Back
Kanpur Dehat209112blurImage

Kanpur Dehat: ADM की अध्यक्षता में तहसील दिवस का हुआ आयोजन

Mohammad Javed
Mar 01, 2025 09:50:14
Ahrauli Shekh, Uttar Pradesh

भोगनीपुर तहसील में ADM वित्त दुष्यंत कुमार मौर्या की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों ने अपनी अपनी फरयाद दर्ज कराई। तहसील दिवस में गलत विधुत बिल, अवैध कब्जे, हैंडपम्प रिबोर सहित अन्य विभागों की शिकायतें दर्ज हुई। ADM वित्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|