209121
कानपुर देहातः चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित कई सामान बरामद
Dilawalpur, Uttar Pradesh:थाना गजनेर पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक फोन, नशीले पदार्थ, एक 315 बोर देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित नकदी बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Dangiwacha के Govt Middle School और Zonal Education Office में आग, सेना- पुलिस ने बुझाई
Gulmarg, Govt Middle School Dangiwacha Rafiabad and Zonal Education Office Dangiwacha got damaged in a massive fire .. The flames were later doused off by the 32 RR Army personnel, Police , OCaps and general public along with the Fire and Emergency Service Deptt officials .. It is considered as the great losss by the officials Naib Tehsildar Dangiwacha Manzoor Ahmad Koka and SHO Dangiwacha Ayaz Geelani has also reached to the spot . The role of Army and Police personal were lauded by the general administrative officials and local public ..0
0
Report
पानी भरने के विवाद में सूरजगढ़ में पांच युवक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में पानी भरने को लेकर विवाद, पांच युवक घायल काकोड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 6 की घटना, सभी घायल यूपी के निवासी किराए के मकान में रहकर पीओपी का काम करते हैं घायल युवक घायलों में एक नाबालिग भी शामिल, एक युवक झुंझुनूं रेफर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी जुटा शुरू की जाँच झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के काकोड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। घटना में पांच युवक घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सूरजगढ़ में किराए के मकान में रहकर पीओपी का काम करते हैं। घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार, युवक पानी भर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। युवकों का आरोप है कि बाइक सवार ने उनके साथ अभद्रता की और इसके बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ वापस आया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें पांच युवक घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और समिति की एंबुलेंस से सभी घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला hospital झुंझुनूं रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सूरजगढ़ hospital में उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजवीर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
खंडेला में आरएलपी पंचायत चुनाव के लिए 37 वार्ड और 6 जिला परिषद सीटें उतारेगी
Sikar, Rajasthan:खंडेला,सीकर निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी आरएलपी उतरेगी प्रत्याशी खंडेला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशी उतारने का फैसला खंडेला निकाय चुनाव के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक खंडेला में एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, जिला प्रभारी विकास प्रचार, जिला पदाधिकारी महेंद्र डोरवाल तथा खंडेला प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र सिंह बाजिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी खंडेला पंचायत समिति के 37 वार्डों तथा सीकर जिला परिषद के 6 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। पार्टी द्वारा आगामी दिनों में प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। जिला प्रभारी विकास प्रचार ने कहा कि पार्टी पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सभी वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ताकत से चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
सूरजगढ़ में जूता-चप्पल दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में जूता-चप्पल की दुकान में देर रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा जूता-चप्पल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार आगजनी में करीब 8 से 10 लाख रुपए के सामान के नुकसान का अनुमान है। पुलिस गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल दुकान मालिक विनोद मिश्रा को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर चिड़ावा और पिलानी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पाने से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और अधिक होने की आशंका थी। दुकानदारों ने सूरजगढ़ में दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि सूरजगढ़ की फायर ब्रिगेड पिछले चार-पांच वर्षों से खराब पड़ी है। स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होने की संभावना थी। दुकानदारों ने प्रशासन से सूरजगढ़ की दमकल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और पर्याप्त अग्निशमन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
