273412
Gorakhpur: होली और रमजान को लेकर पुलिस का फ्लैगमार्च, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Gajahara, Uttar Pradesh:गोरखपुर में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने पाण्डेयहाता से तिवारीपुर तक भारी पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च किया। दोनों पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। होलिका दहन और होली के दिन निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 मार्च को पाण्डेयहाता में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 14 मार्च को घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में भाग लेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पन्ना नाका शोरूम संचालक को उपभोक्ता फोरम ने 21,700 रुपये के मुआवजे का आदेश दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के पन्ना नाका क्षेत्र में संचालित पटरानी साड़ी शोरूम के संचालक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। फोरम ने सेवा में कमी मानते हुए शोरूम संचालक को साड़ी की कीमत के साथ 10 हजार रुपए क्षतिपूर्ति और 5 हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश दिया है। मामला गढ़ीमलहरा निवासी राहुल चौरसिया का है। राहुल ने 12 फरवरी 2026 को पन्ना नाका क्षेत्र की रेडियो कॉलोनी के सामने संचालित पटरानी शोरूम से दो साड़ियां खरीदी थीं। एक साड़ी 4700 रुपए की और दूसरी 750 रुपए की थी। साड़ी खरीदते समय शोरूम संचालक ने कहा था कि साड़ी में कोई समस्या आती है या कपड़े और कलर में कोई परिवर्तन आता है तो साड़ी वापस लेकर रुपए लौटा दिए जाएंगे। जब राहुल साड़ी लेकर घर पहुंचे तो 4700 रुपए वाली साड़ी में डिफेक्ट निकला। 16 फरवरी को वे साड़ी वापस करने शोरूम पहुंचे। संचालक ने डिफेक्टिव साड़ी रखकर दूसरी साड़ी लेने को कहा, लेकिन राहुल को कोई और साड़ी पसंद नहीं आई तो उन्होंने रुपए वापस करने को कहा। आरोप है कि संचालक ने पहले शाम को रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को पहुंचने पर रुपए वापस नहीं किए और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। फोरम के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय, सदस्य श्रीमती निशा गुप्ता एवं धीरज कुमार गर्ग के समक्ष राहुल ने खरीदी के बिल प्रस्तुत किए। 17 फरवरी को शोरूम संचालक को विधिक नोटिस भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया,फोरम ने माना कि शोरूम संचालक ने उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया है और सेवा में कमी की है। फोरम ने आदेश दिया कि शोरूम संचालक 45 दिवस के अंदर ग्राहक को साड़ी की कीमत 4700 रुपए वापस करे, साथ ही अनुचित व्यवहार और सेवा में कमी के लिए 10 हजार रुपए और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपए अदा करे。0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे; भाजपा संवाद कार्यक्रम शुरू
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जैसलमेर, नगर परिषद उपसभापति मधुबाला ने तिलक लगाकर एवं पार्षद सुशीला जेठा, सुमन शर्मा, भूमिका भाटिया ने पुष्पवर्षा कर सीएम का किया स्वागत, भाजपा के संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित किया जा रहा है संवाद कार्यक्रम, भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे संवाद, आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर होगा मंथन, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री के जैसलमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी भी रहेंगे प्रमुख रूप से मौजूद, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में होंगे शामिल, पंचायती राज चुनाव में जीत का रोडमैप तैयार करने पर रहेगा फोकस, स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनावी समीकरणों पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पदाधिकारियों से लेंगे फीडबैक, आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देंगे दिशा-निर्देश।0
0
Report
बारां में जुआ नकेल: 10 जुआरियों समेत 1.10 लाख जब्त
Baran, Rajasthan:बारां में जुए पर पुलिस का शिकंजा, 10 जुआरी गिरफ्तार, 1.10 लाख बरामद बारां कोतवाली थाना पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की राशि 1,10,420 रुपये भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी रोहिताश्व देवंदा के सुपरविजन में थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मण्डोला और कृषि उपज मंडी बारां में कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामभरोस गुर्जर, रामचन्द्र नागर, बृजमोहन धाकड़, महेश नागर, योगेश गुर्जर, महावीर गुर्जर, सचिन कश्यप, कैलाश सुमन, अभिषेक कुमार प्रजापति और शोभित बैरवा शामिल हैं। सभी आरोपी बारां जिले के निवासी हैं。0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई: नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट डिजायर ने पुलिस को टक्कर दी, कॉन्स्टेबल घायल
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतून एक धक्कादायक बातमी समोर येत आहे. नवी मुंबईतील कळंबोली परिसरात पोलीस नाकाबंदीदरम्यान एका अनियंत्रित स्विफ्ट डिझायर कारने पोलिसालाच धडक देऊन थेट २०० मीटरपर्यंत फरफटत नेल्याची खळबळजनक घटना घडली आहे. कळंबोली परिसरात पोलीस नेहमीप्रमाणे नाकाबंदी करून वाहनांची तपासणी करत होते. यावेळी एका भरधाव स्विफ्ट डिझायर गाडीला पोलिसांनी थांबण्याचा इशारा केला. मात्र, चालकाने गाडी न थांबवता थेट समोर उभ्या असलेल्या पोलीस कॉन्स्टेबल दिलीप भोई यांना जोरदार धडक दिली. धडकेनंतर भोई हे गाडीच्या बोनेटवर फेकले गेले, तरीही चालकाने गाडी न थांबवता त्यांना तब्बल २०० मीटरपर्यंत फरफटत नेले. या भयानक अपघातात पोलीस कॉन्स्टेबल दिलीप भोई हे गंभीर जखमी झाले असून त्यांना तातडीने उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. नाकाबंदीला चकवा देऊन आरोपी स्विफ्ट डिझायर कारसह पसार झाले आहेत. विशेष म्हणजे, या गाडीवर असलेला नंबर देखील बनावट असल्याचे तपासात उघड झाले आहे. सध्या कळंबोली पोलीस या अज्ञात दोन इसमांचा आणि बनावट नंबर असलेल्या कारचा शोध घेत असून परिसरातील सीसीटीव्ही (CCTV) फुटेजची पाहणी सुरू आहे.0
