Back
मधेपुरा: 14.9 किमी सड़क में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 17, 2026 05:47:39
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के योगीराज से चौसा मुरली चौक तक ग्रामीण कार्य विभाग से बन रही 14.90 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में संवेदक द्वारा की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक-विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण ढलाई के अगले ही दिन सड़क कई जगहों पर फूटने लगी है। स्थानीय ग्रामीण अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव, कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव और मनोज कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो संवेदक पक्ष द्वारा पुलिस बुलाकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, ताकि कौन विरोध न कर सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। वहीं इस पूरे मामले पर एसडीएम उदाकिशुनगंज पंकज घोष ने कहा है कि शिकायत गंभीर है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग के जेई को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानक के अनुरूप कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उनके लिए जीवन रेखा की तरह है, ऐसे में निम्नस्तरीय निर्माण किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 17, 2026 07:00:410
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 17, 2026 07:00:180
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 17, 2026 06:52:460
Report
STSharad Tak
FollowMar 17, 2026 06:52:320
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 17, 2026 06:52:180
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 17, 2026 06:52:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 06:51:330
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 06:51:20Noida, Uttar Pradesh:MIRZAPUR (UP): UP CM YOGI ADITYANATH VISITS & OFFERS PRAYER AT MAA VINDHYAVASINI TEMPLE
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 06:49:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 06:48:260
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 17, 2026 06:48:150
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 17, 2026 06:48:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 17, 2026 06:47:420
Report
JPJai Prakash
FollowMar 17, 2026 06:47:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 06:46:530
Report