Back
ललितपुर के ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
ASAMIT SONI
Feb 17, 2026 15:21:15
ललितपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्रामीण अंचलों से लगातार महिलाओ द्वारा सरकारी शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठ रही है, ताजा मामला जखौरा ब्लॉक अंतर्गत सतगता ग्राम का है। यहां की बहुत सी महिलाओ ने आज एक बार फिर से एकत्रित होकर DM कार्यालय पहुँचकर हाथों में शराब के खाली पैकेट लेकर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुये गांव से शराब की दुकान हटाये جانے की मांग की। यही नहीं महिलाओ ने DM कार्यालय के बाहर बैठकर DM से मिलने की जिद्द पर अड़ी रही, जिसको देखते हुये आबकारी विभाग के अधिकारीयों ने मौके पर पहुँचकर शिकायतकर्ता महिलाओं को आश्वासन दिया और समझाकर शांत करवाया। फिलहाल महिलाओं का आरोप है कि गांव में जबसे शराब की दुकान खुली है, युवा बच्चे शराब के नशे की तरफ बढ़ रहे हैं और इसकी लत लग रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में डूब रहा है, यही नहीं शराब पीकर घर जाने पर घरेलू हिंसा की घटनाये भी लगातार बढ़ रही है। गाँव की महिलाओ और युवतियों को घरों से निकलने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिये गाँव से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलायें अड़ी हुई है। वहीं इसको लेकर जिलाआबकारी अधिकारी का कहना है कि अगर शराब की दुकान नियमानुसार नहीं है तो उसे हटवाया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 17, 2026 16:48:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 16:47:460
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 17, 2026 16:47:400
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 17, 2026 16:47:250
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 16:47:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 16:47:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 16:46:480
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 16:46:300
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 17, 2026 16:46:120
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 17, 2026 16:45:520
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 17, 2026 16:31:210
Report