icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209101
Mohit KashyapMohit KashyapFollow3 Jan 2025, 08:21 am

Kanpur Dehat: जिले के SP की सक्रियता से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

Mati Kishunpur, Uttar Pradesh:

जिले के SP बीबीजीटीएस मूर्ति की मेहनत से अपराधियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां हुई हैं। पिछले वर्ष पुलिस ने 11 मुठभेड़ें कीं जिसमें 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 770 अपराधियों को अदालत में पेश कर सजा दिलाई गई। पुलिस ने 19 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 44 अपराधियों को जिलाबदर किया और 110 शातिरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा, 27 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 25 मुकदमों का खुलासा किया और 350 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। जनसहयोग से 11819 कैमरों का भी स्थापना कार्य पूरा किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाटूधाम के विकास के लिए नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में कार्ययोजना बनी

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम नगरपालिका बोर्ड की प्रथम बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेव दान चारण ने एजेंडा सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पालिका प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद खाटूधाम में साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विरेंद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस से ऊपर उठकर सभी पार्षदों को साथ लेकर खाटूधाम के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों से मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में समानता के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार की तरह मिलकर खाटूधाम का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष संगीता व्यास सहित 19 पार्षद मौजूद रहे। वहीं वार्ड 12 की पार्षद सुशीला देवी पारिवारिक कारणों के चलते बैठक में अनुपस्थित रहीं। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत, विजयपाल सिंह बाजियां, एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राजेंद्र प्रसाद सहित नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट - विरेंद्र सिंह, विधायक दां ternारामगढ़, बाइट - विनीता पूनिया, अध्यक्ष नगरपालिका खाटूश्यामजी
0
0
Report

पंचायत चुनाव: पोलिंग टीम की 5 दिन की ड्यूटी, गांव की सरकार कैसे चुनेगी

Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की सरकार चुनने मतदाता बूथ पर आएगा...कुछ मिनट में वोट डालकर घर लौट जाएगा...लेकिन वही चुनाव करवाने निकली पोलिंग पार्टी की घर वापसी चार रात और पांच दिन बाद होगी। इस बार चुनावी बैग भी भारी है और ड्यूटी भी लंबी...बैग में EVM भी होगी और मतपेटी भी। पहले मशीन से जिला परिषद-पंचायत समिति का चुनाव...फिर बैलेट से पंच-सरपंच...उसी दिन वोटों की गिनती और आखिर में उपसरपंच का चुनाव। यानी एक ही पोलिंग पार्टी को चुनाव के कई पड़ाव पार कराने होंगे। देखिए...गांव की सरकार चुनने के इस चुनाव में मतदानकर्मियों की ‘पांच दिन लंबी चुनावी परीक्षा’ कैसे होगी... पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों की 5 दिन की ‘परीक्षा’ पंचायत चुनाव में एक ही पोलिंग पार्टी के जिम्मे दो तरह की वोटिंग। पहले EVM, फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराएगी पोलिंग पार्टी। जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए ईवीएम,सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतपेटी। पहले चरण में 22 अक्टूबर को रवाना होकर 26 अक्टूबर को फ्री होगी टीम। यानी मतदानकर्मियों को चार रात-पांच दिन गांव में रहना होगा। बाकी तीन चरणों में भी इसी पैटर्न पर लंबी ड्यूटी करेंगे मतदानकर्मी। वोटर मिनटों में फ्री...पोलिंग पार्टी 5 दिन बाद होगी चुनावी ड्यूटी से फ्री। पोलिंग पार्टी के बैग में इस बार EVM भी होगी और मतपेटी भी। दो बैलेट यूनिट-दो कंट्रोल यूनिट के साथ दो मतपेटियां भी रहेंगी। मतदान सामग्री, पोलिंग बैग और वोटिंग कम्पार्टमेंट भी साथ ले जाने होंगे। कई दिन की ड्यूटी के हिसाब से कर्मचारियों को निजी सामान भी रखना होगा। दूर-दराज केंद्रों पर ठहरने, भोजन-पानी और सुरक्षा की बड़ी चुनौती। EVM और मतपेटियों को कई दिन सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी। सरपंच का मतपत्र सफेद, वार्ड पंच का गुलाबी रंग का होगा मतपत्र। दोनों चुनावों में मतदाताओं को मिलेगा NOTA का विकल्प। बैलेट पेपर पर पहले से नहीं छपे होंगे प्रत्याशी के नाम। चुनाव चिह्न पहले से प्रिंट, प्रत्याशी का नाम काले बॉल पेन से लिखा जाएगा। एक मतपत्र पर 10 चुनाव चिह्न, ज्यादा प्रत्याशी होने पर जुड़ेंगी अतिरिक्त स्लिप।
0
0
Report