NHRC के निर्देश: दिवाली पर फुटपाथ दुकानदारों को बेवजह न हटाएं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिवाली पर फुटपाथ के दुकानदारों को नहीं हटा सकेगा प्रशासन NHRC ने राज्यों को जारी किए दिशा निर्देश नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान लोकल वेंडर्स, हॉकर और कुम्हारों को बेवजह नहीं हटाया जाएगा: आयोग अगर सुरक्षा कारणों से जगह खाली करानी भी पड़ी तो पहले वैकल्पिक जगह देनी होगी: आयोग सामान जब्ती और वसूली पर भी रोक सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को 18 अक्टूबर तक देनी होगी रिपोर्ट0
0
Report
धनबाद में चोरों ने दो डुप्लेक्स निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में चोरों ने एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी में चोरों ने दो डुप्लेक्स को निशाना बनाया। एक घर में चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास पड़ोसी के लाइट जलाने के बाद नाकाम हो गया। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल है। सूचना पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सूर्या हाइलैंड सिटी के गायत्री-15 डुप्लेक्स के मालिक गजेंद्र सिंह करीब 14 दिनों से तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। रविवार देर शाम लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और अंदर की कुंडी टूटी हुई है। अंदर पहुंचने पर पूरा सामान बिखरा मिला और अलमारी समेत कई जगहों को खंगाला गया था। शुरुआती आकलन में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है। वहीं पीछे स्थित सुरुचि-3 डुप्लेक्स में भी चोरों ने ताला तोड़कर खिड़की क्षतिग्रस्त कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पड़ोसी को आहट हुई और उसने जैसे ही घर की लाइट जलाई, चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। लगातार दो घरों को निशाना बनाए जाने के बाद अब सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पीलीबंगा पुलिस ने 1.09 ग्राम हेरोइन और 14 ट्रामाडोल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 1.09 ग्राम हेरोइन और 14 ट्रामाडोल टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार,पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाई,एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज खबर हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा से है। पीलीबंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1.09 ग्राम अवैध हेरोइन और 14 नशीली ट्रामाडोल टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक वीरचंद पुलिस टीम सहित पीलीबंगा-पक्का भादवा रोड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर मुकेश उर्फ बिल्ला को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.09 ग्राम अवैध हेरोइन तथा 14 ट्रामाडोल नशीली टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।0
0
Report
जैसलमेर में भारी मादक पदार्थ छापेमारी: 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम MD बरामद
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम एमडी बरामद जैसलमेर。 राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत जैसलमेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने राणीसर कच्ची बस्ती में दबिश देकर 500 ग्राम अवैध अफीम और 56 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद किया है。 पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी जसाराम (50) पुत्र मोहनराम विश्नोई छत से दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद उसके नाबालिग बेटे की तलाशी ली, जहां से 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर नाबालिग को हिरासत में लिया और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है。 थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी जसाराम पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार से जुड़े मामले में चालानशुदा रहा है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर कार्रवाई की。 पुलिस ने आमजन और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पंजाब में 117 सीटों पर भाजपा का दावा, डबल इंजन सरकार की रणनीति मजबूत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां का बड़ा बयान कहा— पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा जी राजस्थान न्यूज से खास बातचीत में बोले डॉ. सतीश पूनियां कहा— डबल इंजन सरकार का कॉन्सेप्ट पंजाब भी अपनाएगा ओडिसा, हरियाणा और बंगाल का उदाहरण दिया कहा— पहले यहां भी नहीं थी बीजेपी की सरकारें, लेकिन जनता ने मिथक तोड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार आए झुंझुनूं पंजाब को लेकर काफी कांफिडेंट नजर आए सांसद डॉ. सतीश पूनियां कहा— पार्टी ने जो भरोसा किया है, उसको हम यकीन में बदलेंगे INDI गठबंधन को बताया— अलग-अलग दिशाओं में चलने वाले घोड़ें बोले— ''जुगाड़ जैसा गठबंधन'', जिसका देश में कोई भविष्य में नहीं है पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर पूनियां ने कांग्रेस के भीतर खींचतान का दावा किया। उन्होंने कहा, "राजा वड़िंग का बयान सुन लीजिए, रंधावा जी का फेस पढ़िए और चन्नी जी गायब हैं।" उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के भीतर इस फैसले को लेकर एक तरह की आंच और आग है, जिसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई दे सकता है। पंजाब का प्रभारी बनाए जाने को लेकर डॉ. पूनियां ने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी ने भरोसा किया है, तो भरोसे को यकीन में बदलेंगे।" डॉ. पूनियां ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पार्टी को अच्छा परिणाम मिला। अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा संगठन को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक जमीन बढ़ाने पर काम करेगी。