212207
आम तोड़ने के बाद ट्रक के नीचे आया मजदूर, मजदूर की गई जान
Askaranpur Magrohani, Uttar Pradesh:कौशांबी के कड़ा धाम के किठाव गांव में आम तोड़ रहे मजदूर की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें मजदूर की जान चली गई। बता दें कि ट्रक से ईंट उतारने जा रहा मजदूर अपने नाती के लिए आम तोड़ने लगा और आम तोड़ने के बाद जब ट्रक पर चढ़ते समय ट्रक के नीचे आ गया, जहां पहिए के नीचे आने से मजदूर की जान चली गई। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीएचई विभाग की महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म-प्रताड़ना: ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:पीएचई विभाग की महिला इंजीनियर से दुष्कर्म व प्रताड़ना मामला, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज PHE विभाग की महिला इंजीनियर को शादी का झांसा देकर दुष्क्रम और लगातार प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग में पदस्थ एक महिला इंजीनियर को ठेकेदार योगेश उर्फ रिंकू गौर द्वारा लंबे समय से शादी का झांसा दिया जा रहा था. आरोप है कि इसी बहाने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में लगातार मानसिक रूप से परेशान करता रहा. प्रताड़ना से तंग आकर महिला इंजीनियर ने आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि उसने एक साथ नींद की गोलियां और जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. मामले में यह भी सामने आया है कि पीड़िता ने पहले ही पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी. जांच के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बाइट: 1 एडिशनल एसपी अमित मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।0
0
Report
टोंक के सरकारी स्कूल में रिजल्ट घोटाला: फेल छात्रों को पास कराने का आरोप
Tonk, Rajasthan:सरकारी स्कूल में रिजल्ट घोटाला! फेल छात्रों को किया पास, शाला दर्पण नियमों की खुली धज्जियां राजस्थान के टोंक जिले के निवाई क्षेत्र के हिंगोनिया बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 9 के परीक्षा परिणाम में कथित हेरफेर कर फेल छात्रों को पास किए जाने का आरोप लगा है, जिससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में घटते नामांकन को रोकने के लिए संस्था प्रधान कुंवर सिंह यादव पर गांव के प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर रिजल्ट बदलवाने का आरोप है। मामला तब उजागर हुआ जब गांव के एक युवक ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 24 मार्च 2026 को परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर लॉक होना था, लेकिन आरोप है कि जानबूझकर परिणाम को लॉक नहीं किया गया। स्कूल के 11 छात्र फेल हो गए थे, जिन्हें पास कराने के लिए 25 मार्च को मेगा पीटीएम के नाम पर पंचायत बुलाई गई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में केवल फेल छात्रों के अभिभावकों और गांव के कुछ प्रभावशाली लोग मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक चली चर्चा और दबाव के बाद शिक्षकों पर छात्रों को पास करने का दबाव बनाया गया। परीक्षा प्रभारी मुकेश कुमार मीणा ने इसका विरोध भी जताया, लेकिन संस्था प्रधान ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। वहीं वरिष्ठ व्याख्याता सुगन लता शर्मा ने भी स्पष्ट कहा कि परीक्षा परिणाम गोपनीय होता है और इस तरह गांव वालों के साथ बैठकर इसे cambiना गलत है, लेकिन उनकी बात भी अनसुनी कर दी गई। अंततः सभी 11 फेल छात्रों को पास कर दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिजल्ट लॉक होने से पहले ही फेल छात्रों की जानकारी गांव में कैसे पहुंची? आरोप है कि परिणाम पहले ही लीक कर दिया गया था और अब फेल छात्रों की मार्कशीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पूरे मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।0
0
Report
पदमपुर में ओलों की तबाही: गेहूं की फसल चौपट, मुआवजे की मांग तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर उपखंड के LNP क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देर रात हुई तेज बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 41LNP, 53LNP, 54LNP और 55LNP गांवों में गेहूं की पकी हुई फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में गिरी ओलों की परत और पानी के जमाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अमित यादव, एसडीएम अजीत गोदारा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, उपतहसीलदार अंकित कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी और पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर अमित यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। स्थानीय किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि ने उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी है। किसान देवीलाल (55LNP) के अनुसार, उनकी गेहूं की फसल में लगभग 90 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है और दाने पूरी तरह खराब हो गए हैं। वहीं किसान कमलेश कुमार ने बताया कि देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में अभी भी पानी और ओले पड़े हुए हैं, जिससे फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। जिला कलेक्टर अमित यादव ने आश्वासन दिया है कि एसडीएम और तहसीलदार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार होते ही किसानों को अधिकतम मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत किसानों को पहले स्लॉट बुक करना होगा और उसी के अनुसार अपनी फसल मंडी में लानी होगी। ओलावृष्टि से हुए इस नुकसान ने क्षेत्र के किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है और अब उनकी उम्मीदें प्रशासनिक मदद पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में विकास परियोजनाओं की गति नहीं तो कार्रवाई तय
