Back
हरियाणा मंत्री गंगवा ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को किया खारिज
VKVIJAY KUMAR
Nov 10, 2025 11:58:24
Sirsa, Haryana
एंकर रीड लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी करने के आरोप पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बेतुकी बातें करते हैं और बिना प्रमाण के आरोप लगाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी के लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले आत्ममंथन करना चाहिए कि उसके वोट क्यों कम हुए। जब कांग्रेस के साथ लोग जुड़ते थे तब उन्हें वोट चोरी याद नहीं थी, अब जब हर वर्ग बीजेपी के साथ जुड़ रहा है तो कांग्रेस इस तरह के आरोप लगा रही है। कैबिनेट मंत्री आज सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में 5 दिवसीय 12वे यूथ फेस्टिवल में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। सिरसा की सीडीएलयू में 12वां त्रिवेणी युवा महोत्सव 10 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग दो हजार विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वोल 1 कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जनता से वादे तो बहुत किए, लेकिन उन्हें निभाया नहीं। इसके उलट बीजेपी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है, इसलिए आज किसान, युवक, व्यापारी और कर्मचारी सभी बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं。
वोल 2 पूर्व मंत्री संपत सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने पर गंगवा ने तंज कसते हुए कहा कि समझ नहीं आया संपत सिंह ने कांग्रेस क्यों छोड़ी, इससे पहले वह बीजेपी छोड़ चुके हैं और उससे पहले इनेलो भी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है, पार्टी गुटबाजी का शिकार है और कई धड़ों में बंट चुकी है।
वोल 3 हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के बुलेट और थार चलाने वालों को गुंडा कहने वाले बयान पर गंगवा ने स्पष्ट किया कि यह बयान गलत तरीके से लिया गया है । डीजीपी ने बुलेट पर पटाखे बजाने और सड़क पर अवैध स्टंट करने वालों को लेकर टिप्पणी की थी, न कि वाहन चलाने वालों पर टिप्पणी की है।
वोल 4 फसल मुआवजा मुद्दे पर मंत्री गंगवा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 10 साल में मात्र 1058 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, जबकि बीजेपी सरकार ने 10 वर्षों में 15465 करोड़ रुपये किसानों को दिए।
वोल 5 सड़कों के सुधार पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में जर्जर सड़कों की मरम्मत शुरू होगी। हरियाणा में 2410 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण 4827 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
बाइट रणबीर सिंह गंगवा , कैबिनेट मंत्री , हरियाणा सरकार।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
D1Deepak 1
FollowNov 10, 2025 13:55:360
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 10, 2025 13:55:250
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 10, 2025 13:53:570
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 10, 2025 13:53:390
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 13:53:270
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 10, 2025 13:52:580
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 10, 2025 13:52:24Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में होटल रूम के किराये को लेकर मुंबई से आए श्रद्धालु और होटल संचालक के बीच विवाद हो गया। फिलहाल होटल संचालक के खिलाफ तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 10, 2025 13:52:130
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 10, 2025 13:51:590
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 10, 2025 13:51:370
Report
JPJai Pal
FollowNov 10, 2025 13:51:210
Report
JPJai Pal
FollowNov 10, 2025 13:51:060
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 10, 2025 13:50:520
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 10, 2025 13:50:270
Report