209307
कानपुर देहात में कड़ाके की सर्दी, लोग अलाव का सहारा ले रहे
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। शीतलहर के चलते लोग राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
तापमान में गिरावट आने से हाड़-कपाऊ ठंड शुरू हो गई है और लोग सर्दी से ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के निवासियों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव के चारों ओर जमा होकर गर्मी लेने का प्रयास किया है। मौसम की इस सर्दी ने सभी को परेशान कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनास नदी में युवक की मौत: हत्या की आशंका के बीच अरथूना इलाके में तहलका
Banswara, Rajasthan:अरथूना थाना क्षेत्र में अनास नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पिता मुकेश निवासी सुतारिया गांव के रूप में हुई है। युवक का शव अनास नदी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, युवक का शव नदी में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। सूचना पर अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार युवक दो दिन घर से निकला0
0
Report
चित्तौड़गढ़ की समीक्षा बैठक: जल योजना और शिकायतों के निष्पादन पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों का प्राथमिकता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की प्रगति और हर घर जल प्रमाणन की प्रक्रिया की भी समीक्षा हुई। कम वर्षा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था और जल स्रोतों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
दूदू में सुरक्षा के मुद्दे पर कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर प्रदर्शन-धरना
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू में सुरक्षा के सवाल पर फूटा कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर कर्मचारी और श्रमिकों ने किया प्रदर्शन। जनता जल योजना के श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के विरोध में उतरे कर्मचारी। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के बैनर तले PHED कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन। एवं धरना सहायक अभियंता के नहीं मिलने पर भड़का रोष, दूदू के एक्सईएन कालूराम मीणा पहुंचे मौके पर। एक्सईएन ने कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों से की वार्ता। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी और जनता जल योजना के श्रमिक दिन-रात जनता तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में EVM व VVPAT की FLC जांच जारी
Bhagra, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के नामित नोडल अधिकारियों ने FLC हॉल पहुंचकर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव और रूपेश कुमार वर्मा ने FLC हॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने EVM और VVPAT की जांच में लगे BEL के इंजीनियरों से FLC कार्य की जानकारी ली। इस दौरान FLC हॉल की व्यवस्थाओं के साथ ही विजिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने FLC कार्य को व्यवस्थित और सकुशल पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की,बैठक में सदर डीएसपी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, सीओ डौली कुमारी, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे,बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सदर डीएसपी अजीत कुमार ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीओ डौली कुमारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी शिकायतों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ कपासन स्कूल में डीईओ ने मध्याह्न भोजन योजना समेत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चित्तौड़गढ़ घनश्याम गौड ने मध्यान्ह भोजन योजना सहित विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा अध्यापन, कार्यालय अभिलेख, विभिन्न मदों की रोकड़ पंजिका, कार्मिक उपस्थिति पंजिका, बाल वाटिका और पुस्तकालय का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में किए गए नवाचारों और बोर्ड कक्षाओं के पाठ्यक्रम की पूर्ति की जानकारी ली। विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के टिप्स देते हुए शिक्षकों को गृहकार्य करवाने के निर्देश दिए। राज्य स्तर पर जाने वाले बॉक्सर राम रजत, हिमांशु जाट और राहुल गाड़री का अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान विकसित भारत@2047 के पांच क्षेत्रों पर केंद्रित रोडमैप के साथ सम्मेलन में भागीदारी करेगा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-विकसित