icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूनिफॉर्म को लेकर सरदारशहर स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप, भारी हंगामा

Churu, Rajasthan:सरदारशहर के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. विद्यार्थियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में परिजन भी विद्यालय पहुंच गए. विद्यार्थियों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक गौरीशंकर ने बिना यूनिफॉर्म स्कूल आने की बात को लेकर विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. परिजनों का कहना है कि बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. विद्यार्थियों ने बताया कि आज विद्यालय में यूनिफॉर्म से छूट का दिन था, जिसके चलते वे बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंचे थे. उनका कहना है कि उन्होंने शिक्षक से अगली बार यूनिफॉर्म पहनकर आने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने उनकी बात नहीं मानी और कई विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. विद्यार्थियों के अनुसार, मारपीट के दौरान एक विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. बाद में परिजनों के पहुंचने पर उसे घर ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों के परिजन भी विद्यालय पहुंचे. बच्चों के शरीर पर चोट के कथित निशान देखकर परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, किसी शिक्षक को उनके साथ मारपीट करने का अधिकार किसने दिया? वहीं पूरे मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में आज ऐसा कोई मामला हुआ ही नहीं. मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष सोनगरा ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. हालांकि, उनके सामने विद्यार्थियों की कथित मारपीट के वीडियो दिखाए जाने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में सप्ताह में एक दिन यूनिफॉर्म से छूट का दिन निर्धारित होता है और उस दिन विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म के स्कूल आ सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है? कि विद्यार्थियों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है? वहीं विद्यार्थियों ने शिक्षक गौरीशंकर को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटाने की मांग की है.
0
0
Report

हल्द्वानी: कांग्रेस ने वोट बचाओ मार्च से चुनाव आयोग पर भारी आरोप लगाए

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन जागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की,जन जागरण मार्च बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाला गया। एसडीएम कोर्ट पहुंचने के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया,इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और वोट से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं के चलते आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी。
0
0
Report

जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण पर मुकदमा, दो नामजद समेत तीन आरोपी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा , जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव में स्कूल जाते समय 10 वर्षीय बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है。 गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी के अनुसार उनका करीब 10 वर्षीय पुत्र दिवाकर घर से भरसठ स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के लिए निकला था। आरोप है कि शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज पुत्र इलियास अपने एक अज्ञात साथी के साथ बालक को अपने साथ ले गया。 परिजनों का कहना है कि अरबाज पहले भी उनके गांव और घर के आसपास आता-जाता था। महिला ने एक अन्य ग्रामीण पार्वती देवी पर भी घटना से जुड़ी जानकारी होने का संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर साजिश के तहत बालक को गायब किया है。 बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बालक की मां ने रामपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी。 तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपालापुर निवासी अरबाज, गढ़वा हेमराज निवासी पार्वती देवी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बालक की तलाश के साथ ही नामजद आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा पंचायत चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी, जीत का दावा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनाव 2026 बीजेपी पंचायत चुनावों को लेकर जारी करेगी घोषणा पत्र。 11 अक्टूबर को जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र。 सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे जारी。 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायत चुनावों में जीत का दावा किया。 कहा—पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा。 जमीनी स्तर पर हमने संगठन को मजबूत किया。 प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा काम किया。 संकल्प पत्र में जनता को विकास के संकल्प बताएंगे。 ग्रामीण क्षेत्र में भी शहर की तरह सुविधाएं देंगे。 हम जो कहते हैं, वो कर के दिखाते हैं
0
0
Report

