icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रींगस के सुनील ने 593 अंक के साथ NEET पास कर इतिहास रचा

Sikar, Rajasthan:रींगस सीकर रींगस के घुमंतू गाड़िया लोहार परिवार के सुनील ने रचा इतिहास: 4 असफलताओं के बाद पांचवें प्रयास में NEET पास, 593 अंक हासिल किए रींगस | संघर्ष, दृढ़ संकल्प और मेहनत की मिसाल पेश करते हुए रींगस के घुमंतू गाड़िया लोहार परिवार के युवा सुनील पुत्र भगवान सहाय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया। देर रात घोषित हुए परिणाम में सुनील ने 720 में से 593 अंक प्राप्त किए। स्थानीय लोगों का दावा है कि गाड़िया लोहार समाज से राजस्थान में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वह संभवतः पहले छात्र हैं। सुनील की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उसने यह मुकाम आसान परिस्थितियों में नहीं, बल्कि लगातार संघर्ष करते हुए हासिल किया। उसने लगातार चार बार असफलता का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। पांचवे प्रयास में सफलता हासिल कर उसने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे मुश्किलें भी छोटी पड़ जाती हैं। शादी, परिवार की जिम्मेदारी और पुस्तैनी काम के बीच पूरी की तैयारी सुनील वर्ष 2020 में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद करीब दो वर्षों तक पढ़ाई छोड़कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए पुस्तैनी लोहे की घड़ाई का काम करने लगा। वर्ष 2017 में उसका विवाह इंदिरा देवी से हो चुका था, जिससे परिवार की जिम्मेदारियाँ और बढ़ गई थीं। इसके बावजूद उसने डॉक्टर बनने का सपना नहीं छोड़ा। समय निकालकर नीट की तैयारी करता रहा और खाली समय में पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। 8वीं पास पिता बने सबसे बड़ी प्रेरणा सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय अपने 8वीं पास पिता भगवान सहाय को दिया। पिता टैंपो चलाने के साथ-साथ लोहे की घड़ाई का पुस्तैनी कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। इसी प्रेरणा से सुनील ने सीकर के एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी शुरू की और अंततः सफलता हासिल कर ली। बेटे को खोने का दर्द भी नहीं तोड़ पाया हौसला करीब 15 महीने पहले सुनील के घर बेटे का जन्म हुआ था, लेकिन मात्र पांच माह की उम्र में पीलिया से उसकी मृत्यु हो गई। इस गहरे व्यक्तिगत दुःख ने परिवार को झकझोर दिया, लेकिन सुनील ने खुद को संभाला और अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटा। उसने पढ़ाई जारी रखी और अंततः सफलता हासिल कर अपने संघर्ष को नई पहचान दी। आज भी घुमंतू जीवन जी रहा परिवार सुनील का परिवार आज भी पारंपरिक घुमंतू जीवन जी रहा है। चार भाइयों में सबसे बड़े सुनील के दूसरे भाई ने डी-फार्मा का डिप्लोमा किया है, तीसरा भाई पुस्तैनी व्यवसाय से जुड़ा है, जबकि चौथा भाई 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। समाज में गाड़िया लोहार समुदाय को महाराणा प्रताप के वंशजों के रूप में भी माना जाता है। शहरवासियों ने किया सम्मान सुनील की सफलता पर रींगस में खुशी का माहौल रहा। निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में शहरवासियों ने सुनील और उसके पिता भगवान सहाय का मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया तथा इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। बाइट सुनील बाइट भगवाना सहाय
0
0
Report

झुंझुनूं जय पहाड़ी में बहुजन एकता सम्मेलन: सामाजिक न्याय और शिक्षा पर जोर

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शनिवार को जय पहाड़ी में होगा विशाल बहुजन एकता सम्मेलन अंबेडकर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी कार्यक्रम की जानकारी सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा पर रहेगा सम्मेलन का फोकस झुंझुनूं जिले से हजारों लोगों के पहुंचने का किया दावा बहुजन समाज से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों पर होगा मंथन 18 जुलाई को दरगाह एवं बुद्ध विहार परिसर में आयोजन झुंझुनूं जिले के जय पहाड़ी गांव स्थित दरगाह एवं बुद्ध विहार के पास 18 जुलाई शनिवार को आयोजित होने वाले विशाल बहुजन एकता सम्मेलन को लेकर झुंझुनूं के अंबेडकर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियों, उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक विकास आल्हा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य जिले के सभी बहुजन समाज से जुड़े सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार, किसान एवं मजदूरों के अधिकार, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तिकरण तथा बहुजन समाज के संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक जागरूकता और एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। यूनुस अली भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जाति, धर्म और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर संविधान की भावना के अनुरूप एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन सामाजिक भाईचारे, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश देगा। रामानंद आर्य ने बताया कि सम्मेलन को लेकर जिलेभर के गांवों और कस्बों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रबुद्ध संगठनों का सम्मेलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झुंझुनूं जिले सहित प्रदेशभर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम समाज सहित सभी बहुजन समाज के लोगों से अपील की गई कि वे 18 जुलाई को अपने परिवार एवं साथियों के साथ जय पहाड़ी पहुँचकर सम्मेलन को सफल बनाएं। इस अवसर पर विकास आल्हा, मनीराम देवरोड़, यूनुस अली भाटी, इमरान बड़गुर्जर, रामानंद आर्य, महेंद्र सिंह चारावास, कमलेश काला, अभिषेक सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर की गरिमा दुबे और लक्ष्मी बरनवाल ने नीट में जबरदस्त सफलता पाई

