Back
सलूंबर की जर्जर नहर से किसानों की फसलें डूबीं, मरम्मत नहीं तो बड़ा आंदोलन
AJAvinash Jagnawat
Mar 18, 2026 08:22:02
Udaipur, Rajasthan
राजस्थान के सलूंबर जिले की टोडा ग्राम पंचायत में सिंचाई के लिए बनी नहर अब किसानों के लिए जीवनदायिनी नहीं परेशानी का सबब बनती जा रही है। जर्जर नहर से बड़ी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। जिसने सैकड़ों किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सलूंबर के टोडा पंचायत के नाडा रोबा क्षेत्र में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। यहां की करीब 40 प्रतिशत खेती नहर पर निर्भर है, लेकिन नहर की बदहाल स्थिति ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
जयसमन्द से निकलने वाली गुड़ माइनर की चैन संख्या 20/25 के बीच यह नहर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दीवारें टूटी हुई हैं और जगह-जगह से पानी का भारी रिसाव हो रहा है। नतीजतन खेतों में जलभराव और सीपेज से फसलें बर्बाद हो रही हैं। यही वजह है कि यहां के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और अब ये नहर उनके लिए खतरा भी बन चुकी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पिछले 3 से 4 वर्षों में करीब 50 प्रतिशत किसानों ने खेती करना ही छोड़ दिया है। यह नहर अब जानलेवा भी साबित हो रही है। दो साल पहले एक किसान की डूबने से मौत हो चुकी है, वहीं आए दिन पशुओं के गिरकर मरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी फसलें बर्बाद हो रही हैं, और जान का खतरा अलग बना हुआ है। करीब 400 से अधिक किसान इस रोबे पर निर्भर हैं, लेकिन सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार अनदेखी से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द नहर की मरम्मत नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 09:33:560
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 18, 2026 09:33:380
Report
ARAarti Rai
FollowMar 18, 2026 09:33:190
Report
NRNarayan Roy
FollowMar 18, 2026 09:33:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 09:32:36Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: FIRE BREAKS OUT IN BUILDING OF MOBILE MARKET, FIRE TENDERS ON SPOT.
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 18, 2026 09:32:290
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:32:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 18, 2026 09:31:41Noida, Uttar Pradesh:खबर का असर मिर्जापुर में. खबर दिखाए जाने के बाद पीडब्लडी ने बीच सड़क से चापाकल हटाया
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 09:31:16Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: MAHARASHTRA LEGISLATIVE ASSEMBLY SESSION VISUALS ROHIT PAWAR (NCP-SCP)
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 18, 2026 09:30:320
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 09:24:17511
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 18, 2026 09:24:05489
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 09:23:51555
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 09:23:40428
Report