262723
लखीमपुर खीरीः हाइवे पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रैक्टर चालक की मौत
Dhaurehra, Uttar Pradesh:कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में बुधवार की शाम सिसैया ढखेरवा हाइवे पर गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गन्ने के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गन्ना हटवाकर यातायात बहाल करवाया। सिसैया ढखेरवा हाइवे पर इण्डियन धर्मकांटा के निकट हुए हादसे में मृतक ट्रैक्टर चालक मिहीलाल (19) पुत्र अवधराम थाना ईसानगर क्षेत्र के बेती सहदेव गांव का निवासी बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उसने पक्षियों को नहीं खरीदा, उनकी आज़ादी दिलाई
Noida, Uttar Pradesh:He didn't buy birds, he bought their freedom0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की सादगी पर जनता तालियां, फॉलो गाड़ी हटाने के निर्देश
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की सादगी देख लोगो ने बजाई तालिया। विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी में कार्यक्रम स्थल से ही 'फॉलो गाड़ी' और 'कारकेड' को किया विदा। झूठी शानो-शौकत के लिए जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगा। अब केवल निजी वाहन से चलेंगे स्वास्थ्य मंत्री। मंत्री ने मंच से ही फॉलो और पायलटिंग वाहन हटाने का निर्देश。0
0
Report
बलदेव ओळख का ज़ी मीडिया इंटरव्यू: मोदी के पेट्रोल-डीज़ल बचत पर सरकार की राय
Rampur, Uttar Pradesh:भाजपा सरकार में मंत्री बलदेव सिंह ओळख से ज़ी मीडिया की सुपर एक्सक्लूसिव बातचीत, 1:पीएम नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीज़ल की बचत की अपील को लेकर मंत्री बलदेव सिंह ओळख ने भी की जी मीडिया के माध्यम से अपील, 2:ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर तृणमूल कांग्रेस के मने कहा- पहले जनता के वोट लूटते हैं, फिर दुखती रग को दबाते हैं, बलदेव सिंह ओळख की प्रतिक्रिया, 3:दिल्ली में निर्भया पार्ट 2 कांड को लेकर मंत्री बलदेव सिंह ओळख बोले दिल्ली सरकार ऐसे अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेगी, तीन सबालों पर मंत्री बलदेव सिंह ओळख के साथ ज़ी मीडिया की सुपर एक्सक्लुसिव बातचीत,0
0
Report
Advertisement
धार भोजशाला पर हाईकोर्ट फैसले का संत रामस्वरूप जी महाराज ने स्वागत
Ujjain, Madhya Pradesh:भोजशाला फैसले पर संत रामस्वरूप जी महाराज का बयान, बोले — “पत्थर भी गवाही देंगे यह मंदिर था” हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा — “धार नगरी फिर बने ज्ञान और संस्कृत विद्या का केंद्र” उज्जैन के संत संत रामस्वरूप जी महाराज ने धार भोजशाला को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह स्थान हिंदू मंदिर परिसर है, जहां माँ वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा विराजमान थी और यह प्राचीन काल में संस्कृत शिक्षा एवं शास्त्र अध्ययन का प्रमुख केंद्र रहा है। संत रामस्वरूप जी महाराज ने कहा कि इस फैसले से करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि भोजशाला केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और विद्वता का प्रतीक रही है। ज्ञानवापी प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “एक अंधा व्यक्ति भी दीवारों को टटोलकर बता देगा कि यह मंदिर की रचना है, मस्जिद की नहीं।” उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती की प्रतिमा को अंग्रेज अपने साथ लंदन ले गए थे और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में वह प्रतिमा वापस भारत लाई जाएगी। संत रामस्वरूप जी महाराज ने कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी पक्षों को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा — “पूछेगी जब अदालत, पत्थर गवाही देंगे…” उन्होंने राजा भोज का उल्लेख करते हुए कहा कि धार नगरी सदियों से विद्वानों और संस्कृत शिक्षा का केंद्र रही है। उन्होंने संस्कृत श्लोकों का उदाहरण देते हुए कहा कि राजा भोज के समय ज्ञान और विद्व्वानों का अत्यंत सम्मान होता था। संत रामस्वरूप जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि धार नगरी को फिर से ज्ञान, संस्कृति और विद्वता की पहचान के रूप में स्थापित किया जाए।0
0
Report
कुत्ता खुद को पिल्ला समझता है, जानिए उसकी दिलचस्प कहानी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नाबालिग के साथ छेड़खानी: CCTV में आरोपी कैद, कोतवाली में शिकायत दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना पुरानी गल्ला मंडी के आगे जयहिंद स्कूल के सामने वाली गली की है, जहां राह चलते एक युवक ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक नाबालिग लड़की ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी जयहिंद स्कूल के सामने वाली गली में एक युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन तुरंत आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पहुंचे। फुटेज में युवक की हरकत साफ दिखने के बाद परिजनो ने कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराईं। कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल पंप के पास युवक का शव, हत्या की आशंका से गूंजा सवाई माधोपुर
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला- सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र- खण्डार खबर लोकेशन- चौथ का बरवाड़ा स्थानीय संवाददाता- रामावतार मेरोठा जिला- संवाददाता- अरविंद सिंह चौहान। हैडलाइन- पेट्रोल पंप के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका एंकर: सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा- सवाई माधोपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के नजदीक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिलीप सिंह गुरुवार शाम से घर से लापता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। परिजनों का कहना है कि युवक के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
क्यों मांसाहारी जीवों को समस्याएं आतीं, शेर क्यों सफल दिखता है?
