Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

आगामी त्यौहार के मद्देनज़र पुलिस उतरी सड़को पर, डी आई जी -एसएसपी का पैदल मार्च

Oct 17, 2025 04:45:36
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतील ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। यह गश्त धनतेरस पर्व, आगामी त्योहारों और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर की गई। इस दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद कर आवश्यक निर्देश दिए। ऐसी गश्त का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना जगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यह पहल मुरादाबाद पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAnuj Tomar
Oct 18, 2025 02:30:12
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आर्टिफिशियल बारिश करवाने की तैयारी। पायलट को दी गई ट्रेनिंग। AQI ख़तरनाक स्तर पर पहुँचते ही दिवाली के अगले दिन कराई जा सकती है बारिश। सरकार की तरफ़ से ग्रीन सिग्नल मिलते ही कराई जाएगी बारिश। Cessna 206H प्लेन के ज़रिये बारिश कराने की तैयारी। पायलट्स को दी गई है एक हफ़्ते की ट्रेनिंग। IMD की मंज़ूरी मिलते ही हिंडन एयरबेस पर खड़े विशेष विमान दिल्ली के आसमान पर भरेंगे उड़ान। दिल्लीवालों को राहत देने के लिए कराएंगे आर्टिफ़िशियल बारिस। आर्टिफ़िशियल बारिश के पूरे प्रोग्राम और दिल्ली में प्रदूषण को लेकर वॉक थ्रू। दिल्ली सरकार और IIT के वैज्ञानिक आर्टिफिशल बारिश करवाने के लिए हैं पूरी तरह से तैयार
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 18, 2025 02:17:10
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मोदीनगर पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली लगने पर घायल अवस्था में दबोचा, जबकि दूसरा आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान साजिद पुत्र वाजिद निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी लिसाड़ी गेट, मेरठ और आमिर पुत्र रईस निवासी गुर्जर चौक लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, लूट की घटना से संबंधित मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना मोदीनगर पुलिस टीम आज सुबह मुखबिर की सूचना पर बुदाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें साजिद के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में साजिद ने स्वीकार किया कि उसने 8 अक्टूबर को राजू होटल के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीना था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद के कई थानों—मवाना, प्रतापपुर, टीपी नगर और जानी—में लूट और छिनैती के सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 18, 2025 02:16:55
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना टीला मोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रंगदारी से जुड़े बड़े प्रकरण का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल एक वांछित अपराधी कैलाश पुत्र स्व. चंद्रपाल निवासी ग्राम अगरौला, थाना ट्रोनिका सिटी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक वीवो मोबाइल फोन (घटना से संबंधित) और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मण्डोली जेल में बंद कुख्यात अपराधी दीपक निवासी अगरौला अपने साथियों के जरिए ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के पचायरा खनन पट्टे के ठेकेदार से ₹1 लाख मासिक रंगदारी की मांग कर रहा था। दीपक ने जेल से फोन कर अपने भतीजे कैलाश को ठेकेदार को धमकाने और उसके हिसाब से रेत की गाड़ियां भरवाने का निर्देश दिया था। रंगदारी न देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद थाना वेव सिटी पर दीपक, कैलाश व उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 17 अक्टूबर की रात पुलिस ने टीला मोड़ क्षेत्र में कैलाश को घेराबंदी के दौरान रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कैलाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लोनी भेजा गया है। पूछताछ में कैलाश ने दीपक के इशारे पर अन्य लोगों से भी रंगदारी वसूलने की बात कबूल की है। पुलिस अब गैंग के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है। थाना टीला मोड़ पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 18, 2025 02:16:30
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर में डीआईजी मुनिराज सिंह और डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद ने अमरोहा बाजारों में किया पैदल मार्च, स्वदेश ट्रेड फेयर में पहुंचकर स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए जलाए मिट्टी के दीये अमरोहा नगर में दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल march किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पैदल मार्च के बाद डीआईजी मुनिराज सिंह स्वदेशी ट्रेड फेयर पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम और एसपी के साथ स्वदेशी कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये जलाए। अधिकारियों ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 18, 2025 02:15:59
