Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

सिहाड़ा गांव में वक्फ संपत्ति के दावा पर भोपाल ट्रिब्यूनल में सुनवाई

PSPramod Sinha
Nov 09, 2025 14:25:37
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा के सिहाड़ा गांव में इन दिनों एक नई कानूनी हलचल मची है। गांव की जमीन को वक्फ संपत्ति बताने को लेकर मामला भोपाल तक पहुंच गया है। इस मामले में वक्फ ट्रिब्यूनल भोपाल ने 10 नवंबर को कलेक्टर और सरपंच - सचिव को बुलाया है। इधर, गांव की कमेटी का कहना है कि हमारा दावा सिर्फ हमारी संपत्ति के लिए है जिसमें एक दरगाह, दो इमामबाड़े और कब्रस्तान शामिल है, हमने पूरे गांव पर दावा नहीं किया है। करीब दस हजार की आबादी वाले सिहाड़ा गांव के लोगों की निगाहें अब वक्फ ट्रिब्यूनल भोपाल की और हैं। ट्रिब्यूनल ने कलेक्टर, सरपंच और सचिव को 10 नवंबर को सुनवाई के लिए तलब किया है। दरअसल, ग्राम पंचायत ने कुछ समय पहले स्थानीय दरगाह के पास की फेंसिंग और अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में पीर मौजा सिहाड़ा कमेटी ने सीधे भोपाल वक्फ बोर्ड में शिकायत दर्ज करा दी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पास जो दस्तावेज हैं, उसके अनुसार गांव की 14.0500 हेक्टेयर जमीन को वक्फ संपत्ति बता दिया गया है। जबकि, पूरा गांव उसी खसरा नंबर में आता है। ग्राम पंचायत ने दरगाह के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए नियमों के तहत नोटिस दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि हम बरसों से रहते आ रहे हैं यह वफ्फ कहां से आ गया। हम ट्रिब्यूनल में जवाब देंगे। वक्फ कमेटी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपनी दरगाह वाली जमीन पर हक जताया है, पूरा गांव वफ्फ का नहीं बताया गया है। अब मामला भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल में है जहां 10 नवंबर को इस पूरे विवाद पर सुनवाई होगी। गांव के लोग भी अब इस पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इधर मामले को वक्त ट्रिब्यूनल भोपाल ले जाने वाले स्थानीय कमेटी के लोगों का कहना है कि हमने सिर्फ बाबा की दरगाह ,कब्रस्तान और इमामबाड़े का जिक्र किया है पूरे गांव को वफ्फ की संपत्ति नहीं बताया है और ना ही कोई दावा किया है। इधर अनुविभागीय ऑफिस में कोई हलचल नहीं है। एसडीएम खंडवा ऋषि सिंघई से इस बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि ना तो हमारे पास ग्राम पंचायत की ओर से और नहीं वफ्फ की ओर से कोई जानकारी दी गई।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BCBasudeb Chatterjee
Nov 09, 2025 17:16:46
Asansol, West Bengal:আবারো চিটফান্ডের কায়দায় প্রতারণা, উত্তর আসানসোলের ঘটনা সামনে আসার পর এবার দক্ষিণ আসানসোল। প্রায় ২০০ কোটি টাকা প্রতারণার অভিযোগে আসানসোল দক্ষিণ থানায় অভিযোগ দায়ের করল প্রতারিতরা। প্রতারিতদের পাশে আসানসোল দক্ষিণের বিজেপি বিধায়ক অগ্নিমিত্রা পাল। এরপর প্রচারিতরা বাংলা সহ ঝাড়খন্ড এবং বিহারের বিভিন্ন জেলার। কোথাও রুজি রোজগারের নামে কোথাও স্বনির্ভরতার প্রলোভন দেখিয়ে লাখ টাকা লাখ টাকা তোলা হয়েছে বলে অভিযোগ। যার আর্থিক মূল্য ২০০ কোটি টাকার উপর। সাপোর্ট ইন্ডিয়া প্রোগ্রাম ডেভেলপমেন্টের নামে ব্রশিওর ছাপিয়ে বিভিন্ন প্রোজেক্টের প্রলোভন, কোথাও চাকরি দেবার নামে প্রতারণা করা হয়েছে। প্রতারিতদের সংস্থার পক্ষ থেকে চেক দেওয়া হলেও তা ও বাউন্স করেছে। আসানসোল দক্ষিণ থানায় ছুটে এসেছেন ভিন রাজ্যের প্রচারিতরা। শেষ পর্যন্ত প্রতারিতরা দ্বারস্থ হলেন থানার। এই কোম্পানির মালিক ও আধিকারিকদের বিরুদ্ধে আসানসোল দক্ষিণের বিজেপি বিধায়ক অগ্নিম parrালের সাহায্যে থানায় অভিযোগ দায়ের করেন।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 09, 2025 17:16:14
