Back
कुशीनगर में 700 छात्रों के बोर्ड पंजीकरण रद्द, शिक्षा विभाग पर सवाल
PKPramod Kumar Gour
Feb 14, 2026 04:32:54
Kushinagar, Uttar Pradesh
कुशीनगर में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी खबर
- इंटर के 700 छात्र नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा
- गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के पत्राचार माध्यम के 700 छात्र परीक्षा से वंचित
- नियमों को दरकिनार करके भरा गया था बोर्ड परीक्षा फार्म
- प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक ने किया था हस्ताक्षर
- परीक्षा शुल्क न जमा करने पर हुआ निरस्तीकरण
- 700 परीक्षार्थियों की एक साल की मेहनत पर फिरा पानी
- विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे 700 छात्र
- पडरौना नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज का मामला।
प्रमोद कुमार
ज़ी मीडिया
कुशीनगर
एंकर/वी ओ - कुशीनगर में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के पत्राचार माध्यम से पंजीकृत करीब 700 इंटरमीडिएट छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा न होने और नियमों की अनदेखी के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन छात्रों का फार्म निरस्त कर दिया गया है।कॉलेज द्वारा बोर्ड परीक्षा फार्म भरते समय गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक के हस्ताक्षर कराए गए थे। साथ ही समय पर परीक्षा शुल्क भी जमा नहीं किया गया, जिसके चलते बोर्ड ने सभी 700 परीक्षार्थियों का पंजीकरण रद्द कर दिया।इस कार्रवाई से छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। एक साल से तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है। छात्र इसे विभागीय लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान कई खामियां उजागर हुई थीं। एक कॉलेज में रिजर्व पेपर से परीक्षा करानी पड़ी थी, जबकि दूसरे कॉलेज के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने का मामला सामने आया था। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।
जिले के डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता से जब 700 छात्रों के परीक्षा से वंचित होने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया। उनके इस बयान से विभाग कीकार्यप्रणाली पर और सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल यह है कि आखिर 700 छात्रों के भविष्य के साथ हुई इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर इस बार भी मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
बाइट - श्रवण कुमार गुप्ता , डीआईओएस, कुशीनगर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 14, 2026 06:04:020
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 14, 2026 06:03:520
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 14, 2026 06:03:350
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 14, 2026 06:03:130
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 14, 2026 06:02:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 14, 2026 06:02:280
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 14, 2026 06:01:570
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 14, 2026 06:01:390
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 14, 2026 06:01:270
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 14, 2026 06:01:020
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 14, 2026 06:00:520
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 06:00:150
Report
0
Report
1
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 14, 2026 05:49:190
Report