Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001
बंथरा पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
MSMAYUR SHUKLA
Oct 17, 2025 02:01:54
Lucknow, Uttar Pradesh
थाना – बंथरा विषय– पुलिस मुठभेड़ के संबंध में आज दिनांक 16.10.2025 को थाना बंथरा एवं सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में 25 हजार के इनामियां 01 नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । दिनांक 11.10.2025 को लगभग शाम 17:00 बजे थाना बंथरा क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर तत्काल ही थाना बंथरा पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 12.10.2025 को अभियुक्त ललित कश्यप उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा जनपद लखनऊ को पुलिस मुठभेड़ में तथा अभियुक्त मेराज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा लखनऊ को दूसरी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में वांछित अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, जिसके क्रम में आज दिनांक 16.09.2025 को समय लगभग 23:35 बजे थाना बंथरा एवं सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी पुलिस टीम द्वारा हरौनी चौकी क्षेत्रांतर्गत भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर पिकेट लगा कर चेकिंग की जा रही थी कि अचानक से संदिग्ध व्यक्ति भटगांव की तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो संदिग्ध द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसकी पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा के रूप में की गई है। जो कि उक्त प्रकरण में वांछित था, अभियुक्त के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण– 1. राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास– 1. मु०अ०सं०– 384/2018, धारा 363/366/452/392/506 भादवि थाना बंथरा लखनऊ 2. मु०अ०सं०– 370/2020, धारा 13 उ०प्र० सार्वजनिक द्युत (जुआ) अधिनियम थाना बंथरा लखनऊ 3. मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट थाना बंथरा लखनऊ बरामदगी– 1. 01 अदद तमंचा 315 बोर 2. 01 अदद जिंदा कारतूस 3. 02 अदद खोखा कारतूस
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Nov 09, 2025 09:22:11
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर— ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हुई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित काली स्थान के पास खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया, जिससे 34 वर्षीय अरुण निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निषाद की मौत हो गई। अरुण अपने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबे और मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पलटते देखा तो मदद के लिए आए, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसान की मौत हो चुकी है, ट्रैक्टर और शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Nov 09, 2025 09:21:58
Gauri Kala, Uttarakhand:स्लग- ग्रामीण क्षेत्र में दिखा बाघ, ड्रोन कैमरे में कैद स्थान- ऊधम सिंह नगर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जसपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे गांवों में बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। जसपुर के गांव रायपुर के खेतों में बाघ दिखाई दे रहा है। बाघ की चहल कदमी के कारण वन विभाग भी परेशान है क्योंकि कभी बाघ उत्तराखंड में तो कभी उत्तरप्रदेश के गांवों में दिखाई दे रहा है। अभी तक बाघ उत्तराखंड की सीमा से सटे यूपी के गांव मछमार में 4 भेड़ें अपना निवाला बना चुका है। देर शाम यूपी की वन विभाग की टीम ने बाघ को ड्रोन कैमरे की मदद से ढूंढने का प्रयास किया ताकि उस क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा सके। वन विभाग बाघ को ढूंढने के प्रयास कर रहा है ताकि कोई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना ना हो सके।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 09, 2025 09:21:33
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में साइबर थाना पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस- पास के इलाकों में छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लक्षुआडीह का रहने वाला शंकर कुमार वर्मा और धनुषधारी प्रसाद वर्मा शामिल है. उक्त आशय की जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस-पास के जंगलों में बैठकर कुछ साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी साइबर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों से पूछताछ के दौरान दोनों ने यह स्वीकार किया कि ये लोग खुद को आंगनबाड़ी के अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इतना नहीं ठगी के पैसे से ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज एवं ऑनलाइन खरीदारी भी करते थे. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सीम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किया गया है. छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनीत गौतम, गुजन कुमार, रामप्रवेश यादव, संजय मुखियार और पुलिस के जवान शामिल थे.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 09:21:17
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 09, 2025 09:21:07
