Back
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: शादी के आठ दिन बाद रेलवे ट्रैक पर शव मिला
AMALI MUKTA
Nov 10, 2025 10:03:36
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशाम्बी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी के सिर्फ आठ दिन बाद एक नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मरधरा मानव रहित फाटक के पास रविवार सुबह एक नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान रिंकी देवी (20) के रूप में हुई है। रिंकी की शादी 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी रिंकी और उसके परिवार की रजामंदी के बिना कराई गई थी, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था। शुक्रवार को रिंकी मायके से ससुराल लौटी थी और जल्द ही उसका ‘थवना’ होना था। लेकिन शनिवार की शाम अचानक वह घर से बिना बताए लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, और अगले ही दिन रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। परिजनों को खबर दी गई तो ससुराल और मायके दोनों पक्षों में कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowNov 10, 2025 12:02:070
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 10, 2025 12:01:440
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 10, 2025 12:01:260
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 10, 2025 12:01:080
Report
HBHemang Barua
FollowNov 10, 2025 12:00:40Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: FARIDABAD (HARYANA): IED-MAKING MATERIAL & AMMUNITION RECOVERED BY JOINT TEAM OF HARYANA & J&K POLICE DURING INVESTIGATION FROM FARIDABAD/ VISUALS FROM ACCUSED’S RESIDENCE
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 10, 2025 12:00:310
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 10, 2025 12:00:130
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 10, 2025 11:58:380
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 10, 2025 11:58:240
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 10, 2025 11:57:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 10, 2025 11:56:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 10, 2025 11:56:210
Report