icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262723
Yogesh AwasthiYogesh AwasthiFollow23 Dec 2024, 05:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर-सरायकेला में चापड़ बाजी, CCTV के बावजूद अपराधी खुलेआम दहशत फैलाते रहे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर और सरायकेला में चापड़ बाजी घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में जुटी हुई है. मगर अपराधियों का तांडव खुलेआम हो रहा है. ताजा मामला सरायकेला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र का है जहाँ रोड नंबर 4 के समीप दुकान में देर रात असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया और पूरे दुकान को तोड़कर तहस नहस कर दिया. इतना ही नहीं दुकान को सड़क पर फेंक दिया ताकि आवागमन बाधित हो जाए और लोग यह समझें कि चोरों ने घटना को अनजान दिया है. लेकिन सब कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया है जहां पर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा है. आरोपी को इसका अंदाजा ही नहीं कि आप कैमरे की नजर में अपराध कर रहा है. मगर उससे भी बड़ी बात की सीसीटीवी कैमरा में अपराधी को देखने के बाद भी स्थानीय थाना ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा है. जबकि आसपास के दो दर्जन से ज्यादा दुकानदार दहशत में है. जबकि बढ़ते क्राइम के कारण ही सरायकेला और जमशेदपुर की एस पी को हटाना पड़ा था.
0
0
Report
Advertisement

कोटखावदा के 60 बिस्वा ढाणी में रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत थाने में दर्ज

Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) दबंगों ने रोका रास्ता, पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस से लगाई गुहार। जयपुर के कोटखावदा तहसील के 60 बिस्वा ढाणी का है मामला。 पीड़ित ने रास्ता बंद करने और मारपीट का लगाया आरोप, पीड़ित रामकुवार बैरवा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रामजीलाल द्वारा रास्ता रोक कर हमें परेशान किया जा रहा है। रास्ता रोकने की वजह से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं, पीने के लिए पानी लाने की भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, पुलिस के पास शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान。
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार ने मुरादाबाद में पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया पर संवाद किया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा और जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया रहे मौजूद, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले मुख्य चुनाव आयुक्त.... बोले मुरादाबाद में हमने बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल सुपरवाइजर, ARO'S एवं AERO'S के साथ किया संवाद, भारत की पारदर्शी एवं सक्षम चुनावी प्रणाली पर संवाद किया, चाहे मतदाता सूची का निर्माण हो, चाहे पोलिंग हो या काउंटिंग..... ये सभी प्रक्रियायें राजनीतिक दलों या कैंडिडेटो के द्वारा कंक्रीएट ऑडिट की जाती है, भारत में पारदर्शिता से चुनाव होते है, विश्व की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक संस्था जिसमे विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश है..... भारत 2026 में उसकी अध्यक्षता कर रहा है.... इंटरनेशनल IDF, मुरादाबाद बहुत दिनों बाद आना हुआ शहर का विकास बहुत अच्छा हुआ और यहाँ लोगो से बात करके अच्छा लगा, बोले हम जहाँ जहाँ दौरे पर जायेंगे वहां वहां बीएलओ से संवाद करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी: छात्र-युवा के रोजगार बचाने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है。 UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई अन्य पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है। सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया - फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे。 ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया। यह लीक नहीं - यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की。 मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ - यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ。 17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे। अभी जुड़ें: https://rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj #ChhatronKiGoonj
0
0
Report

दबंग पटीदार ने महिला का रास्ता रोका

Padrauna, Uttar Pradesh:महिला के घर से जाने एक रास्ता जो पटीदार ने जबरन रोक दिया हैं महिला ने हर अधिकारी से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं वही पटीदार बगलगीर सोनाली पुत्री ईश्वर और ईश्वर पुत्र पवारू, रीना पत्नी ईश्वर, द्वारिका पुत्र पवारू, अर्चना पत्नी द्वारिका, मुनिरीका पुत्र पवारू, बेबी पत्नी मुनिरीका दिनांक 08.07.2026 रास्ते में हैण्डपम्प गाड़ दिये है जिससे हमारे घर आने जाने में काफी दिक्कत होती है। जब हम प्रार्थिनी इसका विरोध कि तो हम प्रार्थिनी को ये सभी उपरोक्त लोग माँ-बहन की भद्दी-2 गाली देते हुए हम प्रार्थिनी को लात, घुस्सा व डण्डा से मारने लगे। जिसका हम प्रार्थिनी ने अपनी जान बचाने के लिये अपने घर में छुपी तो ये सभी लोग हमारे घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिये जिसकी सूचना हमने थाने पर दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, उसके बाद पुरी तरह से हमारे सहने के रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया है, रास्ते को लेकर कभी भी हम प्रार्थिनी की हत्या उपरोक्त लोग कर सकते है। आपसे निवेदन है कि हम प्रार्थिनी के सहन के रास्ते को राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाये। अतःआपसे से निवेदन है कि हम प्रार्थिनी की रपट दर्ज कर उपरोक्त लोगो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला: मोरनी में कार खाई में गिरी, चालक घायल, क्रेन से बाहर निकाला गया