गोंडा में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस से भिड़ंत और CEC हटाने की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में आज कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और गोंडा कांग्रेस कार्यालय से हाथों में झंडा लेकर गोंडा उतरौला मार्ग पहुंचे। कलेक्ट्रेट की तरफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ना चाहा लेकिन नगर कोतवाली पुलिस ने रोक लिया। विरोध के दौरान कलेक्ट्रेट जाने के लिए अड़े कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद गरमाए नेताओं में से गोंडा सदर प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं, जिन्हें महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव ने हटाया। कांग्रेस पार्टी ने आज गोंडा कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च का आयोजन किया था, लेकिन कई कांग्रेसियों को सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर हाउस अरेस्ट करके रखा गया है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में सपा का पैदल मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Unnao, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, अंबेडकर प्रतिमा के पास लिया संविधान बचाने का संकल्प उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दो दिन पूर्व जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भी उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हो रहे कथित प्रयासों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों, दलितों और पिछड़ों को समान न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व सांसद अनु टंडन ने पत्रकारों से बातचीत में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को हटाया जाना चाहिए, उसके बाद यह देखा जाएगा कि किसे जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली भाजपा कार्यालय जैसी नजर आ रही है, न कि समाज के हित में। अनु टंडन ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो समाजवादी पार्टी का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग परेशान है और इन मुद्दों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी के ‘अबकी बार 300 पार’ के दावे पर अनु टंडन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी जीतती रही है और आगे भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा कथित तौर पर वोटों की चोरी कर चुनाव जीतती है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि गलत हो रहा है तो उसका विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष विरोध की भाषा समझने को तैयार नहीं है। वहीं, सांसद साक्षी महाराज को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सांसद अनु टंडन ने कहा कि साक्षी महाराज हमारे बड़े हैं और वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील की कि पत्रकार भी देश के नागरिक हैं और मीडिया कर्मियों के साथ हुई कथित अभद्रता के खिलाफ उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा ने उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में जिसका पलड़ा भारी होता है, उसकी तारीफ करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज कोई नया काम नहीं कर रहे हैं। पैदल मार्च के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

करौली में कांग्रेस का पैदल मार्च, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदर्शन

Karauli, Rajasthan:वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत करौली में कांग्रेस का पैदल मार्च और प्रदर्शन, करौली में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच, चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने किया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच कराने की मांग की। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदातााओं के अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जरूरत है। कार्यक्रम में हिंडौन विधायक अनीता जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, कन्हैया लाल, भूपेंद्र सोलंकी, नरेश गुर्जर, रामगोपाल माली सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए लोगों को चुनाव प्रक्रिया और उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। बाइट -घनश्याम महर, टोडाभीम विधायक और जिलाध्यक्ष,(चश्मा पहने) बाइट - लाखनसिंह, पूर्व विधायक , करौली
0
0
Report

जयपुर: मदन राठौड़ ने कहा—कांग्रेस सिर्फ नौटंकी कर रही है

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बोले मदन राठौड़। कहा—सुर्खियों में आने के लिए नौटंकी कर रहे कांग्रेसी नेता। वास्तविक तौर पर शिकायत करनी है तो उसकी एक प्रक्रिया है। उनको भी पता है, होना-जाना कुछ नहीं। उनको सिर्फ राजनीति में जिंदा रहने का सबूत देना है। वो सिर्फ जनता में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। कई देश भारत के विकास और बढ़ते प्रभाव से जलते हैं। वो चाहते हैं कि भारत को अस्थिर किया जाए। पहले उन्होंने राहुल गांधी पर इन्वेस्ट किया। अब अन्य लोगों पर इन्वेस्ट कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

संविधान बचाने की लड़ाई में आम आदमी की आवाज दबाने के आरोप तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान देश के संविधान को बचाने के लिए आम आदमी की आवाज की अभिव्यक्ति को खत्म किया जा रहा है पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिल रहा बीजेपी की तानाशाह सरकार खुलेआम वोट चोरी कर रही है 13 करोड़ वोट कहाँ गए यह ज्ञानेश कुमार को बताना चाहिए बीजेपी मतदाता सूची को छुपाने का काम करती है आधे से ज़्यादा जनसंख्या के है राहुल गांधी उनकी बात सुनी जाना चाहिए जानता की आवाज़ को दबाया जा रहा है चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट है संविधान बचाने की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे है जानता उनके साथ है क्यों एक आम आदमी चुनाव आयोग की साइट पर जाकर अपना नाम नहीं देख सकता वोटर लिस्ट पोर्टल पर जारी करना चाहिए 2028 में बीजेपी फिर एक बार वोट चोरी करने की तैयारी है स्वामित्व योजना पर बोले जहाँ विकास करना है उनको लोगो को हटाया जाता है विस्थापन का नियम मानना चाहिए पटवारी सही काम करते है तो उनको गलत माना जाता है पटवारियों को बली का बकरा बनाया जा रहा टॉरिज़म को बढ़ाना है तो एमपी में कई संभावना है लेकिन यह घोषणाएं जमीन पर उतरेंगी या नहीं या ये घोषणाएं भी घोषणा वीर बन कर रह जाएगी देखने वाली बात होगी
0
0
Report