खराट मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल, चालक की मौत

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा - ससवहना मुख्य सड़क मार्ग के खराट मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के हजरतपुर मडरो निवासी 30 वर्षीय टिंकू महतो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. परिजनों द्वारा घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया है. जहाँ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी ने जुट गया है. मृतक के भाई ने कहा कि ट्रैक्टर से ईट गिरकर वापस लौट रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट और ट्रॉली से दवाकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report
Advertisement

बस्तर नक्सल मुक्त, मोदी-शाह के नेतृत्व में बदलाव का दावा: केदार कश्यप

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री और बस्तर के दिग्गज नेता केदार कश्यप ने ZEE मीडिया से नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और बदलाव पर एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया की देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज्य और केंद्र में सरकार के रूप में काम किया है लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी बस्तर नहीं रहा मैं खुद जनजाति समुदाय से हूं नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कोंग्रेस ने कभी काम ही नही किया इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जिन नक्सलियों ने गोलियों से भूल डाला और वे सभी नेता शहीद हो गए कांग्रेसियों के डेड बॉडी पर पेशाब किया गया और हिड़मा जैसा दुर्दांत नक्सली शहीद हुए नेताओ की डेड बॉडी पर नाच रहा था वह हिड़मा आज कांग्रेस नेताओं का रोल मॉडल है यह शर्म की बात है इतना ही नहीं आज प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है जो कि हमारे लिए गर्व का विषय है इतना ही नहीं हमें भी पहले अपने क्षेत्र में जाने से डर लगता था और हम अपने क्षेत्र में खुलकर दौरा भी नहीं कर पाते थे लेकिन अब खुलकर दौरा करते हैं इसलिए अब बस्तर पूरी तरह बदलेगा भी और विकास की पटरी पर दौड़ेने को तैयार है.
0
0
Report

रतलाम: होटल में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में होटल में महिला के साथ पकड़े गए युवक से जुड़ा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने पुलिस के साथ होटल पहुंचकर पति को एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था। इस दौरान पत्नी ने पति के साथ मारपीट भी की थी। घटना का वीडियो और पोस्ट एक स्थानीय इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किया गया, जिसमें युवक को लेकर धार्मिक संगठन से जुडी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने के बीच आज युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हालत के लिए इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को तलाश कर जावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

KJP21 ने कूनो में 5 शावक जन्म देकर चीतों की संख्या 60 पहुंचाई

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कूनो से आई बड़ी खुशखबरी, चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों का आंकड़ा पहुंचा 60 प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आगमन के साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक और गर्व का क्षण बताया है।
0
0
Report

जहानाबाद गांधी स्मारक इंटर में भीम सिंह चंद्रवंशी का विपक्ष पर तीखा हमला

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि जनता इन दोनों नेताओं को पूरी तरह नकार चुकी है। डॉ भीम सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। उन्होंने कहा, ये लोग गंभीर नेता नहीं हैं, जनता ने इन्हें सिरे से रिजेक्ट कर दिया है। जब जमीन खिसक जाती है, तो नेता सिर्फ अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। तेजस्वी यादव के बयानों में कोई दम या वजन नहीं है। जहानाबाद के अतीत का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जीवन की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार और जहानाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी अशांति थी और लोगों की जान तक सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश से उग्रवाद की समस्या का जड़ से खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद के लोग ऐसे तत्वों के सरगना रहे हैं, इसलिए उन्हें यह बदलाव नजर नहीं आता। राजद के पुराने 15 वर्षों के शासनकाल पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, लालू-राबड़ी के दौर में नमक से भी सस्ता खून था। उस वक्त राज्य में विकास पूरी तरह नकारात्मक था। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट थीं, सड़कों में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे थे। अंत में मुहावरे का प्रयोग करते हुए उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि चोरों को सारे लोग चोर ही नजर आते हैं और विपक्ष की सोच आज भी उसी दायरे में सिमटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में भाजपा नेताओं की मुलाकात: कड़िया मुंडा से आशीर्वाद के साथ राजनीति गरमाई

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले का दौरा करके भाजपा के झारखण्ड प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह, सह प्रभारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे। कड़िया मुंडा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। झारखंड राजनीति पर चर्चाएं भी हुईं। कड़िया मुंडा ने कहा कि झारखंड में भाजपा को आना चाहिए ताकि राज्य के लोगों का भला हो, लेकिन इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। गजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि खूँटी जिले की यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा के पावन धरती उलिहातु में नमन करना संभव बना और अभिभावक कड़िया मुंडा से आशीर्वाद मिला। अर्जुन मुंडा ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी के साथ खूँटी पहुँचना और बिरसा मुंडा की धरती पर नमन करना गर्व की बात है।
0
0
Report

