Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262723

लखीमपुर खीरी-हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, हिंदू संगठनों ने सिसैया चौराहे पर किया प्रदर्शन

Jan 01, 2025 06:06:41
Dhaurehra, Uttar Pradesh

Dhaurahra: हिंदू देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में ईसानगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद भी हिंदू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजरंग दल के साथ कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिसैया चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया ।मौके पर पहुंचे सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह वह एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार ने आक्रोशित हिंदू समुदाय के लोगों को समझा बूझकर शांत कराया वही हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाए जाने की मांग

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 17, 2026 05:55:11
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से कालू खेड़ा से असोहा की ओर आ रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक असोहा फूलचंद की टीम ने चंदन खेड़ा के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर तीनो आरोपी भागने लगे वही आरोपी रफी और जुम्मन ने पुलिस पर फायर झोक दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे आवारा घूम रहे गोवंश को एकत्र कर उनकी तस्करी करते थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है
194
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 17, 2026 05:48:03
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में होली के दिन गोली चलाने वाले शातिर बदमाश जीतन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुछताछ में पुलिस जुटी हुई है और पकड़े गए आरोपी के ऊपर गोल्ड लूट कांड समेत कई मामले दर्ज रहे हैं. अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में होली के दिन दोस्तों के साथ घर से निकले आयुष कुमार पर गोली चली थी और गोली लगने से घायल हो गया था. दो गुट के बीच रंजिश और वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई थी, उसी में गोलीबारी की घटना हुई थी. इस दौरान घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बयान पर मामला दर्ज करवाई शुरू की. इसी दौरान में एक कुख्यात बदमाश जीतन राय को पकड़ा गया है. वह अहियापुर थाना कांटी थाना और सदर थाना क्षेत्र में गोल्ड लूट की घटना में शामिल रहा है. पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनिता सिन्हा ने बताया होली के दिन गोलीबाड़ी की घटना हुई थी. इस घटना में कुल सात नामजद आरोपी बनाए गए थे, जिसमें अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. तीन अब भी फरार चल रहे हैं. वही पकड़े गए कुख्यात बदमाश जीतन राय के खिलाफ में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है. इनके ऊपर पांच मामले दर्ज रहे हैं, जिनमें एक सदर थाना क्षेत्र में गोल्ड लूट की घटना, कांटी थाना और अहियापुर थाना अलग-अलग कई मामले दर्ज रहे हैं. वहीं इस मामले में अब तक चार आरोपी की गिरफ्तारी किया गया है.
213
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 17, 2026 05:47:39
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के योगीराज से चौसा मुरली चौक तक ग्रामीण कार्य विभाग से बन रही 14.90 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में संवेदक द्वारा की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक-विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण ढलाई के अगले ही दिन सड़क कई जगहों पर फूटने लगी है। स्थानीय ग्रामीण अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव, कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव और मनोज कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो संवेदक पक्ष द्वारा पुलिस बुलाकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, ताकि कौन विरोध न कर सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। वहीं इस पूरे मामले पर एसडीएम उदाकिशुनगंज पंकज घोष ने कहा है कि शिकायत गंभीर है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग के जेई को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानक के अनुरूप कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उनके लिए जीवन रेखा की तरह है, ऐसे में निम्नस्तरीय निर्माण किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
201
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 17, 2026 05:47:25
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बाजार में साइड लेने के विवाद में मारपीट,मारपीट में गाड़ी चालक की हुई मौत Anchor - मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर बाजार के मेन रोड स्थित राधेकृष्ण मंदिर के समीप सड़क पर लगे जाम के दौरान साइड लेने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि ऑल्टो चालक ने कार चालक के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे बीच सड़क पर पटक दिया,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिंगैला शंकर टोला वार्ड संख्या 10 निवासी 54 वर्षीय लालबाबू राय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि उनके पिता बाजार के एक किराना व्यवसायी के कार चालक के रूप में कार्य करते थे.घटना के समय वे कार लेकर बाजार के मेन रोड स्थित राधेकृष्ण मंदिर के समीप पहुंचे थे.इसी दौरान सामने से गलत दिशा से आ रहे ऑल्टो चालक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया.विवाद के दौरान ऑल्टो चालक ने लालबाबू राय के साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ी से बीच सड़क पर पटक दिया,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ऑल्टो लेकर मौके से फरार हो गया.मृतक के पुत्र के अनुसार ऑल्टो चालक की पहचान सुंदर सराय निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बाइट- रौशन कुमार, मृतक का पुत्र बाइट-SDPO 1,सुचित्रा कुमारी *इनपुट - मणितोष कुमार*
68
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 17, 2026 05:46:54