Bhagalpur, Bihar:राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं। इसके साथ ही लगातार वह gen Z की बात करते है। इसपर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी खुद को युवा कहते है मैं युवा हूँ मेरे दो बेटे हैं उसकी शादी की उम्र हो गयी है मैं राहुल गांधी की उम्र का हूँ इसका यह मतलब तो नही की मै युवा हु। हमारा दूसरा जेनरेशन आ गया gen Z जिसे वह भड़काने का काम करते है उनसे वह पूछेगा न। जब आपकी कोई कोई संपत्ति नहीं है सारी संपत्ति को पुरखों ने दान कर दिया तो कैसे कोलंबिया कंबोडिया जाते हैं अमेरिका जाते हैं लंदन जाते हैं इसके लिए कौन पे कर रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी पर कर रही है तुझे कांग्रेस को क्या बेनिफिट हो रहा है अभी बिहार का चुनाव चल रहा है तो अभी कभी गोवा कभी वायनाड घूम रहे। आप जो लोगों को मुद्दा बताएं कि बांग्लादेशी वोटर का इलेक्शन कमीशन ने नाम काट लिया। यह चुनाव राहुल गांधी चाहते थे कि हिंदुस्तान के वोटरों के साथ नहीं हो बल्कि बांग्लादेशी वोटरों के साथ हो। इस चुनाव में आप छुट्टी मना रहे हैं जनता के साथ आप धोखा कर रहे हैं जो कांग्रेस को चंदा मिलता है उसके पैसे से आप छुट्टी मनाते हैं इसको जानता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का सुपरा साफ करने का मन जनता ने बना लिया है इसके लिए आप बधाई के पात्र है।
0
comment0
Report
HPHARSHAD PATIL
Nov 09, 2025 09:20:43
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 09, 2025 09:20:29
Durgapur, West Bengal:নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে উধাও দুর্গাপুরের ৪১ জনের নাম। রাজ্যের পঞ্চায়েত মন্ত্রী বিধানসভা ক্ষেত্র পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুর পূর্বের ইস্পাত নগরী বিজোনের ভারতী এলাকার এই ঘটনায় আতঙ্কে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। নির্বাচন কমিশনের পোর্টাল থেকে ৪১ জনের নাম রাতারাতি উধাও। ২০০২ সালের ভোটার লিস্টে এই ৪১ জনের নাম থাকলেও দুর্গাপুর ইস্পাত নগরীর বিজোনের ভারতী এলাকার এই ৪১ জনের নাম কমিশনের অন লাইন পোর্টালে নেই, রীতিমতো আতঙ্কিত এই ৪১ জন। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসকের সাথে শনিবার রাতে তারা দেখা করেছেন, কিন্তু কি হবে এই ভেবে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। ২০০২ সালে এরা ভোট দিয়েছেন, ভোটার লিস্টের হার্ড কপিতে এই ৪১ জনের নামও রয়েছে কিন্তু নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে রাতারাতি কিভাবে এই নামও উড়ে গেলো তা নিয়ে বেশ চিন্তিত। এসব কমিশনের চক্রান্ত ক্ষোভ উগরে দিলেন দুর্গাপুর পূর্বের বিধায়ক রাজ্যের মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদারের। তৃণমূলকে পাল্টা দোষরোপ করে অহেতুক আতঙ্ক তৈরির অভিযোগ বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোড়ুইয়ের। দুর্গাপুর의 মহকুমা শাসক সুমন বিশ্বাস আশ্বাস দিয়েছেন সমস্যা মিটে যাবে。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Nov 09, 2025 09:20:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराने आएं मरीज और उसके परिजनों ने स्टाफ कर्मचारी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज और परिजन विवाद करते नजर आ रहे हैं। शहर के एक निजी अस्पताल से मरीज सिटी स्कैन के लिए परिजनों के साथ जिला अस्पताल आया। सिटी स्कैन में कार्यरत कर्मचारी राहुल पटेरिया ने उन्हें बताया आज रविवार है, सिटी स्कैन के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा। इसी बात को लेकर मरीज और परिजनों ने वहां हंगामा करते हुए कर्मचारी राहुल के साथ कार्लर पकड़ते हुए झूमा- झटकी कर दी। विवाद को देख वहां मौजूद डॉ दीपक पाटीदार ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी। बुजुर्ग मरीज से अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी के पैर पड़वा कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। बुजुर्ग के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया अस्पताल में शहर के निजी अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल से एक मरीज सीटी स्कैन के लिए आएं हुए थे, उन्हें कर्मचारी राहुल ने बता या आयुष्मान कार्ड पर बिना सील के इलाज नहीं होगा। इस बात पर मरीज और परिजन विवाद करते हुए झूमा- झटकी करने लगे‌‌। मरीज को बताया गया आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तो उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और वह चले गए।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Nov 09, 2025 09:19:58
Kishtwar, :जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें उन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं जो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में की जा रही है, जहां 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। ये छापेमार कार्रवाई उन व्यक्तियों को निशाना बना रही है जिनके स्थानीय या सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों से संपर्क होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवाद के लॉजिस्टिक और सपोर्ट नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे तत्वों की पहचान में जुटी हैं जो आतंकियों को किसी भी तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी देशविरोधी गतिविधि या आतंकी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Nov 09, 2025 09:19:44
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Nov 09, 2025 09:19:26