0
Report
Malpura-Tonk में कांग्रेस नेताओं ने परिवर्तन के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक)। पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी एवं युवा नेता गोपाल गुर्जर ने आज एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर पंचायत समिति सदस्य पद के कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। दोनों नेताओं ने घाटी, डूंगरीकला, कलमण्डा, केरवलिया, तिलांजू, टोरडी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासन से आमजन त्रस्त है। क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद विकास कार्यों की कमी से जनता में नाराजगी है। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवों में कांग्रेस नेताओं का ग्रामीणों एवं मतदाताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बाइट 01 घासी लाल चौधरी विधायक प्रत्याशी बाइट 02 गोपाल गुर्जर कांग्रेस नेता0
0
Report
खरगोन के जंगल में लकड़बग्घे के हमलों से तीन गांव के आठ घायल
Khargone, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल खरगोन को ही INJEST किया बाकी सभी पूर्व में भेज दिया है। एंकर - खरगोन जिले के गोगावां वनक्षेत्र के अंदड, मछ्लगाव और सैजला के ग्रामीणों क्षेत्र में लकड़बग्घे के काटने से तीन गांव के आठ लोग घायल हो गए। लकड़बग्घा एक छह वर्षीय बालिका नित्या को खेत से घसीट कर ले जाते देख ग्रामीणों ने पत्थर से मार भगाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हिसंक हो चुके लकड़बग्घे को पकड़ने की मांग की। अंदड के मोहन खतवासे बताते है सुबह खेत के लिए निकले रास्ते में लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। पिता तुकाराम को सीने पर झपटा उन्हें बचाने गया तो उसने मेरी अंगुली को काट लिया। तीन गांव के आठ से दस लोगों को लकड़बग्घे ने घायल किया है। ग्रामीण महिला निशा बिरला ने बताया सुबह खेत में मजदूर के बच्चों पर हमला कर दिया था। एक छह वर्षीय बालिका नित्या को लकड़बग्घा घसीट कर ले जा रहा था सभी ने देखकर पत्थर मारकर उसे भगाया। बालिका को बचाया। बालिका को पैर, पीठ, सिर आदि जगह जख्मी किया इसी तरह रूपाली 9 वर्षीय को घायल किया। ग्रामीणों अमले से पकड़ने की मांग की। वही सभी घायलों को रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
यॉसेमाइट फॉल्स में सूर्य की रोशनी से इंद्रधनुष का अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Yosemite Falls waterfall, the full spectrum of the rainbow when the sun lights it up at the perfect angle0
0
Report
कानपुर थार टक्कर केस: आरोपी पक्ष सामने, गीत सचान की सफाई और जमानत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर थार से बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी पक्ष ने रखी अपनी बात गीत सचान बोलीं- दो महिलाओं को बचाने में अनियंत्रित हुई थार मौके से फरार होने के आरोपों को गीत ने किया खारिज आरोपी के अधिवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल 25 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट से मिली जमानत पिता ने मंत्री राकेश सचान से रिश्तेदारी के आधार पर दबाव बनाने के आरोप नकारे कानपुर में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के मामले में अब आरोपी पक्ष भी सामने आया है। आरोपी युवती गीत सचान ने हादसे को लेकर अपनी सफाई दी है। गीत का दावा है कि सड़क खराब होने और सामने से आ रही दो महिलाओं को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। उसने मौके से फरार होने के आरोपों को भी खारिज किया है। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर गीत को जमानत दे दी। उधर, गीत के पिता ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से रिश्तेदारी के चलते पुलिस पर दबाव बनाने के आरोपों को निराधार बताया है। बाइट- गीत सचान, आरोपी बाइट- अनंत शर्मा, अधिवक्ता0
0
Report
रावतसर में बाइक खेत बाड़ से टकराई, रवीलाल की मौत; आवारा पशु कारण
Hanumangarh, Rajasthan:हानुमानगढ़ के रावतसर से खबर अनियंत्रित हो कर बाइक खेत की बाड़ से टकराया बाइक सवार युवक रविलाल निवासी सात्यू जिला चुरू की मौत खेत की बाड़ की तार से युवक की गर्दन कटी बाइक के आगे ने बेसहारा पशु आने से हुआ हादसा चक 16 डीडब्ल्यूडी के पास की घटना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा ससुराल से जा रहा था बाइक सवार युवक0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: चौथे चरण में भाजपा के पक्ष में प्रचार तेज, TT सक्रिय
Sri Ganganagar, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे चरण के बारे में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। टीटी ने पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान Zee मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गांवों की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिलेगा।0
0
Report
पलवल में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी, बड़े टूर्नामेंट होंगे