Noida, Uttar Pradesh:Why do carnivorous animals often face these problems, while the lion seemed to succeed?0
0
Report
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से कीमतों में कटौती की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर : महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर इलाके में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की मांग की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में महंगाई चरम पर है और इस बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। यह सीधा सीधा आम जनता की जेब पर भारी है। केंद्र सरकार ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। इसको किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा。0
0
Report
Advertisement
अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में रोबोट सर्जरी पहली बार सरकारी अस्पताल में
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में अब जटिलतम और दुर्लभ ऑपरेशन रोबोट के जरिए सम्पन्न होंगे.. संभवतः प्रदेश में पहला ऐसा सरकारी अस्पताल होगा जहां इंसानी दिमाक के साथ मशीनी दिनांक शल्य kriयाओं को सफलता से संपन्न की जाएगी... साथ ही रोबोट मेडिकल साइंस और विषय से संबंधित चिकित्सकों को जानकारी भी उपलब्ध करवाएगा.. अस्पताल के एल्युमिनाई और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अथक प्रयासों से अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को नवाचार में शामिल किया गया है..अस्पताल नियंत्रक और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि पद्धति का व्यापक प्रभाव जल्द ही दिखाई देगा.. जहां रोबोट सर्जरी की कवायद पूर्ण होगी।0
0
Report
हीरो जैसे आप अनमोल हैं, उसे बचाने के लिए धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:Heroes like you are precious. Thank you for saving him0
0
Report
बेगूसराय में सैलून संचालक की हत्या: प्रेम संबंध के आरोप, पोस्टमार्टम से सच
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ एक सैलून संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए अवैध संबंध को लेकर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक का एक महिला से पिछले दो वर्षों से संबंध था और इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मामला लाखो थाना क्षेत्र के राम टोला वार्ड नंबर-12 का है। मृतक की पहचान राजेश ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राजेश ठाकुर रमजानपुर धबौली पटेल चौक के पास पिछले पांच वर्षों से सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब दुकान के अंदर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि दुकान के पीछे का हिस्सा टूटा हुआ था और राजेश की मौत काफी पहले ही हो चुकी थी। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब परिजनों ने हत्या के पीछे अवैध संबंध का एंगल सामने रखा। परिवार का आरोप है कि सैलून के बगल में चाय दुकान चलाने वाली एक महिला से राजेश ठाकुर का पिछले दो वर्षों से संबंध था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी थी। परिजनों का दावा है कि महिला के पति और बेटे ने पहले भी राजेश के साथ मारपीट की थी और लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उनका आरोप है कि इसी विवाद में राजेश की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सचमुच आत्महत्या है या फिर अवैध संबंध के विवाद में रची गई एक खौफनाक साजिश? इसका जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
बोकारो के चार ग्रामों में भारी वाहनों से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के बोदरोटॉड़ समेत चार ग्राम में भारी वाहनों के परिचालन से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया. बोकारो के तुपकाडीह में आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों बोदरोटॉड़, झिकलोपा, बरुवाटाँड़ और डुंगरीघुदू के निवासियों ने जिलाधिकारी और संबंधित कम्पनी प्रबंधन के सुस्त रवैये के खिलाफ आज सड़क पर आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का आरोप है कि टीसी एसजीपी गेट से तुपकाडीह नहर मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन से स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, बावजूद इसके प्रशासन ने गत 17 अप्रैल 2026 को दिए गए आवेदन पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि बिना तिरपाल की ढकी हुई भारी स्लैग लदी गाड़ियों से सड़क पर गिरते बोल्डर और बड़े- बड़े गड्ढे खतरे का कारण बन गए हैं। टूट-फूट और जर्जर सड़क का असर रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चे, मजदूर और बुजुर्गों का आवागमन दुष्कर हो गया है और आए दिन चोटिल होने की घटनाएँ बढ़ रही हैं। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने 17 अप्रैल को जिला प्रशासन तथा बीएसएल प्रबंधन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गयी। नाराज़ ग्रामीणों ने आज कंपनी द्वारा संचालित स्लैग लाइन से जुड़ी भारी वाहनों का परिचालन अनिश्चितकालीन तौर पर बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारी साफ़ शब्दों में कह रहे हैं कि यदि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना या काम में बाधा उत्पन्न होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित कंपनियों की होगी। स्थानीय लोगों की मुख्य मांगे रही जिसमें नहर मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाय सहित अन्य मांगे रखी गई।0
0
Report
उमरिया में रेत माफिया और पुलिस के ट्रैक्टर से भिड़ंत का खौफनाक वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:उमरिया जिला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रेत माफिया की गुंडागर्दी और पुलिस को ट्रैक्टर से रोंदने की कोशिश का खौफनाक विडिओ सामने आया है0
0
Report
PV Kulkarni arrest: photo released
Noida, Uttar Pradesh:आरोपित PV. कुलकर्णी की गिरफ्तारी - तस्वीर0
0
Report
Advertisement