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यात अहेरी येथे शासकीय महिला-बाल रुग्णालयाचे लोकार्पण; उद्योगिक विकासाबरोबर आरोग्य सेवेतही क्रांतिकारक बदल घडत आहेत. अहेरी येथे १०० खाटांचे शासकीय महिला व बाल रुग्णालय अत्याधुनिक सुविधांसह उभारले गेले असल्याचे मुख्यमंत्री म्हणाले. भामरागड तालुक्यातील कोटी येथील प्राथमिक आरोग्य केंद्राची मुख्य इमारत, जारावंडी व ताडगाव प्राथमिक आरोग्य केंद्रांचे श्रेणीवर्धन, वेंगनूर उपकेंद्र आणि रेगडी प्राथमिक आरोग्य केंद्राच्या इमारतींचेही लोकार्पण झाले. चामोर्शी, मुलचेरा, एटापल्ली, भामरागड, धानोरा, कुरखेडा, कोरची व सिरोंचा तालुक्यांतील नव्या सार्वजनिक आरोग्य पथकांचे उद्घाटन झाले. गडचिरोलीत रुग्णांना उपचारासाठी नागपूर, पुणे किंवा मुंबई जाण्याची गरज उरणार नाही. गडचिरोलीच्या सर्वांगीण विकासावर बोलताना लोह प्रकल्पांमुळे जिल्हा देशातील स्टील हब बनत आहे, पण या औद्योगिक विकासासोबतच गडचिरोलीला ग्रीन हब बनवायचे आहे. पाच कोटी झाडांच्या लागवडीचा निर्णय घेण्यात आला असून, दळणवळण सुधारण्यासाठी ५०० कोटी रुपयांचे रस्ते मंजूर झाले आहेत; पूल व नाले बांधण्याचे काम वेगाने सुरू आहेत.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Nov 09, 2025 09:19:07
Banswara Rural, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत नवाखेड़ा के सरपंच प्रदीप निनामा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वादा किया था कि जो भी 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेगा, उसे हवाई यात्रा का अवसर मिलेगा और उन्होंने यह वादा निभाया है। शनिवार को नवाखेड़ा पंचायत क्षेत्र के 14 होनहार विद्यार्थियों को उदयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर तक हवाई यात्रा करवाई गई। दिल्ली में बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, और जयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर भी कराई गई। उप जिलािय प्रमुख डॉ. विकास बामनिया और प्रभुलाल निनामा उपस्थित रहे। सरपंच निनामा पिछले 9 वर्षों से विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए लगभग 1 लाख रुपये के इनाम देते आ रहे हैं। मेरिट के अनुसार 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाते हैं। इस बार 80 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा भुली को 1 लाख रुपये मूल्य की स्कूटी दी जाएगी। साथ ही 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 20-25 विद्यार्थियों को 3000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। निनामा टेंट व्यापार भी करते हैं। क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं; वे किसी की मृत्यु पर निशुल्क टेंट और 50 किलो चावल उपलब्ध कराते हैं, दुर्घटनाग्रस्त या बीमार व्यक्ति को अपने बोलेरो वाहन से नि:शुल्क अस्पताल पहुँचाते हैं, और हर वर्ष 200 से 300 महिलाओं को धार्मिक यात्राओं पर नि:शुल्क भेजते हैं। यह पहल पूरे क्षेत्र में जनसेवा और शिक्षा प्रोत्साहन का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 09, 2025 09:18:39
Jasa, Bihar:कैमूर के हाटा मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कार्यों की गिनाई उपलब्धियां, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में गिनाई प्रगति। कैमूर जिले के हाटा हाई स्कूल मैदान मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय चौधरी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों के लिए साइकिल योजना से शिक्षा को बढ़ावा मिला है। अब तक 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, जबकि 77 हजार शिक्षक परीक्षा पास करना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन 2006 से अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा शुरू की गई। अब हर महीने औसतन 11 हजार लोग इलाज करा रहे हैं। राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 की गई है और 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों और पुलों के निर्माण से अब राज्य के किसी भी कोने से पटना छह घंटे में पहुंचा जा सकता है। सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण सोलर लाइट, हर खेत तक सिंचाई, टेलीमेडिसिन जैसी योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी जाएगी। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ा गया था, अब उन्हें शहरी क्षेत्रों से भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली क्रांति आई है, पहले पटना में भी सिर्फ आठ घंटे बिजली रहती थी, अब हर घर को मुफ्त बिजली दी जा रही है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल नहीं है, कानून का राज है। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, मोहनिया बाईपास, गंगा जल लिफ्ट योजना, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम करती है, किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 09, 2025 09:18:05
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में उत्पन्न जल संकट की समस्या से त्रस्त लोगों ने कुरपनिया चौक पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। अविलम्ब पेयजलापूर्ति करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। बेरमो के जारंगडीह स्थित बहुग्र\ग्रा¶व जलापूर्ति योजना के इंटेक वेल के ट्रांसफॉर्मर के चोरी होने से बेरमो के 12 पंचायतों में पेयजलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पेयजलापूर्ति बाधित होने से बेरमो वासियों को नित्य दिन परेशानियां उठानी पड़ रही हैं और जल संकट की उत्पन्न समस्या से त्रस्त लोगों ने कुरपनिया चौक पर सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और अविलंब पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top