन्नदाता किसान को सुविधाएं दीं
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2017 से पहले जो अन्नदाता किसान कर्ज, बदहाली और लाचारी में डूबा रहता था, बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था, आज वही अन्नदाता किसान कर्ज से मुक्त होकर उन्नत बीज, सिंचाई, और DBT के माध्यम से MSP एवं पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहा है। आज दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। प्रदेश, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। दुग्ध, गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में यूपी, देश में प्रथम स्थान पर है। अन्नदाता किसान की मेहनत का सम्मान करते हुए एवं उसकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई और ₹1,03,833 करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान किया गया। उसी प्रतिबद्धता के साथ इस बार भी धान के समर्थन मूल्य में ₹71 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं। इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा किसान: 17% से कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद के निर्देश
Karnal, Haryana:स्टोरी। करनाल की इंद्री अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश किसानों ने मंत्री के सामने रखीं समस्याएं, 17 प्रतिशत या इससे कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद के आदेश; लिफ्टिंग में तेजी लाने को कहा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बोले—हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी एंकर: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को इंद्री अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने मंत्री के सामने धान की खरीद सही ढंग से नहीं होने की शिकायत रखी। इस पर कृषि मंत्री ने संबंधित सरकारी खरीद एजेंसियों को 17 प्रतिशत या इससे कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में धान की लिफ्टिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीओ-1: इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया ka निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने कृषि मंत्री को बताया कि मंडी में उनकी धान की फसल की खरीद सही ढंग से नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत या इससे कम है, उसकी तुरंत खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले धान की खरीद में देरी नहीं होनी चाहिए। वीओ-2: धान खरीद के साथ-साथ मंडी में फसल के उठान यानी लिफ्टिंग की समस्या भी सामने आई। इसको लेकर कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लिफ्टिंग में तेजी लाने को कहा, ताकि मंडी में जगह की कमी की समस्या को दूर किया जा सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो। धान की आवक बढ़ने के बीच खरीद और उठान की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना मंडी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में कृषि मंत्री के निर्देशों के बाद किसानों को खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। वीओ-3: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री का बयान वहीं, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री के इस बयान में जहां लोगों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता की बात कही गई, वहीं कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।0
0
Report
पितृ विसर्जन: प्रयागराज के त्रिवेणी में श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का उमड़ना
