Back
कानपुर में जीएसटी ID दुरुपयोग: 70 करोड़ की फर्जी रिटर्न दर्ज, जांच जारी
PPPraveen Pandey
Feb 02, 2026 12:33:27
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
कानपुर में जीएसटी आईडी का दुरुपयोग करते हुए किसी अन्य फर्म के नाम पर 70 करोड़ रुपये की ठगी
एंकर-कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के जीएसटी खाते में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की फर्जी जीएसटी रिटर्न दाखिल किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात साइबर ठगों ने कारोबारी की जीएसटी आईडी का दुरुपयोग करते हुए किसी अन्य फर्म के नाम पर 70 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी जीएसटी रिटर्न फाइल कर दी। रावतपुर के राधाबिहार निवासी उत्कर्ष सविता के मुताबिक, जब वह अपनी जीएसटी आईडी से लॉगिन नहीं कर पाए तो उन्होंने जीएसटी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद नवंबर 2025 में एसजीएसटी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके जीएसटी खाते का दुरुपयोग कर किसी अन्य फर्म के नाम पर भारी मात्रा में फर्जी रिटर्न दाखिल की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस फर्जीवाड़े के जरिए करीब 12 करोड़ 66 लाख 68 हजार 945 रुपये की टैक्स चोरी की गई है। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठगों ने सुनियोजित तरीके से जीएसटी पंजीकरण से जुड़े पुराने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को हटाकर किसी अन्य मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज कर दिया, जिससे उनके जीएसटी खाते तक अनधिकृत पहुंच बना ली गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें प्राथमिक जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर रावतपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 02, 2026 14:04:520
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 14:04:420
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 02, 2026 14:04:150
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 02, 2026 14:03:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 02, 2026 14:03:410
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 02, 2026 14:03:040
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:02:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:02:060
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 02, 2026 14:01:470
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:01:310
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 02, 2026 14:01:100
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 02, 2026 14:00:360
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 14:00:190
Report
0
Report