Ajmer SP कार्यालय के बाहर प्रेमी युगल के समर्थक-परिजनों में हंगामा, मीडिया की भिड़ंत

Ajmer, Rajasthan:Ajmer के SP कार्यालय के पास खासा हंगामा हो गया.. अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर सुरक्षा की मांग के लिए आए प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने अचानक धावा बोल दिया.. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने पलक झपकते ही प्रेमी युगल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया.. इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस से उसकी लड़की को मिलाने की गुहार लगा रही महिला ने अचानक वहां खड़े कैमरा मेन पर झपट्टा मारा और मारपीट शुरू कर दी इससे अचानक हंगामा खड़ा हो गया... मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट से सकते में आई पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों को परिसर से दूर धकेला .. घटना के बाद गुस्साए मीडिया कर्मियों ने विरोध दर्ज करवाया .. लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में मीडिया से माफी मांगी.. फिलहाल प्रेमी युगल को सिविल लाइंस थाने में पेश किया गया है जहां पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती बालिग हे और अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई है।
0
0
Report

सोहनपुर को झांसडी पंचायत में वापस जोड़े जाने की मांग पर ग्रामीण बहिष्कार चेतावनी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायत परिसीमन के बाद सोहनपुर गांव को झांसडी ग्राम पंचायत से हटाकर अखेपुर में शामिल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सोहनपुर को दोबारा झांसडी ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सोहनपुर झांसडी पंचायत से सटा हुआ है और दोनों के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है, जबकि अखेपुर करीब 4 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पंचायत से जुड़े कामों के लिए ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस मांग को लेकर पहले भी जिला प्रशासन को दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है। राजस्व मंत्री के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत परिसीमन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में एसबी सिविल रिट पिटीशन भी प्रस्तुत की गई थी, जिस पर 5 मार्च को आदेश पारित हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद सोहनपुर को झांसडी पंचायत में वापस नहीं जोड़ा गया। अब ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सोहनपुर को अखेपुर से हटाकर झांसडी ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया बैरिया के बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बैरिया अंचल कार्यालय का बाढ़ पीड़ितों ने घेराव कर प्रदर्शन किया बाढ़ पीड़ितों ने अंचल के सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बथना पंचायत का 6,7 और 8 नम्बर वार्ड को अंचल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अलग कर दिया गया है जिससे नाराज पंचायत के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर धरना दे दिया बाढ़ पीड़ितों से सीओ ने बात की और उन्हें समझा बुझा मामला शांत कराया पुनः वार्डो में जांच करने की बात कही है वही बाढ़ पीड़ितों का आरोप है बाढ़ में घर डूब गया था फसल डूब गया और हमलोग को बाढ़ से सीओ ने अलग कर दिया है
0
0
Report

पुनपुन नदी में डूबे दो लोगों की मौत के बाद मसौढ़ी में प्रदर्शन, सड़क जाम

Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरामा चकिया गांव के पुनपुन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव आज बरामद किए गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेमा पुल के पास बिहटा-सरमेरा रोड को जाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान डरकर नदी में कूद गए लोगों में दो की डूबकर मौत हो गई। पुनपुन में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों की पहचान बेहरामा चकिया निवासी करीब 65 वर्षीय रामू मांझी और तूफान मांझी के करीब 15 वर्षीय पुत्र आकाश मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग पुनपुन नदी में पुलिस से बचने के लिए कूद गए। ग्रामीणों के मुताबिक इन्हीं लोगों में रामू मांझी और आकाश मांझी भी शामिल थे, जिनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। आज दोनों के शव मिलने के बाद बेहरामा चकिया के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नेमा पुल के पास बिहटा-सरमेरा रोड पर पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा किया। ग्रामीण पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। बाद में पुलिस के साथ बीडीओ सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की किसी तरह समझाया गया。
0
0
Report

गंगरेल बांध के जलमग्न नजारे के बीच विराजे हनुमान जी, सोशल मीडिया पर अद्भुत वीडियो हुआ वायरल

Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के बीचो-बीच स्थित हनुमान जी के मंदिर का एक मनोरम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारी जलभराव के चलते चारों ओर अथाह जलराशि और उसके मध्य अडिग खड़े इस पावन मंदिर का विहंगम दृश्य लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस अलौकिक व शांत वातावरण वाले दृश्य को आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top