icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208017
Ayush TiwariAyush TiwariFollow28 Jul 2024, 11:07 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहाबाद ब्लॉक में रिकॉर्ड 91 यूनिट रक्तदान, रक्त की उपलब्धता बढ़ी

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:शाहाबाद ब्लॉक में कुल 91 यूनिट हुआ रक्तदान बारां के शाहाबाद ब्लांक में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। CHC देवरी, CHC शाहाबाद एवं SDH केलवाड़ा में आयोजित इन शिविरों में आमजन, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें CHC देवरी में 52 यूनिट, CHC शाहाबाद में 24 यूनिट एवं SDH केलवाड़ा में 15 यूनिट शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा क्षेत्र में कुल 91 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार शर्मा ने सभी से आगे भी रक्तदान करने की अपील की जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त की कमी ना हो。
0
0
Report

राजभर बोले- अखिलेश सत्ता पाने के लिए बेताब, पीएम मोदी के विकासकार्य पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर UP के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव सत्ता पाने के लिए बेताब हैं। वे हमेशा सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या कहें जिससे सत्ता मिल जाए... उन्हें PM मोदी के विकास कार्य पसंद नहीं आते। सड़कें बन रही हैं और ज़ाहिर है, वे खराब भी होती हैं—जिन्हें बाद में ठेकेदार ठीक करते हैं—लेकिन वे सवाल उठाते हैं कि वे क्यों टूटीं। अगर वे यह मुद्दा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों की हालत और अपनी सरकार में क्या होता था, इस पर भी गौर करना चाहिए..."
0
0
Report

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत: MSP, मुफ्त बिजली, गन्ना-आलू भाव सहित 15 मांगों का पीएम ज्ञापन

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में भाकियू की किसान मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत का महापंचायत में सरकार पर हमला, पहलवान की खुराक बादाम और बीजेपी की खुराक मस्जिद, टिकैत तोड़ो यूनिवर्सिटी एक युद्ध ट्रैक्टर और जेसीबी का होगा, टिकैत सरकार गलतफहमी में ना रहे गांव के स्कूल बंद कर दिए, टिकैत 15 मुख्य मांगों को लेकर पीएम के नाम सौपा गया ज्ञापन, MSP कानून, 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, गन्ने के भाव की मांग, भूमि अधिग्रहण सर्किल रेट बढ़े व गन्ना आलू के भाव भी बढ़े, आवारा पशु, खाद की किल्लत सहित कई मुख्य मांग, रात्रि महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ रही मौजूद, सिविल लाइन थाने के जीआईसी ग्राउंड में हुई महापंचायत। मंच का राकेश टिकैत का बयान (वीडियो)
0
0
Report
Advertisement

रात्रि महापंचायत में किसान गन्ना- MSP, बिजली कानून की माँगों के साथ राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:रात्रि किसान महापंचायत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक विशाल किसान-गरीब रात्रि महापंचायत का आयोजन किया गया था। महापंचायत का स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में था और आसपास के जिलों से किसान भारी भीड़ लेकर पहुँचे थे। यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में यह पहली रात्रि महापंचायत थी और मुख्य रूप से यहाँ टिकैत बंधु उपस्थित रहे; किसानों के मुद्दों जैसे गन्ने के दाम में बढ़ोतरी, बिजली, MSP कानून, सर्किल रेट में बढ़ोतरी आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़ाई दिन-दिन में नहीं लड़ी जाती, रात में भी लड़ी जाती है और इसलिए यह इन किसानों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार सुधरे, भिड़ंत सीधे-सीधे चले नहीं तो आंदोलन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद यह मीटिंग हर जिले में की जाएगी—ऐसा कहा गया है, क्योंकि वैचारिक क्रांति दुनिया की बड़ी क्रांति है और विचार से लोगों का परिवर्तन होगा। महापंचायत के दौरान 11:00 बजे तक किसानों के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, इसके बाद मनोरंजन के लिए कल्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि रात का जागरण—इनकी ट्रेनिंग होगी और बहुत दिनों से ट्रेनिंग नहीं हुई थी; रात को भी मोहल्ले-ताल्लुकों में मीटिंग होती हैं। दक्षिण भारत की मीटिंग्स की तरह ही रात की मीटिंग सफल रही और लोगों ने 10-11 बजे तक भाग लिया। गन्ने के भाव बढ़ाने, दिल्ली के डील को रद्द करने, बिजली अमेंडमेंट बिल को खत्म करने, सर्कल रेट में वृद्धि और जमीन के रेट बढ़ाने जैसे मुद्दे उठाए गए। आलू, गन्ना और गेहूं किसान इन सब सवालों के जवाब चाहते हैं। यह कहा गया कि एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा सवाल है। इस संदर्भ में राकेश टिकैत ने कहा कि बहुत से मुद्दे हैं जिन्हें संबोधित किया जाना चाहिए और मूवमेंट की ताकत रात की भी है; हम किसानों के हित के मामले देखते रहेंगे। बाइट – राकेश टिकैत (राष्ट्रीय प्रवक्ता - भारतीय किसान यूनियन)
0
0
Report