भारत@2047 के रोडमैप पर राजस्थान अपनी पांच बड़ी ताकतों के साथ आगे बढ़ेगा। दिसंबर में प्रस्तावित छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए प्रदेश ने अपना फोकस तय कर लिया है। अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर पर्यटन, जलवायु अनुकूल खेती, औद्योगिक विकास और उद्यानिकी तक इन पांच क्षेत्रों में राजस्थान अपनी उपलब्धियाँ, संभावनाएं और आगे का रोडमैप देश के सामने रखेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ किया कि इस बार सिर्फ विभागों का डेटा नहीं, बल्कि राजस्थान का मजबूत विजन भी सम्मेलन में नजर आना चाहिए। इनमें 5 क्षेत्रों पर राजस्थान का फोकस: 1- अक्षय एवं स्वच्छ ऊर्जा: मौजूदा स्थिति, संभावनाएं और आगे की योजनाएं। 2- पर्यटन: राजस्थान की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने और इससे आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने की रणनीति। 3- जलवायु अनुकूल कृषि: बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप कृषि को तैयार करने पर फोकस। 4- औद्योगिक विकास: निवेश और औद्योगिक विस्तार से जुड़ी संभावनाओं तथा भविष्य के रोडमैप पर प्रस्तुति। 5- उद्यानिकी आधारित कृषि: बागवानी आधारित खेती को बढ़ावा देकर किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर तैयार करने पर जोर। रीति (राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फरमेशन एंड इनोवेशन) के सीईओ सत्येन्द्र कुमार ने सम्मेलन की प्रस्तावित रूपरेखा साझा की। सम्मेलन में विकसित भारत@2047 के अनुरूप राज्यों की प्राथमिकताओं के अलावा राज्यों की वित्तीय मजबूती में खनन की भूमिका, लीनियर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने और शासन में तकनीक के इस्तेमाल जैसे विषयों पर भी अलग-अलग सत्र प्रस्तावित हैं। बहरहाल, दिसंबर के सम्मेलन में राजस्थान सिर्फ अपनी उपलब्धियों का हिसाब नहीं रखेगा, बल्कि 2047 तक प्रदेश की दिशा क्या होगी, इसका रोडमैप भी सामने रखेगा। ऊर्जा से उद्योग और पर्यटन से खेती तक चुने गए ये पांच क्षेत्र अब विभागों के लिए सिर्फ प्रेजेंटेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि विकسن राजस्थान के विजन की कसौटी भी होंगे।0
0
Report
जोधपुर: केमिकल फैक्ट्री आग के बाद संचालक ने थाने में सरेंडर; तीन दमकलकर्मी मरे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों के झुलसने के मामले में फैक्ट्री संचालक राजेंद्र अग्रवाल के देर रात थाने में सरेंडर करने की सूचना सामने आई है। पिछले कई दिनों से पुलिस फैक्ट्री संचालक की तलाश कर रही थी। हादसे में अब तक तीन फायरफायटर की मौत हो चुकी है, जबकि 10 दमकलकर्मी अभी जयपुर और जोधपुर के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बासनी थाना क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के समीप रिहायशी इलाके में राजेंद्र अग्रवाल द्वारा गोदाम संचालित किया जा रहा था। गोदाम में केमिकल का भंडारण किया गया था। आग लगने के बाद उसे बुझाने के प्रयास में पहुंचे 13 फायरफाइटर झुलस गए थे। इनमें गंभीर रूप से झुलसे तीन दमकलकर्मियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में चीफ फायर ऑफिसर की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक के बेटे को गिरफ्तार किया था। उसका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक राजेंद्र अग्रवाल की तलाश के साथ उससे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों की भी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न सामग्री के नमूने लिए गए और माल जब्त किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल कहां से लाया जाता था और किन-किन लोगों या प्रतिष्ठानों को इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस के अनुसार बासनी क्षेत्र में इस तरह की अन्य इकाइयों की भी जांच की जाएगी। नियमों के विपरीत केमिकल का भंडारण या संचालन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र अग्रवाल से पूछताछ के साथ मामले में आगे का अनुसंधान जारी है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में साइबर अपराध रोकथाम के लिए जागरूकता पंपलेट वितरित
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां जिला पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस ने ऑटो और टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए। एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर थाना डीवाईएसपी रविंद्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से गोपनीय बैंक जानकारी और ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया。0
0
Report
Advertisement
