Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212214

हाइवे पर टैंकर-डीसीएम भिड़ंत, डीजल फैलाने से ग्रामीणों में हंगामा

AMALI MUKTA
Mar 28, 2026 05:35:07
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
हाइवे पर टैंकर से डीसीएम की टक्कर, सड़क पर बिखरा डीजल anchor removed content mid east tensions leading to fuel shortage discussions in Kaushambi district a separate scene emerged diesel spilled after the collision between a heavy tanker and a DC M on the highway as soon as the diesel spilled crowds of villagers gathered and started filling diesel in vessels some moments of panic followed police reached the spot and moved people away cranes were brought to remove the damaged tanker and DC M from the highway after which traffic was normalized it is reported that the DC M was traveling from Kanpur towards Prayagraj after the incident traffic on the highway was temporarily affected but was cleared under police supervision
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 28, 2026 06:40:52
Mujuri, Uttar Pradesh:पनियरा/महराजगंज: सरकार भले ही एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। पनियरा क्षेत्र में गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए 10 से 12 घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। शनिवार को उत्कर्ष एचपी गैस ग्रामीण वितरक, मुजुरी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब पांच बजे से ही महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष बिना खाए-पिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लंबी कतारें इस बात का प्रमाण हैं कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति सुचारु नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि ओटीपी देने के बाद भी उन्हें एक सप्ताह तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और एजेंसी के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 06:35:45
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 28, 2026 06:35:07
Alwar, Rajasthan:अलवर में देसी-विदेशी रंग: फ्रेंच सैलानियों ने खेत में थेसर संभाला, गुर्जरवाटी गीतों पर थिरके अलवर जिले के सीलीसेढ़ क्षेत्र के पास स्थित श्योदानपुरा गांव में इन दिनों गेहूं की कटाई के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। किसान चेतराम गुर्जर के खेत में चल रही लावणी (कटाई) के दौरान देशी और विदेशी संस्कृति का ऐसा संगम हुआ, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। परिवार के सदस्य ट्रैक्टर में लगे डेक पर गुर्जरवाटी गीत बजाते हुए काम में जुटे थे। ढोलक की थाप और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच पूरा माहौल उत्सव जैसा बना हुआ था। इसी दौरान सीलीसेढ़ घूमने आए फ्रांस के कुछ सैलानी वहां पहुंच गए। उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और रोमांचक था। खेत में चल रही हलचल और संगीत से आकर्षित होकर सैलानी खुद को रोक नहीं पाए और सीधे खेत में पहुंच गए। पहले उन्होंने उत्सुकता से पूरा नजारा देखा, फिर मुस्कुराते हुए किसानों के साथ थेसर (गेहूं निकालने की मशीन) पर काम में हाथ बंटाने लगे। भाषा की बाधा जरूर थी—हिंदी गीतों के बोल समझ नहीं आए—लेकिन संगीत की ताल ने दूरी मिटा दी। सैलानी खुलकर नाचे, हंसे और इस यादगार पल को अपने कैमरे में भी कैद किया। ग्रामीण निहाल सिंह के अनुसार, “अंधड़ और बारिश के खतरे को देखते हुए किसान इन दिनों तेजी से गेहूं की फसल निकालने में लगे हैं। ऐसे में विदेशी मेहमानों का यूं आकर साथ देना हमारे लिए बेहद खुशी की बात रही।” इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि संस्कृति और संगीत की कोई सीमा नहीं होती। गांव के सादे जीवन और अपनत्व ने विदेशियों को इतना प्रभावित किया कि वे खुद इस मिट्टी की खुशबू में रंग गए। यह दृश्य न सिर्फ किसानों के लिए खास रहा, बल्कि गांव की पहचान को भी एक नई रंगत दे गया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 28, 2026 06:34:28