मथुरा राधाष्टमी: 3,000 पुलिस, 38 होल्डिंग एरिया के साथ सुरक्षा कड़ी

Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Radhashtami उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। 30-35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के बीच 3,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मथुरा ग्रामीण के एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि 18 और 19 सितम्बर को राधाष्टमी मनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए इलाके का मुआयना किया गया है और कार्यक्रम के अनुसार निर्देश जारी किए गए हैं। पारंपरिक बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन के अलावा दो नए रास्ते बनाए गए हैं। कुल 38 होल्डिंग एरिया और 11 प्रेशर पॉइंट हैं जहाँ चौबीसों घंटे भारी पुलिस बल तैनात है। कंट्रोल रूम में 325 CCTV फीड निगरानी की जाएगी और ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। श्रद्धालु एक दिशा में आगे बढ़ेंगे; हमारी टीमें 10 जगहों पर तैनात हैं। मेडिकल टीमें भी 10 जगहों पर हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई ।

Ajay KumarAjay KumarFollow6m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी विद्यालयों में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. जे.पी.यादव एवं प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण तिलक और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके उपरांत स्कूल के तकनीकी कक्ष,कंप्यूटर लैब और प्रयोगशालाओं में रखे उपकरणों व मशीनों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के प्रथम शिल्पकार एवं वास्तुकार हैं,जिन्होंने संसार की प्रत्येक वस्तु को आकार प्रदान किया। यहीं से सभी प्रकार की मशीनरी,कलपुर्जे,एवं वस्तुओं का निर्माण प्रारंभ हुआ और आज आधुनिक समय में कंप्यूटर और मशीनें हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा हैं, इसलिए इनका सही उपयोग एवं रख-रखाव सच्ची पूजा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप भी इन्हीं की तरह श्रेष्ठ शिल्पकार,वास्तुकार,डॉक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं। उन्होंने न केवल देवताओं के आलीशान महलों और भव्य नगरों का निर्माण किया, बल्कि उनके शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्र भी तैयार किए। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य का सम्मान करना चाहिए और औजारों व मशीनों की तरह ही अपनी किताबों और कलम का भी रख-रखाव व सम्मान करना चाहिए। विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं,कर्मचारी एवं भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी,कारपेंटर आदि ने पूजा अर्चना की एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव,सोहित यादव,ब्रजेंद्र कुमार, सुधीर कुमार,धर्मेंद्र,नजमा,अवधेश,राजेंद्र, सुरेन्द्र,सोनी,मनीषा,अर्चना,योगेंद्र,शिवकुमार (ठेकेदार),उर्मिला,राशि,रश्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
0
Report

चेयरमैन आस्था अग्रवाल ने अनोखे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव काटे 76 केक

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow10m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। बीजेपी की पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में 76 बुजुर्गों से 76 केक कटवाए गए। इस दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई और महिलाओं-बुजुर्गों ने संगीतमय माहौल में जमकर डांस किया। पीलीभीत नगर पालिका परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जश्न का माहौल देखने को मिला। पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 76 वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर उनसे 76 केक कटवाए गए। दूसरी ओर, स्कूली बच्चों के लिए एक खास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पीएम मोदी के जीवन और कार्यों पर आकर्षक चित्र बनाए। पालिका प्रशासन के अनुसार, इन पेंटिंग्स को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आकर्षण तब और बढ़ गया जब पालिका अध्यक्ष खुद महिलाओं और बच्चों के साथ गानों पर थिरकती नजर आईं।
0
0
Report
Advertisement

कर्जदार राइस मिल पर करोड़ो के बकाया लोन पर बैंक का नोटिस - मिल मालिक के वकील ने दी सफाई

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow13m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत स्थित अमरिया क्षेत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये का बकाया न चुकाने पर बैंक ने 'उजैफ एग्रो टेक' राइस मिल की संपत्तियों को अपने सांकेतिक कब्जे में ले लिया है। सरफेसी एक्ट के तहत यह कार्रवाई उदयपुर माफी गांव स्थित फैक्ट्री, गोदाम और जमीन पर की गई है। - ​पंजाब एंड सिंध बैंक ने 'उजैफ एग्रो टेक' राइस मिल पर बकाया 17 करोड़ 35 लाख 79 हजार 779 रुपये की वसूली को लेकर शिकंजा कस दिया है। बैंक अधिकारियों ने सरफेसी अधिनियम की धारा 13(4) के तहत कार्रवाई करते हुए उदयपुर माफी स्थित दो बड़ी संपत्तियों पर सांकेतिक कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल स्नातकों की समस्याओं को विधान परिषद तक पहुंचाने का संकल्प ।

