icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
226001
Nityanand SinghNityanand SinghFollow22 Apr 2025, 05:22 am

बलिया के प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की लापरवाही पर किसान सभा का आंदोलन

Lucknow, Uttar Pradesh:

बलिया,शिक्षा क्षेत्र रेवती व बांसडीह में इन दिनों प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों की लापरवाही की काफ़ी चर्चा में है। किसान सभा बलिया के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय के लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है‌। और जन आंदोलन के साथ धरना देने का ऐलान कर दिया है, मामला शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय कोलकाला का है. जहाँ पर भ्रमणशील लक्ष्मण पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में 9 बजे तक दो अध्यापक आये थे जबकि विद्यालय में कुल पाँच अध्यापक है। और प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में 9:10 तक एक अध्यापक थे जबकि इस विद्यालय में कुल तीन अध्यापक है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन के शादी समारोह में बवाल: बाहर से आए गुंडों ने गेस्ट हाउस में उत्पात मचाया

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शादी समारोह में बवाल, मारपीट के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाई, लड़की के मौसेरे भाई से मारपीट के बाद गांव के ही युवक राहुल पाल पर बाहर से गुंडे बुलाने का आरोप, बाहर से आए आधा दर्जन युवकों ने गेस्ट हाउस में जमकर मचाया उत्पात, समारोह में मौजूद महिलाओं से अभद्रता करने के भी लगे आरोप, मारपीट में लड़की का भाई प्रिंसपाल गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर, महिलाओं ने गेस्ट हाउस का मैन दरवाजा बंदकर की सुरक्षा, पुलिस का सायरन सुन उत्पात मचा रहे युवक मौके से हुए फरार, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस का मामला।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत के कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC; 90% मामले नियमों से बाहर

Panipat, Haryana:पानीपत में फायर सेफ्टी का बड़ा खुलासा: 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित 61 होटलों और 20 अस्पतालों को नोटिस, अधिकांश कोचिंग सेंटर भी नियमों के दायरे से बाहर पानीपत, राकेश भयाना。 देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर पानीपत प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है。 निरीक्षण के दौरान सामने आए शुरुआती आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जांच में पाया गया कि जिले के करीब 90 प्रतिशत कोचिंग सेंटर, होटल और अन्य संस्थानों के पास दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं है। वहीं जिन संस्थानों के पास NOC मौजूद है, उनमें से कई जगहों पर फायर फाइटिंग सिस्टम या तो काम नहीं कर रहा या बेहद पुराना और जर्जर हो चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुईं विशेष कमेटियां उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हाल ही में दिल्ली और लखनऊ में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी व्यावसायिक, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों और अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है。 उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष समितियां गठित की गई हैं। ये समितियां संस्थानों का निरीक्षण करेंगी और जहां भी नियमों का उल्लंघन या सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。 एग्जिट प्लान तैयार और चालू रखना जरूरी उपायुक्त ने संस्थानों के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि हर संस्थान में आपातकालीन निकास योजना (एग्जिट प्लान) तैयार और हर समय संचालित स्थिति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई हादसों में बंद पड़े निकास द्वार लोगों की जान पर भारी पड़ते हैं। इसलिए आपात स्थिति में बाहर निकलने के सभी रास्ते खुले और सुगम होने चाहिए। 18 कोचिंग सेंटर निशाने पर, अधिकांश बिना NOC के जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि विभाग ने अब तक 18 कोचिंग सेंटरों को चिन्हित किया है, जिनमें से अधिकांश के पास फायर विभाग की NOC नहीं है। कई कोचिंग सेंटर अत्यधिक संकरे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे हैं, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है。 उन्होंने बताया कि कई संस्थानों के बाहर बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड बिजली की तारों के बेहद करीब लगाए गए हैं, जो आग लगने की स्थिति में गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। फ्लेक्स अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होती है और आग लगने पर कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले सकती है। 61 होटलों और 20 अस्पतालों को जारी किए नोटिस दमकल विभाग ने जिले के 61 होटलों और करीब 20 अस्पतालों को सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं। विभाग के अनुसार कई अस्पतालों में स्थापित फायर सिस्टम काम नहीं कर रहे, जबकि कई जगह उपकरण पुराने और खराब हालत में हैं。 दमकल अधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग 25 से 30 अस्पतालों के पास फायर NOC तो है, लेकिन कई संस्थानों के कर्मचारियों को फायर फाइटिंग प्रणाली के संचालन की जानकारी तक नहीं है。 मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण पर जोर दमकल विभाग ने अस्पतालों, होटलों और अन्य संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को फायर फाइटिंग उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दें और हर 15 दिन या महीने में कम से कम एक बार मॉक ड्रिल आयोजित करें, ताकि आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। तीसरे नोटिस के बाद होगी सीलिंग की कार्रवाई गुरमेल सिंह ने बताया कि फिलहाल संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर नहीं की गईं तो तीसरे नोटिस के बाद संस्थाओं को सील करने की सिफारिश महानिदेशक, फायर सर्विसेज को भेजी जाएगी。 बाइट डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त बाइट गुरमेल सिंह दमकल अधिकारी
0
0
Report