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम कसार के पास स्थित मुड़िया पहाड़ के जंगल में बाघ के हमले से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान जंगल में लकड़ी काटने गया था, तभी झाड़ियों से निकलकर आए बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान का कान कट गया और शरीर पर कई गहरे घाव हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल किसान की पहचान 60 वर्षीय शंकर रैकवार निवासी ग्राम कसार के रूप में हुई है। गांव से कुछ दूरी पर स्थित मुड़िया पहाड़ के जंगल में लकड़ी काटने किसान गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया, घायल किसान के अनुसार बाघ करीब 6 से 7 फीट लंबा और लगभग ढाई फीट ऊंचा था। उसने अचानक पीछे से हमला कर शंकर को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बाघ ने उसके हाथ, गर्दन, चेहरे और पीठ पर कई वार किए। हमले के दौरान बाघ ने उसका कान भी काट लिया। शंकर की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख बाघ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल किसान को जंगल से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाइट: शंकर रैकवार -घायल किसान बाइट-एस के नायक -एसडीओ वन विभाग बिजावर
215
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 17, 2026 05:46:32
Thane, Maharashtra:भिवंडी में अधिकृत एजेंसी द्वारा अनधिकृत गैस स्टोरेज का काला बाज़ार उजागर हुआ। एक पर मामला दर्ज किया गया। भिवंडी के कामतघर परिसर में ओसवाल स्कूल के पास अमिधारा बिल्डिंग के पत्राशेड कंपाउंड में अनधिकृत सोर्स से साठवाए निजी गैस कंपनी एजिस गैस के अनधिकृत गोदाम में 4 टेंपो में 330 सिलेंडर में 56 भरे हुए तथा 274 रिकामे सिलेंडर साठे पर नियंत्रण शिधावाटप व संचालक नागरी पुरवठा के लिए शिधा पुरवठा नियंत्रण कक्ष व उपनियंत्रण शिधावाटप फ परिमंडल पथक ठाण्याच्या वतीने संयुक्त कार्रवाई हुई और एजेंसी मालिक के विरोध में संबंधित पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
245
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Mar 17, 2026 05:46:18
Navi Mumbai, Maharashtra:थकीत मालमत्ता कर वसुलीसाठी नवी मुंबई महानगरपालिकेने ‘अभय योजना’ जाहीर करून नागरिकांना कर भरण्याची संधी दिलेय. मात्र तरी काही मालमत्ताधारकांकडून अजूनही मालमत्ता कर भरण्यास टाळाटाळ करण्यात येतेय. नवी मुंबई मनपाने थकीत कर वसुलीसाठी आता अटकावणीची मोहीम तीव्र केली असून या मोहिमे अंतर्गत नवी मुंबई मनपा क्षेत्रातील थकीत मालमत्ता कर धारकांच्या एकूण 130 मालमत्तांवर अटकावणीची कारवाई करण्यात आलेय. सर्व थकीत मालमत्ता धारकांनी ‘अभय योजना’चा लाभ घेऊन लवकरात लवकर कर भरावा, अन्यथा अशाच प्रकारे अटकावणीची कारवाई करण्यात येईल असा इशारा मनपा प्रशासनाकडून देण्यात आलाय.
203
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 17, 2026 05:45:23
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भिंडा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ शॉर्ट सर्किट के कारण एक केलूपोश मवेशी घर में भीषण आग लग गई। इस आगकांड में मवेशी घर के भीतर बंधे तीन बेजुबान जानवर जिंदा जल गए और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले के अनुसार, भिंडा गांव निवासी भेमा रावल के केलूपोश घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि मवेशियों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में घर के भीतर बंधी एक भैंस, भैंस का बछड़ा और एक बकरी की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित भेमा रावल ने बताया कि उनका यह केलूपोश मकान दो हिस्सों में बंटा हुआ था। मकान के अगले हिस्से में वह अपनी आजीविका चलाने के लिए किराना की दुकान संचालित करते थे, जबकि पिछले हिस्से को उन्होंने मवेशी घर बना रखा था। आग की चपेट में आने से मवेशियों के साथ-साथ घर में रखा भारी मात्रा में घास और अनाज भी जलकर राख हो गया है। जिससे परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके। भेमा रावल पीड़ित
52
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 17, 2026 05:37:14
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई रील्स का जादू, 16 साल का रिश्ता टूटा, घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची तीन बच्चों की मां मोबाइल की स्क्रीन पर चमकती 15 सेकेंड की रीलें कभी-कभी 16 साल पुराने रिश्तों पर भी भारी पड़ जाती हैं। हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर में कुछ ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार सोशल मीडिया की एक दोस्ती के आगे बिखरता नजर आया। 35 वर्षीय अनीता फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। इसी दौरान उसकी पहचान गौरव नाम के युवक से हुई, जो खुद भी सोशल मीडिया पर रील बनाता था। लाइक, कमेंट और चैट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे इतनी आगे बढ़ी कि अनीता अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और पीछे छूट गए पति सत्यपाल और तीन मासूम बच्चे。 सत्यपाल के मुताबिक 12 मार्च की रात उसे कुछ अजीब लगा। अनीता कमरे का दरवाजा बंद कर हेडफोन लगाकर देर रात तक किसी से बात कर रही थी। आवाज देने पर जब दरवाजा खुला तो गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटक दिया गया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन लगता है कि अनीता के मन में कोई और ही फैसला चल रहा था। अगली सुबह उसने दवाई लेने का बहाना बनाया और घर से निकल गई, फिर वापस नहीं लौटी। सत्यपाल का कहना है कि अनीता अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी। जब उसने सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर उस नंबर पर कॉल किया जिससे वह अक्सर बात करती थी, तो पहले गौरव ने अनजान बनने की कोशिश की। लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल आई और दूसरी तरफ अनीता थी। सत्यपाल ने उससे घर लौट आने की गुहार लगाई और बच्चों का हवाला दिया, मगर अनीता ने साफ कह दिया कि वह अब उसी युवक के पास आ चुकी है और उसके साथ ही रहेगी। इतना ही नहीं, उसने यह भी कह दिया कि अगर उसे वापस लेने की कोशिश की गई तो वह जहर खा लेगी। सत्यपाल का आरोप है कि अनीता घर से जाते समय करीब एक किलो चांदी, सोने के झाले और लगभग 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। परिवार ने उसे तीन बच्चों 14 साल की बेटी, 12 साल और 9 साल के बेटों का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर सत्यपाल पिहानी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग हैरानी से कह रहे हैं कि कभी-कभी रील की दुनिया की चमक असली रिश्तों को भी धुंधला कर देती है।
892
comment0
Report
Advertisement
Back to top