Prayagraj, Uttar Pradesh:पितृ विसर्जन के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, त्रिवेणी के पावन तट पर पितरों के निमित्त तर्पण और अनुष्ठान कर दी गई विदाई, पितृ विसर्जन के साथ ही कल से शुरू हो जाएगा मंगल कार्य। संगम नगरी प्रयागराज में पितृ विसर्जन के मौके पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। संगम के किनारे पहुंचकर लोगों ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान कर पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक विदाई दी। पितृ विसर्जन के मौके पर संगम तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी है। गंगा की लहरों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ लोग अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। संगम तट पर रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपाल जी के कहना है कि पितृ विसर्जन के साथ ही पितृ पक्ष का भी आज से समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के दिन पितृ के लिए पिंडदान की परंपरा है, ब्राह्मणों को भोजन और दान देने की भी परम्परा है। इसी वैदिक सनातनी परम्परा के निर्वहन के लिए आज लोग संगम तट पर पहुंचे हैं। यहां पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर रहें हैं। पितृ विसर्जन के मौके पर संगम की रेती पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और पूर्वजों के प्रति लोगों की आस्था ने इस धार्मिक अवसर को खास बना दिया है। संगम नगरी में आस्था और परंपरा का यह नजारा आज दिनभर देखने को मिलेगा।0
0
Report
वाराणसी के महमूरगंज में ज्वेलरी शो रूम में आग, शॉर्ट सर्किट से लगी आशंका
Varanasi, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी के महमूरगंज में ज्वेलरी शो रूम में लगी आग. बनारस स्वर्ण कला केंद्र' शोरूम में लगी आग. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां. दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे.0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत ने ED-भाजपा के आरोपों का स्पष्ट जवाब देकर कांग्रेस में नई ऊर्जा जगाई
Noida, Uttar Pradesh:Harish Rawat मेरे देहरादून आगमन और आगमन के दौरान स्थान-स्थान पर जो भाई-बहनों का प्यार मिला और उसके बाद अपने गांव गमन के मार्ग जसपुर, काशीपुर, कालाढूंगी, रामनगर, हल्द्वानी, मोहनरी के दौरान जो प्यार-समर्थन कार्यकर्ता साथियों का मिला, वह मेरी पूंजी है। मैं सभी कार्यकर्ता साथियों का, नेतागणों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। स्वाभाविक है कि मेरे आगमन और उसके बाद गांव देवता को प्रणाम करने के मार्ग में उमड़े हुए जनसैलाब को लेकर अनेक प्रकार के कयास और अनेक प्रकार के सवाल खड़े हुए हैं।मैंने रामपुर तिराहे पर ही यह बात स्पष्ट कर दी थी कि ईडी ने बुलाया, भाजपा ने बुलाया, हम चले आए। क्योंकि ईडी की कार्रवाई के बाद मैं चुपचाप न देहरादून आ सकता था, न गांव जा सकता था। क्योंकि सार्वजनिक जीवन में आपकी कुछ पूंजी होती है। ईडी के माध्यम से सत्ता ने उस पर डाका डालने का प्रयास किया। उसके विरोध में दो ही रास्ते थे— या तो पार्टी विरोध-प्रदर्शन करे या मैं स्वयं उस चुनौती को स्वीकार करूँ। मैंने पार्टी के ऊपर भार डालने के बजाय स्वयं ईडी के छापे, समन और भाजपा के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना आवश्यक समझा। एक जनप्रतिनिधि तीन माध्यम से ही जवाब दे सकता है— पहला: समाचार पत्रों व मीडिया। दूसरा: जनसंपर्क माध्यम। तीसरा: कानून। मैंने जनसंपर्क का माध्यम चुना और जनता के मध्य गया और ED व भाजपा को उचित जवाब दिया। मेरी रुग्णता के दौरान लोगों ने मेरे लिए जो प्रार्थनाएं की थीं, उनको धन्यवाद देना भी मेरा कर्तव्य था, तो मैंने ईडी के बुलावे को धन्यवाद के साथ जोड़ करके नारसन से कदम आगे बढ़ाए। स्वाभाविक है कि मीडिया में कई तरीके के कयास लगाए गए, कई तरीके के सवाल उठाए गए और कुछ लोगों ने अपने-अपने तरीके से