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर अब सख्ती शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी है अब सिर्फ फाइलों में प्रगति नहीं, जमीन पर काम दिखना चाहिए। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन से लेकर सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तक हर पहलू की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तय समयसीमा में काम पूरा करना अब विकल्प नहीं, जिम्मेदारी है। बैठक में नेशनल हाईवे, NHAI, CRIF और RSRDC से जुड़ी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं, इसलिए इनमें देरी का सीधा असर आमजन और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ता है। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी भी परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हर प्रोजेक्ट की स्पष्ट टाइमलाइन तय हो और उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा चाहे काम छोटा हो या बड़ा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि सरकार का असली लक्ष्य कागजी उपलब्धियां नहीं, बल्कि आमजन को समय पर सुविधाएं देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योजना का लाभ तय समय में लोगों तक पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में राज्यमंत्री मंजू बाघमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और सुनील जय सिंह सहित अन्य अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रगति की निगरानी करने को कहा गया।0
0
Report
‘मिशन शक्ति’ के तहत भव्य मेगा इवेंट का आयोजन।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : विकास भवन सभागार में “हक की बात डीएम के साथ” कार्यक्रम,मिशन शक्ति’ के तहत भव्य मेगा इवेंट का आयोजन किया गया करीब 70 छात्राओं ने रखी अपनी बात, खुलकर किया संवाद। प्रभारी डीएम/सीडीओ सुश्री कृतिराज ने बालिकाओं का किया मार्गदर्शन। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व खेलकूद पर हुई चर्चा। 20 उत्कृष्ट महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों की महिलाएं सम्मानित। सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित कई अधिकारी रहे मौजूद। शालिनी तोमर, क्षमानाथ राय, सोनम सिंह, बिन्नी सिंह की उपस्थिति। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश0
0
Report
भाजपा स्थापना दिवस पर चला गांव-बस्ती संपर्क अभियान।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गांव-बस्ती संपर्क अभियान तेज सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कई गांवों में लगाई जनचौपाल। ग्राम डीह, कटहादलनारायणपुर व नेवाजगंज में लोगों की समस्याएं सुनीं। लाभार्थियों को माला, अंगवस्त्र व घड़ी देकर किया सम्मानित। किसान सम्मान निधि, आवास, शौचालय व पेंशन लाभार्थी हुए सम्मानित। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना की। “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ विकास पर दिया जोर। दुर्गा मंदिर व अंबेडकर पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
IGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस नंबर-1, प्रदेश के 75 जिलों में हासिल किया पहला स्थान
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल यानी आईजीआरएस के निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च महीने की रैंकिंग में गाज़ीपुर पुलिस ने 100 प्रतिशत कार्यवाही के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह है कि जिले के 27 थानों में से 23 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। गाज़ीपुर पुलिस का जनसुनवाई पोर्टल पर बेहतर प्रदर्शन सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल के माध्यम से शिकायतों को संबंधित थानों को भेजा जाता है और तय समय सीमा के भीतर जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाती है। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है ताकि पुलिस कार्रवाई की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। यही वजह है कि गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।0
0
Report
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, गाजीपुर में सैकड़ों आवेदन लंबित, सीडीओ दिया सख्त निर्देश
