Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262701

लखीमपुर खीरी: एसपी कार्यालय के स्टेनो गौरव शर्मा पर दो विवाह के आरोप

DMDILEEP MISHRA
Mar 12, 2026 12:15:56
Lakhimpur, Uttar Pradesh
लखीमपुर खीरी के एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक के स्टोनों गौरव शर्मा पर दो विवाह करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत दूसरी महिला द्वारा लगाया गया है कि उन दोनों से एक बच्चा भी है। मामलों का शिकायती पत्र सहारनपुर में रहने वाली महिला ने रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भेजा है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ गोला को सौंपी है। आरोपी स्टेनो और महिला के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुई है। इससे पहले भी गौरव शर्मा कई मामलों में विवादित रह चुके हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Mar 12, 2026 14:00:24
Bhind, Madhya Pradesh:भिण्ड में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार, भिंड जिले के रोन थाना अंतर्गत एक दलित नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, रोन थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है, जानकारी के अनुसार भिंड जिले के रोन थाना अंतर्गत आने वाली मछंड चौकी अंतर्गत रहने बाली नावालिग किशोरी की एक युवक से जान पहचान हुई, और आरोपी की बहने उसे अपने घर बुलाने लगी इसी दरमियान युवक और युवती के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी युवक ने प्यार का भरोसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने लगा, आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक पीड़िता का किया शोषण, युवती का आरोप है कि छह महीने तक लगातार दुष्कर्म करने के दौरान आरोपी युवक लगातार शादी का झांसा देता रहा, विरोध करने पर आरोपी देता था बदनाम करने की धमकी, कुछ दिन बाद नाबालिग द्वारा विरोध करने पर वह बदनाम करने की धमकी देने लगा जिसके चलते लंबे समय तक पीड़िता परिजनों को कुछ ना बता सकी, पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे षडयंत्र में आरोपी की बहने भी शामिल है, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला राज, पीड़ित किशोरी जब दो महीने की गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता लगा, मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन सक्रिय हुए और पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे, और शिकायत दर्ज कराई, रोन थाना टीआई रविंद्र तोमर ने बताया कि ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय मे धारा 164 के तहत मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज कराए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है。
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 12, 2026 13:51:21
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के डौण्डीलोहारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक 59 साल के मकान मालिक ने अपनी ही किरायेदार युवती को हवस का शिकार बनाया और जब वो गर्भवती हुई, तो उसे 'मौत की दवा' खिला दी........यह खौफनाक वारदात डौण्डीलोहारा के रामनगर की है। आरोपी सुनील कुमार घरडे पिछले 3 सालों से अपने घर में रह रही एक गरीब परिवार की युवती का करीब एक साल से यौन शोषण कर रहा था......युवती को डराया-धमकाया गया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। वीओ - "लगातार हो रहे दुष्कर्म की वजह से युवती 9 माह की गर्भवती हो गई। 9 मार्च की रात जब उसे दर्द हुआ, तो आरोपी ने अपना जुर्म छिपाने के लिए उसे दर्द की गोली के नाम पर एक अज्ञात घातक दवा खिला दी। दवा खाते ही युवती तड़पने लगी और देखते ही देखते उसकी और उसके गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो गई।" बाइट - मोनिका ठाकुर, ASP बालोद मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद एसपी योगेश पटेल के निर्देश पर डौण्डीलोहारा पुलिस ने जाल बिछाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और गर्भपात जैसी बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 12, 2026 13:51:03
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मेले में खिलौनों की दुकान से एक 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। परिवार ने मेले में उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के व्यापार मेले की है। लड़की का परिवार आगरा से ग्वालियर मेले में खिलौनों की दुकान लगाने आया है। लड़की के परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द लड़की बरामद की जा सके।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 12, 2026 13:47:36
