262701
लखीमपुर खीरी में मंदिर के पुजारी की गई संदिग्ध परिस्थितियों में जान
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौला गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी महेश दास की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। सूचना के अनुसार घटना का कारण पुजारी और साकार हरि के समर्थकों के बीच वैचारिक मतभेद बताया जा रहा है। साथ ही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहा कि पहले हुई मारपीट पर कड़ी कार्रवाई की होती तो यह घटना न होती। आपको बता दें कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आग बेकाबू, पानी के वाहन नाकाम, और दमकल की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बुधवार को आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंचे पानी के वाहन से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई गई है। धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आज आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पानी का वाहन पहुंचा, लेकिन उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए अब एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन से अतिरिक्त दमकल वाहन जल्द भेजने की मांग की जा रही है, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके। धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने इस संबंध में जानकारी दी.0
0
Report
नाडका के टीनशेड में फंदे से लटका शव, पूठी कृष्ण कुमार सपेरा की पहचान
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाडका गांव के समीप टीनशेड में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पूठी गांव निवासी के रूप में हुई पहचान रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत नाडका गांव के समीप मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने बंद दुकानों के टीनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम नाडका गांव के श्मशान घाट के पास सड़क किनारे स्थित बंद दुकानों के टीनशेड में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी कृष्ण कुमार सपेरा पुत्र ओमी नाथ के रूप में हुई। बुधवार को मृतक के परिजन अलवर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की लिखित सहमति और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। बगड़ तिराया थाने के हेड कांस्टेबल बुधराम वर्मा ने बताया कि नाडका गांव के समीप एक व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और घटना को लेकर किसी प्रकार की आशंका भी जाहिर नहीं की। इसके बाद पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक कृष्ण कुमार अविवाहित था और परिवार में उसका कोई नहीं था। वह भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करता था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की मौत
Alwar, Rajasthan:भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में भवानी तोप सर्किल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज निवासी बिराई माता मंदिर, बुध विहार के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मनोज किसी काम से भवानी तोप गया था। वहां से वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मयूर होटल के सामने पीछे से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर दुर्घटना के बाद फरार हुए कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दल-बदल कानून पर हलचल, निर्मला सप्रे मामले में विपक्ष मजबूत
Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बीना से कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई विधायक निर्मला सप्रे के दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा को मजबूत करने वाला है।हम माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं कि हमारी याचिका पर सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैंजनता ने निर्मला सप्रे को कांग्रेस के टिकट पर चुनकर विधानसभा भेजा था। जनादेश के साथ विश्वासघात करने वालों को दल-बदल कानून के तहत जवाबदेह बनाना जरूरी है। हमें विश्वास है कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय लेंगे और लोकतंत्र में जनता के जनादेश की गरिमा एवं संवैधानिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखेंगे... बाइट उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
झुंझुनूं: हाईकोर्ट ने फर्जी आदेश मामले में RO को 6 नवंबर पेशी के निर्देश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — सूरजगढ़ कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र का मामला — फर्जी हाईकोर्ट आदेश मामले में छह नवंबर होंगे झुंझुनूं एसपी पेश — हाईकोर्ट ने झुंझुनूं एसपी को व्यक्तिगत पेशी के दिए निर्देश — दर्ज एफआईआर की तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ छह नवंबर को अदालत में होंगे पेश — हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर के कथित अंतरिम आदेश को कूटरचित माना — मतदाता सूची में नाम बहाली का फर्जी आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा — एक व्हाट्सएप नंबर से भेजा गया था कथित फर्जी आदेश — रजिस्ट्रार