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर • कुशीनगर के दुदही कस्बे की गरिमा दुबे और लक्ष्मी बरनवाल ने लहराया नीट परीक्षा में परचम • दोनों बेटियों की सफलता पर झुमा दुदही नगर पंचायत • गरिमा दुबे ने आल इंडिया स्तर पर 2669 रैंक लाकर यह उपलब्धि किया अपने नाम • लक्ष्मी बरनवाल को मिली 5428 रैंक • नीट परीक्षा के लिए गरिमा ने अपने घर पर की पढ़ाई, ऑनलाइन कोचिंग का लिया सहारा •गरिमा ने माता पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय,परिवार के सहयोग ने बढ़ाया हौसला • गरिमा के पिता अरविंद कुमार दुबे जूनियर हाई स्कूल में है अध्यापक, • चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की है गरिमा • बचपन से ही गरिमा ने देखा था डाक्टर बनने का सपना • नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गरिमा ने दिया सफलता के टिप्स अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित पढ़ाई के साथ कडी मेहनत का दिया संदेश • दुदही नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 जयप्रकाश नारायण नगर का निवासी है गरिमा का परिवार • नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 9 लाल बहादुर शास्त्री नगर का निवासी है लक्ष्मी का परिवार
0
0
Report

झुंझुनूं में आंगनबाड़ी कर्मियों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन; 11 सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगों का जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कार्यकर्ताओं को 35 हजार, सहायिकाओं को 25 हजार मानदेय की मांग ओबीसी सर्वे समेत गैर-आईसीडीएस कार्यों का किया विरोध स्मार्टफोन, पेंशन और पदोन्नति की भी उठाई मांग मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी झुंझुनूं एंकर अखिल राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर सहित कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। नियमितीकरण तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 35 हजार रुपये तथा सहायिकाओं को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, गर्म भोजन, दूध वितरण, मोबाइल रिचार्ज सहित विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि में वृद्धि कर उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ओबीसी (राजधारा) सर्वे, राजसिम्स एप, उड़ान योजना, सेनेटरी नैपकिन वितरण तथा अन्य गैर-आईसीडीएस कार्य नहीं करवाए जाएं, ताकि वे अपने मूल दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। इसके अलावा प्रत्येक कार्यकर्ता को स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं मासिक पेंशन, दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बिजली, पानी और भवन किराए का नियमित भुगतान करने की मांग भी उठाई गई।संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित एवं न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत गैर-आईसीडीएस कार्यों का बहिष्कार तथा आवश्यकता पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सांकेतिक तालाबंदी जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बाइट 01 : ऊषा कुमारी ,जिलाध्यक्ष ( पीछे गाड़ी ) बाइट 02 : धर्मा देवी ,कार्यकर्ता बाइट 0 : यशवर्धन सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

