icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209204
Jitendra KumarJitendra KumarFollow16 Feb 2025, 04:03 pm

कानपुर देहातः शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर ट्रांसफार्मर में लगी आग

Shivli, Uttar Pradesh:

शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर बाघपुर के ककरदही गांव मोड़ पर शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। जिससे राहगीरों सहित स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से दूर रहने की हिदायत दी और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना पर लाइनमैन सुनील यादव और शिव सिंह अग्निसमन यंत्र के साथ घटनास्थल पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप लेकर बगल में रखी अशोक और सविता की दुकान को भी निशाना बना लिया। दुकान में रखा सैलून का सामान और कुर्सी, मेज आदि सब कुछ जलकर राख कर दिया। कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर में लगी आग से ककरदही गांव की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई ।

0
0
Report
Pinewz
209204
Jitendra KumarJitendra KumarFollow12 Feb 2025, 01:29 pm

Kanpur Dehat - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अर्धनग्न चालक का शव , पुलिस ने शुरू की जांच

Shivli, Uttar Pradesh:

शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरी दरियाव निवासी ओमप्रकाश पुत्र संतोष ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई वेदप्रकाश उम्र 40 वर्ष जो अविवाहित था और गाड़ी चलाता था. 10 फ़रवरी को सुबह 7:30 बजे घर से कानपुर गया था. शाम को वापस न आने पर मृतक के भाई ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला. 12 फ़रवरी को वेद प्रकाश का शव अर्धनग्न अवस्था मे इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प बैरी असई के सामने रोड के किनारे नाले में पड़ा मिला. पुलिस को सूचना मिलते मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट टीम व डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर भौतिक निरीक्षण कराया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
209204
Jitendra KumarJitendra KumarFollow3 Feb 2025, 11:18 am

Kanpur Dehat - पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया नवीन थाना मैथा का भूमि पूजन

Bairi Sawai, Uttar Pradesh:

नवीन पुलिस थाना मैथा मांडा के अनावासीय भवनों का पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया है .मैथा-रनियां मार्ग पर साढ़े छह बीघा भूमि तहसील मैथा के सुनवर्षा गाँव के अभिलेखों में दर्ज है. गृह विभाग द्वारा यूपी प्रोजेक्टस कॉर्पोरेशन लिमिटेड कार्यदायी संस्था द्वारा 833.79 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जायेगा. परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग 527.87 लाख , सर्विस ब्लॉक बिल्डिंग 38.91 लाख , बाउंड्री वॉल मय गेट 66.56 लाख , इंटरलॉकिंग का कर 2.37 लाख , ड्रेन 243 मीटर 3.98 लाख , मिट्टी भराई का करीब 19.51लाख कराया जायेगा. फ़िलहाल बाउंड्री वाल के फाउंडेशन का कार्य कार्यदायी संस्था करा रही है । 

0
0
Report
Advertisement
Back to top