लोहार्गल धाम मौत: प्रशासन सात दिनों में ठोस कार्रवाई का आश्वासन
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं लोहार्गल में संत सूरजदास महाराज की मौत के बाद धरना समाप्त एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत से वार्ता के बाद बनी सहमति प्रशासन ने 7 दिन में मामले का खुलासा और कार्रवाई का दिया आश्वासन संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ, एफएसएल और साइबर टीम जांच में जुटी लोहार्गल चौकी पर 7-8 पुलिसकर्मी तैनात करने पर बनी सहमति मांगें पूरी नहीं होने पर संत समाज ने फिर आंदोलन की दी चेतावनी झुंझुनूं के प्रसिद्ध लोहार्गल धाम में संत सूरजदास जी महाराज की मौत के बाद चल रहा साधु-संतों और ग्रामीणों का धरना पुलिस-प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। गोल्याणा सर्किल पर सड़क जाम कर बैठे संतों और ग्रामीणों से एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने वार्ता की। प्रशासन ने संत समाज की मांगों पर कार्रवाई और मामले की जांच पूरी कर सात दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। सहमति बनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया और धरना समाप्त कर दिया। संत समाज ने लोहार्गल धाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस चौकी पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में धाम में असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने सहित करीब 10 मांगें रखीं। प्रशासन की ओर से लोहार्गल पुलिस चौकी पर 7 से 8 पुलिसकर्मियों की तैनाती और कुंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था करने पर सहमति जताई गई। कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। एएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि संत समाज ने जिन लोगों पर संदेह जताया है। उन्हें डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल और साइबर टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस ने कहा कि यदि जांच में अपराध सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संत समाज की ओर से मामले के खुलासे के लिए सात दिन का समय दिया गया है। लोहार्गल स्थित बरंखदी बाबा मंदिर से करीब 80 वर्षीय संत सूरजदास जी महाराज 26 सितंबर से लापता थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव देह दुर्गम पहाड़ी की घाटी में मिला। पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और ग्रामीणों की मदद से शव को पहाड़ी से नीचे उतारा गया। संत पिछले करीब 35 वर्षों से बरखंडी बाबा मंदिर में सेवा कर रहे थे। संत की मौत की जानकारी के बाद लोहार्गल में आक्रोश फैल गया था। साधु-संतों और ग्रामीणों ने गोल्याणा सर्किल पर मुख्य मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया था। लोहार्गल धाम को बंद रखते हुए श्रद्धालुओं का प्रवेश भी रोक दिया गया था। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए साधु-संतों ने मामले की निष्पक्ष जांच और लोहार्गल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी। धरने को संबोधित करते हुए लोहार्गल के संत अवधेशाचार्य ने कहा कि धाम को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही खोलने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन में जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो साधु-संत और ग्रामीण दोबारा गोल्याणा मोड़ पर धरना देंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संत सूरजदास जी महाराज के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किरोड़ी धाम में किया गया। प्रशासन के आश्वासन और वार्ता में सहमति बनने के बाद लोहार्गल में स्थिति सामान्य हुई और धरना समाप्त कर दिया गया।0
0
Report
बीकानेर में कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनाव बूथ स्तर तक संगठन मजबूती का फोकस किया
Bikaner, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की कोलायत-बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने की कही बात कांग्रेस ने निकाय चुनाव में भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी और बिशनाराम सियाग रहे बैठक में मौजूद संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से हुआ मंथन बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस अब संगठन को सक्रिय करने में जुटी नजर आ रही है कोलायत-बज्जू ब्लॉक की स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया बैठक में राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायतीराज चुनाव के मैदान में उतरने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही! खास बात यह रही कि चिरंजीव राव इन दिनों बीकानेर में लगातार चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं पंचायतीराज चुनाव को लेकर वे अलग-अलग ब्लॉक स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और संगठन में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं बैठक में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया गया। वहीं आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन की तैयारियों पर मंथन किया गया。 बाइट – भंवर सिंह (पूर्व मंत्री) बाइट – चिरंजीव राव (सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस)0