Kota, Rajasthan:गलाना का अभिमन्यु बागरी हत्याकांड: 10 हत्यारों को आजीवन कारावास एंकर-न्यायालय ने ग्राम गलाना कैथून में कॉन्स्टेबल अभिमन्यु बागरी की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 3.10 लाख रुपए जुर्माने की Sजा से दंडित किया है। प्रकरण के अनुसार 04 फरवरी 2019 को फरियादी पंकज बागरी पुत्र मथुरा लाल जाति बागरी निवासी गलाना ने उपस्थित थाना कैथून होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 3 फरवरी 19 को रात्रि के 11 बजे करीब हम हमारे घर पर ग्राम गलाना में सो रहे थे। तभी मेघराज नागर निवासी गलाना व उसके साथी हमारे घर के सामने से गालियां निकालते हुए निकले, उसके बाद गांव में जाकर मेघराज नागर, उसका लड़का तीरथराज और कुशराज व रामराज चारों हमारे घर आये और इन लोगों ने हमारे घर पर हमला मेरे चाचा अभिमन्यु पर तीरथराज ने फायरिंग कर दी जो मेरे चाचा अभिमन्यु दाहीं साइड में बगल में लगी, उसके बाद ये लोग मारपीट कर चले गये। मैं, मेरा पापा मथुरालाल मेरे चाची विमतेश, दादी शांति बाई व अन्य घर के लोग मौजूद थे जिन्हें घटना देखी है। 2-3 दिन पहले एक्सीडेन्ट की मारपीट की घटना को लेकर आज फिर दोबारा इन लोगों ने हमला कर फायरिंग करके मेरे चाचा अभिमन्यु की हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर कार्यवाही की जावे। रिपोर्ट पर प्रकरण धारा 143,323,341,307,302 IPC एवं धारा 3 (2) (V) SC/ST ACT में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अ.नि.) प्रकरण कोटा नए मामले में निर्णय देते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। और आरोपी मेघराज नागर, कुशराज नागर, रामराज नागर, दिनेश, भगवान, नवीन कुमार, ओमप्रकाश खाती, हेमराज, तीरथ राज, शैलेंद्र उर्फ शैलू को धारा 302 सपठित 149 के आरोप में आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार रुपए जुर्माना, धारा 325 सपठित 149 के अपराध में 2 वर्ष का साधारण कारावास व 10-10 हजार रुपए जुर्माना तथा आरोपी हेमराज को धारा 4/25 के अपराध में 3 वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 12, 2026 13:46:43
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 13:45:25
Jaipur, Rajasthan:दादी का फाटक में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज कार्यक्रम में शामिल हुईं, श्रद्धेय कथावाचक आचार्य आकाश गौतम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमय श्रवण किया और आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 13:38:47
Lakhimpur, Uttar Pradesh:⚠️ जनहित में सूचना / Public Advisory द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी लखीमपुर। सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं: 📞 IVRS / फोन कॉल से बुकिंग • भारत गैस – 7715012345 / 7718012345 • इंडेन गैस – 7718955555 • एचपी गैस – 8888823456 📲 मिस्ड कॉल से बुकिंग •भारत गैस –7710955555 • इंडेन गैस – 8454955555 • एचपी गैस – 9493602222 💬 व्हाट्सएप से बुकिंग • भारत गैस – 1800224344 • इंडेन गैस – 7588888824 • एचपी गैस – 9222201122 📱 मोबाइल ऐप से बुकिंग • Bharatgas Hello BPCL • IndianOil ONE • HP PAY 🌐 ऑनलाइन माध्यम Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। ✅ उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 13:36:25
Meerut, Uttar Pradesh:​मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में खाकी का इकबाल बुलंद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी भीम सैनी उर्फ सूजल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। *​पुलिस टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई* ​इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक विकास रावत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित जाल बिछाया और मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा है और कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। ​एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने ​मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ​"दुष्कर्म के इस गंभीर मामले में आरोपी भीम सैनी पिछले कुछ समय से वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया था। आज थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।" *​कैमरे के सामने आरोपी का 'हाई वोल्टेज ड्रामा'* ​गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को मीडिया के सामने लाया गया, तो वहां एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जैसे ही मीडिया के कैमरे ऑन हुए, आरोपी भीम सैनी ने 'दिखावा' करना शुरू कर दिया। वह इस तरह लंगड़ाकर और बेबस होकर चल रहा था मानो पुलिस ने उसे भारी टॉर्चर या 'थर्ड डिग्री' दी हो। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह महज कानून के शिकंजे से बचने और सहानुभूति बटोरने का एक पैंतरा मात्र था। ​अभियुक्त भीम सैनी (निवासी न्यू हनुमान पुरी, थाना सिविल लाइन) पर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0-35/2026 के तहत धारा 123, 351(3), 65(1) बीएनएस व 3(क)/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top