हेमरोम बाजार में शराब के आंगन में युवक की हत्या, सोबरन मुंडा पर शक

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के हेमरोम गांव में बुधवार की रात एक युवक की फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही सोबरन मुंडा पर है। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की बतायी जा रही है। हुँठ बंदापीड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय महेंद्र सोले अपने दोस्तों के साथ हेमरोम बाजार गया था। जहाँ हेमरोम गांव में शराब बेचने वाली एक महिला के घर के आंगन में दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था और शराब पी रहा था। इसी दौरान हेमरोम निवासी सोबरन मुंडा वहां पहुंचा और महेंद्र सोले पर फरसा से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ मौजूद दोस्त मौके से भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिजन रात में घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हत्या के कारणों के बारे जानकारी लिया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मृतक के पिताजी चमरा मुंडा ने बताया कि उसका बेटा हेमरोम बाजार गया था रात हो गया था। वहीं पर एक घर में ही शराब पीने लगा और जुआ खेलने लगा। इस दौरान हेमरोम गांव का लड़का आया और उसके ऊपर लगातार फरसा से वार करने लगा जिसे देखकर लोग भागने लगे और इस बीच उसको मार ही डाला। चचेरा भाई राहुल सोले ने बताया कि हमलोगो को पत चला तो हमलोग घटनास्थल पर गये तो देखे कि ताश का पत्ता बिखरा हुआ था और शराब बेचने वाला घर था। महेंद्र के साथ दोस्त लोग थे जो भाग गये ।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, आंदोलन की चेतावनी दी

Yamuna Nagar, Haryana:आज यमुनानगर में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। यमुनानगर सचिवालय के सामने भारी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए जहां उन्होंने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उसके बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि आज पूरे देश में चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत इस आंदोलन में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एस आई आर को लेकर जो बातें कही थी वह सच साबित हो रही हैं। 13 करोड़ से अधिक वोट देश में काटे गए हैं और हरियाणा में 30 लाख वोट काटे गए हैं ।उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान दिल्ली में इकट्ठे होकर आगामी आंदोलन का ऐलान करेंगे। अमित यादव, प्रदेश अध्यक्ष इंटक रमन त्यागी, कांग्रेस नेता यमुनानगर
0
0
Report

महराजगंज: सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow12m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर: महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। जुलूस के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में सक्सेना चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। वी/ओ- दरअसल आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। जुलूस कोतवाली मार्ग, मऊपाकड़ चौराहा और जिला परिषद मार्केट होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद सक्सेना चौक पहुंचे । सक्सेना चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपा नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तब तक समाजवादी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बाइट: विद्यासागर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
0
0
Report

कैथल में MSP नहीं मिलने पर किसानों ने मार्केट कमेटी पर ताला लगा विरोध

Kaithal, Haryana:कैथल में किसानों का प्रदर्शन, मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाया सांकेतिक ताला धान का MSP नहीं मिलने का आरोप, ₹2100-2200 प्रति क्विंटल में फसल बेचने को मजबूर होने का दावा कैथल में भारतीय किसान यूनियन डल्लेवाल से जुड़े किसानों ने धान की खरीद में MSP नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विरोध स्वरूप मार्केट कमेटी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से ताला भी लगा दिया। किसानों का कहना है कि वे धान खरीद की निर्धारित शर्तें पूरी कर रहे हैं और नमी भी कम है, इसके बावजूद उन्हें धान का उचित भाव नहीं मिल रहा। किसानों के अनुसार उन्हें करीब 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में धान बेचनी पड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की ओर से उनकी समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। किसानों ने सरकार से मांग की कि अधिकारियों को sख्त निर्देश देकर धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित करवाई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। बाइट: किसान नेताओं और किसानों की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top