Back
PWD सड़क पर अतिक्रमण कर कर्बला: कुशीनगर में बड़ा मामला
PKPramod Kumar Gour
Feb 14, 2026 17:16:52
Kushinagar, Uttar Pradesh
कुशीनगर में अवैध तरीके से PWD की सड़क पर अतिक्रमण कर कर्बला बनाने का बड़ा मामला सामने आया है. मामला पड़रौना तहसील अंतर्गत पकड़ियार बाजार का है जहाँ कप्तानगंज नेबुआ मार्ग पर पकड़ियार बाजार के पास अवैध अतिक्रमण कर एक कर्बला बना कर कब्जा करने का आरोप लगा है. अकबर नाम के व्यक्ति द्वारा तहसील में शिकायत की गई थी, जिसके बाद राजस्व की टीम ने जांच कर PWD मार्ग की पैमाइश कर लाल निशान लगाकर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया. बीते वर्षों से स्थापित PWD की सार्वजनिक भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनाए गए इस कर्बला को लेकर पकड़ियार के रहने वाले अकबर नाम के व्यक्ति ने कई बार पड़रौना तहसील में शिकायत करके जांच की मांग की. शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्बला से सटे उसकी एक जमीन है जो कर्बला द्वारा बाउंड्री वाल कर शिकायतकर्ता की जमीन का रास्ता बंद कर दिया गया. रास्ता बंद होने से शिकायतकर्ता अपनी अधूरी पड़े निर्माण को पूरा नहीं करवा पा रहा है और संबंधित विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा है. तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि कर्बला द्वारा शिकायतकर्ता की निजी जमीन के आधे अधूरे निर्माण कार्य को बाउंड्री वाल के निर्माण से रास्ता बाधित किया गया है. अपने ही समाज के व्यक्ति का रास्ता अवरोध कर कर्बला वाले अपने ही समाज को प्रताड़ित करने का आरोप लग रहे हैं. फिलहाल राजस्व की टीम ने पेमाइस पर लाल निशान लगाकर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि की है पर कार्यवाही कब होगी यह आने वाला वक्त बताएगा. इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी कैमरे पर बोलने से बच रहे हैं, पर शिकायतकर्ता का कहना है कि धर्म की आड़ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कर्बला का निर्माण उचित नहीं है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 18:30:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 14, 2026 18:30:180
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 18:16:440
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 18:16:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:16:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:15:470
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 14, 2026 18:15:250
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 17:46:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:45:580
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 14, 2026 17:45:370
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 17:45:140
Report