Panchkula, Haryana:पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही घायल चालक को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक का कार से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

दानिश आज़ाद के आरोप पर जांच की मांग, गरीब मुसलमानों की जमीन कब्जे मुद्दा

Lucknow, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बोले यूपी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी गरीब मुसलमानों की जमीन कब्जा की थी इसलिए टूटाना जरूरी है, कांग्रेस और एआइएमआइएम तब कहां थी जब गरीब लोगों की झोपड़ी जलाकर जमीन कब्जा की जा रही थी हज को लेकर बोले दानिश आजाद कोई किराये में बढ़ोतरी नहीं हो रही है हज यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यूपी सरकार लगातार काम कर रही है वन नेशन वन इलेक्शन पहले भी हो चुका है कोई नया नहीं हो रहा है विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर लोगों में डर दिखा रही है शहाबुद्दीन बरेलवी के बयान पर दानिश heute आजाद ने कहा वक़्फ़ की सबसे ज्यादा संपत्तियों पर कब्जा समाजवादी पार्टी के सरकार में हुआ है बिल्कुल जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए दानिश आज़ाद अंसारी ( अल्पसंख्यक राज्य मंत्री यूपी सरकार)
0
0
Report
Advertisement

जालौन नगरपालिका सभासद ईओ के रवैये के खिलाफ धरने पर

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका परिषद के गेट पर धरने पर बैठे सभासद, ईओ के रवैये और समस्याओं का सामाधन न होने पर धरने पर बैठे सभासद, ईओ के गलत रवैये को लेकर 3 घन्टे से धरने पर बैठे सभसाद, सभासदों ने ईओ के खिलाफ की नारेबाजी, नगर में सड़क निर्माण में धांधली, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और मूलभूत सुविधाएं न मिलने से सभसाद नाराज, शिकायतों के बावजूद जनता की समस्याओं का सामाधन न होने पर सभासद नाराज, ईओ नगरपालिका मोनिका उमराव ने बजट पास न होने का दिया हवाला, पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में ईओ के खिलाफ सभासदों ने किया था निंदा प्रस्ताव, जालौन के कोंच नगर पालिका परिषद कार्यालय का मामला।
0
0
Report

झांसी-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस में यात्री ने टीटीई से मारपीट, गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी, हजरत निजामुद्द्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री ने महिला टीटीई के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कोच में हंगामा हो गया, कोच में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर अलग अलग किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरोपी महिला को जीआरपी ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद महिला को ग्वालियर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। झांसी रेल मंडल में तैनात टीटीई अंजली प्रजापति मंगला एक्सप्रेस के एस-2 कोच में टिकट चेकिंग कर रही थीं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई एक महिला यात्री से टीटीई ने टिकट मांगा। यात्री महिला ने कहा उसके पास टिकट नहीं है। इस पर टीटीई ने उससे टिकट बनवाने को कहा। महिला ने टिकट बनवाने को तैयार हो गई, इस दौरान टीटीई ने उससे पूछा कि टिकट का भुगतान नकद करेगी या ऑनलाइन। इसी बात पर यात्री महिला भड़क गई और टीटीई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। और गुस्से में आकर महिला यात्री ने सीट पर बैठी टीटीई अंजली प्रजापति के साथ मारपीट कर दी। कोच में मौजूद यात्रियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। घटना का वीडियो यात्रियों ने अपने मोबाइल बनाकर वायरल कर दिया। ट्रेन के झांसी प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही महिला सिपाहियों ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना ले गई, टीटीई अंजली प्रजापति की तहरीर पर छतरपुर निवासी यात्री प्रियंका सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके ग्वालियर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top