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संयुक्त प्रेस वार्ता किया। जिलाधिकारी ने बताया मधुबनी में 10 विधानसभा सीटों के लिए 3882 मतदान केन्द्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भय रहित मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है。 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3123747 है जिसमें पुरुष-1655417,महिला-1468190 ट्रांसजेंडर-140 है。 वर्तमान में जिलान्तर्गत कुल 3882 मतदान केन्द्र हैं, जिसे 2026 भवनों में स्थापित किए गए हैं। विधानसभावार मतदान केन्द्र सबसे अधिक मतदान केन्द्र (422) 36-मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में एवं सबसे कम मतदान केन्द्र (355) 31-हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में है。 प्रत्येक विधानसभा में 03-03 महिला मतदान केन्द्र कुल-30 महिला मतदान केन्द्र बनाये गये हैं。 प्रत्येक अनुमंडल में 1-1 कुल 05 pwd मतदान केन्द्र बनाये गये हैं。 जिलान्तर्गत कुल 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के सभी 3882 मतदान केन्द्रों पर लाईव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में 3882 मतदान केन्द्र हेतु कुल 17164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है。 जिला में सभी मतदान केन्द्र हेतु PSL के आधार पर Force Deployment किया गया है。 सभी 3882 मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को कतारबद्ध कराने हेतु गृहरक्षक, चौकीदार,दफादार की प्रतिनियुक्ति की गई है। 51 जोनल दंडाधिकारी एवं 415 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया निर्वाचन के दिन बाइक पेट्रोलिंग, रिभर पेट्रोलिंग तथा अश्वरोही दस्ता को भी तैनात किया गया है। 1300 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है。 मधुबनी जिले में मतदान 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न निर्धारित है।कंट्रोल रूम लगातार कार्य कर रहा है。
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Nov 09, 2025 17:15:33
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं… जहां कानून के रक्षक खुद अतिक्रमण के साए में बैठे हैं! जी हां, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी ऑफिस के बिलकुल पास सड़क पर टेंट माफियाओं और बैंक्वेट हॉल वालों का राज चल रहा है! सवाल बड़ा है — जब पुलिस मुख्यालय के सामने ही कानून तोड़ा जा रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? यह नज़ारा है दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र का — जहां उत्तर-पूर्वी, पूर्वी और शाहदरा जिलों की पुलिस व्यवस्था संभालने वाला ज्वाइंट सीपी ऑफिस मौजूद है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसी ऑफिस के आसपास सड़क का आधे से ज़्यादा हिस्सा टेंट माफिया और बैंक्वेट हॉल वालों ने कब्जे में ले रखा है। करीब एक दर्जन से ज्यादा बैंक्वेट हॉल और आधा दर्जन टेंट कारोबीय सड़क के किनारे अपने ठेके और गोदाम चला रहे हैं। बड़ी-बड़ी ट्रॉलियाँ, लोहे के ढांचे और सजावट का सामान सड़क पर फैला हुआ है… जिससे आने-जाने वालों के लिए रास्ता तक नहीं बचा स्थानीय लोग बताते हैं कि हर शाम यहां जाम लगना आम बात है, मगर शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। यह अतिक्रमण सीधे-सीधे प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत पर सवाल उठाता है। सोचिए ज़रा… ज्वाइंट सीपी ऑफिस के बाहर अगर यह हाल है, तो बाकी इलाकों में क्या होता होगा? क्या दिल्ली पुलिस अब अपनी चौखट के बाहर भी अतिक्रमण नहीं देख पा रही? सवाल उठना लाज़मी है — जब कानून की नाक के नीचे कानून तोड़ा जाए, तो जवाबदेही किसकी
0
comment0
Report
Nov 09, 2025 17:14:56
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 09, 2025 17:02:57
Noida, Uttar Pradesh:
4
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Nov 09, 2025 17:02:50
Bihar:गोपालगंज में उपद्रवियों द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस वाहन को फूंके जाने के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने का दावा किया है. घटना स्थल पर एसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे. पुलिस ने एनएच-27 पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया. एसपी ने बताया कि नगर थाना के जादोपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो से तीन लोग घायल हुए. वाहन का पीछा सदर इंस्पेक्टर की गाड़ी कर रही थी. किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस की गाड़ी