न्यायिक की जांच में अदालत के रिकॉर्ड में नहीं मिला आदेश — फर्जी आदेश बनाने वाले की पहचान अभी जांच के दायरे में झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम बहाल कराने और चुनाव लड़ने की अनुमति से जुड़े कथित हाईकोर्ट आदेश के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। जयपुर पीठ ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने कोई अंतरिम राहत का आदेश जारी नहीं किया था। बल्कि केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक कथित अंतरिम आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया। जिसे न्यायालय ने कूटरचित दस्तावेज माना है। न्यायमूर्ति आनंद शर्मा की पीठ ने पारित आदेश में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश से जुड़ा हुआ है। जिसमें जयप्रकाश ने ग्राम पंचायत जीिणी पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 05 की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने मामले में विस्तृत जांच की। जो जांच रिपोर्ट भी सुनवाई में सामने रखी गई। जांच में सामने आया कि 16 अक्टूबर को अदालत ने केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। उस दिन कोई अंतरिम राहत या नाम बहाली का आदेश पारित नहीं हुआ था। इसके विपरीत एक कथित आदेश में याचिकाकर्ता का नाम मतदाता सूची में तत्काल बहाल करने और पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने व चुनाव लड़ने की अनुमति देने की बात लिखी गई थी। यह दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया था। रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट के अनुसार कथित अंतरिम आदेश न तो हाईकोर्ट की मूल फाइल में मौजूद था और न ही न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। जांच रिपोर्ट में संबंधित दस्तावेज को कूटरचित बताया गया है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार कथित आदेश व्हाट्सएप मोबाइल नंबर से भेजा गया था। जांच में इस नंबर के उमेश कुमार के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों से अभी यह निर्णायक रूप से स्थापित नहीं हुआ है कि कथित दस्तावेज किसने तैयार किया और इसके निर्माण व प्रसार में याचिकाकर्ता या किसी अन्य व्यक्ति की क्या भूमिका रही। इसके लिए मूल इलेक्ट्रॉनिक फाइल, मेटाडेटा, व्हाट्सएप बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच आवश्यक बताई गई है। हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्त ने अदालत को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं के निर्देश पर संबंधित आरओ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने भी बताया कि न्यायालय के आदेश की कूटरचना को लेकर 27 अक्टूबर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले को न्यायालय के रिकॉर्ड और आदेशों की प्रामाणिकता से जुड़ा गंभीर प्रकरण माना है। राज्य सरकार की ओर से जीए-सह-एएजी राजेश चौधरी ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी सक्रिय रूप से एफआईआर की जांच कर रही है और अगली सुनवाई पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद अदालत ने झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई भी 6 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत के इस आदेश के बाद अब पूरे मामले में पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल पर निगाहें टिकी हैं.0
0
Report
बांसवाड़ा में मिलावट पर प्रहार: मिठाई दुकानों पर छापेमारी तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा में त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर प्रहार’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर ने अचानक छापेमारी कर मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर ने शहर के दो मिष्ठान भंडारों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काजू कतली, नमकीन सहित अन्य दो प्रकार की मिठाइयों के नमूनें लिए गए। विभाग की टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाना और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में जन्म प्रमाण पत्र नियम बदले, बच्चों के दाखिले पर संकट
Naya Chak, Bihar:एंकर - बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना है, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं मिल रहा! भागलपुर में नए नियम ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार अब नगर निगम के पास नहीं रहा। नतीजा यह है कि रोजाना दर्जनों अभिभावक नगर निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऐसे में अभिभावकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बच्चों का एडमिशन कैसे होगा। दरअसल भागलपुर में बच्चों के स्कूल एडमिशन पर जन्म प्रमाण पत्र का पेंच फंस गया है। एक तरफ स्कूलों में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो दूसरी तरफ अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।0
0
Report
वीडियो वायरल के लिए सामग्री तैयार
