Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001

पोस्टर फाड़ा तो महापुरुष की प्रतिमा से पैर छुआ कर मंगवाई माफी

Nov 07, 2025 06:03:32
Lucknow, Uttar Pradesh
लखनऊ के गोसाईगंज में स्थित पटेल पार्क पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर लगे हुए पोस्टर को गुरुवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने फाड दिया। ये सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।भीड़ ने अराजक तत्वों को पकड़ कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से पैर छुआ के माफ़ी भी मंगवाई।महापुरुषों के अपमान करने वालों को सबक सिखाने का ये मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वहीं पटेल पार्क के पास शराब ठेका स्थिति है जिसको लेकर भी कुर्मी समाज के लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 07, 2025 08:19:43
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर--- राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर देशभक्ति और एकता की भावना से गूंज उठा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में “एक स्थान – एक समय – एक गीत: वंदे मातरम्” थीम के तहत हजारों विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों और नागरिकों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.15 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके बाद 8.30 बजे पीडब्ल्यूडी सर्कल से विवेकानंद स्टैच्यू, संवित सर्कल, शहीद स्मारक और नगर निगम कार्यालय से होते हुए मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर तक भव्य प्रभात फेरी एवं बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं ने तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ न केवल एक गीत है, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और स्वाभिमान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। वंदे मातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर पूरा उत्साह देखा गया संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम को लेकर मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 07, 2025 08:18:05
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू सूचना: नवजात की संदिग्ध अवस्था में मौत. राजकीय डीबी चिकित्सालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नवजात की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन ने नवजात की गला घोटकर हत्या करने की आशंका जतायी है. मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए नवजात के शव को मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जायेगा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजात के शव को मोर्चरी में रखा है. कोतवाली पुलिस प्रसूता, उसके परिजन और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा संभव हो पायेगा. नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 07, 2025 08:17:50
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 07, 2025 08:17:37
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर मे निजी बसों का संचालन अब होगा नए बस स्टैंड से, जैसलमेर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के यातायात दबाव को देखते हुए लिया महत्वपूर्ण निर्णय जैसलमेर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के यातायात दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समिति ने केंद्रीय बस स्टैंड को जोधपुर-बाड़मेर रोड स्थित रोडवेज आगार डिपो के पास स्थानांतरित करने को मंजूरी दी है। यह कदम शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नगरपरिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि वर्तमान में निजी बसों का संचालन हनुमान चौराहा और एयरफोर्स चौराहा से हो रहा है, जिससे यातायात बाधित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए बाड़मेर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नया निजी बस स्टैंड तैयार किया गया है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी निजी और प्राइवेट बस ऑपरेटरों को सूचित किया गया है कि वे 8 नवम्बर से बसों का संचालन नए स्टैंड से सुनिश्चित करें। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे अब किसी भी गंतव्य जैसे बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद या उदयपुर के लिए यात्रा करने के लिए नए निजी बस स्टैंड, बाड़मेर रोड से ही बस सेवा का उपयोग करें。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 07, 2025 08:17:10
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 07, 2025 08:16:54
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पिंटो पार्क इलाके में हुए जहरीली गैस रिसाव की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO की टीम ने मोर्चा संभाला है। DRDO की विशेषज्ञ टीम आज घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने तुरन्त गैस को न्यूट्रलाइज करना शुरू किया, जिससे घर में फैली जानलेवा फॉस्फीन गैस का प्रभाव खत्म किया जा सके। मकान मालिक द्वारा गेहूं की बोरियों में सल्फास की गोली रखने से उत्पन्न हुई यह जहरीली गैस नमी के कारण फॉसफीन गैस में परिवर्तित हो गई थीं, जिससे 4 साल के वैभव और उनकी 15 साल की बहन क्षमा शर्मा की मौत हुई, उनके माता-पिता का जीवन भी खतरे में है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और DRDO की टीम लगातार घर की निगरानी रखी हुई है। फिलहाल घर को सील किया गया है।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 07, 2025 08:16:33
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 07, 2025 08:15:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही अलग अलग क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन टीम ने की सीलिंग की कार्यवाही आगरा के लोहामंडी वार्ड में दो,शाहगंज में एक,ताजगंज में एक निर्माण पर हुई सीलिंग की कार्यवाही कहीं बिना नक्शा तो कही नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर प्रवर्तन दल टीम की दिखी सख्त कार्यवाही आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुण मौली लगातार मीटिंग कर प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की लिए कर रही निर्देशित प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की सख्ती के चलते प्राधिकरण टीम लगातार कर रही है शहर भर में अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माणों पर कार्यवाही
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 07, 2025 08:15:15
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 07, 2025 08:14:28
Paradeep, Odisha:ସମ୍ବାଦିକଙ୍କୁ ଚୋରା ମଦ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ଆକ୍ରମଣ। ବିଭିନ୍ନ ମାରଣାସ୍ତ୍ରରେ ସଙ୍ଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ ହୋଇଛି। ଗୁରୁତର ସାମ୍ବାଦିକ ରମାକାନ୍ତ ଦାସ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ତାଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ, ଗୋଡ଼୍ ଓ ଅଣ୍ଟାରେ ଲାଗିଛି ଗଭୀର ଆଘାତ। ଗତ କିଛି dିନ ମଧ୍ୟରେ ଦୁଇଥର ଆକ୍ରମଣ କରିଛନ୍ତି ଦୁର୍ବୁତ୍ତ। ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ସମୟରେ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ବାଲିତୁଠ ନିକଟରେ ହୋଇଛି ଆକ୍ରମଣ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ବଡବୁଦା ଗ୍ରାମରେ ଦୀର୍ଘଦିନ ଧରି ଚୋରାମଦ ଓ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ବେପାର କରୁଥିବା ଗୁରିଆ ବେହେରାଙ୍କ ପୁଅ ସୁଶୀଳ ବେହେରା ଓରଫ (ବୁଦା)ଙ୍କ ଆକ୍ରମଣରେ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ଦୈନିକ ଖବରକାଗଜ ଓଡିଶା ଭାସ୍କର ର ପ୍ରତିନିଧି ରମାକାନ୍ତ ଦାସ ଗୁରୁତର ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ରମାକାନ୍ତ ଏରସମା ରୁ ନିଜ ଗ୍ରାମ ବାଲିତୁଠ କୁ ଫେରୁଥିବା ବେଳେ ଗ-ପୁର୍ ସ୍ଥିତ ପୋସ୍କୋ କଲୋନୀ Nକଟରେ ତାଙ୍କ ମୋଟର ସାଇକଲ କୁ ଧକ୍କାଦେଇ ତଳେ ପକାଇ ସଂଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ପହଞ୍ଚି ବାୟୁ ଦୁର୍ବୁତ ମାନେ ସେଠାରୁ ପଳାଇ ଯାଇଥିଲେ। ରମାକାନ୍ତ କୁ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ କୁଜଙ୍ଗ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଇଛି। ହେଲେ ଗତ ଅକ୍ଟୋବର ୧୨ ଓ ନଭେମ୍ବର ୪ତାରିଖରେ ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ମାଡ଼ମାରିଥିବା ନେଇ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରା ଯାଇଥିଲା। ଏହି ଘଟଣାକୁ ଆଧାର କରି ପୁନର୍ବାର ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ଉପରେ ମାରଣାତ୍ମକ ଆକ୍ରମଣ କରିଛି ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଉକ୍ତ ଘଟଣାକୁ ନେଇ ପୋଲିସ ତଦନ୍ତ chଳାଇଥିବା ଜଣାପଡ଼ିଛି।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top