झांसी में क्लास में ब्लेड से बाल काटने वाले शिक्षक पर शिकायत

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ जनक इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं के एक छात्र ने अपने शिक्षक पर ब्लेड से बाल काटने और धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्र के परिजनों के मुताबिक दो दिन से बच्चा स्कूल नहीं जा रहा था। पूछने पर उसने बताया कि लंबे बाल होने की वजह से शिक्षक ने उसे एक क्लास में ले जाकर ब्लेड से माथे के बाल काट दिए और शिक्षक ने उसे धमकी भी दी कि घर पर किसी को इस बारे में नहीं बताना। आज छात्र के परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्र के मामा पुष्पेन्द्र ने बताया बच्चा डर के मारे दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। आज हमने उससे पूछा तो उसने बताया कि सर ने ब्लेड से उसके बाल काट दिए और कहा किसी को बताना मत। तीन दिन बाद आज परिजन बच्चे को साथ लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व संबंधित शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक के इस व्यवहार से बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में अंतरराज्य गैंग के तीन गिरफ्तार, 1200 किलोग्राम कॉपर वायर घोटाला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की सिविल लाइंस थाना पुलिस कों मिली बड़ी सफलता, सुल्तानपुर जनपद निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने ठगी करने वाले अंतरराज्य गैंग के 3 आरोपियों पर की कार्यवाही, युवकों ने कॉपर वायर के नाम पर किया सुल्तानपुर निवासी व्यक्ति से फ्रॉड, ऊपर कॉपर वायर दिखाया और अंदर भर दिया सीमेंट और बजरपुट, फ्रॉड करने वाले युवकों ने 1200 किलो कॉपर वायर का साढ़े 5 लाख ने सौदा कर भुगतान ले लिया था, सुल्तानपुर निवासी व्यक्ति ने जब वापस पहुंचने पर तार खोलकर देखा तो ऊपर तो कॉपर वायर दिखा लेकिन अंदर निकला सीमेंट और बजरपुट भरा निकला, पुलिस ने 3 युवकों कों गिरफ्तार कर भेजा जेल जबकि 1 की तलाश जारी, पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, 2 कार और उसमे रखा केबल एवं 2 तमंचो सहित जिंदा व खोखा किए बरामद, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्य गैंग बताते हुए बताया की इनपर तीनो पर कई कई मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है, फिलहाल पुलिस इनको तीनो कों जेल भेजकर आगे की कार्यवाही ने जुट गयी है, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

बिहार के अमरपुर में विवाहिता डोली की संदिग्ध मौत; मायके-ससुराल के आरोपों में जांच जारी

Banka, Bihar:बिहार के अमरपुर प्रखंड के खेमीचक गांव में 32 वर्षीय विवाहिता डोली उर्फ काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, जबकि मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। परिजनों का आरोप है कि पति नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था। सूचना पर अमरपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बरवासानी गांव के घर से 20–25 कोबरा के बच्चे निकले; वन विभाग रेस्क्यू

Bettiah, Bihar:बरवासानी गांव में बड़ी खबर है जहां एक घर के अलमीरा से 20 से 25 कोबरा के बच्चे निकले. योगापट्टी प्रखंड के बरवासानी गांव की घटना है; जोखंन यादव के घर के अलमीरा से 20 से 25 कोबरा निकले. अलमीरा खोलते ही घर वाले समान निकाल रहे थे, तभी एक कोबरा दिखा; फिर एक के बाद एक कई कोबरा के बच्चे बाहर आने लगे जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिवार के लोगों ने हिम्मत जुटाकर एक-एक साँप को बाल्टी में रखा. परिवार वालों ने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम पहुंची और सभी साँपों के बच्चों का रेस्क्यू किया. वनपाल मुकेश कुमार ने बताया कि सभी साँप कोबरा के बच्चे हैं. परिवार के लोगों में इतनी संख्या में साँप देखकर भय और दहशत का माहौल है; परिवार वाले वन विभाग से मांग कर रहे हैं कि घर में इन साँपों की मां कहीं न कहीं हो; वन विभाग उस साँप का रेस्क्यू कर दे ताकि डर खत्म हो जाए. एक ही घर से इतने कोबरा मिलने से गांव में हड़कंप मच गया; सांपों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
0
0
Report

RJD के नेता मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा देकर पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए

Patna, Bihar:RJD के कद्दावर नेता और मुखर प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है RJD के सक्रिय और लोकप्रिय चेहरों में शुमार मृत्युंजय तिवारी के इस अचानक लिए गए फैसले राजनीतिक गलियारे के लोग हैरान हैं जाते-जाते पार्टी नेतृत्व पर कई तीखे और गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। मृत्युंजय तिवारी ने RJD के सांगठनिक ढांचे और कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि वर्तमान में आरजेडी के भीतर समर्पित और निष्ठावान होकर काम करने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची है। सालों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को मुखरता से जनता के बीच रखने के बावजूद उन्हें लगातार दरकिनार किया जाता रहा मृत्युंजय तिवारी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में भी हमेशा पार्टी हित में समर्पित होकर कार्य किया। हर मोर्चे पर आरजेडी का बचाव करते रहे, लेकिन इस कड़ी मेहनत और अटूट निष्ठा के बावजूद भी आरोप लगाया कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले पुराने साथियों के योगदान की अनदेखी की जाती है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रुख पर भी सवाल उठाए और खुलासा किया कि सांगठनिक स्तर पर हो रही अनदेखी और अपनी शिकायतों को लेकर उन्होंने कई बार व्यक्तिगत रूप से तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया था। लेकिन, उनकी ओर से भी इस गंभीर मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही शिकायतों को दूर करने का कोई प्रयास हुआ निराशा और आक्रोश व्यक्त करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनी जा रही है, तो ऐसी जगह पर रहने का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top