Back
तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन की मौत कर दी: कौशांबी हादसा
AMALI MUKTA
Nov 08, 2025 08:27:45
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। महगांव हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी एक मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार महगांव के पास अनियंत्रित हो गई। पहले उसने सामने से जा रही बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक को भी रौंदते हुए गोमटी में जा घुसी। बम्हरौली निवासी 22 वर्षीय विजेंद्र कुमार अपनी मौसी के यहां धान कटवाने आया था। लौटते वक्त उसकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी 16 वर्षीय मौसेरी बहन खुशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बहन राधा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। कार के एयरबैग खुल जाने से कार में सवार महिला शिक्षिका और चालक की जान बच गई। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही संदीपनघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घायल कार सवार महिला का नाम रिचा मिश्रा है, जो प्रयागराज की रहने वाली हैं और कौशांबी के कोखराज ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRahul shukla
FollowNov 08, 2025 10:08:120
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 08, 2025 10:07:570
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 08, 2025 10:07:440
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 10:07:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 08, 2025 10:07:220
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 08, 2025 10:07:010
Report
UJUmesh Jadhav
FollowNov 08, 2025 10:06:040
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 08, 2025 10:05:450
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowNov 08, 2025 10:05:240
Report
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 08, 2025 10:05:130
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 08, 2025 10:04:500
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 08, 2025 10:04:250
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 10:04:140
Report