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजना के लंबित मामलों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग से जुड़े कई मामले अभी भी लंबित हैं। इनमें मीटर कॉन्फिग्रेशन के 48, बिल रिवीजन व एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट से जुड़े 35 और मीटर इंस्टालेशन के 8 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा बैंकों के स्तर पर भी 878 आवेदन लंबित हैं, जिनमें एसबीआई के 381 और यूबीआई के 280 मामले शामिल बताए गए। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में किया जाए। बैठक में यह भी सामने आया कि 81 मामलों में बैंक से ऋण जारी होने के बावजूद वेण्डर्स द्वारा सोलर इंस्टालेशन लंबित है। इस पर सीडीओ ने वेण्डर्स के साथ समन्वय कर सात दिनों के भीतर इंस्टालेशन पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग, बैंक प्रतिनिधि और योजना से जुड़े वेण्डर्स मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।0
0
Report
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स सीएचसी को समर्पित
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। सामाजिक संस्था “सफीपुर जन कल्याणम सेवा समिति” की सराहनीय पहल से जनसहयोग के माध्यम से डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स खरीदा गया, जिसे औपचारिक रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फ्रीजर बॉक्स प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राम सहोदर सिंह को सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर भी मौजूद रहे। उन्होंने समिति के इस समाजहित कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि यह पहल आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक से अनुरोध किया कि इस सुविधा को क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए, जिस पर विधायक ने सहमति जताई। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही शव वाहन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कार्यक्रम में डॉक्टर, व्यापारी और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
Advertisement
राजस्व अदालतों में फास्ट ट्रैक फैसलों के लिए सरकार ने कदम उठाए
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की राजस्व अदालतों में सालों से धूल खा रही फाइलों पर अब तेजी से कार्रवाई होने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ शब्दों में संकेत दे दिया है कि अब धीमी रफ्तार वाली न्याय व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को एक तरह से अल्टीमेटम देते हुए कहा हर दिन कम से कम 4 घंटे कोर्ट चलाओ और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाओ। खास बात ये है कि अब पुराने मामलों की अलग से सूची बनेगी और उन्हें फास्ट ट्रैक मोड में निस्तारित किया जाएगा। आमजन को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राजस्व मंडल अध्यक्ष, सदस्य, निबंधक सहित सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी जुड़े। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने नए वित्तीय साल से एक विशेष अभियान शुरू किया है। जिसका मकसद वर्षों से अटके जमीन-जायदाद के विवादों को जल्दी खत्म करना। जमीन के बंटवारे, नामांतरण और सीमा विवाद जैसे मामलों पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि इन्हीं में आम जनता सबसे ज्यादा उलझती है। बैठक में यह भी साफ किया गया कि अब कैंप कोर्ट का दायरा बढ़ेगा, यानी अधिकारियों को लोगों के बीच जाकर मौके पर ही मामलों का निस्तारण करना होगा। ज्यादा लंबित मामलों वाले जिलों पर विशेष नजर रखी जाएगी और संभागीय आयुक्तों को सीधे जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य सचिव ने एक और अहम बात कही सिर्फ फैसले जल्दी देना ही काफी नहीं, बल्कि फैसले स्पष्ट और तार्किक भी होने चाहिए। अच्छे निर्णयों को मॉडल के रूप में साझा किया जाएगा, ताकि बाकी अधिकारी भी उनसे सीख सकें। इधर, सरकार बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दे रही है, ताकि बार-बार स्थगन की समस्या खत्म हो सके。0
0
Report
कुरुक्षेत्र के संत रामपाल आश्रम की मुहिम: गरीबों को मकान, राशन और कपड़े मुफ्त
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पीपली में बने संत रामपाल आश्रम की तरफ़ से एक मुहिम चलाई हुई है अन्नपूर्णा मूहिम के द्वारा गरीब लोगों को कपड़ा व मकान और राशन मुहैया करवाते हैं जहां भी उन्होंने लगता है कि गरीब लोग हैं जिनके सिर पर छत नहीं है उनका मकान बनाकर दिया जाता है और जो लोग गरीब है जिनके पास खाने के लिए राशन नहीं है उनको राशन दिया जाता है और जिन के तन पर कपड़े नहीं है उनको कपड़े दिए जाते हैं और दवाइयां भी दी जाती है यह संत रामपाल आश्रम की तरफ से कुरुक्षेत्र में बने आश्रम व पूरे भारत में रामपाल आश्रम की तरफ से मुहिया करवाते हैं संत रामपाल आश्रम के प्रवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि हम पूरे भारतवर्ष में जो भी संत रामपाल आश्रम की तरफ से गरीब लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाती है यह संत रामपाल आश्रम की तरफ से मुहिम चलाई हुई है हजारों लोगों को हम राशन व कपड़े मकान दे चुके हैं और लगातार हम यह सेवा कर रहे हैं यही संत रामपाल का कर्तव्य है जहां भी मानव सेवा की जरूरत होती है और आश्रम की तरफ से की जाती है0
0
Report
