अकबरपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले 45742 वोटों से आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र - 44 से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले 45742 वोटों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल से आगे चल रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन सपा से प्रत्याशी राजाराम पाल को 465292 मत, भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले को 511034 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी राजेश द्विवेद 72127 वोटों के साथ तीसरे नंबर बने हुए हैं। वहीं 7468 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