नसीहतें भी दी। मगर मीडिया में कुछ लोगों द्वारा यह आभास देने की कोशिश की गई कि कांग्रेस में दो खेमे हैं। कहीं दो खेमे नहीं हैं। जिस तरीके से कार्यकर्ता उमड़ा, तो इसका अर्थ है कि मेरी धन्यवाद यात्रा के दौरान सारी कांग्रेस आई। कार्यकर्ताओं की उत्साह को देखकर मैंने परिवर्तन की बात भी कही। कहा कि धरती बदलाव-बदलाव कह रही है और जब आप बदलाव कहते हैं, तो आप किसी व्यक्ति के बदलाव की बात नहीं करते हैं। बदलाव होता है सत्ता का, चाहे वह राज्य की सत्ता हो, चाहे केंद्र की सत्ता हो। आप उनमें बदलाव की बात करते हैं। आप हरिद्वार जाइए, आप जसपुर, काशीपुर, रामनगर से लेकर के हल्द्वानी-मोहनरी तक जाइए, हर व्यक्ति कहेगा कि हरीश रावत की यात्रा ने कांग्रेस के अंदर एक स्फूर्ति भरने का काम किया है, कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम किया है, तो जो चीज कार्यकर्ता को उत्साहित कर रही है, वह कांग्रेस को बांट कैसे सकती है? इसलिए कुछ तथाकथित विशेषज्ञों का जो यह कथन है कि इससे कांग्रेस बटी हुई दिखाई दी है, ऐसा कहीं कुछ नहीं है। दूसरी बात, बार-बार कुछ लोग कहते हैं कि मुझे तलब किया गया। पार्टी को पूरा हक है, मैं उसका कार्यकर्ता हूँ कि मुझे तलब किया जाए। 1 अक्टूबर को मुझे सुश्री शैलजा जी का ईमेल प्राप्त हुआ। मुझे लगा कि केवल मोबाइल में कुछ शब्द लिख करके भेजने के बजाय मैं सशरीर उनके सामने उपस्थित होकर उन्होंने जो सवाल उठाए हैं, उनका स्पष्टीकरण करूँ और मैंने उनसे कहा कि 7-8 अक्टूबर को मैं आपसे मिलना चाहूँगा। उनकी कृपा है कि वह मुझसे मिलीं। कुछ व्यस्तता के कारण 1 दिन विलंब हुआ, लेकिन आज मिलीं, उनसे बातचीत हुई। वह पार्टी हाईकमान का एक हिस्सा हैं, उनके-मेरे बीच में क्या बातचीत हुई! मैं उसका खुलासा नहीं करना चाहूँगा, लेकिन कुछ उपयोगी बातें हुईं। मैंने कुछ स्थितियां उनके सामने स्पष्ट की। उससे पहले 4 अक्टूबर को मैं के.सी. वेणुगोपाल जी से मिला। उनसे भी मेरे ही आग्रह पर उन्होंने रविवार के दिन समय दिया। मैं उनका बहुत आभारी हूँ। उनसे भी विस्तार से मेरी बातचीत हुई। इस बात को स्वीकार करते हुए कि पार्टी को पूरा अधिकार है कि वह अपने कार्यकर्ता को किसी भी वरिष्ठता का हो या किसी भी उम्र का हो, उसे वह तलब कर सकती है। मगर मैं स्पष्ट कर दूँ कि मुझे तलब नहीं किया गया। मेरे आग्रह पर यह दोनों मीटिंगें हुईं। बल्कि अभी मैं पुनः वेणुगोपाल जी से मिलना चाहता हूँ, क्योंकि कुछ और ग्रे एरियाज (grey areas) हैं, जिनको मैं उनके सामने स्पष्ट कर देना चाहता हूँ। दोस्तों, एक बात बिल्कुल दिन के उजाले के तरीके से स्पष्ट है— कांग्रेस और उत्तराखंड, दोनों के हित पर कहीं से भी प्रहार हो रहा होगा, तो हरीश रावत की आत्मा जरूर चीखेगी और हरीश रावत जरूर बोलेगा, अपने शक्ति भर उस प्रहार का प्रतिकार करेगा।0
0
Report
भिवंडी में पानी-संकट और प्रदूषण पर आमदार शेख का तीखा हमला: 70 अवैध प्लांट
Thane, Maharashtra:भिवंडीत पाणी टंचाईवरुन आ. रईस शेख आक्रमक - 70 बेकायदा प्लांटमुळे 20 ते 30 MLD पाणी वाया जात असून त्यावर तातडीने कारवाईची मागणी त्यांनी केली आहे. तर दुसरीकडे भिवंडीतील वाढत्या वायू प्रदूषणावरूनही त्यांनी प्रशासनाचे कान टोचले आहेत. भिवंडी शहरात पाणी टंचाईने नागरिकांचे प्रचंड हाल होत असताना आमदार रईस शेख यांनी महापालिका प्रशासनाला धारेवर धरले आहे. शहरात 70 बेकायदा बॉटलिंग प्लांटमुळे 20 ते 30 MLD पाणी वाया जात असल्याचे स्पष्ट झाले असून अर्धा MLD पाणी घेतले तरी 20 ते 30 MLD पाणी वाया जाते. FDA, प्रदूषण मंडळ आणि पोलिसांनी तातडीने कारवाई करावी. तसेच शहरात मोठ्या प्रमाणात लिकेज आहे, ते दुरुस्त केल्यास नागरिकांपर्यंत पाणी पोहोचेल. पाणी हा नागरिकांचा मूलभूत अधिकार आहे, संविधानाने जगण्याचा अधिकार दिला तसाच पाण्याचाही अधिकार आहे. आयुक्त चांगले आणि समजदार आहेत, आज आम्ही त्यांना निवेदन देत आहोत. पण जर ठोस पाऊल उचलले नाही तर महासभा चालू देणार नाही आणि महापालिकेचा घेराव होणारच असा इशारा त्यांनी दिला. भिवंडीतील वायू प्रदूषणावर बोलताना त्यांनी धक्कादायक खुलासा केला. कालचा लाईव्ह पाहिला तर संपूर्ण जगात भिवंडी 5 व्या क्रमांकावर सर्वाधिक प्रदूषित शहर होते. येथे एअर क्वालिटी मॉनिटरिंगचे इक्विपमेंट लागायला हवे ते लागलेलेच नाही. मी तीन दिवसांपूर्वी प्रदूषण बोर्डाला बोलावले होते, येत्या 10 दिवसात तुम्हाला मोठी कारवाई दिसेल.0
