icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209310
Sarvesh KumarSarvesh KumarFollow31 Jan 2025, 01:09 pm

कानपुर देहातः पुलिस ने ₹25000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गल्ला व्यापारी से लूटपाट का आरोप

Bahbalpur, Uttar Pradesh:

बीते कई माह पूर्व सिकंदरा कस्बा के गल्ला व्यापारी रामचंद्र दीक्षित से हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रजनीश कटिहार पुत्र राज नारायण निवासी गोपालपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर 25000 रुपये का इनामी था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर महेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरिहरपुर गुलाब के खेत के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लातेहार पुलिस का थाना दिवस: आम शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान

Latehar, Jharkhand:लातेहार आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित एवं उचित समाधान की दिशा में लातेहार पुलिस अभीक्षक कुमार गौरव की सक्रियता थाना दिवस के दौरान देखने को मिली। 14 अक्टूबर को लातेहार थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में एसपी कुमार गौरव स्वयं उपस्थित हुए और फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए निगमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, वित्तीय लेनदेन, धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने इन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के उचित निष्पादन पर जोर दिया। एसपी कुमार गौरव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस 24 घंटे आम लोगों की सहायता के लिए तत्पर मिलेगी। थाना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जमीन विवाद तथा आपसी विवाद से संबंधित मामले ही अधिकांश आए। जिसमें कुछ समस्याओं का समाधान ऑन स्पॉट किया गया, जबकि कुछ मामलों की जांच की प्रक्रिया आरंभकर दी गई। शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया के दौरान एसपी ने पिछले तीन महीनों में पुलिस को प्राप्त आवेदनों के संबंध में शिकायतकर्ताओं को फोन कर पुलिस की कार्रवाई पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आवेदकों की समस्याओं पर क्या कार्रवाई हुई और वे उससे संतुष्ट हैं वा नहीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ कहा कि यदि कोई भी ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं तो उन्हें सम्मान पूर्वक बैठक उनकी चातों को सुने और यथासंभव उनकी मदद करें।
0
0
Report

बरौनी रिफाइनरी में शेड लगाते हुए मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी के अंदर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। इस मजदूर की मौत के बाद सभी मजदूर ने बरौनी रिफाइनरी गेट पर शव को रखकर मुआवजे को मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी संख्या में मजदूर हड़ताल पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेड लगाने के दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद रिफाइनरी परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित मजदूर शव को लेकर दोबारा रिफाइनरी गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, पूरी घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित बरौनी रिफाइनरी के अंदर की है। मृतक मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर, वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय अशोक चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुरारी चौधरी पिछले कई महीनों से बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह निजी कंपनी एसकेपीएल में कार्यरत थे। बुधवार को वह चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ करीब 40 फीट की ऊंचाई पर शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके साथ मुरारी चौधरी भी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में मुरारी चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी मजदूर उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे से आक्रोशित साथी मजदूर शव को लेकर वापस बरौनी रिफाइनरी पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर रिफाइनरी गेट पर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल अभी भी लगातार मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।फिलहाल मजदूर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को क्या सहायता दी जाती है और मजदूरों की मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report

आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से बेखौफ़ अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी है. पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट की है, जहां पर आज रोज की तरह पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकल ही थे कि उनके घर के सामने हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी है. पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के समीप अपने निजी मकान में रहते थे. और बिल्डर का काम भी करते थे. माना यह जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन में जुट गए हैं. हालांकि गोली मारने वाले अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. वहीं मृतक रामकुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में बेटी शिक्षा सुरक्षा चक्र ने शिक्षामें मजबूती दी, ड्रॉपआउट घटे

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath से शुरू हो कर राज्य में सुविधाओं के अभाव में बेटियों की शिक्षा छोड़ने की समस्या को दूर किया गया है। विगत 9.5 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और सुरक्षित मातृत्व तक समग्र सुरक्षा एवं कल्याण चक्र तैयार किया है। ऑपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का सैचुरेशन 36% से बढ़कर 96% से अधिक हो गया है। स्कूल ड्रॉपआउट रेट 20% से घटकर 3% से भी कम रह गया है। अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से श्रमिक व वंचित वर्ग की बेटियों को आधुनिक, विश्वस्तरीय आवासीय शिक्षा मिल रही है। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा के विस्तार से बेटियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के अवसर मिल रहे हैं। बेटियों की शिक्षा में निवेश, उनके आत्मविश्वास और प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने का निवेश है। वात्सल्य, ममता और पोषण की अधिष्ठात्री देवी माँ स्कन्दमाता की आराधना हमें यह पावन संदेश देती है कि जब नारीशक्ति स्वस्थ, शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल होता है। वर्ष 2017 से पहले बेटियों को संबल देने के बजाय पूर्ववर्ती सरकारें केवल अपने राजनीतिक कुनबे को पोषित करने में व्यस्त थीं। प्रदेश में माताओं का स्वास्थ्य और बेटियों की शिक्षा घोर उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। अस्पतालों की बदहाली, दवाओं का अभाव और संस्थागत प्रसव की लचर व्यवस्था के कारण मातृ-शिशु मृत्यु दर चिंताजनक स्थिति में थी। विगत साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है।
0
0
Report

मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर स्कॉर्पियो-एन कार से 1.29 करोड़ रुपये नगद बरामद किया

Mandsaur, Madhya Pradesh:MANDSAUR (M.P.) पुलिस ने पैसो से भरी कार पकड़ी,स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 29 लाख रुपये,मंदसौर पुलिस की कार्यवाही मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा उदा में पुलिस ने बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो-एन कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरखेड़ा उदा के सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर उत्तरप्रदेश के दो व्यक्ति बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार से आए हैं। कार घर के पीछे बाड़े में खड़ी है और तीनों ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से कमाई गई बड़ी नगदी कार में स्कीम बनाकर छुपा रखी है। सूचना पर विशेष टीम ने शामगढ़ भवानीशंकर मीणा के निवास पर दबिश दी। मौके पर कार और तीनों व्यक्ति मिले। पुलिस ने भवानीशंकर मीणा और युपी निवासी मोहम्मद इस्लाम और सूर्य प्रकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब न देने पर तीनों को थाना शामगढ़ लाया गया। मैकेनिक को बुलाकर कार की बॉडी खोलकर तलाशी ली गई तो गुप्त स्थानों से बड़ी मात्रा में नकदी मिली। पुलिस ने कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये नगद और करीब 20 लाख कीमत की स्कॉर्पियो-एन कार जप्त की है। नकदी के स्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी है। आयकर विभाग को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रांची साइबर ठगी के गिरोह गिरफ्तार; लगभग 7.98 लाख नकद और 36 मोबाइल जब्त

Ranchi, Jharkhand:पर्व त्यौहार की खुशियों के बीच एक बार फिर साइबर फ्रॉड एक्टिव हो गए हैं।राजधानी रांची में साइबर ठगी से बचाव को लेकर रांची पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम कार्ड की जानकारी और बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें। साइबर अपराधी लोगों को फोन कॉल और अन्य माध्यमों से झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान रहें। अगर आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। रांची पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुखदेवनगर थाना और पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित पराशर अपार्टमेंट और जतरा मैदान के पास मालती अपार्टमेंट में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 7 लाख 98 हजार रुपये नकद, 36 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड और 25 नोटबुक समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है। इस मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश पलामू जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
0
0
Report

हिमाचल के दार्चा में भारी बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक

Yoche, Himachal Pradesh:हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, दार्चा में भारी बर्फबारी शुरू हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम ने अचानक करवट ली है। लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। दार্চा से बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर दार्चा से आगे वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। वहीं, जांस्कर घाटी को जोड़ने वाले शिंकुला दर्रे से आवाजाही के लिए भी फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। तस्वीरें लाहौल-स्पीति के दार्चा की हैं, जहां ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। पहाड़ों पर गिरती बर्फ के बीच सर्दियों की आहट साफ सुनाई देने लगी है। मौसम के मौजूदा हालात और सड़क पर संभावित जोखिम को देखते हुए मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर दार्चा से आगे वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं, शिंकुला दर्रे के रास्ते जांस्कर घाटी की ओर जाने वाले यात्रियों को भी मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर आज भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में सफर पर निकलने वाले लोगों को प्रशासन की एडवाइजरी और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। फिलहाल, दार्चा से सामने आई बर्फबारी की ये तस्वीरें बता रही हैं कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर मौसम ने सर्दियों की दस्तक दे दी है। आइए, आपको दिखाते हैं दार्चा से बर्फबारी की ये खूबसूरत तस्वीरें। R-बर्फबारी की तस्वीरें स्टोरी बाई संदीप सिंह लाहौल स्पीति
0
0
Report

महराजगंज में त्योहारों के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट तेज, दुर्घटनाओं पर रोक

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में आगामी त्योहारों को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। विजयदशमी, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिले के दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मंचन स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। इस दौरान बिजली के तारों की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आग से बचाव के इंतजामों की जांच की जा रही है। साथ ही आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अग्नि दुर्घटना को रोका जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। महराजगंज में त्योहारों के दौरान आग से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मंचन स्थलों पर पहुंचकर फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। जाँच के दौरान बिजली के तारों की स्थिति, सुरक्षित विद्युत कनेक्शन, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों को परखा जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम आयोजकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की बुकलेट भी उपलब्ध करा रही है। आयोजकों को पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखने, बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने और आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान आग से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और आयोजकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मथुरा मुठभेड़: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस मुठभेड़: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, थार और असलहे जब्त मथुरा।: मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना राया, थाना जैत और थाना मगोर्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए。 थार गाड़ी से किया अपहरण, पुलिस ने शुरू की घेराबंदी 14 अक्टूबर 2026 को राया क्षेत्र से बदमाशों ने थार गाड़ी (संख्या UP 85 CJ 4141) से एक लड़के का अपहरण किया और उसके पिता से फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और पूरे जिले में चेकिंग लगा दी। सूचना मिली कि आरोपी बैरियर तोड़कर सौंख रोड की ओर तेजी से भागे हैं。 नहर की पटरी पर फंसी गाड़ी, बदमाशों ने चलाई गोली थाना मगोर्रा क्षेत्र में लालपुर नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने संयुक्त घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने थार को नहर की पटरी पर मोड़ दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर फंस गई। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए。 अभियुक्त और बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों में रजत (उम्र 23 वर्ष, निवासी हाथरस) और मनीष (उम्र 22 वर्ष, निवासी मथुरा) शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस (.315 बोर) और घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद की गई है。 घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त रजत पर पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना मगोर्रा पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बारडोल्ली ग्रामीण पुलिस ने सोलर केबल व बैटरी चोरी के अपराधी को पकड़ा

