209204
कानपुर देहातः समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने महंत राजू दास का फूंका पुतला
Shivli, Uttar Pradesh:शिवली कोतवाली क्षेत्र के केसरी निवादा नहर पुल के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम महंत राजूदास का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है। युवा समाजवादी कार्यकर्ता विजय यादव ने मांग की कि यूपी पुलिस नेताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत के ऊपर पर जल्द से जल्द करवाई करे। प्रदेश सचिव छात्र सभा सपा सुधांशु यादव, राजू यादव, करन उर्फ गोलू पंडित, अंकुश यादव, मनीष यादव, अभिषेक, सत्यम, दीपांशु, अमित यादव, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरमेर नदी पार करते समय अधेड़ की मौत, 48 घंटे बाद शव बरामद
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के भपसा गांव में बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव 48घण्टे के रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ है आपको बता दें कि कुंदन यादव शनिवार शाम अपने भांजे सोनू के साथ बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में पैर फिसलने से कुंदन तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना भांजे सोनू ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कुंदन यादव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
जयपुर: एसीबी ने जेईएन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एसीबी की कार्रवाई विद्युत विभाग के जेईएन को रिश्वत लेते पकड़ा मनोज कुमार को तीन हजार की रिश्वत लेते पकड़ा0
0
Report
रत्नागिरी नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी रत्नागिरीत नगर परिषदेमार्फत अतिक्रामण हटाव मोहिम आज सकाळी साळवी स्टॉप येथून करण्यात आली अतिक्रमण हटाव मोहिमेला सुरुवात पोलीस बंदोबस्तात रत्नागिरीत अतिक्रमण हटाव मोहीम नगर परिषदेचे कर्मचारी व अधिकारी या मोहिमेत सहभागी0
0
Report
Advertisement
टाइगर रिजर्व विस्थापितों ने स्टेट हाइवे जाम किया, मुआवजा नहीं मिलने पर नाराज
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे को फिर एकबार जाम कर दिया गया, इस बार सड़क जाम करने का काम टाइगर रिजर्व के विस्थापितों द्वारा मुआवजा राशि न मिलने की वजह से किया गया। दरअसल देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विस्तारीकरण अंतिम दौर में है और यहां बड़ी संख्या में जानवर भी छोड़े गए है। लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे है जो जंगल में बसे है और इन गांव के लोगों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है, वहीं सरकार ने इन इलाकों में तमाम सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। इनमें से एक उन्हारीखेड़ा है जहां महीनों से हर तरह की सुविधा बंद है और लोग नारकीय जीवन जी रहे है। इन ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नसीब नहीं हुई है, सरकार ने पैकेज बनाकर पंद्रह पंद्रह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी लेकिन महीनों बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला और लोग आज भी अपना आशियाना छोड़ने तैयार नहीं है। इन तमाम बातों को लेकर उन्हारीखेड़ा के ग्रामीणों ने बम्होरी के पास सड़क पर जमकर बबाल काटा और प्रशासन और पुलिस के घंटों समझाने के बाद आखिरकार आश्वासन पर जाम खत्म किया गया है।0
0
Report
छतरपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 15 राज्यों में ₹35 करोड़ का फ्रॉड
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रह रहा सलमान राही लोगों को बरगला कर उनके बैंक अकाउंट और ATM कार्ड ले रहा था। फोरलेन ब्रिज से पकड़े गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, ATM और 104 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ऑनलाइन जांच में पता चला है कि इन अकाउंट्स के जरिए 15 राज्यों में लगभग ₹35 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इसमें छतरपुर और आसपास के लोगों के ही अकाउंट यूज किए गए हैं। आरोपी गरीब लोगों को ₹10-12 हजार देकर उनका अकाउंट किराए पर लेते थे, फिर आगे ₹18-20 हजार में साइबर ठगों को बेच देते थे। जब किसी राज्य में पुलिस केस दर्ज करती है तो सबसे पहले इन्हीं अकाउंट होल्डर के पास पहुंचती है। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की बात कही है, वही इस मामले मे पकडे गये आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया。0
0
Report
जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारियों का क्रमिक आंदोलन, 8 सितम्बर से पूर्णकालीन हड़ताल की चेतावनी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर से बड़ी खबर है। जीवाजी विश्वविद्यालय से हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियमितीकरण और 7वें वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने आज सुबह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी। 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण और 7वां वेतनमान लागू करने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। इसके अलावा 24 सूत्रीय मांगों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। इसी टालमटोल रवैये के खिलाफ तीनों कर्मचारी संघों ने एकजुट होकर आज 24 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन का पूरा शेड्यूल तय है। आज और कल यानी 24 और 25 अगस्त को सुबह 10 से 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय गान किया जा रहा है। 27 अगस्त को सुबह 10 से 12:30 बजे तक रामधुन का आयोजन होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 से 1:30 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 1 सितंबर को पुष्प देकर विरोध, 2 सितंबर को भजन गायन, 3 सितंबर को राजमाता चौराहे से जीवाजी विश्वविद्यालय तक विरोध प्रदर्शन और 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की गई थी जिसमें तीनों संघों की सहमति बनी थी। अब कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज ठप हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के मछली भोज से सियासत गरमी, कांग्रेस बैकफुट पर
