Back
*पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
Partawal, Uttar Pradesh
सीआईएसएफ में चयनित छात्र विवेक कुमार मिश्रा हुए सम्मानित
परतावल, महराजगंज नगर पंचायत परतावल स्थित रामपुर मोड़( त्रिपाठी चौक ) पर स्थित पी एन के इंटरमीडिएट कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड निकालते हुए तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और देशसेवा की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र विवेक कुमार मिश्रा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने छात्र की सराहना करते हुए उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मधुरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, योगेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश कृष्ण त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, राजकुमार तिवारी, करुणाकर राम त्रिपाठी, धर्मेन्द्र चौबे, गिरिजेश्वर सिंह, राघवेंद्र ओझा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 27, 2026 05:33:01Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह द्वारा ऐसी टीशर्ट छपवाकर सबको दी जाएगी।
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowJan 27, 2026 05:32:550
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 27, 2026 05:32:460
Report
DTDhiraj Thakur
FollowJan 27, 2026 05:32:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 27, 2026 05:31:230
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowJan 27, 2026 05:31:050
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 27, 2026 05:30:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 27, 2026 05:21:090
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 27, 2026 05:20:510
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 27, 2026 05:20:370
Report