Surat, Gujarat:ચાલણી નોધ : સ્ટોરી એન્ટ્રી સુરતમાં ચોરીની સીરિઝનો ખેલ ખتام, બારડોલી રુરલ પોલીસના હાથે ઝડપાયો શાતિર ચોર. સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના અનેક ગુનાઓનો આરોપી પોલીસના સકંજામાં. છેલ્લા બે વર્ષથી બારડોલી પંથકમાં સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીને અંજામ આપી પોલીસને પડકારતો હતો આરોપી. પરંતુ પોલીસના એન્ટી હ્યુમન સોર્સિસ અને બાતમીદારોના નેટવર્ક સામે આખરે આરોપીનો ખેલ પકડાઈ ગયો. પોલીસે મહારાષ્ટ્રના મુખ્ય સૂત્રધાર ૧૮ જેટલા ગુનાના આરોપી અંતું ઉર્ફે પિન્ટુ દાદા ને ઝડપી પાડ્યો હતો. વિઓ... ચોરી ચોરી અને માત્ર ચોરી ! છેલ્લે બે વર્ષથી બારડોલી રુરલ પોલીસ મથક વિસ્તારમાં સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના અનેક ગુનાઓ સામે આવી રહ્યા હતા. ચોર એટલો શાતિર કે વારંવાર પોલીસને ચકમો આપી ફરાર થઈ જતો હતો. પરંતુ આ વખતે પોલીસને ચોક્કસ બાતમી મળી. બાતમી મળતા જ પોલીસે વોચ ગોઠવી. અને મોતા ગામ નજીકથી પીન્ટુ ઉર્ફે અંતુ ગાંવિતને ઝડપી પાડ્યો એટલું જ નહીં. તપાસમાં સામે આવ્યું કે આરોપી મૂળ ભીનામલા ગામ, તાલુકો નવાપુર, નંદુરબારનો રહેવાસી છે. બાઈટ:- પી.એન. જાડેજા (પીઆઈ, બારડોલી રુરલ પોલીસ) વિઓ... પોલીસે આરોપીની કુંડળી ખોલતા ચોંકાવનારી હકીકત સામે આવી. અANTO ઉર્ફે પિન્ટુ ગાંવિત વિરુદ્ધ અલગ અલગ પોલીસ મથકોમાં અગાઉથી નવ જેટલા ગુના નોંધાયેલા છે. એટલે સ્પષ્ટ છે કે આ કોઈ સામાન્ય ચોરીનો મામલો નથી. પરંતુ લાંબા સમયથી ગુનાહિત પ્રવૃત્તિમાં સક્રિય શખ્સ હવે બારડોલી રુરલ પોલીસના સકંજામાં છે. પોલીસે આરોપી પાસેથી કાર, રોકડ રકમ, બાઈક અને ચોરીના ગુનાઓમાં ઉપયોગમાં લેવાતા સાધનો સહિતનો મુદ્દામાલ કબજે કર્યો છે. કુલ 7.50 લાખ રૂપિયાનો મુદ્દામાલ જપ્ત. હવે પોલીસે પૂછપરછમાં ચોરીના વધુ કેટલા ગુનાઓનો ભેદ ઉકેલાય છે અને તેની સાથે કોણ કોણ સંકળાયેલું છે, તેના પર સૌની નજર. બાઈટ :- પી.એન.જાડેજા (પીઆઇ, બારડોલી રુરલ પોલીસ) વિઓ.. બારડોલી પંથકમાં બે વર્ષથી ચાલતા સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના ખેલમાં પોલીસની મોટી કાર્યવાહી. શાતિર આરોપી ઝડપાયો. 7.50 લાખનો મુદ્દામાલ જપ્ત થયો. હવે આરોપીની પૂછપરછમાં ચોરીના વધુ કેટલા ગુનાઓનો ભેદ ઉકેલાય છે અને તેની સાથે કોણ કોણ સંકળાયેલું છે, તેના પર સૌની નજર.
0
0
Report

रांची में शारदीय नवरात्र: स्कंदमाता की पूजा से भक्तों में उत्साह

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र की धूम है। नवरात्र के पांचवें दिन आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं। वहीं, शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त पंडालों में पहुंच रहे हैं। हर तरफ भक्ति और आस्था का माहौल है, और पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top