Back
Amit Srivastav Journalist
Maharajganj273303blurImage

Maharajganj: बेलवा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Amit Srivastav Journalist Amit Srivastav Journalist May 14, 2025 08:52:47
Maharajganj, Uttar Pradesh:

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलवा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

0
Report
Maharajganj273303blurImage

Maharajganj: सोगी बरवा वन क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा, वन विभाग ने शुरू की रात्रि गश्त

Amit Srivastav Journalist Amit Srivastav Journalist May 14, 2025 07:16:05
Maharajganj, Uttar Pradesh:

महराजगंज के सोगी बरवा वन्य जीव प्रभाग में वन विभाग ने जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग ने रात में गश्त शुरू कर दी है। उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

1
Report
Maharajganj273309blurImage

Maharajganj: कोल्हुई में कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल

Amit Srivastav Journalist Amit Srivastav Journalist May 14, 2025 06:55:35
Kolhui, Uttar Pradesh:

मंगलवार रात 11 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास गोरखपुर से आ रही अर्टिगा कार एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राली अचानक मुख्य सड़क से गांव की ओर मुड़ने लगी जिससे कार चालक नियंत्रण खो बैठा और टक्कर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में लगे एयरबैग के खुलने से आगे बैठे यात्रियों की जान बच गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

1
Report