208011
कानपुर-शातिर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धान की रोपाई के मेहनताना विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, घर में घुसकर किया हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आंवला क्षेत्र में धान की रोपाई के मेहनताना के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर 46 वर्षीय किसान पूरनलाल की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंवला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कुंवर पाल ने बताया कि करुआताल गांव के कुछ लोगों से धान की रोपाई के मेहनताना को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी घर में घुस आए और पूरनलाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरनलाल अपने पीछे पत्नी भूरी देवी और नौ बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब उनके पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
दौसा हाईवे पर तेज ट्रेलर पलटा; दो बाइक सवार सुरक्षित, टेंकर से टकराव टला
Noida, Uttar Pradesh:दौसा हाईवे पर सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने 17 जुलाई का NH 21 का है हादसा जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा हादसे में दो बाइक सवार लोग बचे बाल बाल ट्रैलर से आगे चल रहा था टैंकर गनीमत रही ट्रेलर नहीं भिड़ा टेंकर से नहीं बड़ा भयावह हो सकता था हादसा सदर थाना क्षेत्र का घटनाक्रम0
0
Report
जालौन-उरई हाईवे पर गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, यातायात बाधित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, डिवाइडर पर चढ़ने के बाद गिट्टी से भरी ट्राली स्टेट हाईवे पर पलटी, जालौन-उरई स्टेट हाईवे पर ट्राली पलटने से यातायात हुआ बाधित, ट्रैक्टर अचानक डिवाइडर पर चढ़ने से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, ट्राली पलटने के बाद हाईवे पर फैली गिट्टी, बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर जा रहा था ट्रैक्टर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा के पास जालौन-उरई स्टेट हाईवे का मामला。0
0
Report
Advertisement
अरगा ज्ञान गंज चाय एंड चैप्टर्स में न तो चाय की चुस्की है और न गान की राह बना सफेद हाथी
Gonda, Uttar Pradesh:अरगा ज्ञान गंज चाय एंड चैप्टर्स में न तो चाय की चुस्की है और न गान की राह बीस बच्चों की जगह फुल, दो माह से नहीं आ रही पुस्तकालय अध्यक्षा,रियल्टी चेक में केवल दो बच्चे विकास भवन गोंडा के प्रांगण में अरगा ज्ञान गंज चाय एंड चैप्टर्स का उद्घाटन आयुक्त दुर्गा शक्ति नाग पाल ने चार्ज संभालते इसका उद्घाटन किया था,एक पुस्तकालय अध्यक्षा की भी नियुक्ति की गई जिसमें कोई मानदेय नहीं मिला तो घर बैठ गई,इस लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण और ज्ञान वर्धक पुस्तके तो है लेकिन देखरेख के लिय कोई नहीं,बीस बच्चों के लिय पचास रुपए महीने शुल्क है वैसे पांच रुपए प्रति दिन के लिए है,लेकिन अब ये मात्र एक नमूना बन कर रह गया है।0
0
Report
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे, दलित परिवार पर मारपीट: ग्राम प्रधान-लेखपाल पर आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:सालग- प्रधान व लेखपाल समेत दबंगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, विरोध करने पर दलित परिवार से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने की शिकायत जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजीदा निवासी तेजराम ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल तथा कुछ दबंगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराने, उनकी बाउंड्रीवॉल तुड़वाने, मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गांव में सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान और लेखपाल की कथित मिलीभगत से पहले अवैध कब्जा कराया जाता है और बाद में उस भूमि पर निर्माण कराकर बेचा जाता है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित द्वारा अपने घर के बाहर बनाई गई चारदीवारी को भी कथित रूप से तुड़वा दिया गया, जिससे घर में बंधे मवेशी डरकर भाग गए। तेजराम का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा सार्वजनिक रूप से जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए गांव से निकालने और घर तुड़वाने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने खुद को असुरक्षित बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के تحت कड़ी कार्रवाई करने, हुए नुकसान की भरपाई कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भजनलाल शर्मा नागौर के तिलानेश गांव में किसानों से मिले, विकास घोषणाओं का ऐलान
Nagaur, Rajasthan:डेगाना , नागौर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के तिलानेश गांव में किया प्रातः भ्रमण खेत में जाकर किसानों के साथ की निराई-गुड़ाई, उन्नत एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आव्हान बच्चों को दुलारा, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से किया आत्मीय संवाद गांव की चौपाल पर ग्रामीणों के साथ की चाय पर चर्चा, विकास कार्यों की दी सौगात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के तिलानेश गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह प्रातः भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर ग्रामीणों से सहज और आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना。 मुख्यमंत्री सबसे पहले खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के साथ फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने खेती की वर्तमान स्थिति, उपज, सिंचाई व्यवस्था, कृषि लागत और किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वयं खेत में किसानों के साथ निराई-गुड़ाई की। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, उन्नत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा राज्य और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव का फीडबैक भी प्राप्त किया। प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री गांव की गलियों में पैदल पहुंचे और घर-घर जाकर ग्रामीणों से मिले। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका एवं राजीविका गतिविधियों पर चर्चा की। युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों को लेकर संवाद किया। बुजुर्गों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली, इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार कर चॉकलेट वितरित की और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। प्रातः भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारिता की शाखा स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है, जबकि राजीविका के माध्यम से लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। शिव सागर तालाब की पाल पर किया पौधारोपण प्रातः भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत गांव के शिवसागर तालाब की पाल पर पौधारोपण और ग्रामीणों से हर परिवार द्वारा सरोवर की पाल पर एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण करने की अपील की। इसके बाद श्री चारभुजा नाथ जी एवं वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रामसरी गांव से जोबनेर-बुटाटी राज्य राजमार्ग तक होगा सड़क निर्माण ग्रामीणों के साथ चाय पर आयोजित आत्मीय चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के विकास से जुड़े सुझाव सुने और तिलानेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने गांव में पुस्तकालय सह अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना, रामसरी गांव से जोबनेर-बुटाटी राज्य राजमार्ग तक 1.18 करोड़ रूपये की लगत से डामर सड़क निर्माण तथा गांव के शिवसागर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जलभराव सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उठाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि गांवों का समग्र विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर और आमजन का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
NDA में जाना नहीं: जयंत पाटिल बोले, आमंत्रण नहीं मिला
Pandharpur, Maharashtra:एनडीए मध्ये जाण्याच्या चर्चा सुरू नाहीत. आम्हाला निमंत्रणच नाही. प्रसार माध्यमातून येणाऱ्या बातम्या मधून करमणूक होत असल्याची सावध प्रतिक्रिया राष्ट्रवादी काँग्रेसचे नेते जयंत पाटील यांनी दिली आहे. मी मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री यांची भेट ईश्वरपूर नगराध्यक्ष अपात्र प्रकरणी त्यांची भेट घेतली. हे जाहीर आहे. आमच्या आमदाराचा ओढा महायुती कडे नाही. त्यांच्या मतदारसंघातील कामासाठी ते संपर्कात राहत असतील. आमदार राजू खरे शिवसैनिक होते त्यामुळे त्यांचा अधिकचा संपर्क आहे आम्ही विरोधात काम करत आहे. शरद पवार यांच्या सोबत निष्ठेने राहत आहेत. त्यांच्या सोबत राहणार आहे. एनडीए कडून निमंत्रण नाही. त्यामुळे जाण्याचा प्रश्न नाही. सोनम वांगचूक यांच्याशी चर्चा करणे गरजेच आहे. अशा पद्धतीन त्यांना हटविणे योग्य नाही. अशी प्रतिक्रिया जयंत पाटील यांनी दिली आहे.0
0
Report
पटना जंक्शन पर मानव तस्करी रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू
Patna, Bihar:18 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष जागरूकता अभियान बिहार पुलिस ने शुरू किया है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम भी मौजूद रही। टीम ने पटना जंक्शन परिसर में पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया। साथ ही GRP और RPF अधिकारियों से मिलकर अभियान में सहयोग की अपील की। जिला प्रशासन की ओर से पटना जंक्शन और जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के लिए छह सदस्यीय टीम तैनात की गई है। हालांकि टीम के सदस्यों ने बताया कि स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण रेस्क्यू किए गए बच्चों और पीड़ितों को सुरक्षित शेल्टर होम तक पहुंचाने में कई बार परेशानी होती है। उनका कहना है कि यदि पर्याप्त वाहन, संसाधन और अतिरिक्त कर्मी उपलब्ध कराए जाएं, तो रेस्क्यू अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। AHTU प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और इस अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं मानव तस्करी से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को सुरक्षित बचाया जा सके।0
0
Report
प्रतापगढ़ में मंत्री-एमपी के दौरे में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सी.पी. जोशी ने एकदिवसीय दौरे के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने टैगोर पार्क और वरमंडल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनहित में आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने दौरे की शुरुआत प्रतापगढ़ शहर के टैगोर पार्क में आयोजित समारोह से होने की जानकारी दी, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके बाद मंत्री मीणा और सांसद जोशी वरमंडल पहुंचे, जहां ग्रामीण क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ शहर में चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ अब लोगों तक पहुंच रहा है। वर्षों से लंबित कई परियोजनाएं भी पूरी होकर जनता को समर्पित की जा रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में जिले में विकास कार्य जारी रहने की बात कही। सांसद ने कहा कि नगर परिषद और जिले में विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा और आने वाले समय में प्रतापगढ़ शहर, विधानसभा क्षेत्र और पूरे जिले में नई परियोजनाएं लागू की जाएंगी। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार जारी है और विकास गति आगे भी मजबूत रहेगी। कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में बसों की कमी पर ABVP का प्रदर्शन, एक सप्ताह में हल का अल्टीमेटम
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय में शनिवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और छात्रों ने बसों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व परिषद पदाधिकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार गौरव पोरवाल, एसडीओपी अजय मिश्रा और लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी दीपा किर को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की मांग की। एबीवीपी के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बसों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो परिषद उग्र आंदोलन करेगी और सड़क पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा किर ने बताया कि इस वर्ष नए प्रवेश के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे अतिरिक्त बसों की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि अतिरिक्त बसों की मांग कमिश्नर को भेजी जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अन्य जिलों से मांग न आने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। हाल ही में डीपीआई स्तर पर चर्चा हुई है और जल्द ही सभी जिलों के प्रस्ताव एक साथ भेजे जाएंगे। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में विद्यालय में 15 बसें संचालित हैं, जबकि लगभग 2,800 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।। विद्यार्थियों का कहना है कि बसों की कमी के कारण उन्हें प्रतिदिन आवागमन में परेशानी हो रही है। बाईट-01 दीपा किर जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर बाईट-02 आयुष शर्मा नगर मंत्री एबीवीपी शाजापुर0