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खैरागढ़ के सरकारी स्कूल की जर्जर छत: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के दावे और शिक्षा के नाम पर करोड़ों के बजट की बातें अक्सर सुनाई देती हैं, लेकिन खैरागढ़ जिले के वनांचल में शिक्षा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इन दावों की पोल खोल रही है। ग्राम पंचायत सरईपतेरा के आश्रित ग्राम लालपुर घाट स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चे जर्जर छत के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश का पानी रोकने के लिए शिक्षकों को स्कूल की छत पर प्लास्टिक की झिल्लियां बिछानी पड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर इस स्कूल का भवन पिछले एक साल से बदहाल है। छत का प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है और सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। बावजूद इसके यहां बच्चों की पढ़ाई जारी रही। शिक्षक, सरपंच और ग्रामीण लगातार मरम्मत या नए भवन की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी。 विडंबना देखिए, जहां बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए, वहां सरकारी स्कूल की छत झोपड़ी जैसी व्यवस्था के भरोसे है। सवाल है कि जर्जर भवनों की सूची और निरीक्षण का जिम्मा संभालने वाला शिक्षा विभाग आखिर इतने समय तक क्या करता रहा? मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने नाराजगी जताते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कराने, लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नए भवन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। अब सवाल है कि क्या शिक्षा विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा था? बच्चों का भविष्य संवारने वाले स्कूल में पहले उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
हरखड़ी गांव में 40 वर्षीय आसमा खातून की संदिग्ध मौत: पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
Balrampur, Uttar Pradesh:हरखड़ी गांव में 40 वर्षीय आसमा खातून की संदिग्ध मौत, दुपट्टे से बंधा मिला गला; पोस्टमार्टम को भेजा गया शव बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 और थाना पचपेड़वा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मृतका की पहचान आसमा खातून (40) पत्नी मोहम्मद अकरम उर्फ राजू पुत्र अब्बास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका का पति बीते चार जून को रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गया था, जहां वह मेहनत-मजदूरी करता है। परिवार में एक 11 वर्षीय बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी。 इस संबंध में थाना प्रभारी पचपेड़वा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 घटनास्थल पर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य साजिद खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मृतका के पिता आफत अली निवासी रमईपुर, थाना गैसड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी की मौत के कारणों का पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल महिला की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है.0
0
Report
वाराणसी में धीरेंद्र शास्त्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर आक्रोश जताया
Varanasi, Uttar Pradesh:कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के बाद वाराणसी में विरोध प्रदर्शन शुरू। वाराणसी जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बायकॉट के पोस्टर लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर जूते-चप्पल मारकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद पोस्टर को आग के हवाले कर कथावाचक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय परिसर में काफी देर तक नारेबाजी और विरोध का माहौल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बिहार में बयान-वार के बीच हंगामा: तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराध नहीं होने की किया दिल्ली में दवा तो वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधि व्यवस्था पर कर दिया सवाल खड़ा मधुबनी की घटना का भी किया जिक्र बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर गए हुए थे वहीं बिहार के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार में अपराध खत्म हो गया है मुख्यमंत्री के बयान आने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने इसे आड़े हाथों लिया और वही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिहार के विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया और मधुबनी की घटना का जिक्र कर दिया बाइट---- सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बिहार बाइट---- तेजस्वी यादव کا सोशल मीडिया पोस्ट लगाये मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा की सबसे पहले हमारा माननीय मुख्यमंत्री जी से सवाल है कि वो पहले जनता को बताएं कि क्राइम और अपराध में क्या फर्क है। अगर बिहार में अपराध नहीं है, क्राइम है, तो क्राइम क्या है? एनसीआरबी का रिकॉर्ड है 2025 इसका। मर्डर 2,556, रेप 2,025, लूट राइट्स 174 और 2,502 और मधुबनी में जो घटना घटी है तो वो क्या है? पहले मुख्यमंत्री जी बता दें कि ये क्राइम है या अपराध है। हकीकत क्या है कि इनको सरकार पे