Back
परतावल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Partawal, Uttar Pradesh
परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर कुर्मी टोला के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, HF डीलक्स (UP 56 AP 1725) मोटरसाइकिल से छोटू चौहान उर्फ जितेंद्र चौहान (35) पुत्र सुदर्शन चौहान एवं हीरा लाल (30) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम लखिमा, थाना श्यामदेउरवा, लखिमा से धर्मौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुर्मी टोला परतावल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों के मदद से एम्बुलेंस को बुलाया गया
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू चौहान को मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची परतावल चौकी की पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। वहीं घायल हीरा लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
मृतक जितेंद्र चौहान रोजाना शहर जाकर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र पवन और पुत्री अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 15, 2026 05:49:5318
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 15, 2026 05:49:4617
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 15, 2026 05:49:2017
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 15, 2026 05:49:0919
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 15, 2026 05:48:4616
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 15, 2026 05:48:2518
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 15, 2026 05:48:1016
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 05:47:5318
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 15, 2026 05:47:3115
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 15, 2026 05:47:120
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 15, 2026 05:46:580
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 15, 2026 05:46:390
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 15, 2026 05:46:310
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 15, 2026 05:46:180
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 15, 2026 05:45:550
Report