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha नगर में डीआईजी मुनिराज सिंह और डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद ने अमरोहा बाजारों में किया पैदल मार्च, स्वदेश ट्रेड फेयर में पहुंचकर स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए जलाए मिट्टी के दीये Amroha नगर में दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पैदल मार्च के बाद डीआईजी मुनिराज सिंह स्वदेशी ट्रेड फेयर पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम और एसपी के साथ स्वदेशी कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये जलाए। अधिकारियों ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Oct 18, 2025 02:15:31
Akola, Maharashtra:अकोल्यात अतिवृष्टीग्रस्त शेतकऱ्यांच्या विविध मागण्यांसाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गट) तर्फे जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर ‘काळी दिवाळी’ आंदोलन करण्यात आले.शेतकऱ्यांना हेक्टरी ५० हजार रुपये आर्थिक मदत द्यावी, कर्जमाफी करावी, तसेच पीकविम्याची नुकसानभरपाई तातडीने मिळावी, अशा मागण्यांसाठी हे आंदोलन छेडण्यात आले.सरकार स्वतः दिवाळी साजरी करत असताना शेतकऱ्यांच्या घरात अंधार आहे, शेतकऱ्यांच्या मुलांना दिवाळी साजरी करता येत नाही, असा आरोप यावेळी राष्ट्रवादी काँग्रेस (श. प.)च्या पदाधिकाऱ्यांनी केला. या आंदोलनात पक्षाचे नेते, पदाधिकारी व कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते. जिल्हाधिकाऱ्यांमार्फत मुख्यमंत्री आणि राज्य सरकारला मागण्यांचे निवेदन देण्यात आले.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 18, 2025 02:06:08
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर हत्या के आरोपी की कार में राहुल गांधी ने किया सफर - पिंटू सेंगर हत्याकांड में सह-अभियुक्त है वीरेंद्र पाल - डेढ़ साल जेल में रहने के बाद जमानत पर है बाहर -हत्या के लिए सुपारी देने में साझेदार था वीरेंद्र पाल कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में आने के बाद फतेपुर बाल्मीकि परिवार से मिलने जाने के लिए राहुल गांधी को कुख्यात की कार में कानपुर से फतेहपुर का सफर करा दिया. नई दिल्ली से कानपुर चकेरी एयरपोर्ट आए राहुल गांधी को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पिंटू सेंगर हत्याकांड के अभियुक्त वीरेंद्र पाल की इनोवा कार में सफर करा दिया। देर शाम कार में सफर की तस्वीरें वायरल हुईं तो कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए। दरअसल 20 जून 2020 को चकेरी के जेके कॉलोनी में पिंटू सेंगर को भूमि-विवाद की पंचायत से कुछ मिनट पहले शार्प-शूटर्स ने सड़क पर गोलियों से भून दिया था। इस मामले में तफ्तीश के दौरान, पिंटू सेंगर के रियल इस्टेट कारोबार में साझेदार वीरेंद्र पाल का नाम सामने आया था। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सेंगर उर्फ पप्पू के मुताबिक, पिंटू सेंगर की हत्या के लिए 43 लाख में सुपारी सौंपी गई थी, जिसमें वीरेंद्र पाल ने पांच लाख रुपए देने के साथ साजिश रचने में भूमिका निभाई थी। पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भी भेजा था। डेढ़ साल बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वीरेंद्र पाल बाहर आया था।
1
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 18, 2025 02:05:53
Baruipur, West Bengal:ভাঙ্গড়ের নবম শ্রেণির ছাত্রীকে অপহরণ করে মুর্শিদাবাদে নিয়ে গিয়ে ধর্ষণ করার পর কীটনাশক খাইয়ে হত্যার অভিযোগ ।তদন্তে পুলিশ। চাঞ্চল্যকর ঘটনায় তোলপাড় দক্ষিণ ২৪ পরগনার ভাঙড়। অভিযোগ, নবম শ্রেণির এক ছাত্রীকে অপহরণ করে মুর্শিদাবাদে নিয়ে গিয়ে কীটনাশক খাইয়ে হত্যা করা হয়েছে। মৃত ছাত্রীর নাম শাহানারা পারভিন (১৫)। সে নারায়নপুর হাইস্কুলের নবম শ্রেণির ছাত্রী ও চন্দনেশ্বর থানার মৌলমুকুন্দ এলাকার বাসিন্দা। পরিবার সূত্রে জানা গেছে, অনলাইনের মাধ্যমে মুর্শিদাবাদের বাসিন্দা রেখসোনা খাতুন নামে এক তরুণীর সঙ্গে শাহানারার পরিচয় হয়। বন্ধুত্বের সম্পর্ক গড়ে ওঠার পর, গত ৯ অক্টোবর রেখসোনা তাকে মুর্শিদাবাদে ঘুরতে যাওয়ার প্রলোভন দেখিয়ে নিয়ে যায়। ১১ অক্টোবর পরিবার খবর পায়, শাহানারা অসুস্থ অবস্থায় মুর্শিদাবাদ মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে ভর্তি। পরে অবস্থার অবনতি হলে তাকে রেফার করা হয় কলকাতার এন.আর.এস. ও নীলরতন সরকার মেডিকেল কলেজে, যেখানে ১৭ অক্টোবর শুক্রবার তার মৃত্যু হয়। জানা যায় “মুর্শিদাবাদে নিয়ে গিয়ে রেখসোনা ও আরও কয়েকজন যুবক মিলে শাহানারাকে অনৈতিক কাজে বাধ্য করার চেষ্টা করে। রাজি না হওয়ায় তাকে মারধর করে জোর করে কীটনাশক খাইয়ে দেওয়া হয় বলে অভিযোগ ।” স্থানীয়রা উদ্ধার করে তাকে লালবাগ এস.ডি. হাসপাতালে ভর্তি করেন। তবে ভর্তি করানোর পরই রেখসোনা পালিয়ে যায় বলে দাবি পরিবারের। পরিবারের আরও অভিযোগ, “শাহানারাকে হয়তো ধর্ষণও করা হয়েছে। পোস্টমর্টেম রিপোর্ট এলেই সব পরিষ্কার হবে।” এই ঘটনায় লালবাগ থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হয়েছে। পুলিশ তদন্ত শুরু করেছে, তবে অভিযুক্তরা এখনও অধরা। পরিবারের দাবি, দোষীদের দ্রুত গ্রেপ্তার করে কঠোর শাস্তি দেওয়া হোক。
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top