Ajay KumarAjay KumarFollow29m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह (युवराज अवागढ़) ने करहल की क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की उन्होंने अपने संकल्प और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता,नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के साथ स्नातकों के लिए रोजगार, कौशल विकास,स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा,आधुनिक तकनीक और उद्योग-शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर मार्गदर्शन के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। प्रत्येक जिले में रोजगार और स्थानीय विकास के नए अवसरों के लिए सतत प्रयास करने के साथ शिक्षक,शोधार्थी,युवा,किसान और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को प्रभावी मंच देने का प्रयास रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में कतर्नियाघाट-सुजौली रेंज के दो मादा तेंदुए सुरक्षित पिंजरे में कैद

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज से 2 मादा तेंदुए सुरक्षित पिंजरे में किये गए कैद, बहराइच.कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के रिहायशी इलाकों के आसपास तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग रेंज में मचड़ा रहे 2 तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में कतर्नियाघाट क्षेत्र से यह चौथा तथा बीते 2 माह से भी कम समय में आबादी वाले गांवों के आसपास से 16वां तेंदुआ पकड़ा गया है। वहीं वन विभाग की टीमें संवेदनशील समय (तड़के एवं देर शाम/रात) में लगातार गश्त कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्यजीवों से होने वाली क्षति को रोका जा सके। 1. सुजौली रेंज में तेंदुआ पिंजरे में कैद: सुजौली रेंज के ग्राम सुजौली के मजरा भैंसाबुढ़ना में 12 सितंबर से 15 सितंबर, 2026 के मध्य तेंदुए द्वारा पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल करने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान तेंदुए के पदचिह्न (पगमार्क) पाए गए थे। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निवासियों के लिखित व मौखिक अनुरोध पर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। जहां शिकार के लालच में जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में घुसा फौरन पिंजरे में कैद कर लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है。 -स्वास्थ्य व आयु: पशु चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है। 2. कतर्नियाघाट रेंज में तेंदुआ पिंजरे में कैद: कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम चहलवा के मंगलपुरवा में भी तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को क्षति पहुंचाने की घटनाओं के बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। देर रात तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया गया है。 -स्वास्थ्य व आयु: चिकित्सकीय परीक्षण में पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष पाई गई है। पकड़े गए दोनों वन्यजीवों को विभाग के सुरक्षित संरक्षण (Safe Custody) में रखा गया है। शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों व प्राप्त निर्देशों के अनुसार इनके पुनर्वास की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी。 *तेंदुआ-मानव संघर्ष से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सतर्कता एवं सुझाव*: वन विभाग सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सावधान व सतर्क रहने की अपील करता है। तेंदुए या अन्य वन्यजीवों के साथ संघर्ष की संभावना को कम करने के लिए कृपया निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें: 1. समूह में निकलें: सुबह और शाम के समय (खासकर अंधेरे में) अकेले बाहर न निकलें। खेतों या सुनसान रास्तों पर जाते समय हमेशा 2-3 लोगों के समूह में जाएँ और हाथ में लाठी रखें। 2. शौच के लिए बाहर न जाएँ: खुले में शौच के लिए न जाएँ, घरों में बने शौचालय का प्रयोग करें। 3. रोशनी एवं आवाज का प्रयोग करें: रात के समय खेतों या रास्तों में चलते समय टॉर्च का प्रयोग अवश्य करें तथा जोर-जोर से बातचीत करें, गाना गाएँ या लाठी जमीन पर पटकते हुए चलें ताकि वन्यजीव सतर्क होकर दूर हट जाएँ। 4. मवेशियों की सुरक्षा: अपने पशुओं व मवेशियों को बाड़े के अंदर सुरक्षित बांधकर रखें तथा बाड़े में पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करें। 5. बच्चों का ध्यान रखें: छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर न जाने दें और उन पर लगातार नजर रखें। 6. झाड़ियों की सफाई: अपने घरों व पशुशालाओं के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित सफाई करें ताकि वन्यजीवों को छिपने का स्थान न मिले। 7. अफवाहों व उत्तेजना से बचें: तेंदुए या किसी भी हिंसक वन्यजीव को देखने पर उसे घेरने, उकसाने या उस पर पथराव करने की कोशिश न करें। वन्यजीव को निकलने का रास्ता दें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। 8. तत्काल सूचना दें: यदि रिहायशी इलाकों के आसपास किसी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन कर्मी या रेंज कार्यालय को सूचित करें। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में दिन-रात लगातार सघन गश्त कर रही हैं और स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report

बारिश के बावजूद ललितपुर में दीप प्रज्वलन सेवा संकल्प अभियान सफल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जगह आशिर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया लेकिन अचानक आई बारिश के चलते जहां हजारों दिया जलाये जाने थे वहां कुछ ही दिए जलाए जा पाए । ललितपुर जिले के मुख्यालय पर स्थित सुम्मेरा तालाब के घाटों को 15 हजार दीपको से सजाने की तैयारी थी । जिसके लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा , झांसी कमिश्नर विमल दुबे , SP संजीव वाजपेई सहित तमाम भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी । इसके बावजूद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया । और इस दौरान विधायक रामरतन ने दियों को जलाते हुए कहा हमारा एक दीपक हजारों दीपक के समान है । सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचाने का एक पवित्र प्रयास है । आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम उसी निस्वार्थ भाव और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक ह । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top