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के एक आर्मी जवान की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। शुक्रवार की रात जेसीओ सुमन कुमार सिंह उर्फ पंकज (45) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोकरमपुर मिर्चायगंज पहुंचा, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने “शहीद सुमन कुमार अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्नी पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखती रही, वहीं बच्चे अपने पिता को एकटक निहारते रहे। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। सुमन कुमार सिंह लद्दाख में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सेना के बचाव दल ने उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। पिछले करीब एक महीने से उनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था। वे ब्लड कैंसर और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 27 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार अपने परिवार के स्तंभ थे। दो भाइयों में वे बड़े थे, जबकि उनके छोटे भाई सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी शामिल हुए और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शहीद जवान की सेवा बेकार नहीं होगी। परिजनों को इस संकट में धैर्य रखने की जरूरत है। राज्य सरकार के नियमानुसार जो भी आगे की कार्रवाई है वह किया जाएगा। वही ग्रामीणों ने सरकारी सहायता के तहत दी जाने वाली सुविधाओं पर भरोसा जताया है। शहीद सुमन कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनका बलिदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 28, 2026 06:33:39
Thane, Maharashtra:भिवंडी में घरेलू गैस के लिए नागरिकों की भीड़ लग रही है. एजेंसी कार्यालय के सामने नागरिकों की कतारें. एंकर... आखाती देश की युद्धजन्य स्थिति के कारण गैस तुटवाड़ा जैसी स्थिति चारों ओर देखने को मिल रही है, भिवंडी में आज भी घरेलू गैस लेने के लिए नागरिकों ने शहर के नई चाल स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने बड़ी भीड़ लगाई है. नागरिकों ने किसी भी प्रकार से गड़बड़ी न हो, ऐसी सूचनाएं एजेंसी प्रबंधक दे रहे हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी के सामने पुलिस भी मौजूद है. नागरिकों को घबराकर नहीं रहना चाहिए, उन्हें समय पर गैस घर पर मिल जाएगी. अभी गैस की कमी नहीं है. जानकार बताते हैं कि गैस मिलने में किसी प्रकार की देरी नहीं हो रही है, फिर भी भीड़ बनी हुई है. एजेंसी की ओर से यह कहा गया है.
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 28, 2026 06:33:06
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग:- चंदौली ‘रन फॉर एम्पॉवरमेंट’ में महिलाओं की जोरदार भागीदारी मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन महिला पुलिसकर्मियों, छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा चकिया तिराहे से शुरू होकर अलीनगर स्थित महिला थाना पर हुआ समाप्त अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कि दौड़ कि शुरुआत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है उद्देश्य प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की घोषणा से कार्यक्रम में दिखा खासा उत्साह इस आयोजन के जरिए महिलाओं ने एकजुट होकर सशक्तिकरण का दिया मजबूत संदेश
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 28, 2026 06:32:55
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 28, 2026 06:32:24
Patna, Bihar:पटना में पेट्रोल डीजल की काला बाज़ारी आपको दिखाते हैं। यह पटना के मीठापुर ओल्ड बस स्टैंड का इलाका है और यह पेट्रोल डीजल पानी के बोतलों में खुलेआम बिकते नज़र आएगा। चाय की दुकान हो या पान गुटखा की दुकान हर जगह पानी की बोतल में 1 लीटर और 2 लीटर पेट्रोल डीजल बिकता है। आज zee media ने इलाके में ब्लैक में पेट्रोल डीजल बेच रहे काला बाज़ारी पर रेड किया। यह दुकान जक्कनपुर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर है और दुकान पाए टांगे गए बोतल में पेट्रोल देखिये। 1 लीटर 2 लीटर के साथ ही यहाँ बड़े केन में भी पेट्रोल रखे है। आश्चर्य तो ये है कि चाय और गुटखा बेचने वाला यह शख्स कबूल करता है कि वह गलत कर रहा है पर जब ज़ी मीडिया ने उसे सब दिखाने को कहा तो वह बदतमीज़ी पर उतर गया। गन माइक को छिनने की कोशिश करने लगा। इसकी दुकान में 20 लीटर के केन में पेट्रोल भरा था। आसपास के लोगों ने बताया कि यह पिछले कुछ दिनों से बेच रहा है। पेट्रोल पंप पर 105 रुपये का बिकने वाला इस ब्लैक मार्केट में 120 और 130 पर लीटर बिक रहा है। पूछने पर काला बाजार करने वाला यह दुकानदार कुछ बोलता नहीं है। अब आपको इलाके में एक दूसरी दुकान पर लिए चलते हैं। यहां देखिये पेट्रोल के साथ डीजल भी खुलेआम बिक रहा है। दुकानदार कहता है एक साल से बेच रहा है और इलाके में खुलेआम बिक रहा है। यह कहता है 3 रुपए लीटर कीमत बढ़ाकर लेता है। एक दिन में 15 से 20 लीटर बेच लेता है। इसके बाद ज़ी की टीम जक्कन पुर थाना पहुंच कर ब्लैक में बिकने वाले पेट्रोल डीजल की शिकायत किया। ज़ी की शिकायत पर पुलिस टीम इलाके में रेड डालि तो पहला दुकानदार फरार हो गया पर दूसरा पुलिस के हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस उस को लेकर थाना पहुंची और कारवाई में जुट गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top