Palwal, Haryana:भविष्य में पलवल में आएंगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें, बड़े स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री ने श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, खिलाड़ियों से साझा किए खेल अनुभव पलवल, 11 नवंबर। हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल स्थित जिला लोक निर्माण विश्रामगृह में श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्थानीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया。 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में पलवल में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी और बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पलवल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय टीमों के आगमन और मुकाबलों से स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेट का अनुभव प्राप्त होगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा。 गौरव गौतम ने श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलों के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी खेल संबंधों को मजबूत बनाने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं。 उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने क्रिकेट जगत को कई महान खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की लंबी परंपरा रही है। खेलों के माध्यम से इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे आयोजन दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं。 खेल मंत्री ने कहा कि आज युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान देश और समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने श्रीलंका की अंडर-14 टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कम उम्र में खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और मेहनत ही भविष्य की बड़ी उपलब्धियों का आधार बनते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना, आपसी सहयोग और निरंतर अभ्यास को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और पलवल में आमंत्रित करने के लिए उनका आभार जताया। खिलाड़ियों ने पलवल में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की。 इस मुलाकात ने भारत और श्रीलंका के बीच खेलों के माध्यम से आपसी सद्भाव, मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।0
0
Report
करनाल में दुष्कर्म मामले में 12 लाख की मांग, महिला रंगे हाथ गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल। रेप केस में समझौते के नाम पर 12 लाख की डील, रकम लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार करनाल । दुष्कर्म के मामले में समझौता करवाने की एवज में 12 लाख रुपये की मोटी रकम लेने पहुंची एक महिला पुलिस के जाल में फंस गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महिला को मांगी गई रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला ने पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है。 समझौते के नाम पर 15 लाख की मांग, 12 लाख में तय हुआ सौदा शिकायतकर्ता रविंदर के अनुसार, वह और आरोपी महिला गुजरात में एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। रविंदर का आरोप है कि किसी कारणवश कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। शिकायतकर्ता का दावा है कि बाद में महिला ने राजीनामा करने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद 12 लाख रुपये में समझौते की रकम तय हुई। इसके बाद उसने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बिछाया जाल, रकम लेते ही दबोची गई महिला शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई। महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही महिला तय रकम लेने पहुंची, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मांगी गई रकम भी बरामद की है。 डीएसपी बोले- गिरफ्तार महिला से पूछताछ, हर पहलू की होगी जांच डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि दुष्कर्म के एक मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर एक महिला द्वारा 12 लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी。 बाइट : डीएसपी गोरखपाल राणा0
0
Report
Advertisement
करनाल के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, नहर सफाई जारी
Karnal, Haryana:करनाल में छठ पूजा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज हैं. पश्चिम यमुना नहर पर बनाए गए घाटों की सफाई जारी है; कई मजदूर काम कर रहे हैं. पोपलीन बड़ी मशीन से भी नहर में घाटों की सफाई की जा रही है. यह त्योहार आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है. इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी. समिति सदस्य रामविलास यादव ने बताया कि घाटों की सफाई चल रही है; प्रशासन साथ दे रहा है. छठ पर्व का अपना महत्व है; पहले बिहार उत्तर प्रदेश के लोग यह त्यौहार मानते हैं. नहर में स्नान के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि यह त्यौहार बिहार में मनाया जाता है और बच्चों की सुख शांति के लिए त्यौहार हम मानते हैं.0
0
Report
शाहबाद में पॉक्सो केस: नाबालिग से जुड़े मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशों पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत संबंधित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।0
0
Report
छठ पूजा के लिए मिट्टी निकालते वक्त युवक की मौत: जमुई में बड़ा हादसा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के ककनचोर गांव में छठ पर्व के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालते समय बड़ा चट्टान गिर गया। इससे दब कर राजेश्वर ठाकुर के पुत्र पवन कुमार घायल हो गए और इलाज के लिए लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल लाए गए, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और देह परिवार के हवाले कर दी गई। मृतक पवन कुमार के भाई बनारसी ठाकुर ने बताया कि वह मिट्टी लाने खेत गया था; गड्ढों में पानी जमा था और कुछ गड्ढे बहुत गहरे थे। पवन वहीं घुसकर मिट्टी निकाल रहे थे कि चट्टान गिर गया और पानी में ही उनकी मौत हो गई। परिवार और गांव में मातम छा गया।0
0
Report
Advertisement