से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद लोग उग्र हो गए और पुलिस को निशाना बनाते हुए गाड़ी को आग के हवाले किया गया. घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घायलों की पहचान नगर थाना के लखपतिया मोड़ निवासी नंदू चौहान, एकडेरवा गांव निवासी आयशन अली और राज हुसैन के रूप में हुई है. मामले में आरोपियों की पहचान पर कार्रवाई की बात पुलिस की ओर से कही जा रही है. पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ने के दौरान कुछ लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है और घटना में संलिप्त हैं या नहीं, वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.
1
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 09, 2025 17:02:36
Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---- धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कृषि बाजार समिति परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसाई पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार, श्याम भीमसरिया नामक व्यवसाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने चार से पाँच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।इस दौरान अपराधियों ने पिस्टल के बट्ट से व्यवसाई को बुरी तरह घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य व्यवसायियों ने शोर मचाकर पीछा करने की कोशिश की, वहीं कुछ ने भागते अपराधियों का वीडियो भी बना लिया। वही घटना में घायल श्याम भीमसरिया को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। धनबाद के एसपी ने बताया कि “लूट और फायरिंग की घटना की पुष्टि हुई है, पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”घटना के बाद व्यवसायी वर्ग में गहरा आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में व्यवसायी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की ।
3
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Nov 09, 2025 17:02:09
Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का लालू- तेजस्वी पर बड़ा हमला रोहित ने कहा की प्रथम चरण चुनाव से निराश कन्विक्टेड-चार्जशीटेड गठबंधन के राजकुमार तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को गुंडई करने का आदेश दे दिया है रोहित ने कहा की बिहार की जनता सब देख रही है लगातार एनडीए गठबंधन के नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों को जंगलराज के सरगना लालू यादव के लोग टारगेट कर रहे हैं रोहित ने कहा कि बिहार में किसी भी स्थिति में लालटेनिया युग की वापसी नहीं होगी रोहित ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है रोहित ने कहा बिहार नहीं भूला है कि लालटेनिया युग में मुख्यमंत्री निवास किडनैपिंग उद्योग का कार्यालय था रोहित ने कहा की बिहार की जनता 14 नवंबर को कण्विक्टेड-चार्जशीटेड गठबंधन को पूर्णतः रिजेक्ट करेगी रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव गुंडा राज लाना चाहते हैं उनका सपना साकार नहीं होने देंगे
3
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 09, 2025 17:01:52
Jasa, Bihar:भभुआ प्रखंड के रामपुर गांव में राजद का झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। जन सुराज के एक समर्थक को राजद कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जाती है। सोनhan थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि राजद कार्यकर्ता उसके घर पहुंचे और झंडा लगाने की बात कही। जब उसने इसका विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घायल युवक ने बताया कि इस घटना में विशाल कुमार, अनुज कुमार, पवन, रौशन और उनके अभिभावक शामिल थे। घटना की सूचना मिलने पर जन सुराज के भभुआ विधानसभा प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी आर्य सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि “राजद का जंगलराज-1 था, अब जंगलराज-2 लौट आया है.” उन्होंने प्रशासन से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
2
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Nov 09, 2025 17:01:32
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top