सागरपुर में मोहर्रम के दिन पाकिस्तान झंडा लहराने का वीडियो वायरल

New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली सागरपुर मे मोहर्रम के दिन पाकिस्तान झंडा लहराया गया ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है हिंदू समाज ने पुलिस को लिखित शिकायत वीडियो की है हिंदू समाज के लोगों ने सागरपुर थाने में लिखित शिकायत दी वीडियो की जांच कर पुलिस इन पर कार्रवाई करें शिकायतकर्ता विपिन राजपूत ने पुलिस सागरपुर थाने में शिकायत दी भारत में रहकर जो लोग पाकिस्तान झंडा लहरा रहे हैं वीडियो की सख्ती से कार्रवाई कर जेल भेजे लोकेशन सागरपुर देश की राजधानी दिल्ली में मोहर्रम के दिन ताजिया निकल रहे थे लेकिन इसी बीच साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सागरपुर इलाके में मोहर्रम के दिन पाकिस्तान झंडा लहराए गए जहां सोशल वीडियो वायरल हो रहा है हिंदू समाज के लोगों ने सागरपुर थाने में जाकर लिखित शिकायती की वीडियो की जांच करें और जो झंडा लहरा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें शिकायतकर्ता हिंदू समाज के विपिन राजपूत ने कहा कि हिंदुस्तान में रहते हैं हिंदुस्तान का कहते हैं हिंदुस्तान के कमाते हैं और पाकिस्तान के गुणगान करते हैं और उनके लिए दिल धड़कता है ऐसे लोगो को खिलाफ सख्ती कानूनी करें पुलिस ने लिखित शिकायत पुलिस डायरी नोट कर ली है वीडियो की जांच मे सागरपुर पुलिस लग गई है वीडियो कितनी सचाई है जो आरोप हिन्दू समाज की तरफ लगाये जा रहे है बाइट विपिन कुमार राजपूत लिखित शिकायतकर्ता
0
0
Report
Advertisement

Video विवाद के बीच बागेश्वर अस्पताल: परिजन vs नर्सिंग स्टाफ, FIR की मांग तेज

MMalkhan13m ago
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला एक मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में वीडियो बनाने को लेकर गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद नर्सिंग स्टाफ ने इसे कार्य में बाधा, अभद्रता और दुर्व्यवहार बताते हुए संबंधित परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनके मरीज के सिर पर गंभीर चोट लगी है और कई टांके आए हैं। उनका कहना है कि हमले के आरोपी मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हैं और उन्हें बचाने के लिए पूरे मामले को दूसरी दिशा दी जा रही है। फिलहाल दोनों पक्ष आमने-सामने हैं。
0
0
Report
Advertisement

पटना में नीतीश कुमार–आरपी सिंह मुलाकात, JD(U) ने वापसी से इनकार

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आज पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस मुलाकात को लेकर आरपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और नीतीश कुमार के मुलाकात होने की जानकारी दी। वहीं बयान भी दिया कि मैं जदयू में ही हूं। इस तमाम प्रकरणों को लेकर जेडीयू ने साफ तौर पर कहा आरसीपी सिंह जदयू में नहीं है और ना ही जदयू में कोई वापसी का संभावना है। सुबह 8:00 बजे नीतीश कुमार सभी लोगों से मुलाकात करते हैं उसी क्रम में आरपी सिंह ही मुलाकात किए हैं। नीतीश कुमार आरसीपी सिंह की तरफ देख भी नहीं है ठीक से。 आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार से एक तरफा लव है。
0
0
Report

आगरा में जीरो टॉलरेंस के बावजूद PWD की सड़क बदहाल, जनता भड़की

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति को PWD लगा रही पलीता आगरा वार्ड-36 मुस्तफा क्वार्टर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क दोबारा उखड़ने पर भड़का जनता और पार्षद का आक्रोश सड़क निर्माण को लेकर धरने पर बैठे थे भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया धरने के बाद भी घटिया निर्माण का आरोप, शिकायत पर फिर सड़क बनाने का दिया गया था आश्वासन。 शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी डालकर खानापूर्ति करने पहुंचे कर्मचारियों को स्थानीय पार्षद ने रोका, स्थानीय पार्षद और लोगों ने गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण की मांग करते हुए पीडब्ल्यूडी पर लगाया लापरवाही का आरोप,
0
0
Report
Advertisement

जलभराव के खिलाफ जोशियाडा के लोग कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जलभराव की समस्या को लेकर जोशियाडा क्षेत्र के लोगों का जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन जोशियाडा क्षेत्र के लोगों ने वर्षों से हो रहे जल भराव की समस्या के कारण जिला कलेक्ट्रेट में धरना दिया। कालेश्वर मंदिर मार्ग में बरसात के समय भारी जल भराव होता है और पानी मलबा घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों में भय रहता है कि कोई अनहोनी न हो जाए। आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। लगभग 24 सालों से शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, कलेक्ट्रेट से नहीं उठेंगे। बाइट-01 विजय सिंह रावत, प्रदर्शनकारी बाइट-02अपूर्णा नौटियाल
0
0
Report

जनसुनवाई में मंत्री हेमंत मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Pratapgarh, Rajasthan:कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने शनिवार को अंबामाता स्थित अपने निजी आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बिजली, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों पर नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मंत्री हेमंत मीणा ने अधिकारियों से कहा कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर हेमंत मीणा ने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। अंतिम छोर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने मंत्री द्वारा उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने पर संतोष जताया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top