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस की 9 सदस्यीय जाँच समिति निकाय चुनाव शिकायतों पर जयपुर में बैठक
Jaipur, Rajasthan:Jaipur नगर निकाय चुनाव की शिकायतों पर कांग्रेस की जांच कमेटी की आज बैठक वॉर रूम में सुबह 10 बजे से मीटिंग प्रस्तावित निकाय चुनाव में मिली शिकायतों को लेकर होगा मंथन भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर सहित कई निकायों की शिकायतों पर होगी चर्चा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में बनी है 9 सदस्यीय कमेटी शिकायतों के संकलन और विस्तृत तथ्यात्मक जांच के बाद देनी है रिपोर्ट 7 दिन में रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपने के निर्देश चुनाव में क्रॉस वोटिंग, संगठनात्मक खामियों और अन्य शिकायतों पर भी हो सकता है मंथन रिपोर्ट के बाद संबंधित नेताओं/पार्षदों पर कार्रवाई की सिफारिश संभव0
0
Report
संगरिया में 675 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, धारा 223(बी) मामला दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:खबर संगरिया से है। संगरिया पुलिस ने एक आरोपी को 675 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महंगा सिंह पुलिस टीम सहित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सादुलशहर ब्रांच नहर के पास पुलिस ने अमित कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 675 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 223(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।0
0
Report
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में चाकू से हत्या, एक की मौत, दूसरा घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में झगड़े के बाद व्यक्ति की चाकू मार कर की हत्या दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद मौके पर पुलिस क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विभाग की टीम कर रही मामले की जांच देर रात 10:00 की बताई जा रही है घटना विवाद के बाद हुआ था झगड़ा झगड़े में चले थे चाकू शाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे मृतक और घायल0
0
Report
Advertisement
नई दिल्ली में 163 धारा लागू, जंतर मंतर पर प्रदर्शन रोकने के कड़े कदम
New Delhi, Delhi:पुरी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 163 धारा लागू कर दी गई है कहीं पर भी किसी भी रूप से जमावड़ा करना लोगों की सभा करना लोगों के इकट्ठा करके प्रदर्शन करना अलाउड नहीं है हाल ही में हुए प्रदर्शन के बाद जंतर मंतर पर और इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स भी जो है सड़कों पर उतर आए थे प्रदर्शन कर रहे थे उसके बाद कुछ महिलाओं ने कंप्लेंट की थी उनके साथ छेड़छाड़ हुई है अभी पूरा मैटर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है जिसके बाद कुछ लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस से झड़प के बाद उनका डिटेल कर लिया गया है जंतर मंतर के भी सारे एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं बैरिकेडिंग देखी जा सकती है दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है जगह-जगह बैरिकेडिंग और टाइट सुरक्षा देखी जा सकती है0
0
Report
गोमती बाढ़ से लखनऊ में हालात बिगड़े, बाबा खाटू श्याम मंदिर भी प्रभावित
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बाबा खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में गोमती नदी का पानी आ चुका है, अगर धार्मिक मान्यताओं की माने तो गोमती मैया 20 वर्षों बाद मंदिरों को पावन दर्शन दे रही हैं लेकिन इस बाढ़ ने लखनऊ वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है।0
0
Report
लकड़ी चोरी करने की शिकायत करने गए किसान को लकड़ी माफिया ने बंधक बना कर पीटा और जान से मारने की कोशिश
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- किसान को अपनी लकड़ी चोरी की शिकायत करना पड़ा महंगा, दबंग ने किसान के खेत में लगे दर्जनों पेड़ो को रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया ने कटवाया, किसान और उसके भाई जब शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो दोनों भाइयो को बंधक बनाकर कई घंटों तक बेहरमी से पीटा, पीड़ित परिवार न्याय के लिए पहुंचा कोतवाली दी लिखित तहरीर. मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के चंदौरा गांव का.0
0
Report
Advertisement