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज कार्यक्रम ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है..यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज को लेकर सियासत हाई है.. इसे लेकर अब बवाल बढ़ गया है तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है...सावन में मछली वाली सियासत पहले भी भड़क चुकी है...और अब इस विवाद में कांग्रेस फंस गई है..0
0
Report
नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र के मेघा पुल के पास स्थित नर्सरी इलाके का है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और खुद कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र साहू, निवासी बगदेई जिला बालोद के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट मामला: लखनऊ ज़ोन की छापेमारी में 1.1 करोड़ कैश बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड मामले में लखनऊ ज़ोन द्वारा की जा रही तलाशी के दौरान, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और पास करने के मामले में, न्यू राणा हाउस, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद (सुधा स्टील) में शामिल ठिकानों पर 1.1 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश मिला है: ED सूत्रों ने बताया।0
0
Report
Advertisement
मुंबई-गोवा महामार्ग पर 20 ब्लैक स्पॉट: गणेशोत्सव से पहले चाकरमान्यांची यात्रा खतरे में
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. मुंबई-गोवा महामार्गावर २० ब्लॅक स्पॉट; १८ वर्षांनंतरही काम रखडलेलेच, गणेशोत्सवापूर्वी चाकरमान्यांचा प्रवास धोक्यात! प्रत्यक्षात या महामार्गावर तब्बल २० धोकादायक ब्लॅक स्पॉट निर्माण झाले असून प्रशासनाला ठोस अपघातविरोधी उपाययोजना करण्यात पूर्णपणे अपयश झाले आहे. त्यामुळे यंदाच्या गणेशोत्सवात कोकणात जाणाऱ्या लाखो चाकरमान्यांचा प्रवास अत्यंत खडतर आणि जीवघेणा ठरण्याची दाट शक्यता निर्माण झाली आहे.0
0
Report
पटना गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नारेबाजी से तनाव
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने बेतुका बयान दिया। हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। प्रदर्शन कर रहे छात्र ने जमकर किया नारेबाजी。 इसके बाद पटना गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी TRE 4 शिक्षक अभ्यर्थी और 70 वीं BPSC अभ्यर्थी में काफी नाराजगी देखने को मिला。 नाराज छात्रों ने बीएससी अध्यक्ष और बीएससी के एग्जाम कंट्रोलर के खिलाफ जमकर नरबाजी की। चोर है चोर है के नारे लगाए गए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर।0
0
Report
चंडीगढ़ के विस्फोटक मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेश
Chandigarh, Chandigarh:ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਸਫੋਟਕ ਸਮਗਰੀ ਮਿਲਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਤਿਨਾ ਦੋਸ਼ੀ ਜਿਨਾ ਦੇ ਨਾਮ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਉਮਰ 19 ਸਾਲ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸਰਹਾਲੀ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਜਸ਼ਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਜਸ਼ਨਦੀਪ, ਉਮਰ 21 ਸਾਲ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਦੇਓਬਾਥ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ。 ਪ੍ਰਭਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਪ੍ਰਭ, ਉਮਰ 19 ਸਾਲ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤਰਸਿੱਕਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ। ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਜ਼ਿਲਾ ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਦੀ ਜ਼ਿਲਾ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव के बयान पर BPSC के कुत्ता बिल्की विवाद में माफी मांगने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:BPSC के कुत्ता बिल्ली बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा जो भी ऐसा बोला है माफी मांगना चाहिए अधिकारियों को0
0
Report
गुरुग्राम में भारी बारिश बनी आफ़त, पानी भरी सडकें और फंसी स्कूल बसें
Gurugram, Haryana:बारिश में डूबा गुरुग्राम! heavy? No. भरी बारिश के बाद शहर की सड़कें बनीं दरिया, गाड़ियों में कैद हुए लोग। स्कूल बसें पानी में बंद, बच्चे भी फंसे नजर आए। हालात ऐसे कि पुलिस स्टेशन तक पानी भर गया और थाने पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। बारिश ने एक बार फिर गुरुग्राम की ड्रेनेज व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। गुरुग्राम में बारिश राहत कम, आफत ज्यादा बन गई!0
0
Report
प्रयागराज के CMP कॉलेज में जल जमाव से शिक्षकों ने दिया धरना
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के सीएमपी कॉलेज में जल जमाव से शिक्षकों में नाराजगी, नगर निगम के खिलाफ सीएमपी कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना, कॉलेज परिसर में भारी जल जमाव को लेकर जताई नाराजगी, शिक्षकों के धरने के बाद नगर निगम ने जल निकासी को लेकर शुरू किया प्रयास。 प्रयागराज में बारिश के जल जमाव से सिर्फ रिहायशी आबादी ही नहीं बल्कि शैक्षणिक संस्थान भी प्रभावित हुए हैं। शहर के जार्ज टाउन इलाके में स्थित सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में भी पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश का पानी जमा हुआ है। जिसका असर कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है, बारिश का पानी कॉलेज के सभी विभागों के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा है। जिसके चलते यहां के शिक्षकों के साथ ही हजारों छात्रों को भी दिक्कतें और परेशानियां हो रही हैं। कॉलेज परिसर में जल जमाव से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन भी दिया और प्रशासन को चेताया कि कालेज परिसर से अगर जल जमाव को दूर नहीं किया गया तो वह एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिक्षकों के धरने के बाद फिलहाल कॉलेज में जमा बारिश के पानी को निकालने की कवायद नगर निगम की तरफ से शुरू कर दी गई है। हालांकि जल जमाव के चलते यहां जो दिक्कतें हुई उसको लेकर यहां के शिक्षकों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