0
Report
কपাসون के खिलाड़ियों ने कबड्डी में तीन गोल्ड जीते, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धुआँधार प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तोड़गढ़ - चित्तोड़गढ़ जिले के कपासन में जहाँ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोलिया की कबड्डी टीमों ने 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीमों ने अंडर-14 छात्र वर्ग, अंडर-14 छात्रा वर्ग और अंडर-17 छात्र वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर तीन गोल्ड मेडल जीते। इस उपलब्धि के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय और विष्णु मंदिर परिसर में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला गया। टीमों के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने शारीरिक शिक्षक हरलाल जाट का भी अभिनंदन किया। संस्था प्रधान संतोष देवी नायक ने इसे विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बैच-32 के ट्रेनी नायब तहसीलदारों को पोस्टिंग, 107 अधिकारियों की एक साथ पोस्टिंग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।बैच-32 के ट्रेनी नायब तहसीलदारों को मिली पोस्टिंग。 107 ट्रेनी नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग के आदेश जारी。 राजस्व मंडल ने जारी किए पोस्टिंग आदेश。 प्रशिक्षण के बाद अब फील्ड में संभालेंगे जिम्मेदारी。 अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए ट्रेनी नायब तहसीलदार。 एक साथ 107 अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश。0
0
Report
गिरिडीह में पुरानी रंजिश के कारण हत्याकांड: सतीश यादव और अनुज यादव गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:ऋतिक यादव हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने कर लिया है। इस हत्याकांड का कारण सिर्फ पुरानी रंजिश रहा और इस पुराने रंजिश को लेकर हुए हत्याकांड मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आजसू छात्र मोर्चा के नेता सतीश यादव ओर अनुज यादव को दबोचा है। सोमवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार, सदर एसडीपीओ जितवाहन और थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक चार पहिया गाड़ी के साथ बांस का तीन लाठी और एक पेड़ का डाली और तीन जोड़ा चप्पल भी बरामद किया है। एएसआई के बेटे मृतक ऋतिक यादव हत्याकांड मामले में छह माह पुराना रंजिश का मामला ही सामने निकल कर आया। जिसमें मृतक ऋतिक का भाई बेला यादव और अमन यादव के भाई समीर यादव के बीच झड़प हुआ था। अमन और सतीश यादव दोनों दोस्त है। एसपी ने बताया कि छह महीने पहले हुए इस झड़प को निपटा लिया गया था।लेकिन छह महीने बाद जब ऋतिक यादव और दोस्तो के साथ गिरिडीह डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी गांव में एक मैगी दुकान पहुंचा जहां ऋतिक यादव को देखते हुए मुख्य आरोपी सतीश यादव वहां आ धमका। इस दौरान शुरुआत में मामूली बहस हुआ जो विवाद का रूप ले लिया। विवाद बढ़ता देख सतीश दोस्तो को बुलाने के नाम पर दुकान से चला गया। जबकि ऋतिक अपने दोस्तों के साथ वहां से कुछ दूर गिरिडीह जाने के दौरान लघुशंका के लिए रुका। जहां सतीश यादव, आजसू छात्र मोर्चा का नेता अनुज यादव समेत करीब आठ आरोपी वहां पहुंचे और ऋतिक यादव और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और इसी मारपीट के दौरान सतीश यादव और अनुज यादव ने ऋतिक के सिर पर वार कर दिया जिसमें उसकी मौत हुई। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
जामताड़ा: तालाब डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में शोक
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय आर्यन अंसारी, पिता जसीमद्दीन अंसारी, करीब 6 वर्षीय नासिर अंसारी, पिता तबारक अंसारी और करीब 6 वर्षीय अमर सोहेल, पिता सजाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक साथ तीन मासूमों की मौत से गांव में चीख-पुकार मची हुई है। ग्रामीण और स्थानीय गणमान्य लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
