Back
दहेज के लिये विवाहिता की हत्या: कौशांबी में चौंकाने वाला मामला
AMALI MUKTA
Feb 21, 2026 02:31:42
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
दहेज की कुप्रथा ने ली विवाहिता की जान
कौशांबी में दहेज की मांग ने एक और बेटी की जान ले ली। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में विवाहिता की कथित तौर पर गला घोटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है。
मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का है। जहां गुरुवार की रात 22 वर्षीय कोमल देवी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका के पिता दशरथ लाल ने करीब दो साल पहले अपनी बेटी की शादी अलवारा गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ सोनू कुमार से की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर कोमल को प्रताड़ित किया जा रहा था। रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की रात पहले कोमल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 21, 2026 09:10:230
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 21, 2026 09:10:110
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 21, 2026 09:09:590
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 21, 2026 09:09:150
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 21, 2026 09:08:100
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 21, 2026 09:07:030
Report
0
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 21, 2026 09:06:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 21, 2026 09:05:540
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 21, 2026 09:05:370
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 21, 2026 09:05:130
Report