0
Report
सीतापुर में बाघ हमले से किसान की मौत, दुधवा-कर्तनिया घाट में टीम तैनात
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बाघ के हमले में किसान की मौत का मामला। बाघ को पकड़ने के लिए लिए दुधवा और कर्तनिया घाट से पहुंचे विशेषज्ञ। वन विभाग में लगाए पिंजरा सहित 10 ट्रैप कैमरे। वन विभाग के अधिकारी लगातार कर रहे कम्बिंग। संदना थाना क्षेत्र के रसूलवा गांव का मामला。0
0
Report
अररिया में चार साइबर ठग गिरफ्तार, एटीएम कार्ड समेत भारी रकम बरामद
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सात एटीएम कार्ड, दो पासबुक, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, चार मोबाइल के साथ 68 हजार 800 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एडीबी चौक स्थित एटीएम सेंटर के पास चार युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया जिससे पुलिस ने पूछताछ कि तो इनलोगों ने बताया कि दिल्ली किसी को पैसा भेजने के लिए आए हैं जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उनकी चेकिंग शुरू की। एसपी ने बताया कि सामान्यतया दिल्ली से लोग घर पैसा भेजते हैं, न कि यहां से दिल्ली भेजा जाता है। इसी बात पर पुलिस टीम को शक हुआ और फिर मामले में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में त्वरित टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की, जिसमें पता चला कि इन युवकों का अपना अकाउंट है और ठगी के शिकार लोगों के पैसे अपने म्यूल अकाउंट में मंगवाने का काम करते हैं और तुरन्त एटीएम से पैसे की निकासी कर अपना कमीशन रखकर शेष रकम प्रोवाइड कराए गए अकाउंट में भेज देते हैं। गिरफ्तार चारों युवकों की पहचान बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची 27 वर्षीय अबू रेहान, 19 वर्षीय मो.फैसल आलम और मदनपुर थाना क्षेत्र के कनायन मुसहर टोला के 20 वर्षीय आसिफ और 20 वर्षीय इमरान आलम के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि साइबर ठगी में इनके साथ और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ने उत्तराखंड में विकास की नई गति दी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार रामनगर को राजधानी रामनगर से देहरादून के लिए सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा की सौगात मिली है, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अनिल बलूनी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं के विकास, पर्यटन और रोजगार को नई रफ्तार देने वाला कदम है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस ट्रेन को सप्ताह में छह दिन चलाने और रामनगर से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने के प्रयास भी तेज़ी से किए जाएंगे। रामनगर रेलवे स्टेशन पर नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और हरी झंडी दिखाकर रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, पर्यटन और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे उत्तराखंड में आधुनिक रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है और यह नई ट्रेन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से रामनगर, काशीपुर और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा; साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में केवल दो दिन के बजाय छह दिन कराना है. इसके अलावा रामनगर से दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को राजधानी तक तेज और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सके. उन्होंने यह भी बताया कि कंडी मार्ग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. धनगढ़ी पुल के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने के सवाल पर सांसद ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य उद्घाटन कार्यक्रमों में उपस्थित रहना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर पूरा कराना है, उन्होंने कहा कि जनता को समय पर सुविधाएं मिलना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. नई रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक अरविंद पांडे, स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे, नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, सांसद अनिल बलूनी ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और क्षेत्र को कई अन्य बड़ी सौगातें भी जल्द मिलेंगी.0
0
Report
वाल्मीकि समाज के धरने में दीपक झा के बयान पर गिरफ्तारी और माफी की मांग
New Delhi, Delhi:कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा की तरफ से भगवान वाल्मीकि के खिलाफ जो शब्द बोले गए हैं उसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोग और साधु संत मिलकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहां पर भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी शामिल होने पहुंचे राजघाट के सामने यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जहां पर उन लोगों की मांग है कि दीपक झा को गिरफ्तार किया जाए और वह कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं कि अगर आपके प्रवक्ता ने इस तरीके का बयान दिया है तो मतलब यह कांग्रेस की मानसिकता है उनको माफी भी मांगनी चाहिए और उनको गिरफ्तार किया जाए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का बयान कांग्रेस ने वाल्मीकि समाज को केवल वोट बैंक समझा है कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा का बयान बेहद निंदनीय कांग्रेस ने समाज की शिक्षा और रोजगार का काम नहीं किया इस मुद्दे पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए0
0
Report
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर देर रात गाड़ी आग लग गई, सीसीटीवी फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। फतेहाबाद के भट्टू रोड पर देर रात अचानक गाड़ी में लगी आग देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में हुआ द्बदल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने0
0
Report
Advertisement
