Back
योगी ने कुशीनगर में भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी, कृषि विश्वविद्यालय निर्माण तेज
PKPramod Kumar Gour
Nov 09, 2025 13:01:58
Kushinagar, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने म्यांमार मंदिर जाकर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्थिव शारीर पर पुष्प और चीवर अर्पित कर और कैंडल जलाकर भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदंत ज्ञानेश्वर के शिष्यों को भी चीवर प्रदान किया। इस दौरान म्यांमार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख धर्मगुरु डॉ. यानिशसरा सितगु के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि भदंत ज्ञानेश्वर का निधन 31 अक्टूबर को हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए म्यांमार मंदिर में रखा गया है, जहां लगातार देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुशीनगर में इस प्राचीन बौद्ध मठ में आने का अवसर मिला है। भंते ज्ञानेश्वर का जीवन बौद्ध धर्म को बढ़ाने में लगा रहा। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने निर्वाण प्राप्त किया। उनके शिष्य 11 नवम्बर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। लखनऊ में उनकी मौत के बाद मेरे सरकार के मंत्री हॉस्पिटल में श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए थे और मैंने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया था आज मैं भी यहां आया हूं। भारत के प्रति और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति भंते ज्ञानेश्वर चेतना को नमन के लिए आया हूं। उत्तर प्रदेश की जनता और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धাসुमन अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों का किया समीक्षा करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय हमारी सरकार ने स्वीकृत किया है जिसका निर्माण कार्य तेजी से आगे चल रहा है। हमारा प्रयास है कि अगले सत्र में यहां पर कृषि विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम प्रारंभ हो जाए उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक बिल्डिंग देने के लिए कार्यदाई संस्था ने कहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र कृषि के दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्य के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही आज अन्नदाता किसानों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां के किसानों के लिए यह विश्व विद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था को क्वालिटी के साथ तेजी से कार्य आगे बढ़ाने के लिए मैंने निर्देश दिए हैं। यहां की जनता जनार्दन के प्रति यह कृषि विश्वविद्यालय किसानों की आमदनी को बढ़ाने और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowNov 09, 2025 14:32:290
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 09, 2025 14:32:140
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 14:31:170
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 09, 2025 14:31:020
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 09, 2025 14:30:480
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 09, 2025 14:30:350
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 14:30:130
Report
5
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 14:26:251
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 09, 2025 14:26:104
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 09, 2025 14:25:541
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 09, 2025 14:25:372
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 09, 2025 14:25:094
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 14:24:563
Report