0
Report
चांदखेड़ जिला परिषद स्कूल में आठवीं कक्षा शुरू करने की अनुमति नहीं मिलने पर रोक, अभिभावक परेशान
Varsoli, Maharashtra:Headline : चांदखेडच्या जिल्हा परिषद शाळेत आठवीचा वर्ग सुरू करण्यास परवानगी नाकारली परवानगीअभावी गरीब विद्यार्थ्यांना दुसऱ्या शाळेचा रस्ता परवानगी नसताना आठवीचा वर्ग भरवल्याचा शिक्षणाधिकाऱ्यांचा दावा ANCHOR : मावळमधील चांदखेडच्या जिल्हा परिषद शाळेत आठवीचा वर्ग सुरू करण्याचा प्रश्न अद्यापही प्रलंबित है. १० ऑक्टोबर २०२५ रोजी प्रस्ताव सादर करूनही परवानगी मिळालेली नाही. त्यामुळे विद्यार्थ्यांना शाळा सोडल्याचे दाखले घेऊन दुसऱ्या शाळेत प्रवेश घ्यावा लागल्याचा आरोप शालेय शिक्षण समितीचे सदस्य दत्तात्रय माळी यांनी केला आहे. विशेष म्हणजे, गोरगरीब कुटुुंबातील विद्यार्थ्यांनांना दुसऱ्या शाळेत फी भरून प्रवेश घ्यावा लागल्याने पालकांवर आर्थिक भार पडला आहे. दुसरीकडे, संबंधित शाळेची एनओसी मिळाली नसल्याने परवानगी देता आली नाही, असं गटशिक्षण अधिकारी शिल्पा रोडगे यांनी स्पष्ट केलं आहे. त्यामुळे नियमांच्या प्रक्रियेत विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणाचा प्रश्न मात्र अनुत्तरित आहे. VO 1 चांदखेडच्या जिल्हा परिषद शाळेत आठवीचा वर्ग सुरू व्हावा, यासाठी १० ऑक्टोबर २०२५ रोजी प्रस्ताव सादर करण्यात आला. मात्र, अद्यापही या वर्गाला परवानगी मिळालेली नाही. परिणामी, विद्यार्थ्यांना ऑगस्ट महिन्यात शाळा सोडल्याचे दाखले देऊन दुसऱ्या शाळेत प्रवेश घ्यावा लागल्याचा आरोप शालेय शिक्षण समितीचे सदस्य दत्तात्रय माळी यांनी केला आहे. स्थानिक शाळेतच पुढील शिक्षणाची सोय व्हावी, अशी अपेक्षा असताना विद्यार्थ्यांना दुसऱ्या शाळेची वाट धरावी लागली. त्यामुळे पालकांना अतिरिक्त फीचा आर्थिक भार सहन करावा लागत असल्याचा मुद्दा उपस्थित झाला आहे. BYTE : दत्तात्रय माळी — शालेय शिक्षण समिती सदस्य (file no.03) VO 2 : या प्रश्नावर चांदखेडच्या सरपंचांनीही भूमिका मांडली आहे. गावातील विद्यार्थ्यांना आठवीच्या शिक्षणासाठी दुसऱ्या शाळेत जाण्याची वेळ येऊ नये, यासाठी या वर्गाला मान्यता मिळणं महत्त्वाचं आहे. मात्र, प्रस्ताव सादर होऊनही परवानगीचा प्रश्न कायम असल्याने ग्रामस्थांमध्ये नाराजी आहे. बाईट : मीना माळी, चांदखेड, सरपंच (file no.04) VO 3 दरम्यान, गटशिक्षण अधिकारी शिल्पा रोडगे यांनी या प्रकरणी नियमांचा दाखला दिला आहे. संबंधित परिसरातील दुसऱ्या शाळेकडून ना हरकत प्रमाणपत्र अर्थात एनओसी मिळणं आवश्यक आहे. मात्र, ही एनओसी मिळाली नसल्याने आठवीचा वर्ग सुरू करण्यास परवानगी देता आली नसल्याचं त्यांनी सांगितलं. तसेच, अधिकृत परवानगी नसताना वर्ग भरवणं नियमानुसार चुकीचं असल्याचंही त्यांनी स्पष्ट केलं आहे. BYTE 3 : शिल्पा रोडगे — गटशिक्षण अधिकारी (file no.05) End Vo : एकीकडे एनओसी आणि परवानगीचे नियम, तर दुसरीकडे विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणाचा प्रश्न. प्रस्ताव सादर होऊनही चांदखेडच्या जिल्हा परिषद शाळेतील आठवीच्या वर्गाला अद्याप मान्यता मिळालेली नाही. त्यामुळे विद्यार्थ्यांना स्थानिक शाळेतच पुढील शिक्षणाची सुविधा कधी मिळणार आणि या प्रश्नावर शिक्षण विभाग तोडगा कधी काढणार, असा सवाल उपस्थित होतोय.0
0
Report
Advertisement