गंगा में समाया ट्रेलर, मिला सिर्फ खलासी का कटा हुआ हाथ! कलाई देखकर बिलख पड़ा पिता,प्रशासन पर फूटा...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में 5 दिन पहले वीर अब्दुल हमीद सेतु से गंगा नदी में गिरे ट्रेलर हादसे में अब दर्दनाक मोड़ आ गया है। जहां ड्राइवर का शव पहले ही बरामद हो चुका है, वहीं खलासी का शव अब तक नहीं मिल पाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान खलासी बिट्ठल गुप्ता का शव ट्रेलर में फंसा दिखाई दिया। जिसके बाद गोताखोर उसकी कलाई में रस्सी बांध कर शव निकालने का प्रयास किया। लेकिन शव तो बाहर नहीं निकला बल्कि कलाई समेत हाथ का पंजा बाहर आ गया। जब गोताखोरों ने कलाई को नाव पर रख रहे थे कि तभी मौके पर मौजूद मृतक बिट्ठल के पिता का दर्द गुस्से में बदल गया और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बेटे का गंगा से शव निकालने के लिए मना कर दिया और बरामद मृतक बिट्ठल के कलाई समेत हाथ के पंजे को पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर चला गया। दरअसल गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 4 अप्रैल की भोर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा था। इस भीषण हादसे में ट्रेलर चालक राजन यादव और खलासी विट्ठल गुप्ता लापता हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन, NDRF, SDRF बिट्ठल के शव को सर्च करने में असफल रही। जबकि स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 30 फीट गहरे गंगा के पानी में 5 दिनों से तलाश जारी थी। दो दिन पहले ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन खलासी का कोई पता नहीं चल सका था। स्थानीय गोताखोरों ने ट्रेलर के अंदर फंसे खलासी का पता लगाकर उसकी कलाई में रस्सी बांध दी थी, ताकि शव बह न जाए। लेकिन बुधवार को जब शव को बाहर निकालने की कोशिश की गई, तो पूरा शरीर नहीं निकल सका और रस्सी के साथ केवल उसकी कलाई ही बाहर आ गई। इस दर्दनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद पिता संजय कुमार गुप्ता फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बेटे का पूरा शव नहीं चाहिए, वे कलाई से ही अंतिम संस्कार करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और रेस्क्यू टीमों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं स्थानीय गोताखोरों ने भी दावा किया कि उन्होंने बिना संसाधन और सुरक्षा के अपनी जान जोखिम में डालकर 30 फीट गहरे पानी में उतरकर खोजबीन की, जबकि NDRF और SDRF की टीमें गहरे पानी में जाने से हिचकती रहीं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। जमानियां SDM ज्योति चौरसिया ने बताया कि बरामद कलाई को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर किया जोरदार प्रदर्शन
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 9 महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा, सरजू पांडेय पार्क में किया जोरदार प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में कर्मचारियों ने किया विरोध पिछले 9 महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मियों का फूटा गुस्सा Silicon बिजिनेस प्राइवेट लिमिटेड पर वेतन रोकने का आरोप प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन कर्मियों ने सरकार से जल्द बकाया वेतन दिलाने की मांग की गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पिछले 9 महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि वे सिलिकॉन बिजिनेस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान और समस्या के समाधान की मांग की है। दरअसल, गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पिछले 9 महीने से वेतन न मिलने से परेशान हैं। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में इकट्ठा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मेहनत की कमाई तक नहीं मिल रही। कर्मचारियों का आरोप है कि सिलिकॉन बिजिनेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वे विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। ऐसे में उनके सामने परिवार चलाने तक की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बकाया वेतन दिलाने की मांग की।0
0
Report
श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत 164 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :शुक्लागंज के अंबिकापुरम स्थित ऋषि आश्रम से निकली भक्तों की टोली। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। भक्ति-भाव और जयघोष से गूंजा पूरा माहौल। बुजुर्गों के आशीर्वाद से निजी संसाधनों से संचालित हो रही यात्रा। विधायक ने इसे जीवन का अमूल्य और अविस्मरणीय क्षण बताया। श्रद्धालुओं को श्रीराम दर्शन कराने का मिला सौभाग्य। कार्यक्रम में भक्ति-संकीर्तन से वातावरण हुआ भक्तिमय। सुरेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह, दीप कुमार शुक्ला सहित कई लोग रहे मौजूद। सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा को विदा करने पहुंचे।0
0
Report
गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 11 गोवंश के साथ पिकअप पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सादात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए हैं और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर एक टाटा पिकअप में गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपुर बुद्धसेन तिराहे पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। चेकिंग के दौरान वाहन से 11 गोवंश बरामद हुए और मौके से सर्मेश यादव उर्फ दीपक यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन के साथ गोवंश को बेहोश करने के उपकरण, सुई, सिरिंज, चाकू और दवाइयां भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