कंट्रोल नहीं है, माननीय मुख्यमंत्री जी को। भ्रष्टाचार और क्राइम चरम पर है, ऑल टाइम हाई, इसलिए अब बोलना कम होना चाहिए माननीय मुख्यमंत्री जी का, भारतीय जनता पार्टी की सरकार का और काम पे ध्यान दें। बाइट---- ऋषि मिश्रा पूर्व विधायक कांग्रेस नेता RjD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की बिहार में तो अपराध लगातार बढ़ रहा है। NCRB के आंकड़े तो सामने हैं मुख्यमंत्री जी को तो क्राइम और अपराध में फर्क ही पता नहीं है। क्राइम को हिंदी में अपराध कहते हैं। ये सामान्य ज्ञान का अभाव दिखा, हालांकि, राजद में थे तो प्रशासनिक अनुभव भी था, मुख्य सचेतक थे विपक्ष में, उसका भी अनुभव था, और वहां जाकर के अपराध और क्राइम का अंतर नहीं समझ रहे हैं, हिंदी, अंग्रेजी। बिहार में बदस्तूर अपराध बढ़ता ही जा रहा है।अब तो जो कानून का रखवाला है, वह घर में घुस के गोली मार रहा है, मधुबनी की घटना सामने है। लगातार बढ़ रहा है अपराध। आउट ऑफ़ कंट्रोल है क्राइम के मामले में, अब जान लेनी चाहिए, सम्राट जी नहीं समझ रहे हैं, उनकी व्यवस्था है, उनकी नीति में कमी है। बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी पूर्व विधायक कांग्रेस और राजद के बयान के बाद भाजपा के विधायक संजय गुप्ता ने पलटवार किया और कहा की तेजस्वी यादव जी को मैं स्पष्ट रूप से सलाह देना चाहता हूं कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं। वो उनकी माता जी और पिताजी की जब सरकार थी, तो बिहार में किस प्रकार से अपराध होता था कि अपराधी मुख्यमंत्री जी के आवास पर पकड़े जाते थे और वहीं पे जा के पंचायत होता था और किडनैपिंग का वहीं से हिसाब होता था और पूरे देश में एक बिहार की गलत छवि बनी हुई थी, जिसको एनडीए सरकार 2005 से अब तक नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में फिर सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। बाइट--- संजय गुप्ता बीजेपी विधायक अपराध अगर हुआ भी किसी कारण से तो वह अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलती है और तुरंत खोज के उसको सजा भी दिया जाता है। प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है, प्रशासन पर कोई पॉलिटिकल इंटरफेरेंस नहीं है कि आप उसके माध्यम से प्रभावित कर सकते हैं अपराधी को। एनडीए के कोई नेता उसमें आज तक शामिल नहीं हुए। इसलिए यह जो घटनाएं घटती है उसमें तुरंत से सम्राट चौधरी जी की सरकार और पुलिस प्रशासन त्वरित गति से काम करती है। वह आप देख भी रहे हैं और बिहार की जनता सहजता पूर्वक आज आप पटना का जेपी गंगा पथ हो, रात के आप 12:00 बजे डाकबंगला देख लीजिए, कहीं भी देखिए निर्भीकता से घूमते हैं। धुबनी की जो घटना हुई है, जो आप देख रहे हैं कि उस एएसआई को तुरंत से निलंबित किया गया, कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, बल्कि जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से और उस केस को हम लोग लेते हैं। बाइट----- संजय गुप्ता बीजेपी विधायक जदयू की प्रवक्ता अंजू आरा ने कहा बिहार में 2005 से ही तत्कालीन मुख्यमंत्री हमारे आदरणीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के लीडरशिप में NDA की सरकार रही और तथा अपराध जैसे विषय पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी रही। और अब NDA की गवर्नमेंट आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के लीडरशिप में है, और उसी नीति को ये आगे बढ़ा रहे हैं, अपराध और अपराधियों पे उनकी भी पॉलिसी वही है। लेकिन जिस तरह से बिहार का विपक्ष या राष्ट्रीय जनता दल के लोग जो बोल रहे हैं, जरा उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनका जो शासन काल था राष्ट्रीय जनता दल का, वो किस रूप में याद किया जाता था राष्ट्रीय स्तर पर। मुझे लगता है ये बताने की आवश्यकता नहीं है। बाइट----अंजुम आरा प्रवक्ता जेडयू बलिराजगढ़ की घटना पर प्रशासन सख्त, फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित ASI के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने धरना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा मामले का स्पीडी ट्रायल कर दोषी को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा मधुबनी 3 नवंबर, 2026 बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में घटित घटना को जिला प्रशासन ने अत्यंत दुखद एवं गंभीर बताया है। जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा दोषी के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी तथा कानून के अनुरूप कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खोजपुर चौराहा स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धरनारत लोगों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं तथा घटना को लेकर उनकी भावनाओं और चिंताओं को समझा। इस दौरान घटना से अत्यंत मर्माहत एक वृद्ध महिला भावुक होकर जिलाधिकारी को पकडकर बिलखने लगीं। जिलाधिकारी ने उन्हें ढांढस बंधाया तथा भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। मामले में त्वरित कार्रवाई, ASI निलंबित0
0
Report
दिवाली पर खुशियाँ और सुरक्षित खरीदारी: लाइव अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:diwali0
0
Report
Advertisement
